Shuru
Apke Nagar Ki App…
सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल
SK Kashyapपत्रकार रींवापार
सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- शिक्षा दान रथ को हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचा शिक्षा और सेवा का संदेश पाली विकासखंड में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षा दान रथ की शुरुआत की गई। नगर पंचायत पाली अध्यक्ष अजय जायसवाल ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिक्षा दान रथ ने पाली सहित केराझरिया, नान पुलाली, पौड़ी, दादर, लाफा, माखनपुर, चैतमा, मांगामार, लिटीयाखार, तीवरता और नुनेरा सहित कई गांवों का भ्रमण किया।रथ के पहुंचने पर ग्रामीणों और शिक्षकों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए लोगों ने कॉपी, किताब, पेन, बैग, कंपास बॉक्स, टिफिन सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री का दान किया।अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। एकत्रित सामग्री जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी।शिक्षा दान रथ के जरिए पाली क्षेत्र में शिक्षा, सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाया गया।4
- गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती जिला प्रशासन अलर्ट मोड में, गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती जिला प्रशासन अलर्ट मोड में, कलेक्टर जयश्री जैन ने तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश, गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खोले जाने और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सक्ती जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। कलेक्टर जयश्री जैन ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, सीएमओ और संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहते हुए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने नदियों, घाटों, बैराजों और तटीय क्षेत्रों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। पुलों पर पानी का बहाव जोखिमपूर्ण होने की स्थिति में यातायात नियंत्रित करने और जरूरत पड़ने पर आवागमन रोकने को भी कहा गया है। प्रशासन ने जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और मुनादी के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि नदी, पुल और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं तथा सेल्फी या वीडियो बनाने के लिए जोखिम न उठाएं। जिला प्रशासन के अनुसार फिलहाल जिले में स्थिति सामान्य है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।1
- गणपति विसर्जन में दिखा अनोखा नजारा, रामधुनी की धुन पर थिरके लोग! बिलासपुर में गणपति विसर्जन के बीच एक गणेश उत्सव समिति ने अनोखी पहल की है। आमतौर पर विसर्जन के दौरान तेज आवाज वाले डीजे और साउंड सिस्टम देखने को मिलते हैं, लेकिन यहां डीजे की जगह रामधुन और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी गई।1
- तिल्दा नेवरा समीपस्थ ग्राम मानपुर में गणेश जी की प्रतिमा का किया गया विसर्जन। झमाझम बारिश के साथ तिल्दा नेवरा समीपस्थ ग्राम मानपुर में गणेश जी की प्रतिमा का किया गया विसर्जन। ग्रामीणों ने भजन कीर्तन करते हुए झमाझम बारिश का भी आनंद लिया और बड़े श्रद्धा से मूर्ति का विसर्जन किया। शनिवार शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार लगातार तीन दिनों से हो रहे बारिश से मानपुर का रपटा उफान पर चल रहा है। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। ग्राम के समाज सेवक श्री कमलेश विश्वकर्मा ने अन्य लोगों के साथ मीलकर। इस मार्ग में आवागमन करने वाले राहगीरों को आने जाने में मदद किया गया।1
- बिलासपुर हिंसा का मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर MP से गिरफ्तार, भेजा गया सेंट्रल जेल छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के खपरगंज इलाके में हुई हिंसा के मामले में लंबे समय से फरार मुख्य आरोपी और हिंदूवादी नेता राम सिंह ठाकुर को पुलिस ने आखिरकार मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। वह पन्ना में अपने दोस्त के घर छिपा था। शुक्रवार को एसीसीयू की टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। इस केस में पुलिस अब तक दोनों पक्षों के 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।सिटी कोतवाली क्षेत्र में हुए इस विवाद के दौरान दोनों पक्षों पर पथराव करने का आरोप है। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठी चार्ज किया और आंशु गैस के गोले भी छोड़े। इस दौरान हमलावरों ने पुलिस बल पर पथराव किया, जिसमें तारबाहर टीआई रवि तिवारी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। वहीं, इस घटना के बाद तनाव की स्थिति निर्मित होने पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने धारा 144 लागू किया था।1
- best thinking wala dialogue isse Jyada kya bol sakta hai ekadam romantic wala1
- शिक्षा दान रथ को नगर अध्यक्ष अजय जायसवाल ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव गूंजा शिक्षा और सेवा का संदेश, जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए ग्रामीणों ने बढ़ाए मदद के हाथ शिक्षा दान रथ को हरी झंडी,नगर अध्यक्ष ने बोहनी कर सफलता की कामना की:-पाली सेवा संकल्प अभियान के तहत पाली विकासखंड के गांव-गांव पहुंचा शिक्षा दान रथ, जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए लोगों ने मुक्त कंठ से किया शैक्षणिक सामग्री का दान पाली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित शिक्षा दान रथ को लेकर पाली विकासखंड में लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नगर पंचायत पाली परिसर से शिक्षा दान रथ को नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल ने नगर पंचायत के पार्षदों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रवानगी के बाद शिक्षा दान रथ ने पाली, केराझरिया, नान पुलाली, पौड़ी, दादर, लाफा, माखनपुर, चैतमा, मांगामार, लिटीयाखार, तीवरता, नुनेरा सहित विकासखंड पाली के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया। रथ के गांवों में पहुंचते ही उसे देखने के लिए बच्चों, पालकों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिक्षा दान रथ की आवाज सुनकर ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए। कहीं लोगों ने तालियों से स्वागत किया तो कहीं हाथ हिलाकर रथ का अभिनंदन किया। अनेक स्थानों पर ग्रामीणों एवं शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर, आरती उतारकर तथा पुष्प, तिलक, रोली एवं चंदन से शिक्षा दान रथ का स्वागत किया। इस दौरान पूरा वातावरण शिक्षा और सेवा के संकल्प से सराबोर नजर आया। जरूरतमंद बच्चों के लिए बढ़े मदद के हाथ शिक्षा दान रथ के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व तथा जरूरतमंद एवं गरीब विद्यार्थियों की सहायता के लिए आगे आने का संदेश दिया गया। अभियान से प्रेरित होकर लोगों ने विद्यार्थियों के लिए पुस्तक, कॉपी, पेन, बैग, श्रीफल, कंपास बॉक्स, टिफिन सहित विभिन्न उपयोगी शैक्षणिक सामग्री का उत्साहपूर्वक दान किया। ग्रामीणों द्वारा किए गए इस सहयोग से सेवा संकल्प अभियान को नई ऊर्जा मिली। कार्यक्रम के दौरान लोगों में शासकीय विद्यालयों के प्रति विश्वास एवं सहयोग की भावना भी देखने को मिली। ग्रामीणों ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और ऐसे अभियान निश्चित रूप से बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में सहायक होंगे। गांव-गांव पहुंचा शिक्षा और सेवा का संदेश शिक्षा दान रथ के माध्यम से विकासखंड पाली के विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षा, सेवा और सहयोग का संदेश पहुंचाया गया। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। रथ के माध्यम से एकत्रित की गई शैक्षणिक एवं उपयोगी सामग्री को आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल,उपाध्यक्ष लखन प्रजापति,सुनील साहू,मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल,पार्षदगण,एल्डरमैन रामबिलास,रामनारायण,हरीश,सांसद प्रतिनिधि अजय सैनी,समस्त जनप्रतिनिधि,मीडिया के प्रमुख सदस्य कमल वैष्णव,दीपक शर्मा शिक्षा विभाग के अधिकारी कुम्देश गोभिल,स 0ख0 शि 0अ0 मनीराम मरकाम,बीआरसीसी रामगोपाल जायसवाल,आरपी लहरे प्राचार्य,प्राचार्य प्रकाश वैष्णव, समस्त अन्य प्राचार्य,सीएसी,शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।संचालन सुनील जायसवाल प्रधान पाठक,विनय पांडे ने किया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शिक्षा दान रथ का यह अभियान केवल सामग्री संग्रह तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने गांव-गांव में शिक्षा के प्रति जागरूकता, सहयोग और सामाजिक सहभागिता की नई मिसाल पेश की। बच्चों के चेहरों पर खुशी और ग्रामीणों के उत्साह ने अभियान की सार्थकता को और मजबूत किया।3
- बिलासपुर के लोगों ने पकड़ा भूत! जानिए फिर क्या हुआ?,, सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जो बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरभट्टी इलाके का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि क्षेत्र में कुछ बालिग और नाबालिग लड़के रात के समय भूत का रूप बनाकर आने-जाने वाले लोगों को डराते हैं और उनके साथ लूटपाट करते हैं।1
- धर्मजयगढ़ में श्रद्धा और उल्लास के साथ बप्पा को दी गई विदाई।1