आकाशीय बिजली गिरने से 250 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंका, पच्चीसा मोहल्ले में बिजली गुरसराय। गुरसराय नगर के पच्चीसा मोहल्ले में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो गया। ट्रांसफार्मर के खराब होने के बाद मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, उमस और गर्मी के बीच बिजली न आने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लेवासियों के मुताबिक अचानक हुई इस घटना के बाद से क्षेत्र में अंधेरा छाया हुआ है और विद्युत व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराने अथवा नया ट्रांसफार्मर लगवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से पेयजल सहित अन्य जरूरी कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
आकाशीय बिजली गिरने से 250 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंका, पच्चीसा मोहल्ले में बिजली गुरसराय। गुरसराय नगर के पच्चीसा मोहल्ले में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो गया। ट्रांसफार्मर के खराब होने के बाद मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, उमस और गर्मी के बीच बिजली न आने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लेवासियों के मुताबिक अचानक हुई इस घटना के बाद से क्षेत्र में अंधेरा छाया हुआ है और विद्युत व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराने अथवा नया ट्रांसफार्मर लगवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से पेयजल सहित अन्य जरूरी कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
- इस छोटी बच्ची से कुछ सीखना चाहिए बहुत सुंदर एवं खूबसूरत कविता कही इस छोटी बच्ची से कुछ सीखना चाहिए बहुत सुंदर एवं खूबसूरत कविता कही1
- गुरसरांय थाना क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में पांच लोग घायल, तीन लड़कियां झा गुरसरांय थाना क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में पांच लोग घायल, तीन लड़कियां झांसी रेफर*1
- जिला झाँसी तहसील गरौठा के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिमरधा मे राजकीय हाईस्कूल विद्यालय का हुआ भूमि पूजन *ग्राम सिमरधा में राजकीय हाईस्कूल विद्यालय का हुआ भूमि पूजन* गरौठा झांसी गरौठा तहसील के ग्राम सिमरधा में आज राजकीय हाईस्कूल विद्यालय का भूमि पूजन पंडित द्वारा विधि विधान से किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदार मौजूद रहे वहीं पर ग्राम सिमरधा में राजकीय हाईस्कूल विद्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रमा आरपी निरंजन,एंव गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, रहे एवं विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा एंव जिला पंचायत सदस्य मेवा जंगबहादुर, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन गुड्डू पाठक, सहित ग्राम प्रधान सिमरधा , के अलावा अन्य ग्रामों से प्रधान मौजूद रहे भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राजकीय हाईस्कूल विद्यालय की शुरुआत की गई। विद्यालय के शुरू होने से ग्राम एवं क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को शिक्षा की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। विद्यालय के निर्माण की कार्यदायी संस्था यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड, झांसी है। ग्रामीणों ने भी राजकीय हाईस्कूल विद्यालय के भूमि पूजन को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। विद्यालय शुरू होने से स्थानीय विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। सिमरधा में राजकीय हाईस्कूल विद्यालय के भूमि पूजन के साथ क्षेत्र में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है वहीं पर ग्राम के लोगों ने। एमएलसी राम आरपी निरंजन एवं विधायक गरौठा जवाहरलाल राजपूत ,वा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जंगबहादुर यादव को पगड़ी पहनकर सम्मानित किया एवं रिटायर्ड शिक्षकों को भी ग्राम प्रधान सहित लोगों ने मंच पर सम्मानित किया इस मौके पर सहकारी समिति अध्यक्ष सुरेश लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद नारायण गुप्ता युवा नेता मयंक गुप्ता, पूर्व प्रधान सोनू लंबरदार, धर्मेंद्र सिंह बुंदेला, देवेंद्र सिंह गौतम, प्रधान गुढा चंद्रभान सिंह परमार,प्रधान खडौरा मनोज यादव, प्रधान मोती कटरा राम सिंह यादव, प्रधान सिमरधा नरेंद्र राजपूत , महिपाल राजपूत निमगहना.वेद प्रकाश त्रिपाठी, शाहरुख खान, चंद्रशेखर राजपूत, सुरेश तिवारी, शंकर राजपूत, तेज प्रताप चौबे, नरेंद्र तिवारी , रामदेव कोटेदार, नरोत्तम राजपूत, कपिल राजपूत, हजरत मंसूरी संजय शर्मा, महिपाल राजपूत, उदयभान लंबरदार, राधेलाल, डिब्रू अहिरवार सहित क्षेत्र एवं ग्राम के लोग मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन सूर्य प्रताप यादव ने किया एवं सभी के प्रति आभार व्यक्त ग्राम प्रधान नरेंद्र राजपूत एवं प्रहलाद राजपूत ने किया4
- GEN-ALFA बच्चे की झांसी जिलाधिकारी को दो टूक "बात नही सुनी तो हक लेना जानते है" GEN-ALFA बच्चे की झांसी जिलाधिकारी को दो टूक "बात नही सुनी तो हक लेना जानते है"1
- *करोड़ों की मरम्मत के बाद भी मौदहा बांध के 6 फाटक बंद नहीं, घंटों मशक्कत के बाद भी अफसर फेल* *हमीरपुर।* जिले के मौदहा बांध में करोड़ों रुपये की मरम्मत के दावों की पोल खुल गई है। बुधवार को बांध के फाटक बंद कराने पहुंचे अफसरों की घंटों की मशक्कत बेअसर साबित हुई। सायरन बजता रहा, अधिकारी-कर्मचारी जुटे रहे, लेकिन 6 फाटक बंद नहीं हो सके। फाटक खुले रहने से बांध का पानी लगातार बहता रहा, जिससे लाखों लीटर पानी बर्बाद हो गया। *मरम्मत पर भ्रष्टाचार का आरोप* ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि फाटकों की मरम्मत के नाम पर करोड़ों का बजट खर्च दिखाया गया, लेकिन जमीन पर काम नहीं हुआ। फाटक संचालन में नाकामी के बाद मरम्मत कार्य में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। बारिश के सीजन में फाटक बंद न होने से निचले इलाके के ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। बड़ा सवाल है कि करोड़ों खर्च के बाद भी फाटक दुरुस्त क्यों नहीं हो पाए? फिलहाल पूरे मामले पर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जवाब सामने नहीं आया है। #Hamirpur #MaudahaDam #Corruption #UPNews1
- प्रेमिका से मिलने उसकी ससुराल पहुंचा प्रेमी पति ने पकड़ करा दी शादी चिरगांव झाँसी1
- Post by Ankit Gotam1
- गुरसरांय थाना परिसर में ईद-उल-नबी को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न, सौहार्दपूर्व गुरसरांय थाना परिसर में ईद-उल-नबी को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न, सौहार्दपूर्वक त्योहार मनाने की अपील गुरसरांय झांसी)। आगामी त्योहार ईद-उल-नबी व रक्षाबंधन को शांति,सुरक्षा और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी ने की। बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी ने उपस्थित संभ्रांत नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए त्योहार को पारंपरिक सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह भदौरिया एवं सब इंस्पेक्टर मयंक मिश्रा ने भी सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अहम बिंदुओं पर चर्चा की और नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा जताई। बैठक में क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार रखे। सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और त्योहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाने का आश्वासन दिया। इस दौरान समाजसेवी सतीश चौरसिया, पेश इमाम शहाबुद्दीन सिद्दीकी,रामनारायण पस्तोर,इकराम खान,पार्षद गोविंद प्रताप सिंह सिसोदिया,प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव,आत्माराम फौजी,नजीर माते, शौकीन खान,सुमंत सोनी,नसीर,सुनील सोनी,नगर पालिका से प्रकाश नारायण दीक्षित,सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1