Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रेमिका से मिलने उसकी ससुराल पहुंचा प्रेमी पति ने पकड़ करा दी शादी चिरगांव झाँसी
पत्रकार सुरेन्द्र प्रजापति
प्रेमिका से मिलने उसकी ससुराल पहुंचा प्रेमी पति ने पकड़ करा दी शादी चिरगांव झाँसी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गुरसरांय में जलभराव से गंदा पानी आया सड़को पर,बाजार एवं खेरापति मन्दिर मे भरा पानी नाला सफ़ाई की खुली पोल गुरसरांय(झाँसी)- मंगलवार को जरा सी बारिश से जल निकासी का सही तरीके से प्रबंध न होने के चलते बारिश से रास्ते व सडकें जलमग्न हो गई। महीनों से जाम नाले में वर्षा का पानी जाते ही कचरा सड़क पर फैल गया। शासन द्वारा बारिश के मौसम में संक्रामक रोगों से बचाव के लिए नालियों तथा नालों की सफाई कर छिड़काव करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन शासन के इस निर्देश का पालिका प्रशासन पर कोई फर्क नहीं पड़ा।मुहल्ला- मातवाना,पटकाना, पायगा,गांधीनगर,बाजार,टीचर्स कॉलोनी,नई बस्ती सहित नगर के अन्य मुहल्ले मे जलभराव एवं नालियों का गंदा पानी पालिका की प्रमुख सड़कों पर बह रहा है। जगह-जगह जलभराव होने के कारण संक्रामक रोगों के फैलने की प्रबल आशंका हो गई है। बरसात से पहले पालिका प्रशासन द्वारा नालियों व नालों की सफाई न किए जाने से नालियों का पानी अब लोगों के घरों में घुसने लगा है। यह हाल तब है जब शासन से लेकर प्रशासन तक के अधिकारी बरसात से पहले पालिका प्रशासन को व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश पहले ही दे चुके थे। लेकिन कागजों में सफाई होने के कारण अब व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। लचर व्यवस्था के कारण बजरिया मे नाली का पानी सड़कों पर एवं दुकानों में प्रवेश कर जाता है। पिछले साल भी लोगों की दुकानों में पानी भर गया था l। लोगों ने बताया कि सड़क के किनारे बने नाले की नियमित सफाई नहीं होने के कारण बराबर नाला जाम रहता है और बारिश होने के कारण नाली का पानी सड़कों पर आ जाता है।प्रतिवर्ष नगर पालिका द्वारा लाखों रुपए साफ-सफाई व छिड़काव के नाम पर खर्च किया जाता है। फिर भी व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है।1
- Post by Ankit Gotam1
- शादी के डेढ महीने बाद ससुराल में प्रेमी संग मिली महिला, पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा1
- बुडे़रा घाट के जंगल में जुए की महफिल पर पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार, चार फरार समथर (झांसी)। जगह बदल-बदलकर जुआ खेलने वाले जुआरियों के खिलाफ समथर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुडे़रा घाट के जंगल में चल रही जुए की फड़ पर छापा मारा। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार मौके से भाग निकले। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलीप निवासी कशल, सुनील निवासी अमहा और संतोष निवासी पतारा, थाना दबोह, जिला भिंड (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से 1,240 रुपये तथा फड़ से 34,700 रुपये, कुल 35,940 रुपये नकद बरामद हुए। मौके से एमपी 07 सीएच 4214 नंबर की कार भी बरामद कर सीज की गई।भागने वालों में सुनील पंडा, अटल, मुन्ना तिवारी और विक्की गुर्जर बताए गए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।1
- संत रविदास जयंती के उपलक्ष में निकाली जा रही समरसता यात्रा आज निवाड़ी जिले के चुरारा पहुंची जहां पर लोगों ने भव्यता पूर्ण तरीके से स्वागत किया जिसमें कई अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे1
- जो एक बार बढ़ गया वह कभी दोबारा नहीं मिला#😰💘🥀💯👈#सब्सक्राइब लाइक फॉलो कमेंटशेर1
- समथर पुलिस ने जुआ खेलते तीन आरोपियों को पकड़ा, ₹35,940 नकद बरामद समथर पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टे की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 24 अगस्त को समथर-मोंठ बॉर्डर पर पहुज नदी किनारे जंगल में छापेमारी की। पुलिस ने ग्राम बुढ़ेराघाट के पास से तीन आरोपियों दिलीप राठौर (34), सुनील कुशवाहा (33) और संतोष राठौर (20) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से ₹34,700 फड़ की रकम, 52 ताश के पत्ते और ₹1,240 जामा तलाशी समेत कुल ₹35,940 नकद बरामद हुए। मौके से एक हुंडई वेन्यू कार (MP07CH4214) भी बरामद कर सीज की गई। मामले में गिरफ्तार आरोपियों के अलावा फरार बताए गए सुनील पंडा, अटल, मुन्ना तिवारी उर्फ प्रदीप कुमार और विक्की गुर्जर के खिलाफ थाना समथर में मु0अ0सं0 124/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।1
- अपने ही पेड़ काटना पड़ा भारी मिली जान से मारने की धमकी पीड़ित ने थाने में दिया शिकायती पत्र थाना तोड़ी फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम महेवा में अपने खेत की मेढ़ पर खड़े चिरोल का पेड़ काटने के विवाद को लेकर एक महिला ने कुछ लोगों पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम महेवा निवासी श्रीमती कमलेश कुमारी के अनुसार, वह अपनी निजी भूमि पर लगे चिरौल और बबूल के पेड़ों को कटवाने के लिए खेत पर गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव की कोमल पत्नी राजवीर तथा शिवकुंवर पत्नी पृथ्वीराज ने उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद राजवीर उर्फ जीतू पटेल ने फोन पर धमकी देते हुए कहा कि दो दिन के अंदर उसे और उसके पति को जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि राजवीर उर्फ जीतू पूर्व में दर्ज हत्या के मामले में आरोपी रहा है और वर्तमान में जमानत पर बाहर है। घटना के बाद पीड़िता और उसका परिवार भयभीत है। कमलेश कुमारी ने थाना तोड़ी फतेहपुर में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने और अपने पति की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1