logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुरसरांय में जलभराव से गंदा पानी आया सड़को पर,बाजार एवं खेरापति मन्दिर मे भरा पानी नाला सफ़ाई की खुली पोल गुरसरांय(झाँसी)- मंगलवार को जरा सी बारिश से जल निकासी का सही तरीके से प्रबंध न होने के चलते बारिश से रास्ते व सडकें जलमग्न हो गई। महीनों से जाम नाले में वर्षा का पानी जाते ही कचरा सड़क पर फैल गया। शासन द्वारा बारिश के मौसम में संक्रामक रोगों से बचाव के लिए नालियों तथा नालों की सफाई कर छिड़काव करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन शासन के इस निर्देश का पालिका प्रशासन पर कोई फर्क नहीं पड़ा।मुहल्ला- मातवाना,पटकाना, पायगा,गांधीनगर,बाजार,टीचर्स कॉलोनी,नई बस्ती सहित नगर के अन्य मुहल्ले मे जलभराव एवं नालियों का गंदा पानी पालिका की प्रमुख सड़कों पर बह रहा है। जगह-जगह जलभराव होने के कारण संक्रामक रोगों के फैलने की प्रबल आशंका हो गई है। बरसात से पहले पालिका प्रशासन द्वारा नालियों व नालों की सफाई न किए जाने से नालियों का पानी अब लोगों के घरों में घुसने लगा है। यह हाल तब है जब शासन से लेकर प्रशासन तक के अधिकारी बरसात से पहले पालिका प्रशासन को व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश पहले ही दे चुके थे। लेकिन कागजों में सफाई होने के कारण अब व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। लचर व्यवस्था के कारण बजरिया मे नाली का पानी सड़कों पर एवं दुकानों में प्रवेश कर जाता है। पिछले साल भी लोगों की दुकानों में पानी भर गया था l। लोगों ने बताया कि सड़क के किनारे बने नाले की नियमित सफाई नहीं होने के कारण बराबर नाला जाम रहता है और बारिश होने के कारण नाली का पानी सड़कों पर आ जाता है।प्रतिवर्ष नगर पालिका द्वारा लाखों रुपए साफ-सफाई व छिड़काव के नाम पर खर्च किया जाता है। फिर भी व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है।

13 hrs ago
user_पत्रकार सुरेन्द्र प्रजापति
पत्रकार सुरेन्द्र प्रजापति
Voice of people टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

गुरसरांय में जलभराव से गंदा पानी आया सड़को पर,बाजार एवं खेरापति मन्दिर मे भरा पानी नाला सफ़ाई की खुली पोल गुरसरांय(झाँसी)- मंगलवार को जरा सी बारिश से जल निकासी का सही तरीके से प्रबंध न होने के चलते बारिश से रास्ते व सडकें जलमग्न हो गई। महीनों से जाम नाले में वर्षा का पानी जाते ही कचरा सड़क पर फैल गया। शासन द्वारा बारिश के मौसम में संक्रामक रोगों से बचाव के लिए नालियों तथा नालों की सफाई कर छिड़काव करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन शासन के इस निर्देश का पालिका प्रशासन पर कोई फर्क नहीं पड़ा।मुहल्ला- मातवाना,पटकाना, पायगा,गांधीनगर,बाजार,टीचर्स कॉलोनी,नई बस्ती सहित नगर के अन्य मुहल्ले मे जलभराव एवं नालियों का गंदा पानी पालिका की प्रमुख सड़कों पर बह रहा है। जगह-जगह जलभराव होने के कारण संक्रामक रोगों के फैलने की प्रबल आशंका हो गई है। बरसात से पहले पालिका प्रशासन द्वारा नालियों व नालों की सफाई न किए जाने से नालियों का पानी अब लोगों के घरों में घुसने लगा है। यह हाल तब है जब शासन से लेकर प्रशासन तक के अधिकारी बरसात से पहले पालिका प्रशासन को व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश पहले ही दे चुके थे। लेकिन कागजों में सफाई होने के कारण अब व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। लचर व्यवस्था के कारण बजरिया मे नाली का पानी सड़कों पर एवं दुकानों में प्रवेश कर जाता है। पिछले साल भी लोगों की दुकानों में पानी भर गया था l। लोगों ने बताया कि सड़क के किनारे बने नाले की नियमित सफाई नहीं होने के कारण बराबर नाला जाम रहता है और बारिश होने के कारण नाली का पानी सड़कों पर आ जाता है।प्रतिवर्ष नगर पालिका द्वारा लाखों रुपए साफ-सफाई व छिड़काव के नाम पर खर्च किया जाता है। फिर भी व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गुरसरांय में जलभराव से गंदा पानी आया सड़को पर,बाजार एवं खेरापति मन्दिर मे भरा पानी नाला सफ़ाई की खुली पोल गुरसरांय(झाँसी)- मंगलवार को जरा सी बारिश से जल निकासी का सही तरीके से प्रबंध न होने के चलते बारिश से रास्ते व सडकें जलमग्न हो गई। महीनों से जाम नाले में वर्षा का पानी जाते ही कचरा सड़क पर फैल गया। शासन द्वारा बारिश के मौसम में संक्रामक रोगों से बचाव के लिए नालियों तथा नालों की सफाई कर छिड़काव करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन शासन के इस निर्देश का पालिका प्रशासन पर कोई फर्क नहीं पड़ा।मुहल्ला- मातवाना,पटकाना, पायगा,गांधीनगर,बाजार,टीचर्स कॉलोनी,नई बस्ती सहित नगर के अन्य मुहल्ले मे जलभराव एवं नालियों का गंदा पानी पालिका की प्रमुख सड़कों पर बह रहा है। जगह-जगह जलभराव होने के कारण संक्रामक रोगों के फैलने की प्रबल आशंका हो गई है। बरसात से पहले पालिका प्रशासन द्वारा नालियों व नालों की सफाई न किए जाने से नालियों का पानी अब लोगों के घरों में घुसने लगा है। यह हाल तब है जब शासन से लेकर प्रशासन तक के अधिकारी बरसात से पहले पालिका प्रशासन को व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश पहले ही दे चुके थे। लेकिन कागजों में सफाई होने के कारण अब व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। लचर व्यवस्था के कारण बजरिया मे नाली का पानी सड़कों पर एवं दुकानों में प्रवेश कर जाता है। पिछले साल भी लोगों की दुकानों में पानी भर गया था l। लोगों ने बताया कि सड़क के किनारे बने नाले की नियमित सफाई नहीं होने के कारण बराबर नाला जाम रहता है और बारिश होने के कारण नाली का पानी सड़कों पर आ जाता है।प्रतिवर्ष नगर पालिका द्वारा लाखों रुपए साफ-सफाई व छिड़काव के नाम पर खर्च किया जाता है। फिर भी व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है।
    1
    गुरसरांय में जलभराव से गंदा पानी आया सड़को पर,बाजार एवं खेरापति मन्दिर मे भरा पानी
नाला सफ़ाई की खुली पोल
गुरसरांय(झाँसी)- मंगलवार को  जरा सी बारिश से जल निकासी का सही तरीके से प्रबंध न होने के चलते बारिश से रास्ते व सडकें जलमग्न हो गई। महीनों से जाम नाले में वर्षा का पानी जाते ही कचरा सड़क पर फैल गया। शासन द्वारा बारिश के मौसम में संक्रामक रोगों से बचाव के लिए नालियों तथा नालों की सफाई कर छिड़काव करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन शासन के इस निर्देश का पालिका प्रशासन पर कोई फर्क नहीं पड़ा।मुहल्ला- मातवाना,पटकाना, पायगा,गांधीनगर,बाजार,टीचर्स कॉलोनी,नई बस्ती सहित नगर के अन्य मुहल्ले मे जलभराव एवं नालियों का गंदा पानी पालिका की प्रमुख सड़कों पर बह रहा है। जगह-जगह जलभराव होने के कारण संक्रामक रोगों के फैलने की प्रबल आशंका हो गई है। बरसात से पहले पालिका प्रशासन द्वारा नालियों व नालों की सफाई न किए जाने से नालियों का पानी अब लोगों के घरों में घुसने लगा है। यह हाल तब है जब शासन से लेकर प्रशासन तक के अधिकारी बरसात से पहले पालिका प्रशासन को व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश पहले ही दे चुके थे। लेकिन कागजों में सफाई होने के कारण अब व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। लचर व्यवस्था के कारण बजरिया मे नाली का पानी सड़कों पर एवं दुकानों में प्रवेश कर जाता है। पिछले साल भी लोगों की दुकानों में पानी भर गया था l। लोगों ने बताया कि सड़क के किनारे बने नाले की नियमित सफाई नहीं होने के कारण बराबर नाला जाम रहता है और बारिश होने के कारण नाली का पानी सड़कों पर आ जाता है।प्रतिवर्ष नगर पालिका द्वारा लाखों रुपए साफ-सफाई व छिड़काव के नाम पर खर्च किया जाता है। फिर भी व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है।
    user_पत्रकार सुरेन्द्र प्रजापति
    पत्रकार सुरेन्द्र प्रजापति
    Voice of people टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Ankit Gotam
    1
    Post by Ankit Gotam
    user_Ankit Gotam
    Ankit Gotam
    रिपोर्टर टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • शादी के डेढ महीने बाद ससुराल में प्रेमी संग मिली महिला, पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा
    1
    शादी के डेढ  महीने  बाद ससुराल में प्रेमी संग मिली महिला, पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा
    user_Gursarai bale News 📰
    Gursarai bale News 📰
    Photographer गुर्सारी•
    13 hrs ago
  • झांसी स्मार्ट सिटी की सड़को का नजारा..... उन्नाव दरवाजे की ओर जाने वाली सड़क झांसी स्मार्ट सिटी की सड़को का नजारा..... उन्नाव दरवाजे की ओर जाने वाली सड़क
    1
    झांसी स्मार्ट सिटी की सड़को का नजारा..... उन्नाव दरवाजे की ओर जाने वाली सड़क
झांसी स्मार्ट सिटी की सड़को का नजारा..... उन्नाव दरवाजे की ओर जाने वाली सड़क
    user_Kal Tak News कल तक न्यूज
    Kal Tak News कल तक न्यूज
    Press advisory गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • तुर्का लहचूरा जिला झांसी तहसील टहरौली ब्लॉक गुरसराय थाना फतेहपुर रिंकू लक्ष्कार तुर्का लहचूरा प्रधान प्रदीप कुमार दीक्षित लहचूरा
    4
    तुर्का लहचूरा जिला झांसी तहसील टहरौली ब्लॉक गुरसराय थाना फतेहपुर रिंकू लक्ष्कार तुर्का लहचूरा प्रधान प्रदीप कुमार दीक्षित लहचूरा
    user_Rinkuu lakshkar
    Rinkuu lakshkar
    Farmer गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भांडेर नगर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पहुंज नदी रपटा पुल डूबा भांडेर नगर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पहुंज नदी उफान पर आ गई है। भांडेर नगर से ठकुरास मोहल्ला होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा शाहजहांपुर-मोठ क्षेत्र को जोड़ने वाला रपटा पुल पूरी तरह से डूब गया है, जिससे यूपी-एमपी का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण पहुंज नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। रपटा पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण पुल पार करना अब खतरनाक हो गया है और प्रशासन ने आवागमन रोक दिया है। पुलिस का पहरा नहीं, हादसे का भय चिंता की बात यह है कि पुल डूबने के बावजूद नदी के दोनों ओर पुलिस या प्रशासनिक कर्मचारियों का कोई पहरा नहीं लगा है। सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा होने का भय बना हुआ है। इसके बावजूद लोग नदी देखने के लिए पुल के आसपास भीड़ लगा रहे हैं। कई लोग डूबे हुए पुल को पार करने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं पानी के बहाव में जानवर भी बहते हुए देखे गए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि डूबे हुए रपटा पुल के दोनों ओर तत्काल पुलिस बल तैनात किया जाए और बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन को पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।।
    1
    भांडेर नगर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पहुंज नदी रपटा पुल डूबा
भांडेर नगर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पहुंज नदी उफान पर आ गई है। भांडेर नगर से ठकुरास मोहल्ला होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा शाहजहांपुर-मोठ क्षेत्र को जोड़ने वाला रपटा पुल पूरी तरह से डूब गया है, जिससे यूपी-एमपी का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है।
पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण पहुंज नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। रपटा पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण पुल पार करना अब खतरनाक हो गया है और प्रशासन ने आवागमन रोक दिया है।
पुलिस का पहरा नहीं, हादसे का भय
चिंता की बात यह है कि पुल डूबने के बावजूद नदी के दोनों ओर पुलिस या प्रशासनिक कर्मचारियों का कोई पहरा नहीं लगा है। सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा होने का भय बना हुआ है। इसके बावजूद लोग नदी देखने के लिए पुल के आसपास भीड़ लगा रहे हैं। कई लोग डूबे हुए पुल को पार करने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं पानी के बहाव में जानवर भी बहते हुए देखे गए।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि डूबे हुए रपटा पुल के दोनों ओर तत्काल पुलिस बल तैनात किया जाए और बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन को पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अपने ही पेड़ काटना पड़ा भारी मिली जान से मारने की धमकी पीड़ित ने थाने में दिया शिकायती पत्र थाना तोड़ी फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम महेवा में अपने खेत की मेढ़ पर खड़े चिरोल का पेड़ काटने के विवाद को लेकर एक महिला ने कुछ लोगों पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम महेवा निवासी श्रीमती कमलेश कुमारी के अनुसार, वह अपनी निजी भूमि पर लगे चिरौल और बबूल के पेड़ों को कटवाने के लिए खेत पर गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव की कोमल पत्नी राजवीर तथा शिवकुंवर पत्नी पृथ्वीराज ने उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद राजवीर उर्फ जीतू पटेल ने फोन पर धमकी देते हुए कहा कि दो दिन के अंदर उसे और उसके पति को जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि राजवीर उर्फ जीतू पूर्व में दर्ज हत्या के मामले में आरोपी रहा है और वर्तमान में जमानत पर बाहर है। घटना के बाद पीड़िता और उसका परिवार भयभीत है। कमलेश कुमारी ने थाना तोड़ी फतेहपुर में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने और अपने पति की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    अपने ही पेड़ काटना पड़ा भारी  मिली जान से मारने की धमकी पीड़ित ने थाने में दिया शिकायती पत्र 
थाना तोड़ी फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम महेवा में  अपने खेत की मेढ़ पर खड़े चिरोल का पेड़ काटने के विवाद को लेकर एक महिला ने कुछ लोगों पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम महेवा निवासी श्रीमती कमलेश कुमारी के अनुसार, वह अपनी निजी भूमि पर लगे चिरौल और बबूल के पेड़ों को कटवाने के लिए खेत पर गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव की कोमल पत्नी राजवीर तथा शिवकुंवर पत्नी पृथ्वीराज ने उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद राजवीर उर्फ जीतू पटेल ने फोन पर धमकी देते हुए कहा कि दो दिन के अंदर उसे और उसके पति को जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि राजवीर उर्फ जीतू पूर्व में दर्ज हत्या के मामले में आरोपी रहा है और वर्तमान में जमानत पर बाहर है।
घटना के बाद पीड़िता और उसका परिवार भयभीत है। कमलेश कुमारी ने थाना तोड़ी फतेहपुर में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने और अपने पति की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की गुहार लगाई है।
पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_पत्रकार सुरेन्द्र प्रजापति
    पत्रकार सुरेन्द्र प्रजापति
    Voice of people टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • निवाड़ी के वार्ड नंबर-1 के पास भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां 8 वर्षीय मासूम अंशिका कुशवाहा नाला पार करते समय तेज बहाव में बह गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक, अंशिका अपने एक परिचित के साथ खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान भारी बारिश के चलते नाले में पानी का बहाव तेज था और नाला पार करते समय वह अचानक पानी में बह गई।
    1
    निवाड़ी के वार्ड नंबर-1 के पास भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां 8 वर्षीय मासूम अंशिका कुशवाहा नाला पार करते समय तेज बहाव में बह गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक, अंशिका अपने एक परिचित के साथ खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान भारी बारिश के चलते नाले में पानी का बहाव तेज था और नाला पार करते समय वह अचानक पानी में बह गई।
    user_Hemant verma
    Hemant verma
    South Indian restaurant Niwari, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.