logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

MP गुना में पलटा रिफाइंड तेल का टैंकर बाल्टी डब्बे लेकर तेल लूटने पहुंचे लोग

13 hrs ago
user_Sonu Kumar Gautam midia
Sonu Kumar Gautam midia
Local News Reporter टांडा, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

MP गुना में पलटा रिफाइंड तेल का टैंकर बाल्टी डब्बे लेकर तेल लूटने पहुंचे लोग

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पटना : गांधी मैदान में पास प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस ने चलाया वाटर कैनन और वज्र रायट कंट्रोल वाहनों का इस्तेमाल किया की छात्रों को हिरासत में लिया गया #BreakingNews #TrendingNews #ViralVideo
    1
    पटना : गांधी मैदान में पास प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस ने चलाया वाटर कैनन 
और वज्र रायट कंट्रोल वाहनों का इस्तेमाल किया की छात्रों को हिरासत में लिया गया 
#BreakingNews #TrendingNews  #ViralVideo
    user_Sonu Kumar Gautam midia
    Sonu Kumar Gautam midia
    Local News Reporter टांडा, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • ग्राम उत्तमपुर बहलोलपुर की सड़क है या कीचड़ बाहरी नाले मनोज कश्यप की न्यूज़ सड़कों का है बुरा हाल कौन सुनेगा गांव की समस्या
    1
    ग्राम उत्तमपुर बहलोलपुर की सड़क है या कीचड़ बाहरी नाले 
मनोज कश्यप की न्यूज़ सड़कों का है बुरा हाल कौन सुनेगा गांव की समस्या
    user_मनोज कश्यप जिला पंचायत प्रत्या
    मनोज कश्यप जिला पंचायत प्रत्या
    मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    18 min ago
  • भोजपुर-धूनपुरी मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटा कैंटर, चालक की मौके पर ही मौत मुरादाबाद थाना भगतपुर क्षेत्र के अंतर्गत भोजपुर-धूनपुरी मार्ग पर कचनाल के मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज़ रफ़्तार कैंटर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैंटर चालक भोजपुर-धूनपुरी मार्ग से गुजर रहा था। जैसे ही वह कचनाल के मोड़ के पास पहुँचा, वाहन पर से उसका नियंत्रण खो गया और कैंटर सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि चालक को संभलने का मौका ही नहीं मिला और कैंटर के मलबे में दबने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया राहगीरों द्वारा घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही भगतपुर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कैंटर के नीचे दबे चालक के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों की शिनाख्त करने और हादसे के कारणों की जाँच में जुट गई है।
    4
    भोजपुर-धूनपुरी मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटा कैंटर, चालक की मौके पर ही मौत
मुरादाबाद थाना भगतपुर क्षेत्र के अंतर्गत भोजपुर-धूनपुरी मार्ग पर कचनाल के मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।
यहाँ एक तेज़ रफ़्तार कैंटर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैंटर चालक भोजपुर-धूनपुरी मार्ग से गुजर रहा था। जैसे ही वह कचनाल के मोड़ के पास पहुँचा, वाहन पर से उसका नियंत्रण खो गया और कैंटर सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि चालक को संभलने का मौका ही नहीं मिला और कैंटर के मलबे में दबने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया
राहगीरों द्वारा घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही भगतपुर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कैंटर के नीचे दबे चालक के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों की शिनाख्त करने और हादसे के कारणों की जाँच में जुट गई है।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    23 min ago
  • सावन के आखिरी सोमवार को मुरादाबाद की सड़कों पर भक्ति का एक ऐसा समंदर उमड़ पड़ा है, जो बस हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा है। मुरादाबाद के कोने-कोने से निकले ये भोले के भक्त बृजघाट के पवित्र तट से माँ गंगा का पावन जल भरकर अपनी मंजिल की ओर निकल पड़े हैं। इस बार कांवरियों का उत्साह देखते ही बनता है; उनकी यात्रा केवल भक्ति का प्रतीक नहीं, बल्कि कला और अटूट श्रद्धा का अद्भुत संगम बन चुकी है। भक्तों ने अपनी-अपनी कांवड़ों को बड़े ही मनमोहक और भव्य रूपों में सजाया है—किसी ने विशाल शिवलिंग की आकृति बनाई है, तो किसी ने अमरनाथ की गुफा की तर्ज पर कांवड़ को तैयार किया है। रंग-बिरंगी चमचमाती लाइटें, डीजे पर बजते शिव भजन और उन पर झूमते भक्त पूरे माहौल को शिवमय बना रहे हैं। मीलों का लंबा सफर, पैरों के छाले और भारी थकान भी इनके हौसले के आगे पस्त हो चुके हैं। हर कदम के साथ बस एक ही गूँज है— "बम-बम भोले!" बृजघाट से जल लेकर मुरादाबाद के शिवालयों की ओर बढ़ते इन कांवरियों का यह भव्य रूप हमारी सनातन परंपरा, आस्था और अटूट एकता का वो सुंदर उदाहरण है, जो सावन के इस अंतिम सोमवार को हमेशा के लिए यादगार बना देता है। हर-हर महादेव!
    1
    सावन के आखिरी सोमवार को मुरादाबाद की सड़कों पर भक्ति का एक ऐसा समंदर उमड़ पड़ा है, जो बस हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा है। मुरादाबाद के कोने-कोने से निकले ये भोले के भक्त बृजघाट के पवित्र तट से माँ गंगा का पावन जल भरकर अपनी मंजिल की ओर निकल पड़े हैं। इस बार कांवरियों का उत्साह देखते ही बनता है; उनकी यात्रा केवल भक्ति का प्रतीक नहीं, बल्कि कला और अटूट श्रद्धा का अद्भुत संगम बन चुकी है। भक्तों ने अपनी-अपनी कांवड़ों को बड़े ही मनमोहक और भव्य रूपों में सजाया है—किसी ने विशाल शिवलिंग की आकृति बनाई है, तो किसी ने अमरनाथ की गुफा की तर्ज पर कांवड़ को तैयार किया है। रंग-बिरंगी चमचमाती लाइटें, डीजे पर बजते शिव भजन और उन पर झूमते भक्त पूरे माहौल को शिवमय बना रहे हैं। मीलों का लंबा सफर, पैरों के छाले और भारी थकान भी इनके हौसले के आगे पस्त हो चुके हैं। हर कदम के साथ बस एक ही गूँज है— "बम-बम भोले!" बृजघाट से जल लेकर मुरादाबाद के शिवालयों की ओर बढ़ते इन कांवरियों का यह भव्य रूप हमारी सनातन परंपरा, आस्था और अटूट एकता का वो सुंदर उदाहरण है, जो सावन के इस अंतिम सोमवार को हमेशा के लिए यादगार बना देता है। हर-हर महादेव!
    user_Mahender Gola
    Mahender Gola
    Moradabad, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • हैंडीक्राफ्ट्स सोसाइटी के संस्थापक नोमान मंसूरी ने दी ईद-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद #EidMiladUnNabi #Moradabad #MoradabadNews #MuftiMaqboolNaimi #MiladUnNabi #JashnEEidMiladUnNabi #PeacefulMilad #NoDJInJulous #ProphetMuhammad #IslamIsPeace #MuslimCommunity #UPNews #MoradabadDiaries #RabiUlAwwal #UrduNews #DaroodOSalaam JAN PRIME MEDIA NEWS 9528040101
    1
    हैंडीक्राफ्ट्स सोसाइटी के संस्थापक नोमान मंसूरी ने दी ईद-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद

#EidMiladUnNabi #Moradabad #MoradabadNews #MuftiMaqboolNaimi #MiladUnNabi #JashnEEidMiladUnNabi #PeacefulMilad #NoDJInJulous #ProphetMuhammad #IslamIsPeace #MuslimCommunity #UPNews #MoradabadDiaries #RabiUlAwwal #UrduNews #DaroodOSalaam


JAN PRIME MEDIA NEWS 
9528040101
    user_M SARTAJ KHAN
    M SARTAJ KHAN
    Media house मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नवागत कमिश्नर संगीता सिंह ने संभाला कार्यभार*। । । *371 कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने वाले मॉडल से शुरू होगा 'पोषण 2.0' अभियान, महिलाओं के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन को मिलेगा विस्तार* *–1994 बैच की पीसीएस व 2009 बैच की आईएएस संगीता सिंह रहीं हैं आयुष्मान भारत की स्टेट सीईओ व सुल्तानपुर की डीएम, अलीगढ़ कमिश्नर के बाद संभाली कमान* मुरादाबाद, 25 अगस्त। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संगीता सिंह ने मंगलवार, 25 अगस्त को मुरादाबाद मंडल के नए मंडलायुक्त (कमिश्नर) के रूप में विधिवत कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत आयुक्त सभागार में आयोजित अपनी पहली विस्तृत प्रेसवार्ता में नवागत मंडलायुक्त ने मुरादाबाद, बिजनौर, संभल, अमरोहा और रामपुर के चौमुखी विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन को लेकर अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत की। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक तंत्र में 'टीम बिल्डिंग' और 'मेंटरशिप' उनकी सर्वोच्च कार्यशैली होगी, जिसमें सभी अधिकारी एक ही दिशा में तालमेल के साथ कार्य करेंगे। जनसमस्याओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, कानून-व्यवस्था की मजबूती, सामाजिक समरसता और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित करना उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। *मंगलवार को 'श्रीजी' मॉडल से सुलझेंगे 5 से 6 सबसे जटिल राजस्व विवाद* जमीनी और राजस्व विवादों के पारदर्शी व त्वरित समाधान के लिए कमिश्नर संगीता सिंह मुरादाबाद मंडल में अपना चर्चित 'श्रीजी' मॉडल लागू करेंगी। पूर्व तैनाती के दौरान ब्रज क्षेत्र में सफलतापूर्वक संचालित इस नवाचार के तहत प्रत्येक मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल के एक जिले की सभी तहसीलों को सीधे जोड़ा जाएगा। हर तहसील से सबसे जटिल, लंबे समय से लंबित 5 से 6 गंभीर राजस्व प्रकरणों का कमिश्नर के समक्ष प्रेजेंटेशन कराया जाएगा। कमिश्नर स्वयं इन प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा कर मौके पर ही न्यायसंगत निस्तारण का साझा फॉर्मूला तय करेंगी, जिससे जनता को दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी और भू-माफियाओं व भूमि विवादों पर त्वरित अंकुश लगेगा। *उद्योग बंधु बैठक से हल होंगी पीतल नगरी व एमएसएमई की जमीनी समस्याएं* विश्व पटल पर पहचान रखने वाले मुरादाबाद के हस्तशिल्प और पीतल उद्योग के उत्थान के लिए मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक को बेहद प्रभावी बनाया जाएगा। कमिश्नर ने बताया कि मंडल के प्रमुख निर्यातकों, हस्तशिल्पियों और छोटे एमएसएमई उद्यमियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर औद्योगिक विकास में आ रही रुकावटों को चिन्हित किया जाएगा। पीतल उद्योग को वैश्विक बाजार में मजबूती देने के लिए मार्केटिंग, उत्पाद विक्रय में आ रही समस्याओं, बिजली आपूर्ति, आधुनिक तकनीक के प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना और औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। *371 बच्चों पर सफल रहा पोषण मॉडल, मंडल में गति पकड़ेगा 'पोषण 2.0'* कुपोषण के खिलाफ जंग में नवागत कमिश्नर का सफल प्रयोग मुरादाबाद मंडल में भी संजीवनी बनेगा। रामपुर और अलीगढ़ मंडल में सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) फंड के सहयोग से चलाए गए मॉडल के तहत पूर्व में 4 विकासखंडों के 371 गंभीर रूप से कुपोषित (सैम) और मध्यम कुपोषित (मैम) बच्चों को चिन्हित कर विशेष पोषण किट दी गई थी। लगातार छह माह तक चली इस सघन निगरानी का परिणाम रहा कि लगभग 350 बच्चे कुपोषण से पूरी तरह उबरकर सामान्य श्रेणी में आ गए। इसी तर्ज पर अब मुरादाबाद मंडल के पांचों जिलों में सक्षम सामाजिक संस्थाओं और औद्योगिक घरानों के सहयोग से 'पोषण 2.0' अभियान को युद्धस्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा। *महिला स्वास्थ्य पर एचपीवी वैक्सीनेशन व सड़क सुरक्षा पर सख्त कदम* महिला स्वास्थ्य और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकता बताते हुए कमिश्नर ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर योजना के पूर्ण विस्तार से पहले ही उन्होंने मंडल स्तर पर बालिकाओं और महिलाओं के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की शुरुआत कराई थी, जिसे मुरादाबाद मंडल में भी व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मंडल में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और जाम की समस्या से निपटने के लिए जिला सड़क सुरक्षा समितियों की नियमित बैठकें होंगी, जिसमें ब्लैक स्पॉट्स के सुधार, सुगम यातायात और नागरिक सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। *30 वर्षों का समृद्ध प्रशासनिक अनुभव, आयुष्मान भारत की रही हैं पहली सीईओ* नवागत कमिश्नर संगीता सिंह प्रशासनिक सेवा का तीन दशकों से अधिक का समृद्ध अनुभव रखती हैं। वर्ष 1994 में पीसीएस अधिकारी के रूप में चयनित होने के बाद उन्हें वर्ष 2015 में 2009 बैच की आईएएस संवर्ग वरिष्ठता प्रदान की गई। वह सुल्तानपुर की जिलाधिकारी रहने के साथ-साथ वर्ष 2018 में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' की उत्तर प्रदेश में पहली स्टेट सीईओ रहीं, जहां उन्होंने राज्य स्तर पर इस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का मजबूत ढांचा तैयार कराया। इसके बाद अलीगढ़ मंडल की कमिश्नर के रूप में कई नवाचार करने के उपरांत अब उन्होंने मुरादाबाद मंडल की बागडोर संभाली है। *पर्वों पर आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता की अपील* कार्यभार संभालने के बाद कमिश्नर संगीता सिंह ने पवित्र सावन मास, आगामी रक्षाबंधन और मिलादुन्नबी (ईद-ए-मिलाद) के पावन अवसरों पर मुरादाबाद मंडल के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है, ऐसे में सभी नागरिक और सामाजिक संगठन आपसी भाईचारे, समरसता और सौहार्द की परंपरा को मजबूत बनाते हुए त्योहारों को उत्साहपूर्वक मनाएं और मंडल के समग्र विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
    1
    नवागत कमिश्नर संगीता सिंह ने संभाला कार्यभार*।     ।          । 
*371 कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने वाले मॉडल से शुरू होगा 'पोषण 2.0' अभियान, महिलाओं के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन को मिलेगा विस्तार*
*–1994 बैच की पीसीएस व 2009 बैच की आईएएस संगीता सिंह रहीं हैं आयुष्मान भारत की स्टेट सीईओ व सुल्तानपुर की डीएम, अलीगढ़ कमिश्नर के बाद संभाली कमान*
मुरादाबाद, 25 अगस्त। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संगीता सिंह ने मंगलवार, 25 अगस्त को मुरादाबाद मंडल के नए मंडलायुक्त (कमिश्नर) के रूप में विधिवत कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत आयुक्त सभागार में आयोजित अपनी पहली विस्तृत प्रेसवार्ता में नवागत मंडलायुक्त ने मुरादाबाद, बिजनौर, संभल, अमरोहा और रामपुर के चौमुखी विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन को लेकर अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत की। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक तंत्र में 'टीम बिल्डिंग' और 'मेंटरशिप' उनकी सर्वोच्च कार्यशैली होगी, जिसमें सभी अधिकारी एक ही दिशा में तालमेल के साथ कार्य करेंगे। जनसमस्याओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, कानून-व्यवस्था की मजबूती, सामाजिक समरसता और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित करना उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है।
*मंगलवार को 'श्रीजी' मॉडल से सुलझेंगे 5 से 6 सबसे जटिल राजस्व विवाद*
जमीनी और राजस्व विवादों के पारदर्शी व त्वरित समाधान के लिए कमिश्नर संगीता सिंह मुरादाबाद मंडल में अपना चर्चित 'श्रीजी' मॉडल लागू करेंगी। पूर्व तैनाती के दौरान ब्रज क्षेत्र में सफलतापूर्वक संचालित इस नवाचार के तहत प्रत्येक मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल के एक जिले की सभी तहसीलों को सीधे जोड़ा जाएगा। हर तहसील से सबसे जटिल, लंबे समय से लंबित 5 से 6 गंभीर राजस्व प्रकरणों का कमिश्नर के समक्ष प्रेजेंटेशन कराया जाएगा। कमिश्नर स्वयं इन प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा कर मौके पर ही न्यायसंगत निस्तारण का साझा फॉर्मूला तय करेंगी, जिससे जनता को दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी और भू-माफियाओं व भूमि विवादों पर त्वरित अंकुश लगेगा।
*उद्योग बंधु बैठक से हल होंगी पीतल नगरी व एमएसएमई की जमीनी समस्याएं*
विश्व पटल पर पहचान रखने वाले मुरादाबाद के हस्तशिल्प और पीतल उद्योग के उत्थान के लिए मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक को बेहद प्रभावी बनाया जाएगा। कमिश्नर ने बताया कि मंडल के प्रमुख निर्यातकों, हस्तशिल्पियों और छोटे एमएसएमई उद्यमियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर औद्योगिक विकास में आ रही रुकावटों को चिन्हित किया जाएगा। पीतल उद्योग को वैश्विक बाजार में मजबूती देने के लिए मार्केटिंग, उत्पाद विक्रय में आ रही समस्याओं, बिजली आपूर्ति, आधुनिक तकनीक के प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना और औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
*371 बच्चों पर सफल रहा पोषण मॉडल, मंडल में गति पकड़ेगा 'पोषण 2.0'*
कुपोषण के खिलाफ जंग में नवागत कमिश्नर का सफल प्रयोग मुरादाबाद मंडल में भी संजीवनी बनेगा। रामपुर और अलीगढ़ मंडल में सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) फंड के सहयोग से चलाए गए मॉडल के तहत पूर्व में 4 विकासखंडों के 371 गंभीर रूप से कुपोषित (सैम) और मध्यम कुपोषित (मैम) बच्चों को चिन्हित कर विशेष पोषण किट दी गई थी। लगातार छह माह तक चली इस सघन निगरानी का परिणाम रहा कि लगभग 350 बच्चे कुपोषण से पूरी तरह उबरकर सामान्य श्रेणी में आ गए। इसी तर्ज पर अब मुरादाबाद मंडल के पांचों जिलों में सक्षम सामाजिक संस्थाओं और औद्योगिक घरानों के सहयोग से 'पोषण 2.0' अभियान को युद्धस्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा।
*महिला स्वास्थ्य पर एचपीवी वैक्सीनेशन व सड़क सुरक्षा पर सख्त कदम*
महिला स्वास्थ्य और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकता बताते हुए कमिश्नर ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर योजना के पूर्ण विस्तार से पहले ही उन्होंने मंडल स्तर पर बालिकाओं और महिलाओं के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की शुरुआत कराई थी, जिसे मुरादाबाद मंडल में भी व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मंडल में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और जाम की समस्या से निपटने के लिए जिला सड़क सुरक्षा समितियों की नियमित बैठकें होंगी, जिसमें ब्लैक स्पॉट्स के सुधार, सुगम यातायात और नागरिक सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।
*30 वर्षों का समृद्ध प्रशासनिक अनुभव, आयुष्मान भारत की रही हैं पहली सीईओ*
नवागत कमिश्नर संगीता सिंह प्रशासनिक सेवा का तीन दशकों से अधिक का समृद्ध अनुभव रखती हैं। वर्ष 1994 में पीसीएस अधिकारी के रूप में चयनित होने के बाद उन्हें वर्ष 2015 में 2009 बैच की आईएएस संवर्ग वरिष्ठता प्रदान की गई। वह सुल्तानपुर की जिलाधिकारी रहने के साथ-साथ वर्ष 2018 में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' की उत्तर प्रदेश में पहली स्टेट सीईओ रहीं, जहां उन्होंने राज्य स्तर पर इस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का मजबूत ढांचा तैयार कराया। इसके बाद अलीगढ़ मंडल की कमिश्नर के रूप में कई नवाचार करने के उपरांत अब उन्होंने मुरादाबाद मंडल की बागडोर संभाली है।
*पर्वों पर आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता की अपील*
कार्यभार संभालने के बाद कमिश्नर संगीता सिंह ने पवित्र सावन मास, आगामी रक्षाबंधन और मिलादुन्नबी (ईद-ए-मिलाद) के पावन अवसरों पर मुरादाबाद मंडल के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है, ऐसे में सभी नागरिक और सामाजिक संगठन आपसी भाईचारे, समरसता और सौहार्द की परंपरा को मजबूत बनाते हुए त्योहारों को उत्साहपूर्वक मनाएं और मंडल के समग्र विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • मुफ़्त में मिला जहर खाने के लिए भी गदर मचा देते हैं अपने देश के लोग! मुफ़्त में मिला जहर खाने के लिए भी गदर मचा देते हैं अपने देश के लोग! कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफियां लूटने की होड़ मच गई. मामला पनकी इलाके का है. जहां इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कूड़ा डंपिंग यार्ड में किसी कंपनी या व्यापारी ने भारी मात्रा में एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफियां फेंक दी थी.जैसे ही स्थानीय लोगों और बच्चों को इसकी भनक लगी, वहां एक्सपायर्ड चॉकलेट्स को बीनने और ले जाने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग थैलियों और बोरियों में भरकर ये टॉफियां-चॉकलेट्स घर ले जाने लगे.
    1
    मुफ़्त में मिला जहर खाने के लिए भी गदर मचा देते हैं अपने देश के लोग!
मुफ़्त में मिला जहर खाने के लिए भी गदर मचा देते हैं अपने देश के लोग!
कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफियां लूटने की होड़ मच गई. 
मामला पनकी इलाके का है. जहां इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कूड़ा डंपिंग यार्ड में किसी कंपनी या व्यापारी ने भारी मात्रा में एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफियां फेंक दी थी.जैसे ही स्थानीय लोगों और बच्चों को इसकी भनक लगी, वहां एक्सपायर्ड चॉकलेट्स को बीनने और ले जाने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग थैलियों और बोरियों में भरकर ये टॉफियां-चॉकलेट्स घर ले जाने लगे.
    user_Nazim Ali
    Nazim Ali
    Insurance Agent मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • MP गुना में पलटा रिफाइंड तेल का टैंकर बाल्टी डब्बे लेकर तेल लूटने पहुंचे लोग
    1
    MP गुना में पलटा रिफाइंड तेल का टैंकर बाल्टी डब्बे लेकर तेल लूटने पहुंचे लोग
    user_Sonu Kumar Gautam midia
    Sonu Kumar Gautam midia
    Local News Reporter टांडा, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.