बिलासपुर हिंसा का मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर MP से गिरफ्तार, भेजा गया सेंट्रल जेल छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के खपरगंज इलाके में हुई हिंसा के मामले में लंबे समय से फरार मुख्य आरोपी और हिंदूवादी नेता राम सिंह ठाकुर को पुलिस ने आखिरकार मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। वह पन्ना में अपने दोस्त के घर छिपा था। शुक्रवार को एसीसीयू की टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। इस केस में पुलिस अब तक दोनों पक्षों के 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।सिटी कोतवाली क्षेत्र में हुए इस विवाद के दौरान दोनों पक्षों पर पथराव करने का आरोप है। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठी चार्ज किया और आंशु गैस के गोले भी छोड़े। इस दौरान हमलावरों ने पुलिस बल पर पथराव किया, जिसमें तारबाहर टीआई रवि तिवारी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। वहीं, इस घटना के बाद तनाव की स्थिति निर्मित होने पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने धारा 144 लागू किया था।
बिलासपुर हिंसा का मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर MP से गिरफ्तार, भेजा गया सेंट्रल जेल छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के खपरगंज इलाके में हुई हिंसा के मामले में लंबे समय से फरार मुख्य आरोपी और हिंदूवादी नेता राम सिंह ठाकुर को पुलिस ने आखिरकार मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। वह पन्ना में अपने दोस्त के घर छिपा था। शुक्रवार को एसीसीयू की टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। इस केस में पुलिस अब तक दोनों पक्षों के 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।सिटी कोतवाली क्षेत्र में हुए इस विवाद के दौरान दोनों पक्षों पर पथराव करने का आरोप है। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठी चार्ज किया और आंशु गैस के गोले भी छोड़े। इस दौरान हमलावरों ने पुलिस बल पर पथराव किया, जिसमें तारबाहर टीआई रवि तिवारी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। वहीं, इस घटना के बाद तनाव की स्थिति निर्मित होने पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने धारा 144 लागू किया था।
- चकरभाटा मार्केट काम में गई थी पत्नी घर नहीं लौटी तो पति ने थाना चकरभाठा में दर्ज चकरभाटा मार्केट काम में गई थी पत्नी घर नहीं लौटी तो पति ने थाना चकरभाठा में दर्ज कराई रिपोर्ट शुक्रवार की रात 10:30 चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा थाना छेत्र के ग्रामीण इलाके मे रहने वाले एक 39 वर्षीय पति ने हमराह अपने पिता के साथ गुरुवार दिनांक 25/09/2026 की साम 4 बजे के करीब थाना उपस्थित आ कर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पत्नी उम्र 37 साल निवासी चकरभाठा थाना छेत्र जिला बिलासपुर की दिनांक 24/09/2026 के सुबह 09/00 बजे घर से काम करने के लिए चकरभाठा मार्केट गई थी जो अभी तक घर वापस नहीं आयी है जिसकी आस पास रिश्तेदारों में पता तलाश किये कही पता नहीं चला है जिसकी हुलिया कद 5 फिट, रंग गोरी, चेहरा गोल, बाल काला लम्बा शरीर सामान्य है छत्तीसगढी भाषा बोलती है साडी ब्लाऊज पहनी है बाये हाथ में गोदना से अपना नाम लिखवाई है जो अपने साथ एक मोबाईल रखी है जो बंद बता रहा है सूचक की सूचना पर गुम इंसान कायम कर पतासाजी मे लिया गया है अतः माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निदेशों के अनुपालन में तथा वर्तमान परिस्थितियों एवं लापता होने के प्रकृति को दृष्टिगत रखते हुए अज्ञात व्यक्तिः व्यक्तियों के विरूद्ध अपराध धारा 140(3) BNS 2023 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है1
- शिक्षा दान रथ को हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचा शिक्षा और सेवा का संदेश पाली विकासखंड में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षा दान रथ की शुरुआत की गई। नगर पंचायत पाली अध्यक्ष अजय जायसवाल ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिक्षा दान रथ ने पाली सहित केराझरिया, नान पुलाली, पौड़ी, दादर, लाफा, माखनपुर, चैतमा, मांगामार, लिटीयाखार, तीवरता और नुनेरा सहित कई गांवों का भ्रमण किया।रथ के पहुंचने पर ग्रामीणों और शिक्षकों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए लोगों ने कॉपी, किताब, पेन, बैग, कंपास बॉक्स, टिफिन सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री का दान किया।अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। एकत्रित सामग्री जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी।शिक्षा दान रथ के जरिए पाली क्षेत्र में शिक्षा, सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाया गया।4
- सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल1
- best thinking wala dialogue isse Jyada kya bol sakta hai ekadam romantic wala1
- सक्ति में मौली फिश परिसर में धूपबत्ती से बने पंडाल में विराजित मौलेश्वर गणेश की विदाई टब में जल से मौलेश्वर गणेश की अनूठी पर्यावरण-हितैषी विदाई* सक्ती के मौली फिश परिसर में धूपबत्ती से बने पंडाल में विराजित मौलेश्वर गणेश की विदाई टब में जल विसर्जन कर की गई। अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने सपत्नीक पूजा-आरती की। दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल से स्नान के बाद प्रतिमा जल में विलीन हो गई, जिससे नदी-तालाब प्रदूषित नहीं हुए। श्रद्धालुओं ने कलाकार अमित तंबोली की इस पर्यावरण संरक्षण पहल की सराहना की।1
- पथराव मामले में राम सिंह को जेल,समर्थकों की लगी भीड़,,नहीं निकला जुलूस! पथराव मामले में राम सिंह को जेल,समर्थकों की लगी भीड़,,नहीं निकला जुलूस!1
- *बोड़सरा धाम में 50 लाख रु से निर्मित मंगल भवन का भूमिपूजन, गुरु बालकदास साहेब ज *बोड़सरा धाम में 50 लाख रु से निर्मित मंगल भवन का भूमिपूजन, गुरु बालकदास साहेब जी की पुण्यधरा पर जुटा जनसैलाब* शुक्रवार की रात 9:00 बजे बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार महान प्रतापी एवं बलिदानी राजा गुरु बालकदास साहेब जी की पुण्यधरा बोड़सरा धाम में शुक्रवार को पावन भूमिपूजन समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मगुरु श्री गुरु बालदास साहेब जी एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने की। अतिथियों ने सर्वप्रथम महान संत एवं समाज सुधारक राजा गुरु बालकदास साहेब जी के चरणों में श्रद्धापूर्वक वंदन एवं नमन किया। उनके आदर्शों, त्याग, संघर्ष और सामाजिक समरसता के संदेश को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। तत्पश्चात विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ प्रस्तावित मंगल भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। यह मंगल भवन क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में साबित होगा। इसके बन जाने से सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजन, धार्मिक कार्यक्रम, बैठक एवं अन्य मांगलिक कार्यों के लिए एक सुव्यवस्थित एवं सुविधायुक्त स्थान उपलब्ध होगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बोड़सरा धाम हम सभी के लिए आस्था और प्रेरणा का केंद्र है। राजा गुरु बालकदास साहेब जी ने सत्य, अहिंसा और समानता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की सरकार संतों-महापुरुषों के धामों के विकास के लिए संकल्पित है। बोड़सरा धाम में मंगल भवन का निर्माण सरकार की इसी सोच का परिणाम है। यह भवन समाज को जोड़ने का कार्य करेगा। हमारी सरकार गुरु बालकदास साहेब जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी ने कहा कि राजा गुरु बालकदास साहेब जी की पावन भूमि बोड़सरा धाम में आकर मैं स्वयं को धन्य मानता हूं। यह धरा हमें अन्याय के विरुद्ध लड़ने और समाज में समरसता बनाए रखने की प्रेरणा देती है। श्री कौशिक ने कहा कि बोड़सरा धाम में मंगल भवन की मांग लंबे समय से थी। आज धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी और कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी के करकमलों से इसका भूमिपूजन हुआ है, यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। इस भवन के निर्माण से हमारे सामाजिक कार्यों को एक नया आयाम मिलेगा और बोड़सरा धाम का विकास और तेजी से होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सतनामी समाज के संतगण, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।1
- प्रेम प्रसंग बना हत्या का वजह, आरोपी को उम्र कैद की सजा1
- जैतपुरा मोड़ पर KBBS बस पलटी दो दर्जन यात्री घायल मैं चिक पुकार1