logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

"अधर में लटका सपना अब हकीकत बनेगा! बरहज के मोहन सेतु का निर्माण जल्द शुरू, 2027 तक उद्घाटन का वादा" बरहज के लोगों का दशकों पुराना इंतजार अब खत्म होने वाला है। सरयू नदी पर लटका अधूरा मोहन सेतु जल्द ही निर्माण की नई गति पकड़ेगा। यह पुल पिछले कई वर्षों से अधर में लटका हुआ है। , लेकिन अब अच्छी खबर है। बरहज विधायक दीपक मिश्रा ने विधानसभा में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। उन्होंने सदन में बताया कि मोहन सेतु का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। विधायक दीपक मिश्रा ने स्पष्ट कहा, "विगत दशकों से क्षेत्रवासियों का यह सपना अधूरा है। अब सरकार की ओर से ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। सरयू नदी की बदलती धारा से निपटने के लिए 10 नए पाये और गाइड बांध का प्रस्ताव तैयार है, जिससे पुल की मजबूती और सुरक्षा सुनिश्चित होगी।" स्थानीय लोग लंबे समय से इस पुल की मांग कर रहे थे। यह सेतु बरहज को नदी पार के इलाकों से जोड़ेगा, जिससे बलिया, गाजीपुर, मऊ और बनारस जैसे जिलों तक आवागमन आसान हो जाएगा। व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति आएगी। पुल का नाम पूर्व सांसद मोहन सिंह के सम्मान में रखा गया है, जिनकी स्मृति में 2013-14 में इसकी घोषणा हुई थी। लेकिन सालों से काम रुका रहा। अब विधायक दीपक मिश्रा के प्रयासों से उम्मीद जगी है।

11 hrs ago
user_Namrata Shukla
Namrata Shukla
बरहज, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

"अधर में लटका सपना अब हकीकत बनेगा! बरहज के मोहन सेतु का निर्माण जल्द शुरू, 2027 तक उद्घाटन का वादा" बरहज के लोगों का दशकों पुराना इंतजार अब खत्म होने वाला है। सरयू नदी पर लटका अधूरा मोहन सेतु जल्द ही निर्माण की नई गति पकड़ेगा। यह पुल पिछले कई वर्षों से अधर में लटका हुआ है। , लेकिन अब अच्छी खबर है। बरहज विधायक दीपक मिश्रा ने विधानसभा में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। उन्होंने सदन में बताया कि मोहन सेतु का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। विधायक दीपक मिश्रा ने स्पष्ट कहा, "विगत दशकों से क्षेत्रवासियों का यह सपना अधूरा है। अब सरकार की ओर से ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। सरयू नदी की बदलती धारा से निपटने के लिए 10 नए पाये और गाइड बांध का प्रस्ताव तैयार है, जिससे पुल की मजबूती और सुरक्षा सुनिश्चित होगी।" स्थानीय लोग लंबे समय से इस पुल की मांग कर रहे थे। यह सेतु बरहज को नदी पार के इलाकों से जोड़ेगा, जिससे बलिया, गाजीपुर, मऊ और बनारस जैसे जिलों तक आवागमन आसान हो जाएगा। व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति आएगी। पुल का नाम पूर्व सांसद मोहन सिंह के सम्मान में रखा गया है, जिनकी स्मृति में 2013-14 में इसकी घोषणा हुई थी। लेकिन सालों से काम रुका रहा। अब विधायक दीपक मिश्रा के प्रयासों से उम्मीद जगी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Namrata Shukla
    1
    Post by Namrata Shukla
    user_Namrata Shukla
    Namrata Shukla
    बरहज, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • असलहा लहराकर लूट की कोशिश देवरिया: सलेमपुर थाना क्षेत्र के किशोरगंज वार्ड नंबर 10 स्थित “विशाल ज्वेलर्स” में दिनदहाड़े असलहा दिखाकर लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में घुसा और पिस्टल दिखाकर दुकानदार को धमकाने लगा। स्थिति भांपते हुए स्वर्ण व्यवसायी ध्रुव कुमार वर्मा तिजोरी कक्ष में घुस गए और अंदर से दरवाजा बंद कर शोर मचाया, जिससे घबराकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है, वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
    1
    असलहा लहराकर लूट की कोशिश 
देवरिया: सलेमपुर थाना क्षेत्र के किशोरगंज वार्ड नंबर 10 स्थित “विशाल ज्वेलर्स” में दिनदहाड़े असलहा दिखाकर लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में घुसा और पिस्टल दिखाकर दुकानदार को धमकाने लगा। स्थिति भांपते हुए स्वर्ण व्यवसायी ध्रुव कुमार वर्मा तिजोरी कक्ष में घुस गए और अंदर से दरवाजा बंद कर शोर मचाया, जिससे घबराकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है, वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
    user_Reporteramit
    Reporteramit
    पत्रकार देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by विजय कुमार
    1
    Post by विजय कुमार
    user_विजय कुमार
    विजय कुमार
    Deoria, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • लोकेशन देवरिया बच्चों ने जेईई - मेन्स में मचाया धमाल सफलता एक दिन में नहीं, परन्तु एक दिन जरूर मिलती है: चेयरमैन एम एन त्रिपाठी एंकर, आपको बता दें कि गौरी बाजार के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एस बी टी पब्लिक स्कूल विशुनपुरा बखरा के दस बच्चों ने पहली बार में इन्टरमीडिएट की पढ़ाई करते हुए जेईई मेन्स की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण किया। इनमें सत्यम सिंह 98.1, अर्पित सागर 95.5, आयुष्मान 90, कल्पना विश्वकर्मा 90,दीक्षा मद्धेशिया 85.7, विवेक व रंजीत 85 , सारांश 84,श्रेया राय 83,शिवेंद्र 82.6 ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT's) का मार्ग भी प्रशस्त किया।इस सफलता पर विद्यालय के चेयरमैन एम एन त्रिपाठी ने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं व बधाइयां दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस विद्यालय की स्थापना कुछ वर्षों पहले इस ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को डाक्टर, इंजीनियर व अन्य क्षेत्र में विशेष उपलब्धि पाने के उद्देश्य से की गई जो आज पूरी होती नजर आ रही है। यह उपलब्धि सिर्फ एस बी टी की ही नहीं बल्कि इस क्षेत्र के निवासी हर माता पिता की है जिन्होंने हर तरह से विद्यालय का समर्थन किया। ऐसे ही सबका प्यार और आशीर्वाद बना रहा तो यह विद्यालय हर घर को एक डॉक्टर, इंजीनियर व प्रशासनिक अधिकारी देगा। उन्होंने उन विशेष अध्यापकों का भी आभार प्रकट किया जिन्होंने पूरी तन्मयता के साथ बच्चों और विद्यालय को इस तरह की सफलता दिलाने में भरपूर सहयोग किया।आने वाले समय में एस बी टी हर क्षेत्र में कर्मयोद्धाओं को तैयार करेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिवाकर पाण्डेय ने भी उनके सुखद व उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्य समन्वयक अंबरीश त्रिपाठी ने भी शुभकामनाएं व बधाइयां देते हुए कहा कि आने वाले समय में एस बी टी एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। छात्र छात्राओं के इस उपलब्धि पर प्रशासक अबू दानिश,निरंजय दूबे, अतुल श्रीवास्तव, अंबरीश सिंह, आनंद विश्वकर्मा, अंकित शाही,रजनी मिश्रा व अन्य सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। Bite-- एम एन त्रिपाठी चेयरमैन एसबीटी पब्लिक स्कूल Bite-- दिवाकर पांडेय प्रिंसिपल Bite-- अध्यापक Bite-- छात्र-छात्राएं
    1
    लोकेशन देवरिया 
बच्चों ने जेईई - मेन्स में मचाया धमाल
सफलता एक दिन में नहीं, परन्तु एक दिन जरूर मिलती है: चेयरमैन एम एन त्रिपाठी
एंकर, आपको बता दें कि गौरी बाजार के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एस बी टी पब्लिक स्कूल विशुनपुरा बखरा के दस बच्चों ने पहली बार में इन्टरमीडिएट की पढ़ाई करते हुए जेईई मेन्स की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण किया। इनमें सत्यम सिंह 98.1, अर्पित सागर 95.5, आयुष्मान 90, कल्पना विश्वकर्मा 90,दीक्षा मद्धेशिया 85.7, विवेक व रंजीत 85 , सारांश 84,श्रेया राय 83,शिवेंद्र 82.6 ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT's) का  मार्ग भी प्रशस्त किया।इस सफलता पर विद्यालय के चेयरमैन एम एन त्रिपाठी ने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं व बधाइयां दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस विद्यालय की स्थापना कुछ वर्षों पहले इस ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को डाक्टर, इंजीनियर व अन्य क्षेत्र में विशेष उपलब्धि पाने के उद्देश्य से की गई जो आज पूरी होती नजर आ रही है। यह उपलब्धि सिर्फ एस बी टी की ही नहीं बल्कि इस क्षेत्र के निवासी हर माता पिता की है जिन्होंने हर तरह से विद्यालय का समर्थन किया। ऐसे ही सबका प्यार और आशीर्वाद बना रहा तो यह विद्यालय हर घर को एक डॉक्टर, इंजीनियर व प्रशासनिक अधिकारी देगा। उन्होंने उन विशेष अध्यापकों का भी आभार प्रकट किया जिन्होंने पूरी तन्मयता के साथ बच्चों और विद्यालय को इस तरह की सफलता दिलाने में भरपूर सहयोग किया।आने वाले समय में एस बी टी हर क्षेत्र में कर्मयोद्धाओं को तैयार करेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिवाकर पाण्डेय ने भी उनके सुखद व उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्य समन्वयक अंबरीश त्रिपाठी ने भी शुभकामनाएं व बधाइयां देते हुए कहा कि आने वाले समय में एस बी टी एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। छात्र छात्राओं के इस उपलब्धि पर प्रशासक अबू दानिश,निरंजय दूबे, अतुल श्रीवास्तव, अंबरीश सिंह, आनंद विश्वकर्मा, अंकित शाही,रजनी मिश्रा व अन्य सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Bite-- एम एन त्रिपाठी चेयरमैन एसबीटी पब्लिक स्कूल 
Bite-- दिवाकर पांडेय प्रिंसिपल 
Bite-- अध्यापक 
Bite-- छात्र-छात्राएं
    user_Vinod Kumar
    Vinod Kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आज की सच्चाई
    1
    आज की सच्चाई
    user_Bharat sarkar
    Bharat sarkar
    Voice of people देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बेल्थरा रोड में 10 लाख के सोने-चांदी के आभूषण चोरी: 5 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, खुलासा नहीं। बेल्थरा रोड में एक बंद मकान से 5 हजार रुपये नकद और 10 लाख रुपये के जेवरात चोरी हो गए। घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस को इस मामले में कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है, जिससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्राम डीएन सूर्या अस्पताल के समीप हुई यह चोरी तब हुई जब गृहस्वामी अवधेश प्रजापति अपने पैतृक गांव बिशुनपुरा, थाना भीमपुरा गए हुए थे। रविवार रात अज्ञात चोरों ने उनके मकान को निशाना बनाया। सोमवार सुबह पड़ोसियों की सूचना पर लौटने पर उन्हें मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और घर का सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर में रखे करीब पांच हजार रुपये नकद के साथ-साथ सोने की चेन, मंगलसूत्र, झुमके, नथिया और पायल सहित लगभग 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ उभांव थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच कर रहे एसआई सुमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण जांच में कठिनाई आ रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है, लेकिन अभी तक कोई पुख्ता जानकारी हाथ नहीं लगी है। पुलिस अब घटना के खुलासे के लिए बीटीएस (बेस ट्रांससीवर स्टेशन) के माध्यम से तकनीकी जांच कर रही है। घटना के समय क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल नंबरों का डाटा जुटाया जा रहा है, ताकि संदिग्धों की लोकेशन और गतिविधियों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त तेज करने और प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।
    4
    बेल्थरा रोड में 10 लाख के सोने-चांदी के आभूषण चोरी: 5 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, खुलासा नहीं।
बेल्थरा रोड में एक बंद मकान से 5 हजार रुपये नकद और 10 लाख रुपये के जेवरात चोरी हो गए। घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस को इस मामले में कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है, जिससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्राम डीएन सूर्या अस्पताल के समीप हुई यह चोरी तब हुई जब गृहस्वामी अवधेश प्रजापति अपने पैतृक गांव बिशुनपुरा, थाना भीमपुरा गए हुए थे। रविवार रात अज्ञात चोरों ने उनके मकान को निशाना बनाया। सोमवार सुबह पड़ोसियों की सूचना पर लौटने पर उन्हें मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और घर का सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर में रखे करीब पांच हजार रुपये नकद के साथ-साथ सोने की चेन, मंगलसूत्र, झुमके, नथिया और पायल सहित लगभग 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ उभांव थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच कर रहे एसआई सुमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण जांच में कठिनाई आ रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है, लेकिन अभी तक कोई पुख्ता जानकारी हाथ नहीं लगी है। पुलिस अब घटना के खुलासे के लिए बीटीएस (बेस ट्रांससीवर स्टेशन) के माध्यम से तकनीकी जांच कर रही है। घटना के समय क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल नंबरों का डाटा जुटाया जा रहा है, ताकि संदिग्धों की लोकेशन और गतिविधियों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त तेज करने और प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company बेल्थरा रोड, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by SONI DEVI
    1
    Post by SONI DEVI
    user_SONI DEVI
    SONI DEVI
    Voice of people घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Namrata Shukla
    1
    Post by Namrata Shukla
    user_Namrata Shukla
    Namrata Shukla
    बरहज, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.