Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रसिद्ध कथा वाचक राजन जी महाराज ने बिजेथुआ धाम पहुंचकर हनुमान स्वामी जी के दर्शन किए और जन कल्याण के लिए उनसे आशीष मांगा आपको बता दें कि राजन जी महाराज प्रसिद्ध कथावाचक हैं जो अपने धार्मिक भजनों के लिए विश्व में जाने जाते हैं। प्रभु श्री राम की कथा और सनातन धर्म के प्रचार में उनका बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है।
E RADIO INDIA
प्रसिद्ध कथा वाचक राजन जी महाराज ने बिजेथुआ धाम पहुंचकर हनुमान स्वामी जी के दर्शन किए और जन कल्याण के लिए उनसे आशीष मांगा आपको बता दें कि राजन जी महाराज प्रसिद्ध कथावाचक हैं जो अपने धार्मिक भजनों के लिए विश्व में जाने जाते हैं। प्रभु श्री राम की कथा और सनातन धर्म के प्रचार में उनका बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आपको बता दें कि राजन जी महाराज प्रसिद्ध कथावाचक हैं जो अपने धार्मिक भजनों के लिए विश्व में जाने जाते हैं। प्रभु श्री राम की कथा और सनातन धर्म के प्रचार में उनका बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है।1
- सुल्तानपुर हसनपुर नानू लोनिया का पुरवा न्यू वीडियो वायरल 🤙🏻🫵🏻👎🏻🤟🏻🤘🏻👌🏻🤏🏻1
- सुल्तानपुर जनपद के लंभुआ क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर पनियार गांव में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अमित सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शिवरात्रि के दिन हुए पारिवारिक विवाद के बाद अगले दिन यह घटना हुई। मामले में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य कथित आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। इस मामले को लेकर सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा भी आधिकारिक बयान जारी किया गया है। पूरे घटनाक्रम और ताज़ा अपडेट के लिए वीडियो को अंत तक देखें।1
- Post by Ram Murat1
- जनपद सुलतानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र स्थित मदनपुर पनियार गांव में हुए अमित सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी दीपक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इससे पहले मृतक की पत्नी शिल्पी सिंह को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार, महाशिवरात्रि के अवसर पर अमित सिंह अपनी पत्नी शिल्पी सिंह और साली आरती के साथ बाबा जनवारी नाथ धाम दर्शन के लिए गए थे। वहीं शिल्पी का प्रेमी दीपक सिंह भी मौजूद था। दर्शन के दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसमें अमित द्वारा पत्नी को थप्पड़ मारने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर नाराजगी बढ़ी और रविवार देर रात शिल्पी सिंह व दीपक सिंह ने मिलकर धारदार हथियार से अमित सिंह की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिल्पी सिंह को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दीपक फरार हो गया था। पुलिस टीम ने दबिश देकर दीपक सिंह को कामतागंज-शंभूगंज रोड से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार किया है। फिलहाल दोनों आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।4
- अमेठी। अमेठी पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया सनसनी खेज खुलासा। चुनावी रंजिश में हुई थी व्यक्ति की हत्या मृतक और हत्यारे लड़ना चाह रहे थे पंचायत चुनाव पुलिस ने आला कत्ल किया बरामद हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और सरिया किया बरामद सी ओ तिलोई ने तीन दिन अथक प्रयास से हुआ खुलासा,पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करने वाली टीम को 25000 देकर किया प्रोत्साहित। जिले के मोहन गंज थाना क्षेत्र के लीही गाँव का मामला1
- *जल जीवन मिशन में ‘जादुई कारीगरी’ का आरोप, बिना पाइप कनेक्शन के लगा दिए नल* अमेठी। जनपद अमेठी के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र अंतर्गत ठेंगहा गांव में जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गड्ढा खोदकर बिना विधिवत पाइप कनेक्शन किए ही ऊपर नल लगा दिए गए और ऊपर से मिट्टी डालकर गड्ढों को बंद कर दिया गया। ग्रामीणों द्वारा जब इस संदिग्ध कार्य की शिकायत की गई तो कर्मचारियों ने दोबारा गड्ढा खोदा। जांच में सामने आया कि पाइप को केवल ऐसे ही गड्ढे में रखकर छोड़ दिया गया था, ग्रामीणों के अनुसार 7 फरवरी को पानी आपूर्ति शुरू न होने पर विरोध किया गया था। इसके बाद अवर अभियंता सत्यम ने जानकारी दी कि तकनीकी समस्या के कारण पानी चालू नहीं हो पाया है, जिसे दो दिनों के भीतर ठीक कर दिया जाएगा। हालांकि, 10 दिन बीत जाने के बाद भी गांव में पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि जब अवर अभियंता से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनके द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय निवासी अनुपम मिश्र ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर चलाई जा रही जल जीवन मिशन योजना को जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा पलीता लगाया जा रहा है। नलों की सही तरीके से फिक्सिंग तक नहीं की गई है और केवल दिखावे के लिए कार्य पूर्ण दर्शाया जा रहा है। ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।2
- प्रोजेक्ट दृष्टि के तहत रोटरी क्लब, एआईआईएमएस और सहयोगी संस्थाओं की पहल एआई तकनीक से वस्तु पहचान, टेक्स्ट टू स्पीच और नेविगेशन में मिलेगी मदद लाभार्थियों को प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग से आत्मनिर्भरता पर जोर भारत में दृष्टिबाधिता और गंभीर दृष्टिबाधिता आज भी एक बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनी हुई है। देश में लगभग एक करोड़ लोग किसी न किसी रूप में दृष्टि संबंधी गंभीर समस्याओं के साथ जीवन जी रहे हैं। खासकर 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और कम सेवा प्राप्त समुदायों पर इसका प्रभाव अधिक है, जिससे उनकी स्वतंत्रता और आर्थिक उत्पादकता प्रभावित होती है। इसी पृष्ठभूमि में प्रोजेक्ट दृष्टि के तहत एआई-पावर्ड स्मार्ट विजन ग्लासेस के वितरण की पहल की गई। यह कार्यक्रम रोटरी क्लब द्वारा विजन-एआईडी, एसएचजी टेक्नोलॉजी और एआईआईएमएस नई दिल्ली के सहयोग से संचालित किया गया। इसका उद्देश्य अपरिवर्तनीय दृष्टि हानि से जूझ रहे व्यक्तियों को तकनीक आधारित पुनर्वास सहायता उपलब्ध कराना है। इन स्मार्ट विजन ग्लासेस में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सुविधाएं शामिल हैं, जिनमें वास्तविक समय में वस्तु पहचान, टेक्स्ट टू स्पीच, चेहरे की पहचान, दृश्य व्याख्या और नेविगेशन सहायता शामिल हैं। इससे लाभार्थियों की पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ती है और वे अपने आसपास के वातावरण के साथ अधिक आत्मविश्वास के साथ जुड़ पाते हैं। लाभार्थियों को केवल उपकरण ही नहीं, बल्कि संरचित प्रशिक्षण, ओरिएंटेशन सत्र और निरंतर तकनीकी सहायता भी प्रदान की जा रही है, ताकि वे इन तकनीकों का अधिकतम लाभ उठा सकें और दीर्घकालिक कार्यात्मक सुधार प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ. प्रवीण वशिष्ठ, अधिकारी-इन-चार्ज कम्युनिटी ऑप्थाल्मोलॉजी, डॉ. आरपी सेंटर, एआईआईएमएस नई दिल्ली ने कहा कि एआई-सक्षम सहायक प्रौद्योगिकी नैदानिक देखभाल को पूरक बनाती है, निर्भरता कम करती है और स्वायत्तता को बढ़ाती है। उनके अनुसार ये स्मार्ट विजन ग्लासेस शिक्षा, रोजगार और दैनिक जीवन में नई संभावनाओं के द्वार खोलते हैं।1