logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बारावफात का जुलूस हर्षोल्लास से निकला, पुलिस रही सतर्क समथर (झांसी)। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज ने बारावफात का जुलूस हर्षोल्लास एवं आपसी सौहार्द के साथ निकाला। खान बहादुर मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस चौपड़ बाजार, अग्गा बाजार, महाराजा छतरी चौराहा व हरीपुरी होते हुए वापस मस्जिद पहुंचकर संपन्न हुआ।जुलूस में बच्चे, युवा, बुजुर्गों के साथ नगर के संभ्रांत नागरिक शामिल हुए। जगह-जगह दूध, खीर, हलवा व शरबत वितरित किया गया। वक्ताओं ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के संदेशों पर प्रकाश डालते हुए भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया। इस दौरान मौलाना इकबाल खां, हाफिज रिजवान, हाफिज मुख्तार, शब्बीर पठान, रियाज मेवाती, समाजसेवी शमीम डीलेक्स, पूर्व पार्षद नफीस खां, पार्षद अरविंद श्रीवास, पार्षद प्रतिनिधि कासिम खां सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

44 min ago
user_Arvindra shrivas Reporter
Arvindra shrivas Reporter
Farmer मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
44 min ago

बारावफात का जुलूस हर्षोल्लास से निकला, पुलिस रही सतर्क समथर (झांसी)। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज ने बारावफात का जुलूस हर्षोल्लास एवं आपसी सौहार्द के साथ निकाला। खान बहादुर मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस चौपड़ बाजार,

अग्गा बाजार, महाराजा छतरी चौराहा व हरीपुरी होते हुए वापस मस्जिद पहुंचकर संपन्न हुआ।जुलूस में बच्चे, युवा, बुजुर्गों के साथ नगर के संभ्रांत नागरिक शामिल हुए। जगह-जगह दूध, खीर, हलवा व शरबत वितरित किया गया। वक्ताओं ने

fe8d3355-bef3-415e-aeb7-59ea7aa7d29c

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के संदेशों पर प्रकाश डालते हुए भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया। इस दौरान मौलाना इकबाल खां, हाफिज रिजवान, हाफिज मुख्तार, शब्बीर पठान, रियाज मेवाती, समाजसेवी शमीम डीलेक्स, पूर्व पार्षद नफीस खां, पार्षद अरविंद

0370eafe-c9fe-4a91-9357-3662c786dc20

श्रीवास, पार्षद प्रतिनिधि कासिम खां सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बारावफात का जुलूस हर्षोल्लास से निकला, पुलिस रही सतर्क समथर (झांसी)। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज ने बारावफात का जुलूस हर्षोल्लास एवं आपसी सौहार्द के साथ निकाला। खान बहादुर मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस चौपड़ बाजार, अग्गा बाजार, महाराजा छतरी चौराहा व हरीपुरी होते हुए वापस मस्जिद पहुंचकर संपन्न हुआ।जुलूस में बच्चे, युवा, बुजुर्गों के साथ नगर के संभ्रांत नागरिक शामिल हुए। जगह-जगह दूध, खीर, हलवा व शरबत वितरित किया गया। वक्ताओं ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के संदेशों पर प्रकाश डालते हुए भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया। इस दौरान मौलाना इकबाल खां, हाफिज रिजवान, हाफिज मुख्तार, शब्बीर पठान, रियाज मेवाती, समाजसेवी शमीम डीलेक्स, पूर्व पार्षद नफीस खां, पार्षद अरविंद श्रीवास, पार्षद प्रतिनिधि कासिम खां सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    4
    बारावफात का जुलूस हर्षोल्लास से निकला, पुलिस रही सतर्क
समथर (झांसी)। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज ने बारावफात का जुलूस हर्षोल्लास एवं आपसी सौहार्द के साथ निकाला। खान बहादुर मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस चौपड़ बाजार, अग्गा बाजार, महाराजा छतरी चौराहा व हरीपुरी होते हुए वापस मस्जिद पहुंचकर संपन्न हुआ।जुलूस में बच्चे, युवा, बुजुर्गों के साथ नगर के संभ्रांत नागरिक शामिल हुए। जगह-जगह दूध, खीर, हलवा व शरबत वितरित किया गया। वक्ताओं ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के संदेशों पर प्रकाश डालते हुए भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया।
इस दौरान मौलाना इकबाल खां, हाफिज रिजवान, हाफिज मुख्तार, शब्बीर पठान, रियाज मेवाती, समाजसेवी शमीम डीलेक्स, पूर्व पार्षद नफीस खां, पार्षद अरविंद श्रीवास, पार्षद प्रतिनिधि कासिम खां सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    user_Arvindra shrivas Reporter
    Arvindra shrivas Reporter
    Farmer मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • भांडेर नगर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पहुंज नदी रपटा पुल डूबा भांडेर नगर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पहुंज नदी उफान पर आ गई है। भांडेर नगर से ठकुरास मोहल्ला होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा शाहजहांपुर-मोठ क्षेत्र को जोड़ने वाला रपटा पुल पूरी तरह से डूब गया है, जिससे यूपी-एमपी का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण पहुंज नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। रपटा पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण पुल पार करना अब खतरनाक हो गया है और प्रशासन ने आवागमन रोक दिया है। पुलिस का पहरा नहीं, हादसे का भय चिंता की बात यह है कि पुल डूबने के बावजूद नदी के दोनों ओर पुलिस या प्रशासनिक कर्मचारियों का कोई पहरा नहीं लगा है। सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा होने का भय बना हुआ है। इसके बावजूद लोग नदी देखने के लिए पुल के आसपास भीड़ लगा रहे हैं। कई लोग डूबे हुए पुल को पार करने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं पानी के बहाव में जानवर भी बहते हुए देखे गए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि डूबे हुए रपटा पुल के दोनों ओर तत्काल पुलिस बल तैनात किया जाए और बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन को पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।।
    1
    भांडेर नगर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पहुंज नदी रपटा पुल डूबा
भांडेर नगर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पहुंज नदी उफान पर आ गई है। भांडेर नगर से ठकुरास मोहल्ला होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा शाहजहांपुर-मोठ क्षेत्र को जोड़ने वाला रपटा पुल पूरी तरह से डूब गया है, जिससे यूपी-एमपी का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है।
पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण पहुंज नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। रपटा पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण पुल पार करना अब खतरनाक हो गया है और प्रशासन ने आवागमन रोक दिया है।
पुलिस का पहरा नहीं, हादसे का भय
चिंता की बात यह है कि पुल डूबने के बावजूद नदी के दोनों ओर पुलिस या प्रशासनिक कर्मचारियों का कोई पहरा नहीं लगा है। सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा होने का भय बना हुआ है। इसके बावजूद लोग नदी देखने के लिए पुल के आसपास भीड़ लगा रहे हैं। कई लोग डूबे हुए पुल को पार करने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं पानी के बहाव में जानवर भी बहते हुए देखे गए।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि डूबे हुए रपटा पुल के दोनों ओर तत्काल पुलिस बल तैनात किया जाए और बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन को पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • गुरसरांय में जलभराव से गंदा पानी आया सड़को पर,बाजार एवं खेरापति मन्दिर मे भरा पानी नाला सफ़ाई की खुली पोल गुरसरांय(झाँसी)- मंगलवार को जरा सी बारिश से जल निकासी का सही तरीके से प्रबंध न होने के चलते बारिश से रास्ते व सडकें जलमग्न हो गई। महीनों से जाम नाले में वर्षा का पानी जाते ही कचरा सड़क पर फैल गया। शासन द्वारा बारिश के मौसम में संक्रामक रोगों से बचाव के लिए नालियों तथा नालों की सफाई कर छिड़काव करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन शासन के इस निर्देश का पालिका प्रशासन पर कोई फर्क नहीं पड़ा।मुहल्ला- मातवाना,पटकाना, पायगा,गांधीनगर,बाजार,टीचर्स कॉलोनी,नई बस्ती सहित नगर के अन्य मुहल्ले मे जलभराव एवं नालियों का गंदा पानी पालिका की प्रमुख सड़कों पर बह रहा है। जगह-जगह जलभराव होने के कारण संक्रामक रोगों के फैलने की प्रबल आशंका हो गई है। बरसात से पहले पालिका प्रशासन द्वारा नालियों व नालों की सफाई न किए जाने से नालियों का पानी अब लोगों के घरों में घुसने लगा है। यह हाल तब है जब शासन से लेकर प्रशासन तक के अधिकारी बरसात से पहले पालिका प्रशासन को व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश पहले ही दे चुके थे। लेकिन कागजों में सफाई होने के कारण अब व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। लचर व्यवस्था के कारण बजरिया मे नाली का पानी सड़कों पर एवं दुकानों में प्रवेश कर जाता है। पिछले साल भी लोगों की दुकानों में पानी भर गया था l। लोगों ने बताया कि सड़क के किनारे बने नाले की नियमित सफाई नहीं होने के कारण बराबर नाला जाम रहता है और बारिश होने के कारण नाली का पानी सड़कों पर आ जाता है।प्रतिवर्ष नगर पालिका द्वारा लाखों रुपए साफ-सफाई व छिड़काव के नाम पर खर्च किया जाता है। फिर भी व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है।
    1
    गुरसरांय में जलभराव से गंदा पानी आया सड़को पर,बाजार एवं खेरापति मन्दिर मे भरा पानी
नाला सफ़ाई की खुली पोल
गुरसरांय(झाँसी)- मंगलवार को  जरा सी बारिश से जल निकासी का सही तरीके से प्रबंध न होने के चलते बारिश से रास्ते व सडकें जलमग्न हो गई। महीनों से जाम नाले में वर्षा का पानी जाते ही कचरा सड़क पर फैल गया। शासन द्वारा बारिश के मौसम में संक्रामक रोगों से बचाव के लिए नालियों तथा नालों की सफाई कर छिड़काव करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन शासन के इस निर्देश का पालिका प्रशासन पर कोई फर्क नहीं पड़ा।मुहल्ला- मातवाना,पटकाना, पायगा,गांधीनगर,बाजार,टीचर्स कॉलोनी,नई बस्ती सहित नगर के अन्य मुहल्ले मे जलभराव एवं नालियों का गंदा पानी पालिका की प्रमुख सड़कों पर बह रहा है। जगह-जगह जलभराव होने के कारण संक्रामक रोगों के फैलने की प्रबल आशंका हो गई है। बरसात से पहले पालिका प्रशासन द्वारा नालियों व नालों की सफाई न किए जाने से नालियों का पानी अब लोगों के घरों में घुसने लगा है। यह हाल तब है जब शासन से लेकर प्रशासन तक के अधिकारी बरसात से पहले पालिका प्रशासन को व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश पहले ही दे चुके थे। लेकिन कागजों में सफाई होने के कारण अब व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। लचर व्यवस्था के कारण बजरिया मे नाली का पानी सड़कों पर एवं दुकानों में प्रवेश कर जाता है। पिछले साल भी लोगों की दुकानों में पानी भर गया था l। लोगों ने बताया कि सड़क के किनारे बने नाले की नियमित सफाई नहीं होने के कारण बराबर नाला जाम रहता है और बारिश होने के कारण नाली का पानी सड़कों पर आ जाता है।प्रतिवर्ष नगर पालिका द्वारा लाखों रुपए साफ-सफाई व छिड़काव के नाम पर खर्च किया जाता है। फिर भी व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है।
    user_पत्रकार सुरेन्द्र प्रजापति
    पत्रकार सुरेन्द्र प्रजापति
    Voice of people टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • शादी के डेढ महीने बाद ससुराल में प्रेमी संग मिली महिला, पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा
    1
    शादी के डेढ  महीने  बाद ससुराल में प्रेमी संग मिली महिला, पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा
    user_Gursarai bale News 📰
    Gursarai bale News 📰
    Photographer गुर्सारी•
    21 hrs ago
  • Post by Ankit Gotam
    1
    Post by Ankit Gotam
    user_Ankit Gotam
    Ankit Gotam
    रिपोर्टर टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • झांसी स्मार्ट सिटी की सड़को का नजारा..... उन्नाव दरवाजे की ओर जाने वाली सड़क झांसी स्मार्ट सिटी की सड़को का नजारा..... उन्नाव दरवाजे की ओर जाने वाली सड़क
    1
    झांसी स्मार्ट सिटी की सड़को का नजारा..... उन्नाव दरवाजे की ओर जाने वाली सड़क
झांसी स्मार्ट सिटी की सड़को का नजारा..... उन्नाव दरवाजे की ओर जाने वाली सड़क
    user_Kal Tak News कल तक न्यूज
    Kal Tak News कल तक न्यूज
    Press advisory गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कोंच में रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, खोया-छेना के नमूने लिए, मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिष्ठान भंडार पर की जांच जालौन जिले के कोंच नगर में रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार दोपहर 12 बजे मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया। त्योहार के दौरान बाजार में मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए विभाग की टीम ने दुकानों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच शुरू की। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने नगर स्थित गिरिराज मिष्ठान भंडार पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया। टीम ने यहां बिक्री के लिए रखे खोया और छेना के नमूने लिए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा, जहां खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उनमें किसी प्रकार की मिलावट की जांच की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य रक्षाबंधन पर्व पर उपभोक्ताओं को सुरक्षित, शुद्ध और मिलावट रहित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है। अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। कार्रवाई के दौरान टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार, कोंच खाद्य सुरक्षा अधिकारी झनकार सिंह और कनहैया लाल शामिल रहे। विभाग की कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में सतर्कता बढ़ गई है।
    1
    कोंच में रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, खोया-छेना के नमूने लिए, मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिष्ठान भंडार पर की जांच
जालौन जिले के कोंच नगर में रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार दोपहर 12 बजे मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया। त्योहार के दौरान बाजार में मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए विभाग की टीम ने दुकानों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच शुरू की।
इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने नगर स्थित गिरिराज मिष्ठान भंडार पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया। टीम ने यहां बिक्री के लिए रखे खोया और छेना के नमूने लिए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा, जहां खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उनमें किसी प्रकार की मिलावट की जांच की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य रक्षाबंधन पर्व पर उपभोक्ताओं को सुरक्षित, शुद्ध और मिलावट रहित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है। अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।
कार्रवाई के दौरान टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार, कोंच खाद्य सुरक्षा अधिकारी झनकार सिंह और कनहैया लाल शामिल रहे। विभाग की कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में सतर्कता बढ़ गई है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    11 hrs ago
  • सोन तलैया पर्वत गुफा सरकार हनुमान मंदिर की अद्भुत है लीला भांडेर नगर में सोन तलैया पर्वत पर स्थित गुफा सरकार प्राचीन हनुमान मंदिर पर जो भी श्रद्धा भक्ति भाव से भक्त दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करता है उसकी होती है सारी मनोकामनाएं पूरी अद्भुत नजारा
    1
    सोन तलैया पर्वत गुफा सरकार हनुमान मंदिर की अद्भुत है लीला
भांडेर नगर में सोन तलैया पर्वत पर स्थित गुफा सरकार प्राचीन हनुमान मंदिर पर जो भी श्रद्धा भक्ति भाव से भक्त दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करता है उसकी होती है सारी मनोकामनाएं पूरी अद्भुत नजारा
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.