logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भोजपुर-धूनपुरी मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटा कैंटर, चालक की मौके पर ही मौत मुरादाबाद थाना भगतपुर क्षेत्र के अंतर्गत भोजपुर-धूनपुरी मार्ग पर कचनाल के मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज़ रफ़्तार कैंटर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैंटर चालक भोजपुर-धूनपुरी मार्ग से गुजर रहा था। जैसे ही वह कचनाल के मोड़ के पास पहुँचा, वाहन पर से उसका नियंत्रण खो गया और कैंटर सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि चालक को संभलने का मौका ही नहीं मिला और कैंटर के मलबे में दबने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया राहगीरों द्वारा घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही भगतपुर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कैंटर के नीचे दबे चालक के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों की शिनाख्त करने और हादसे के कारणों की जाँच में जुट गई है।

4 hrs ago
user_JAI HIND MEDIA
JAI HIND MEDIA
Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
4 hrs ago

भोजपुर-धूनपुरी मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटा कैंटर, चालक की मौके पर ही मौत मुरादाबाद थाना भगतपुर क्षेत्र के अंतर्गत भोजपुर-धूनपुरी मार्ग पर कचनाल के मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज़ रफ़्तार कैंटर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वाहन चालक की

मौके पर ही मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैंटर चालक भोजपुर-धूनपुरी मार्ग से गुजर रहा था। जैसे ही वह कचनाल के मोड़ के पास पहुँचा, वाहन पर से उसका नियंत्रण खो गया और कैंटर सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि चालक को

संभलने का मौका ही नहीं मिला और कैंटर के मलबे में दबने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया राहगीरों द्वारा घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही भगतपुर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की

मदद से कैंटर के नीचे दबे चालक के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों की शिनाख्त करने और हादसे के कारणों की जाँच में जुट गई है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • नवागत कमिश्नर संगीता सिंह ने संभाला कार्यभार*। । । *371 कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने वाले मॉडल से शुरू होगा 'पोषण 2.0' अभियान, महिलाओं के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन को मिलेगा विस्तार* *–1994 बैच की पीसीएस व 2009 बैच की आईएएस संगीता सिंह रहीं हैं आयुष्मान भारत की स्टेट सीईओ व सुल्तानपुर की डीएम, अलीगढ़ कमिश्नर के बाद संभाली कमान* मुरादाबाद, 25 अगस्त। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संगीता सिंह ने मंगलवार, 25 अगस्त को मुरादाबाद मंडल के नए मंडलायुक्त (कमिश्नर) के रूप में विधिवत कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत आयुक्त सभागार में आयोजित अपनी पहली विस्तृत प्रेसवार्ता में नवागत मंडलायुक्त ने मुरादाबाद, बिजनौर, संभल, अमरोहा और रामपुर के चौमुखी विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन को लेकर अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत की। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक तंत्र में 'टीम बिल्डिंग' और 'मेंटरशिप' उनकी सर्वोच्च कार्यशैली होगी, जिसमें सभी अधिकारी एक ही दिशा में तालमेल के साथ कार्य करेंगे। जनसमस्याओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, कानून-व्यवस्था की मजबूती, सामाजिक समरसता और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित करना उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। *मंगलवार को 'श्रीजी' मॉडल से सुलझेंगे 5 से 6 सबसे जटिल राजस्व विवाद* जमीनी और राजस्व विवादों के पारदर्शी व त्वरित समाधान के लिए कमिश्नर संगीता सिंह मुरादाबाद मंडल में अपना चर्चित 'श्रीजी' मॉडल लागू करेंगी। पूर्व तैनाती के दौरान ब्रज क्षेत्र में सफलतापूर्वक संचालित इस नवाचार के तहत प्रत्येक मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल के एक जिले की सभी तहसीलों को सीधे जोड़ा जाएगा। हर तहसील से सबसे जटिल, लंबे समय से लंबित 5 से 6 गंभीर राजस्व प्रकरणों का कमिश्नर के समक्ष प्रेजेंटेशन कराया जाएगा। कमिश्नर स्वयं इन प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा कर मौके पर ही न्यायसंगत निस्तारण का साझा फॉर्मूला तय करेंगी, जिससे जनता को दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी और भू-माफियाओं व भूमि विवादों पर त्वरित अंकुश लगेगा। *उद्योग बंधु बैठक से हल होंगी पीतल नगरी व एमएसएमई की जमीनी समस्याएं* विश्व पटल पर पहचान रखने वाले मुरादाबाद के हस्तशिल्प और पीतल उद्योग के उत्थान के लिए मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक को बेहद प्रभावी बनाया जाएगा। कमिश्नर ने बताया कि मंडल के प्रमुख निर्यातकों, हस्तशिल्पियों और छोटे एमएसएमई उद्यमियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर औद्योगिक विकास में आ रही रुकावटों को चिन्हित किया जाएगा। पीतल उद्योग को वैश्विक बाजार में मजबूती देने के लिए मार्केटिंग, उत्पाद विक्रय में आ रही समस्याओं, बिजली आपूर्ति, आधुनिक तकनीक के प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना और औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। *371 बच्चों पर सफल रहा पोषण मॉडल, मंडल में गति पकड़ेगा 'पोषण 2.0'* कुपोषण के खिलाफ जंग में नवागत कमिश्नर का सफल प्रयोग मुरादाबाद मंडल में भी संजीवनी बनेगा। रामपुर और अलीगढ़ मंडल में सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) फंड के सहयोग से चलाए गए मॉडल के तहत पूर्व में 4 विकासखंडों के 371 गंभीर रूप से कुपोषित (सैम) और मध्यम कुपोषित (मैम) बच्चों को चिन्हित कर विशेष पोषण किट दी गई थी। लगातार छह माह तक चली इस सघन निगरानी का परिणाम रहा कि लगभग 350 बच्चे कुपोषण से पूरी तरह उबरकर सामान्य श्रेणी में आ गए। इसी तर्ज पर अब मुरादाबाद मंडल के पांचों जिलों में सक्षम सामाजिक संस्थाओं और औद्योगिक घरानों के सहयोग से 'पोषण 2.0' अभियान को युद्धस्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा। *महिला स्वास्थ्य पर एचपीवी वैक्सीनेशन व सड़क सुरक्षा पर सख्त कदम* महिला स्वास्थ्य और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकता बताते हुए कमिश्नर ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर योजना के पूर्ण विस्तार से पहले ही उन्होंने मंडल स्तर पर बालिकाओं और महिलाओं के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की शुरुआत कराई थी, जिसे मुरादाबाद मंडल में भी व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मंडल में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और जाम की समस्या से निपटने के लिए जिला सड़क सुरक्षा समितियों की नियमित बैठकें होंगी, जिसमें ब्लैक स्पॉट्स के सुधार, सुगम यातायात और नागरिक सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। *30 वर्षों का समृद्ध प्रशासनिक अनुभव, आयुष्मान भारत की रही हैं पहली सीईओ* नवागत कमिश्नर संगीता सिंह प्रशासनिक सेवा का तीन दशकों से अधिक का समृद्ध अनुभव रखती हैं। वर्ष 1994 में पीसीएस अधिकारी के रूप में चयनित होने के बाद उन्हें वर्ष 2015 में 2009 बैच की आईएएस संवर्ग वरिष्ठता प्रदान की गई। वह सुल्तानपुर की जिलाधिकारी रहने के साथ-साथ वर्ष 2018 में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' की उत्तर प्रदेश में पहली स्टेट सीईओ रहीं, जहां उन्होंने राज्य स्तर पर इस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का मजबूत ढांचा तैयार कराया। इसके बाद अलीगढ़ मंडल की कमिश्नर के रूप में कई नवाचार करने के उपरांत अब उन्होंने मुरादाबाद मंडल की बागडोर संभाली है। *पर्वों पर आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता की अपील* कार्यभार संभालने के बाद कमिश्नर संगीता सिंह ने पवित्र सावन मास, आगामी रक्षाबंधन और मिलादुन्नबी (ईद-ए-मिलाद) के पावन अवसरों पर मुरादाबाद मंडल के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है, ऐसे में सभी नागरिक और सामाजिक संगठन आपसी भाईचारे, समरसता और सौहार्द की परंपरा को मजबूत बनाते हुए त्योहारों को उत्साहपूर्वक मनाएं और मंडल के समग्र विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
    1
    नवागत कमिश्नर संगीता सिंह ने संभाला कार्यभार*।     ।          । 
*371 कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने वाले मॉडल से शुरू होगा 'पोषण 2.0' अभियान, महिलाओं के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन को मिलेगा विस्तार*
*–1994 बैच की पीसीएस व 2009 बैच की आईएएस संगीता सिंह रहीं हैं आयुष्मान भारत की स्टेट सीईओ व सुल्तानपुर की डीएम, अलीगढ़ कमिश्नर के बाद संभाली कमान*
मुरादाबाद, 25 अगस्त। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संगीता सिंह ने मंगलवार, 25 अगस्त को मुरादाबाद मंडल के नए मंडलायुक्त (कमिश्नर) के रूप में विधिवत कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत आयुक्त सभागार में आयोजित अपनी पहली विस्तृत प्रेसवार्ता में नवागत मंडलायुक्त ने मुरादाबाद, बिजनौर, संभल, अमरोहा और रामपुर के चौमुखी विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन को लेकर अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत की। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक तंत्र में 'टीम बिल्डिंग' और 'मेंटरशिप' उनकी सर्वोच्च कार्यशैली होगी, जिसमें सभी अधिकारी एक ही दिशा में तालमेल के साथ कार्य करेंगे। जनसमस्याओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, कानून-व्यवस्था की मजबूती, सामाजिक समरसता और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित करना उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है।
*मंगलवार को 'श्रीजी' मॉडल से सुलझेंगे 5 से 6 सबसे जटिल राजस्व विवाद*
जमीनी और राजस्व विवादों के पारदर्शी व त्वरित समाधान के लिए कमिश्नर संगीता सिंह मुरादाबाद मंडल में अपना चर्चित 'श्रीजी' मॉडल लागू करेंगी। पूर्व तैनाती के दौरान ब्रज क्षेत्र में सफलतापूर्वक संचालित इस नवाचार के तहत प्रत्येक मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल के एक जिले की सभी तहसीलों को सीधे जोड़ा जाएगा। हर तहसील से सबसे जटिल, लंबे समय से लंबित 5 से 6 गंभीर राजस्व प्रकरणों का कमिश्नर के समक्ष प्रेजेंटेशन कराया जाएगा। कमिश्नर स्वयं इन प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा कर मौके पर ही न्यायसंगत निस्तारण का साझा फॉर्मूला तय करेंगी, जिससे जनता को दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी और भू-माफियाओं व भूमि विवादों पर त्वरित अंकुश लगेगा।
*उद्योग बंधु बैठक से हल होंगी पीतल नगरी व एमएसएमई की जमीनी समस्याएं*
विश्व पटल पर पहचान रखने वाले मुरादाबाद के हस्तशिल्प और पीतल उद्योग के उत्थान के लिए मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक को बेहद प्रभावी बनाया जाएगा। कमिश्नर ने बताया कि मंडल के प्रमुख निर्यातकों, हस्तशिल्पियों और छोटे एमएसएमई उद्यमियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर औद्योगिक विकास में आ रही रुकावटों को चिन्हित किया जाएगा। पीतल उद्योग को वैश्विक बाजार में मजबूती देने के लिए मार्केटिंग, उत्पाद विक्रय में आ रही समस्याओं, बिजली आपूर्ति, आधुनिक तकनीक के प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना और औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
*371 बच्चों पर सफल रहा पोषण मॉडल, मंडल में गति पकड़ेगा 'पोषण 2.0'*
कुपोषण के खिलाफ जंग में नवागत कमिश्नर का सफल प्रयोग मुरादाबाद मंडल में भी संजीवनी बनेगा। रामपुर और अलीगढ़ मंडल में सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) फंड के सहयोग से चलाए गए मॉडल के तहत पूर्व में 4 विकासखंडों के 371 गंभीर रूप से कुपोषित (सैम) और मध्यम कुपोषित (मैम) बच्चों को चिन्हित कर विशेष पोषण किट दी गई थी। लगातार छह माह तक चली इस सघन निगरानी का परिणाम रहा कि लगभग 350 बच्चे कुपोषण से पूरी तरह उबरकर सामान्य श्रेणी में आ गए। इसी तर्ज पर अब मुरादाबाद मंडल के पांचों जिलों में सक्षम सामाजिक संस्थाओं और औद्योगिक घरानों के सहयोग से 'पोषण 2.0' अभियान को युद्धस्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा।
*महिला स्वास्थ्य पर एचपीवी वैक्सीनेशन व सड़क सुरक्षा पर सख्त कदम*
महिला स्वास्थ्य और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकता बताते हुए कमिश्नर ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर योजना के पूर्ण विस्तार से पहले ही उन्होंने मंडल स्तर पर बालिकाओं और महिलाओं के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की शुरुआत कराई थी, जिसे मुरादाबाद मंडल में भी व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मंडल में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और जाम की समस्या से निपटने के लिए जिला सड़क सुरक्षा समितियों की नियमित बैठकें होंगी, जिसमें ब्लैक स्पॉट्स के सुधार, सुगम यातायात और नागरिक सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।
*30 वर्षों का समृद्ध प्रशासनिक अनुभव, आयुष्मान भारत की रही हैं पहली सीईओ*
नवागत कमिश्नर संगीता सिंह प्रशासनिक सेवा का तीन दशकों से अधिक का समृद्ध अनुभव रखती हैं। वर्ष 1994 में पीसीएस अधिकारी के रूप में चयनित होने के बाद उन्हें वर्ष 2015 में 2009 बैच की आईएएस संवर्ग वरिष्ठता प्रदान की गई। वह सुल्तानपुर की जिलाधिकारी रहने के साथ-साथ वर्ष 2018 में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' की उत्तर प्रदेश में पहली स्टेट सीईओ रहीं, जहां उन्होंने राज्य स्तर पर इस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का मजबूत ढांचा तैयार कराया। इसके बाद अलीगढ़ मंडल की कमिश्नर के रूप में कई नवाचार करने के उपरांत अब उन्होंने मुरादाबाद मंडल की बागडोर संभाली है।
*पर्वों पर आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता की अपील*
कार्यभार संभालने के बाद कमिश्नर संगीता सिंह ने पवित्र सावन मास, आगामी रक्षाबंधन और मिलादुन्नबी (ईद-ए-मिलाद) के पावन अवसरों पर मुरादाबाद मंडल के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है, ऐसे में सभी नागरिक और सामाजिक संगठन आपसी भाईचारे, समरसता और सौहार्द की परंपरा को मजबूत बनाते हुए त्योहारों को उत्साहपूर्वक मनाएं और मंडल के समग्र विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • UP क़े गाज़ियाबाद में स्वाईन फ़्लू ने दस्तक दे दीं है। सरकारी अस्पताल में कई ऐसे मरीज बढे है जिन्हे स्वाईन फ़्लू की आशंका जताई गई है। हालांकि CMO ने इस इस बात से इंकार किया है की जिले में प्रकोप बढ़ा है।
    1
    UP क़े गाज़ियाबाद में स्वाईन फ़्लू ने दस्तक दे दीं है। सरकारी अस्पताल में कई ऐसे मरीज बढे है जिन्हे स्वाईन फ़्लू की आशंका जताई गई है। हालांकि CMO ने इस इस बात से इंकार किया है की जिले में प्रकोप बढ़ा है।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • सभी देशवासियों को जश्ने ईद मिलादुन्नबी मुबारक हो उस्मान अली पाशा sabhi deshvasiyon ko Eid Milad un Nabi Mubarak
    1
    सभी देशवासियों को जश्ने ईद मिलादुन्नबी मुबारक हो उस्मान अली पाशा
sabhi deshvasiyon ko Eid Milad un Nabi Mubarak
    user_Captain Usman ali Pasha
    Captain Usman ali Pasha
    Farmer सुआर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पटना : गांधी मैदान में पास प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस ने चलाया वाटर कैनन और वज्र रायट कंट्रोल वाहनों का इस्तेमाल किया की छात्रों को हिरासत में लिया गया #BreakingNews #TrendingNews #ViralVideo
    1
    पटना : गांधी मैदान में पास प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस ने चलाया वाटर कैनन 
और वज्र रायट कंट्रोल वाहनों का इस्तेमाल किया की छात्रों को हिरासत में लिया गया 
#BreakingNews #TrendingNews  #ViralVideo
    user_Sonu Kumar Gautam midia
    Sonu Kumar Gautam midia
    Local News Reporter टांडा, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ​BREAKING NEWS यूपी में बुजुर्ग महिलाएं रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी ​यूपी में बुजुर्ग महिलाएं रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी: MBBS इंटर्न्स भत्ता 13 हजार बढ़ाया, योगी कैबिनेट में 24 प्रस्ताव पास
    1
    ​BREAKING NEWS यूपी में बुजुर्ग महिलाएं रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी


​यूपी में बुजुर्ग महिलाएं रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी: MBBS इंटर्न्स भत्ता 13 हजार बढ़ाया, योगी कैबिनेट में 24 प्रस्ताव पास
    user_Sachin sagar
    Sachin sagar
    Pharmacist बिलारी, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बीच सड़क भाजपाइयों के बीच जमकर मारपीट.... झंडे के डंडे से एक दूसरे को पीटा! बीच सड़क भाजपाइयों के बीच जमकर मारपीट.... झंडे के डंडे से एक दूसरे को पीटा! भाजपा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह संयोजक शिवानंद द्विवेदी देवरिया जिला पहुंचे, वहां स्वागत के लिए भाजपा के कुछ नेता पहुंचे। स्वागत से पहले किसी बात को लेकर भाजपा के दो गुटों में विवाद हुआ, जिसके बाद देखते ही देखते भाजपाई में जमकर मार होने लगी। एक दूसरे को झंडे के डंडे और लात घूंसों से पीटा। गौरीबाजार के खरोह चौराहे का मामला।
    1
    बीच सड़क भाजपाइयों के बीच जमकर मारपीट.... झंडे के डंडे से एक दूसरे को पीटा!

बीच सड़क भाजपाइयों के बीच जमकर मारपीट.... झंडे के डंडे से एक दूसरे को पीटा!
भाजपा के राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह संयोजक शिवानंद द्विवेदी देवरिया जिला पहुंचे, वहां स्वागत के लिए भाजपा के कुछ नेता पहुंचे। 
स्वागत से पहले किसी बात को लेकर भाजपा के दो गुटों में विवाद हुआ, जिसके बाद देखते ही देखते भाजपाई में जमकर मार होने लगी। एक दूसरे को झंडे के डंडे और लात घूंसों से पीटा। गौरीबाजार के खरोह चौराहे का मामला।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • MP गुना में पलटा रिफाइंड तेल का टैंकर बाल्टी डब्बे लेकर तेल लूटने पहुंचे लोग
    1
    MP गुना में पलटा रिफाइंड तेल का टैंकर बाल्टी डब्बे लेकर तेल लूटने पहुंचे लोग
    user_Sonu Kumar Gautam midia
    Sonu Kumar Gautam midia
    Local News Reporter टांडा, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मुरादाबाद जिले में अगले 3 घंटे में होने वाली है भारी बारिश अगले 3 घंटों में अमरोहा, बदायूं, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल ज़िलों और आस-पास के इलाकों में कुछ जगहों पर बिजली और गरज के साथ मध्यम से तेज़ बारिश होने की बहुत संभावना है
    1
    मुरादाबाद जिले में अगले 3 घंटे में होने वाली है भारी बारिश 
अगले 3 घंटों में अमरोहा, बदायूं, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल ज़िलों और आस-पास के इलाकों में कुछ जगहों पर बिजली और गरज के साथ मध्यम से तेज़ बारिश होने की बहुत संभावना है
    user_Sachin sagar
    Sachin sagar
    Pharmacist बिलारी, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • शहजाद नगर हाईवे हादसा: ट्रक-DCM की भिड़ंत में 3 गंभीर, रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा रामपुर में आज तड़के अग्निशमन विभाग का ऐसा जाबांज़ चेहरा देखने को मिला, जिसने मौत के मुंह में समाने जा रही तीन जिंदगियों को बचा लिया। नेशनल हाईवे-530 पर अलसुबह सवा पांच बजे एक खौफनाक हादसा हुआ। मगरमऊ पुल के पास एक तेज रफ्तार कैंटर सड़क किनारे खड़े खराब डंपर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोग लोहे की बॉडी के बीच बुरी तरह फंस गए। दर्द और तड़प के बीच पल-पल जिंदगी की सांसें छूट रही थीं। लेकिन, खबर मिलते ही मौके पर देवदूत बनकर पहुंची UP फायर सर्विस, शहजादनगर पुलिस और NHAI की संयुक्त टीम। अग्निशमन विभाग की टीम ने बिना एक सेकंड गंवाए, अपनी जान की परवाह किए बगैर कटर की मदद से कैंटर की बॉडी को काटना शुरू किया। फायर ब्रिगेड के जवानों की सूझबूझ, तेजी और बेमिसाल मुस्तैदी का ही नतीजा था कि लोहे के जाल को काटकर तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अगर अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीम ने जरा सी भी देरी की होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन रेस्क्यू टीम की इस जांबाजी ने मौत को मात दे दी। [घायलों का ब्योरा और स्थिति] रेस्क्यू किए गए घायल: कैंटर चालक सतीश (महेंद्रगढ़, हरियाणा), टुनटुन, और अक्लूराम (मुजफ्फरपुर, बिहार)। मौजूदा स्थिति: तीनों घायलों को एंबुलेंस से रामपुर जिला अस्पताल भेजा गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। अग्निशमन विभाग और स्थानीय पुलिस के इस काबिल-ए-तारीफ ऑपरेशन के लिए पूरा इलाका आज उनकी मुस्तैदी को सलाम कर रहा है।
    1
    शहजाद नगर हाईवे हादसा: ट्रक-DCM की भिड़ंत में 3 गंभीर, रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा


रामपुर में आज तड़के  अग्निशमन विभाग का ऐसा जाबांज़ चेहरा देखने को मिला, जिसने मौत के मुंह में समाने जा रही तीन जिंदगियों को बचा लिया।
नेशनल हाईवे-530 पर अलसुबह सवा पांच बजे एक खौफनाक हादसा हुआ। मगरमऊ पुल के पास एक तेज रफ्तार कैंटर सड़क किनारे खड़े खराब डंपर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोग लोहे की बॉडी के बीच बुरी तरह फंस गए। दर्द और तड़प के बीच पल-पल जिंदगी की सांसें छूट रही थीं।
लेकिन, खबर मिलते ही मौके पर देवदूत बनकर पहुंची UP फायर सर्विस, शहजादनगर पुलिस और NHAI की संयुक्त टीम। अग्निशमन विभाग की टीम ने बिना एक सेकंड गंवाए, अपनी जान की परवाह किए बगैर कटर की मदद से कैंटर की बॉडी को काटना शुरू किया। फायर ब्रिगेड के जवानों की सूझबूझ, तेजी और बेमिसाल मुस्तैदी का ही नतीजा था कि लोहे के जाल को काटकर तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
अगर अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीम ने जरा सी भी देरी की होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन रेस्क्यू टीम की इस जांबाजी ने मौत को मात दे दी।
[घायलों का ब्योरा और स्थिति]
रेस्क्यू किए गए घायल: कैंटर चालक सतीश (महेंद्रगढ़, हरियाणा), टुनटुन, और अक्लूराम (मुजफ्फरपुर, बिहार)।
मौजूदा स्थिति: तीनों घायलों को एंबुलेंस से रामपुर जिला अस्पताल भेजा गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।
अग्निशमन विभाग और स्थानीय पुलिस के इस काबिल-ए-तारीफ ऑपरेशन के लिए पूरा इलाका आज उनकी मुस्तैदी को सलाम कर रहा है।
    user_RAMPUR DIGITAL
    RAMPUR DIGITAL
    सुआर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.