अपने ही पेड़ काटना पड़ा भारी मिली जान से मारने की धमकी पीड़ित ने थाने में दिया शिकायती पत्र थाना तोड़ी फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम महेवा में अपने खेत की मेढ़ पर खड़े चिरोल का पेड़ काटने के विवाद को लेकर एक महिला ने कुछ लोगों पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम महेवा निवासी श्रीमती कमलेश कुमारी के अनुसार, वह अपनी निजी भूमि पर लगे चिरौल और बबूल के पेड़ों को कटवाने के लिए खेत पर गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव की कोमल पत्नी राजवीर तथा शिवकुंवर पत्नी पृथ्वीराज ने उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद राजवीर उर्फ जीतू पटेल ने फोन पर धमकी देते हुए कहा कि दो दिन के अंदर उसे और उसके पति को जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि राजवीर उर्फ जीतू पूर्व में दर्ज हत्या के मामले में आरोपी रहा है और वर्तमान में जमानत पर बाहर है। घटना के बाद पीड़िता और उसका परिवार भयभीत है। कमलेश कुमारी ने थाना तोड़ी फतेहपुर में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने और अपने पति की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

- भाई साहब जिंदा रहूंगा तो दूसरी बीवी ले आऊंगा इसलिए खाना बनाना सीख लिया 😝💯👈1
- निवाड़ी में बारिश का कहर! एसडीओपी ऑफिस बना तालाब, पानी में तैरती दिखीं सरकारी फाइलें निवाड़ी में बारिश का कहर! एसडीओपी ऑफिस बना तालाब, पानी में तैरती दिखीं सरकारी फाइलें Hashtags #Niwari #NiwariNews #MadhyaPradesh #MPNews #Barish #RainAlert #WaterLogging #SDOPOffice #BreakingNews #ViralNews #NiwariRain #MPNewsToday1
- निवाड़ी में बारिश बनी आफत, ज्योरा नाला पुल पर बढ़ा खतरा,,,, निवाड़ी जिले में पिछले 24 घंटे से हो रही जोरदार बारिश अब लोगों के लिए आफत बनती नजर आ रही है। लगातार बारिश के चलते आज तड़के करीब 3 बजे ज्योरा नाला पुल के ऊपर पानी आ गया, जिसके बाद यहां से आवागमन प्रभावित हो गया।पुल पर पानी का बहाव तेज होने के बावजूद कई लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पुल पार करते नजर आए। वहीं वाहनों की लंबी कतार लगने से यातायात भी बाधित हो गया।1
- बारावफात का जुलूस हर्षोल्लास से निकला, पुलिस रही सतर्क समथर (झांसी)। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज ने बारावफात का जुलूस हर्षोल्लास एवं आपसी सौहार्द के साथ निकाला। खान बहादुर मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस चौपड़ बाजार, अग्गा बाजार, महाराजा छतरी चौराहा व हरीपुरी होते हुए वापस मस्जिद पहुंचकर संपन्न हुआ।जुलूस में बच्चे, युवा, बुजुर्गों के साथ नगर के संभ्रांत नागरिक शामिल हुए। जगह-जगह दूध, खीर, हलवा व शरबत वितरित किया गया। वक्ताओं ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के संदेशों पर प्रकाश डालते हुए भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया। इस दौरान मौलाना इकबाल खां, हाफिज रिजवान, हाफिज मुख्तार, शब्बीर पठान, रियाज मेवाती, समाजसेवी शमीम डीलेक्स, पूर्व पार्षद नफीस खां, पार्षद अरविंद श्रीवास, पार्षद प्रतिनिधि कासिम खां सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।4
- एरच थाना क्षेत्र के ग्राम बामोर के ससोर नाले की तेज बाढ़ में बही कार, छह लोगों क एरच थाना क्षेत्र के ग्राम बामोर के ससोर नाले की तेज बाढ़ में बही कार, छह लोगों की बची जान ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर दो महिलाओं व दो मासूम बच्चियों समेत सभी को सुरक्षित बाहर निकाला, बड़ा हादसा टला1
- लोकायुक्त की कार्यवाही पटवारी 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार लोकायुक्त की कार्यवाही पटवारी 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर ग्वालियर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही । *आवेदक* :- श्री राघवेंद्र बघेल पुत्र श्री भैरव सिंह बघेल उम्र 30 वर्ष ,निवासी ग्राम सरसेड पोस्ट सिमार तहसील मेहगांव जिला भिंड मध्य प्रदेश *आरोपी* :- श्री संजय बघेल पटवारी हल्का सिमार तहसील मेहगांव जिला भिंड *रिश्वत राशि- 5000/* विवरण :- आवेदक राघवेंद्र बघेल पुत्र श्री भैरव सिंह बघेल उम्र 30 वर्ष ,निवासी ग्राम सरसेड पोस्ट सिमार तहसील मेहगांव जिला भिंड ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त ग्वालियर को दिनांक 21/08/2026 को आवेदन किया कि आवेदक से आवेदक की पत्नी श्रीमती आरती बघेल के नाम कृषि भूमि के नामांतरण के एवज में हल्का पटवारी सीमार श्री संजय बघेल के द्वारा 10,000/-रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है जिसके सत्यापन पर शिकायत सही पाए जाने पर आज दिनाँक 27.08.2026 को ट्रैप कार्यवाही हेतु ट्रैप दल रवाना किया गया जिसमें आरोपी पटवारी संजय बघेल के द्वारा अपने निवास के समीप स्थित सुरुचि ऑनलाइन में आवेदक से 5,000 रुपये की रिश्वत राशि प्राप्त करते रंगे हाथों पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध धारा 7, पीसी एक्ट 1988( संशोधित अधिनियम 2018) के अंतर्गत कार्यवाही जारी है एवं प्रकरण में सुरुचि ऑनलाइन के संचालक की भी जांच की जा रही है | *ट्रेपदल* निरीक्षक श्री उपेंद्र दुबे ट्रैप कर्ता अधिकारी ट्रैप दल सदस्य निरीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, प्रधान आर० जसवंत शर्मा ,मनोज कुशवाहा, देवेंद्र पवैया, हेमंत शर्मा आरक्षकगण-- बलवीर, धीरज नायक, प्रशांत सिंह, सुनील राजपूत, विशंभर सिंह।।1
- झांसी स्मार्ट सिटी की सड़को का नजारा..... उन्नाव दरवाजे की ओर जाने वाली सड़क झांसी स्मार्ट सिटी की सड़को का नजारा..... उन्नाव दरवाजे की ओर जाने वाली सड़क1
- बहुत ही खतरनाक दोस्त है भाई#😂💯👈#हंसते मुस्कुराहट करो सब्सक्राइब भी कर दो1