Shuru
Apke Nagar Ki App…
सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय1
- त्योहारों से पहले कोतवाली पुलिस ने कराई गुंडा-बदमाशों की परेड, दी सख्त चेतावनी दमोह, 14 अक्टूबर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए दमोह कोतवाली पुलिस ने बुधवार को थाना परिसर में सूचीबद्ध गुंडा-बदमाशों और निगरानी अपराधियों की परेड कराई। इस दौरान आदतन अपराधियों के रिकॉर्ड और डोजियर अपडेट किए गए। साथ ही उन्हें त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। परेड के दौरान संबंधित बदमाशों को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के संबंध में लाल नोटिस भी तामील कराए गए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी त्योहारों के दौरान कोई भी व्यक्ति अशांति फैलाने, शांतिभंग करने या किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की कोशिश न करे। यदि कोई गुंडा-बदमाश या निगरानी अपराधी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने में संलिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर आमजन की सुरक्षा और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि सभी त्योहार सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें। इनकी रही सराहनीय भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार, प्रधान आरक्षक अजीत दुबे, प्रधान आरक्षक नरेंद्र अहिरवार, आरक्षक दरबारी लाल, जितेंद्र प्रजापति, रामकृष्ण यादव, रतिराम अहिरवार और विपिन राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।2
- गौ-अभ्यारण्य जरारूधाम में विद्यार्थियों ने कृषि व्यवसाय, गौपालन एवं पर्यावरण संरक्षण का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया गौ-अभ्यारण्य जरारूधाम में विद्यार्थियों ने कृषि व्यवसाय, गौपालन एवं पर्यावरण संरक्षण का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया दमोह,- राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ व्यावसायिक कौशल, कृषि, गौपालन एवं पर्यावरण संरक्षण की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, किशुनगंज के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 63 विद्यार्थियों ने गौ-अभ्यारण्य जरारूधाम का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विषय शिक्षकों के मार्गदर्शन में गौ-अभ्यारण्य में संचालित विभिन्न प्रकल्पों का अवलोकन कर व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने गौसेवा, जैविक खाद निर्माण संयंत्र, गोबर गैस संयंत्र, पौधरोपण, पौधशाला (नर्सरी), जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही विद्यार्थियों को पारिस्थितिकी तंत्र के पुनर्निर्माण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा ‘गाय से व्यवसाय की ओर’ विषय के अंतर्गत गौपालन को आजीविका एवं स्वरोजगार से जोड़ने की संभावनाओं से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकल्पों को देखकर जाना कि किस प्रकार गोबर एवं अन्य प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग जैविक खाद, ऊर्जा उत्पादन और कृषि कार्यों में किया जा सकता है। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना तथा कृषि, पशुपालन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। भ्रमण में विद्यालय के शिक्षक श्री दिनेश पटेल, श्री सुरेंद्र विश्वकर्मा, श्री रवि अहिरवार एवं श्रीमती पूजा अहिरवार उपस्थित रहे। भ्रमण के अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने संस्थान की गतिविधियों की सराहना करते हुए नर्मदा खंड सेवा संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया।1
- ऐसे पंडित पुजारी खटमलों से सावधान रहें जो महिलाओं पर बुंदेली नजर रखते हैं1
- बागेश्वर सरकार की रथयात्रा में दर्शनार्थी बनकर भीड़ में घुसे पर्स चोर,हटा पुलिस ने 5 बदमाशों को दबोचा,इनोवा कार जप्त,श्रद्धालुओं की पर्स से उड़ाए थे रुपए,हटा पुलिस ने किया खुलासा एंकर/- हटा में बागेश्वर धाम सरकार की सनातन हिंदू एकता यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के पर्स चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने जबलपुर के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 हजार 600 रुपये नकद और करीब 15 लाख रुपये कीमत की इनोवा कार जब्त की गई है। हटा टीआई सुधीर बेगी ने बताया कि 13 अक्टूबर को गांधी वार्ड निवासी काशी राम अहिरवार और नवोदय वार्ड ककराई निवासी राघवेंद्र पटेल ने पर्स चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों श्रद्धालु बागेश्वर धाम सरकार के दर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान दद्दा कला मंच के पास भारी भीड़ में उनके पर्स चोरी हो गए।1
- हनुमान भक्त का बुरा हाल जब पैर पड़ा सांप के ऊपर तो बेहोश 2 घंटे में आए होस में, अजयपाल बाबा को केडी छतरपुर में सांप के काटने की खबर ने मचाया तहलका1
- दशहरा-दीपावली से पहले दमोह पुलिस सख्त, 54 गुंडा-बदमाशों को नोटिस; 18 की कराई गई थाने बुलाकर परेड दशहरा-दीपावली से पहले दमोह पुलिस सख्त, 54 गुंडा-बदमाशों को नोटिस; 18 की कराई गई थाने बुलाकर परेड कोतवाली बुलाकर अपराधियों को दी गई कड़ी चेतावनी, त्योहारों में गड़बड़ी की तो होगी सख्त कार्रवाई; बाउंड ओवर की प्रक्रिया शुरू दमोह। दशहरा और दीपावली के त्योहारों से पहले दमोह पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। त्योहारों के दौरान शांति भंग करने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की आशंका को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने निगरानीशुदा और सूचीबद्ध गुंडा-बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। बुधवार को कोतवाली थाना परिसर में 18 बदमाशों को बुलाकर उनकी परेड कराई गई और उन्हें स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी गई कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने करीब 54 निगरानीशुदा और गुंडा-बदमाशों को नोटिस जारी किए हैं। अन्य संबंधित लोगों को भी थाने बुलाकर हिदायत देने की प्रक्रिया जारी है। 54 बदमाश पुलिस के रडार पर, 18 को थाने बुलाकर दी समझाइश आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन में यह कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक एचआर पांडे के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने सूचीबद्ध अपराधियों पर निगरानी बढ़ा दी है। बुधवार दोपहर थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में 18 गुंडा-बदमाशों को कोतवाली बुलाया गया। यहां उनकी परेड कराई गई और उन्हें त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति ने आपराधिक गतिविधि में शामिल होकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाउंड ओवर की कार्रवाई, नियम तोड़ने पर बढ़ेंगी मुश्किलें सीएसपी एचआर पांडे के अनुसार, दशहरा और दीपावली को देखते हुए निगरानीशुदा और गुंडा-बदमाशों के खिलाफ बाउंड ओवर की कार्रवाई की जा रही है। इस प्रक्रिया के तहत संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं, ताकि उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाबंद किया जा सके। पुलिस ने बदमाशों को चेतावनी दी है कि त्योहारों के दौरान मारपीट, विवाद, अशांति फैलाने या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, लागू कानूनी प्रावधानों के तहत जमानत निरस्त कराने की कार्रवाई भी की जा सकती है। अपराधियों के रिकॉर्ड अपडेट, संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई के दौरान सूचीबद्ध गुंडा-बदमाशों और निगरानीशुदा अपराधियों के डोजियर यानी पुलिस रिकॉर्ड को अपडेट करने की प्रक्रिया भी अपनाई है। इसका उद्देश्य संबंधित व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखना और त्योहारों के दौरान किसी भी संभावित विवाद या अप्रिय घटना को समय रहते रोकना है। पुलिस की ओर से संबंधित लोगों को साफ संदेश दिया गया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी। आमजन की सुरक्षा और त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। त्योहारों पर शांति बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता पुलिस प्रशासन का उद्देश्य दशहरा और दीपावली के दौरान शहर में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना है। इसके लिए संवेदनशील गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही आदतन अपराधियों को चेतावनी दी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों की आड़ में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि या अशांति फैलाने की कोशिश को गंभीरता से लिया जाएगा। कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई के तहत करीब 54 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि पहले चरण में 18 लोगों को थाने बुलाकर हिदायत दी गई। शेष संबंधित लोगों को भी बुलाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- दमोह पटेरा पुलिस ने रथयात्रा में जेब काटने वाले गिरोह के छह आरोपियों को पकड़ा1