logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सब्जी मंडी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर आलू व्यापारियों में फिल्मी स्टाइल में हो रहे मारपीट,पुलिस का मौके पर न पहुंचना उसकी कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल सब्जी मंडी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर आलू व्यापारियों में फिल्मी स्टाइल में हो रहे मारपीट,पुलिस का मौके पर न पहुंचना उसकी कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

3 hrs ago
user_Anis Akhtar
Anis Akhtar
Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

सब्जी मंडी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर आलू व्यापारियों में फिल्मी स्टाइल में हो रहे मारपीट,पुलिस का मौके पर न पहुंचना उसकी कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल सब्जी मंडी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर आलू व्यापारियों में फिल्मी स्टाइल में हो रहे मारपीट,पुलिस का मौके पर न पहुंचना उसकी कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुंबई : महाराष्ट्र ट्रांसपोर्टर एक्शन कमिटी अब राज्य की डबल इंजन सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में नजर आ रही है। कमिटी के पदाधिकारियों ने राज्य के परिवहन मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तक की अपील को सिरे से खारिज कर दिया है। नागपुर से ऑनलाइन जुड़े उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा आंदोलन वापस लेने के आश्वासन को भी ट्रांसपोर्ट एक्शन कमिटी ने स्वीकार नहीं किया। आंदोलनकारियों का कहना है कि राज्य सरकार पिछले आठ महीनों से केवल आश्वासन देकर मामले को टालने का काम कर रही है, जबकि उनकी समस्याओं पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा रहा है। इसी कारण अब यह आंदोलन और तेज करने का निर्णय लिया गया है। कमिटी के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ट्रांसपोर्ट सेवाओं का वितरण तंत्र पूरी तरह ठप हो सकता है। इससे राज्य की करीब आठ करोड़ जनता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। उनका कहना है कि पहले से ही अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और खाड़ी क्षेत्र में तनाव के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतें कभी भी बढ़ सकती हैं। ऐसे में परिवहन व्यवस्था बाधित होने से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होगी। प्रसार माध्यमों से बातचीत करते हुए पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार चालान के नाम पर बड़े पैमाने पर अवैध वसूली कर रही है। कई मामलों में वाहनों पर लगाया गया चालान वाहन की कीमत से भी अधिक हो गया है, जिससे ट्रांसपोर्ट मालिकों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि केवल बड़े ट्रांसपोर्टर ही नहीं, बल्कि टैक्सी, ऑटो और बाइक चालक जैसे निचले तबके के वाहन चालक भी ऑनलाइन चालान की व्यवस्था से परेशान हैं। एक आंदोलनकारी ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब योगी आदित्यनाथ की सरकार उत्तर प्रदेश में और सिद्धारमैया की सरकार कर्नाटक में हजारों करोड़ रुपये के ऑनलाइन चालान माफ कर सकती है, तो महाराष्ट्र की सरकार ऐसा क्यों नहीं कर सकती। इस अवसर पर महाराष्ट्र ट्रांसपोर्टर एक्शन कमिटी के अध्यक्ष अक्षय प्रसन्ना पटवर्धन, उपाध्यक्ष प्रकाश गवली, सचिव हर्ष कोटक, सदस्य प्रवीण पैठणकर, मलकीत सिंह और रमन खोसला उपस्थित रहे। इसके अलावा यूनियन नेताओं में अभिजीत राणे और मनसे वाहतुक सेना के अध्यक्ष संजय नाइक ने भी विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
    1
    मुंबई : महाराष्ट्र ट्रांसपोर्टर एक्शन कमिटी अब राज्य की डबल इंजन सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में नजर आ रही है। कमिटी के पदाधिकारियों ने राज्य के परिवहन मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तक की अपील को सिरे से खारिज कर दिया है। नागपुर से ऑनलाइन जुड़े उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा आंदोलन वापस लेने के आश्वासन को भी ट्रांसपोर्ट एक्शन कमिटी ने स्वीकार नहीं किया।
आंदोलनकारियों का कहना है कि राज्य सरकार पिछले आठ महीनों से केवल आश्वासन देकर मामले को टालने का काम कर रही है, जबकि उनकी समस्याओं पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा रहा है। इसी कारण अब यह आंदोलन और तेज करने का निर्णय लिया गया है।
कमिटी के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ट्रांसपोर्ट सेवाओं का वितरण तंत्र पूरी तरह ठप हो सकता है। इससे राज्य की करीब आठ करोड़ जनता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। उनका कहना है कि पहले से ही अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और खाड़ी क्षेत्र में तनाव के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतें कभी भी बढ़ सकती हैं। ऐसे में परिवहन व्यवस्था बाधित होने से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होगी।
प्रसार माध्यमों से बातचीत करते हुए पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार चालान के नाम पर बड़े पैमाने पर अवैध वसूली कर रही है। कई मामलों में वाहनों पर लगाया गया चालान वाहन की कीमत से भी अधिक हो गया है, जिससे ट्रांसपोर्ट मालिकों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है।
उन्होंने कहा कि केवल बड़े ट्रांसपोर्टर ही नहीं, बल्कि टैक्सी, ऑटो और बाइक चालक जैसे निचले तबके के वाहन चालक भी ऑनलाइन चालान की व्यवस्था से परेशान हैं। एक आंदोलनकारी ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब योगी आदित्यनाथ की सरकार उत्तर प्रदेश में और सिद्धारमैया की सरकार कर्नाटक में हजारों करोड़ रुपये के ऑनलाइन चालान माफ कर सकती है, तो महाराष्ट्र की सरकार ऐसा क्यों नहीं कर सकती।
इस अवसर पर महाराष्ट्र ट्रांसपोर्टर एक्शन कमिटी के अध्यक्ष अक्षय प्रसन्ना पटवर्धन, उपाध्यक्ष प्रकाश गवली, सचिव हर्ष कोटक, सदस्य प्रवीण पैठणकर, मलकीत सिंह और रमन खोसला उपस्थित रहे। इसके अलावा यूनियन नेताओं में अभिजीत राणे और मनसे वाहतुक सेना के अध्यक्ष संजय नाइक ने भी विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
    user_Shriyam News Network
    Shriyam News Network
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित कलनुआ गांव में आज आचार्य सुरेश पाण्डेय के सानिध्य में रमापति पाण्डेय के यहां श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव में भक्ति भाव के साथ यात्रा निकाली। इस दौरान भक्तों ने भगवान के जयकारे लगाए और पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा के बाद विधिवत पूजा-अर्चना कर भागवत कथा का आयोजन शुरू किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    1
    भदोही जनपद के जंगीगंज स्थित कलनुआ गांव में आज आचार्य सुरेश पाण्डेय के सानिध्य में रमापति पाण्डेय के यहां श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव में भक्ति भाव के साथ यात्रा निकाली। इस दौरान भक्तों ने भगवान के जयकारे लगाए और पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा के बाद विधिवत पूजा-अर्चना कर भागवत कथा का आयोजन शुरू किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    user_Ram sajivan pandey
    Ram sajivan pandey
    Social worker ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *काशी में कचरा प्रबंधन की नई पहल, चार रंगों के डस्टबिन से होगा कूड़े का निस्तारण* *वाराणसी।* नगर निगम ने स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कूड़ा प्रबंधन की दिशा में नई पहल शुरू की है। अब शहर में कचरे के उचित निस्तारण और ‘सोर्स सेग्रिगेशन’ को बढ़ावा देने के लिए चार अलग-अलग रंगों के डस्टबिन वितरित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य घर से ही कूड़े को अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित कर स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम का लक्ष्य है कि हर घर से निकलने वाला कचरा पहले से ही गीला, सूखा और अन्य श्रेणियों में अलग किया जाए। इसके लिए निगम की ओर से जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। घरों के बाहर जागरूकता स्टिकर लगाए जा रहे हैं ताकि लोग कूड़े के पृथक्करण के महत्व को समझ सकें और इसका पालन करें। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नागरिकों को इस अभियान के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि जो लोग कूड़े के पृथक्करण के नियमों का पालन कर रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहित किया जाए, जबकि जो लोग सहयोग नहीं कर रहे हैं, उन्हें स्वच्छता नियमों के प्रति जागरूक किया जाए। इसी क्रम में अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि प्रत्येक वार्ड में चार प्रकार के डस्टबिन उपलब्ध कराए जाएं। अभियान के पहले चरण में हर वार्ड के कम से कम 30 ऐसे भवन स्वामियों को चिन्हित किया जाएगा जो कूड़े के पृथक्करण को पूरी तरह अपनाने के लिए तैयार हैं या पहले से इसका पालन कर रहे हैं। इन घरों को मॉडल के रूप में डस्टबिन और जागरूकता स्टिकर दिए जाएंगे, ताकि अन्य लोग भी उनसे प्रेरणा ले सकें। नगर निगम अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि डस्टबिन वितरण और स्टिकर लगाने की प्रक्रिया की फोटो सहित रिपोर्ट तुरंत उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए विशेष व्हाट्सएप समूह और तय प्रारूप के माध्यम से निगरानी की जा रही है। नगर निगम का मानना है कि स्वच्छता अभियान की सफलता के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। इसलिए अधिकारियों को वार्डों में जाकर लोगों को गीला, सूखा और हानिकारक कचरा अलग रखने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाया जा सके।
    1
    *काशी में कचरा प्रबंधन की नई पहल, चार रंगों के डस्टबिन से होगा कूड़े का निस्तारण*
*वाराणसी।* नगर निगम ने स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कूड़ा प्रबंधन की दिशा में नई पहल शुरू की है। अब शहर में कचरे के उचित निस्तारण और ‘सोर्स सेग्रिगेशन’ को बढ़ावा देने के लिए चार अलग-अलग रंगों के डस्टबिन वितरित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य घर से ही कूड़े को अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित कर स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम का लक्ष्य है कि हर घर से निकलने वाला कचरा पहले से ही गीला, सूखा और अन्य श्रेणियों में अलग किया जाए। इसके लिए निगम की ओर से जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। घरों के बाहर जागरूकता स्टिकर लगाए जा रहे हैं ताकि लोग कूड़े के पृथक्करण के महत्व को समझ सकें और इसका पालन करें।
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नागरिकों को इस अभियान के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि जो लोग कूड़े के पृथक्करण के नियमों का पालन कर रहे हैं, उन्हें प्रोत्साहित किया जाए, जबकि जो लोग सहयोग नहीं कर रहे हैं, उन्हें स्वच्छता नियमों के प्रति जागरूक किया जाए।
इसी क्रम में अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि प्रत्येक वार्ड में चार प्रकार के डस्टबिन उपलब्ध कराए जाएं। अभियान के पहले चरण में हर वार्ड के कम से कम 30 ऐसे भवन स्वामियों को चिन्हित किया जाएगा जो कूड़े के पृथक्करण को पूरी तरह अपनाने के लिए तैयार हैं या पहले से इसका पालन कर रहे हैं। इन घरों को मॉडल के रूप में डस्टबिन और जागरूकता स्टिकर दिए जाएंगे, ताकि अन्य लोग भी उनसे प्रेरणा ले सकें।
नगर निगम अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि डस्टबिन वितरण और स्टिकर लगाने की प्रक्रिया की फोटो सहित रिपोर्ट तुरंत उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए विशेष व्हाट्सएप समूह और तय प्रारूप के माध्यम से निगरानी की जा रही है। नगर निगम का मानना है कि स्वच्छता अभियान की सफलता के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। इसलिए अधिकारियों को वार्डों में जाकर लोगों को गीला, सूखा और हानिकारक कचरा अलग रखने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाया जा सके।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    1 hr ago
  • Post by Amresh Singh
    1
    Post by Amresh Singh
    user_Amresh Singh
    Amresh Singh
    लालगंज, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जिला मिर्जापुर थाना चुनार तहसील चुनार ब्लाक नारायणपुर पोस्ट पचौरी ग्राम बेला रहने वाले निवासी हैं
    1
    जिला मिर्जापुर थाना चुनार तहसील चुनार ब्लाक नारायणपुर पोस्ट पचौरी ग्राम बेला रहने वाले निवासी हैं
    user_चंद्रशेखर उत्तर प्रदेश जय भीम
    चंद्रशेखर उत्तर प्रदेश जय भीम
    चुनार, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Nanhe lal Nanhe lal
    1
    Post by Nanhe lal Nanhe lal
    user_Nanhe lal Nanhe lal
    Nanhe lal Nanhe lal
    हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर घाट गांव में बीती रात एक पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूलने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक की प्रेमिका और उसकी मां पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार रामपुर घाट गांव निवासी सुरेंद्र वर्मा (30) पुत्र स्व. लल्लन वर्मा पीडब्ल्यूडी में कर्मचारी थे। बीती रात गांव के बाहर स्थित उनके मकान के एक कमरे में उनका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में फंदे से उतारकर उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई जितेंद्र वर्मा ने गोपीगंज कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि रात करीब 12 बजे पड़ोसियों से सूचना मिली कि उसका भाई कमरे में फांसी के फंदे पर झूल रहा है। पड़ोसियों के अनुसार गांव की ही एक युवती, जिससे मृतक का प्रेम संबंध बताया जा रहा है, और उसकी मां ने ही फांसी की सूचना देकर वहां से चली गई थीं। भाई ने आशंका जताई कि उसके भाई की मौत के पीछे प्रेमिका और उसकी मां का हाथ हो सकता है। उसने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि सुरेंद्र वर्मा तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और अभी उनकी शादी नहीं हुई थी। उनकी मां आंखों से दिव्यांग हैं और परिवार की आजीविका मुख्य रूप से उन्हीं की आय पर निर्भर थी।
    1
    गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर घाट गांव में बीती रात एक पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूलने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक की प्रेमिका और उसकी मां पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार रामपुर घाट गांव निवासी सुरेंद्र वर्मा (30) पुत्र स्व. लल्लन वर्मा पीडब्ल्यूडी में कर्मचारी थे। बीती रात गांव के बाहर स्थित उनके मकान के एक कमरे में उनका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में फंदे से उतारकर उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई जितेंद्र वर्मा ने गोपीगंज कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि रात करीब 12 बजे पड़ोसियों से सूचना मिली कि उसका भाई कमरे में फांसी के फंदे पर झूल रहा है। पड़ोसियों के अनुसार गांव की ही एक युवती, जिससे मृतक का प्रेम संबंध बताया जा रहा है, और उसकी मां ने ही फांसी की सूचना देकर वहां से चली गई थीं। भाई ने आशंका जताई कि उसके भाई की मौत के पीछे प्रेमिका और उसकी मां का हाथ हो सकता है। उसने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि सुरेंद्र वर्मा तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और अभी उनकी शादी नहीं हुई थी। उनकी मां आंखों से दिव्यांग हैं और परिवार की आजीविका मुख्य रूप से उन्हीं की आय पर निर्भर थी।
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष* “हर हर महादेव” वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 8 मार्च 2026 को श्री काशी विश्वनाथ धाम में समस्त मातृशक्ति एवं महिलाओं के लिए विशेष दर्शन व्यवस्था की गई है। इस विशेष व्यवस्था के अंतर्गत द्वार संख्या 4-बी से सभी महिलाओं को, चाहे वे काशी की निवासी हों अथवा बाहर से आई हों, निःशुल्क प्रवेश प्रदान करते हुए भगवान श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन कराए जाएंगे। इस व्यवस्था के अंतर्गत गोद में बच्चों को लिए हुए सभी महिलाओं (चाहे बालक हो या बालिका) को प्राथमिकता के साथ प्रवेश देकर दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए किसी प्रकार का टिकट अथवा शुल्क नहीं लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रातःकाल 4:00 से 5:00 बजे तथा सायंकाल 4:00 से 5:00 बजे तक का समय काशीवासियों के लिए आरक्षित रहेगा और इस दौरान पूर्ववत विशेष दर्शन व्यवस्था यथावत जारी रहेगी। शेष समय में सभी महिलाओं के लिए द्वार संख्या 4-बी से यह विशेष प्रवेश व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से यह कामना की जाती है कि भगवान विश्वनाथ की कृपा एवं मातृशक्ति का आशीर्वाद संपूर्ण मानवता तथा भगवान शिव के सभी भक्तों पर सदैव बना रहे। मंदिर न्यास समस्त मातृशक्ति, सनातन धर्मावलंबियों एवं भगवान विश्वनाथ के सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि और कल्याण की मंगलकामना करता है। हर हर महादेव। *IIश्री काशीविश्वनाथो विजयतेतरामII*
    1
    *अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष* 
“हर हर महादेव”
वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 8 मार्च 2026 को श्री काशी विश्वनाथ धाम में समस्त मातृशक्ति एवं महिलाओं के लिए विशेष दर्शन व्यवस्था की गई है। इस विशेष व्यवस्था के अंतर्गत द्वार संख्या 4-बी से सभी महिलाओं को, चाहे वे काशी की निवासी हों अथवा बाहर से आई हों, निःशुल्क प्रवेश प्रदान करते हुए भगवान श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन कराए जाएंगे।
इस व्यवस्था के अंतर्गत गोद में बच्चों को लिए हुए सभी महिलाओं (चाहे बालक हो या बालिका) को प्राथमिकता के साथ प्रवेश देकर दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए किसी प्रकार का टिकट अथवा शुल्क नहीं लिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि प्रातःकाल 4:00 से 5:00 बजे तथा सायंकाल 4:00 से 5:00 बजे तक का समय काशीवासियों के लिए आरक्षित रहेगा और इस दौरान पूर्ववत विशेष दर्शन व्यवस्था यथावत जारी रहेगी। शेष समय में सभी महिलाओं के लिए द्वार संख्या 4-बी से यह विशेष प्रवेश व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से यह कामना की जाती है कि भगवान विश्वनाथ की कृपा एवं मातृशक्ति का आशीर्वाद संपूर्ण मानवता तथा भगवान शिव के सभी भक्तों पर सदैव बना रहे।
मंदिर न्यास समस्त मातृशक्ति, सनातन धर्मावलंबियों एवं भगवान विश्वनाथ के सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि और कल्याण की मंगलकामना करता है।
हर हर महादेव।
*IIश्री काशीविश्वनाथो विजयतेतरामII*
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    15 hrs ago
  • 😱 वाराणसी में धार्मिक गुंडागर्दी का काला अध्याय: संकट मोचन में पत्रकारों पर हमला! क्या ये है मंदिर का असली चेहरा?कल्पना कीजिए: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी की गौ रक्षा यात्रा की शुरुआत... पत्रकार मंदिर पहुंचे, तो गेट पर गुंडों ने गालियों की बौछार! धमकी दी—'बाहर भी देख लेंगे!' विरोध किया तो मुक्के चले। पहले भी रत्न चोरी के केस में फोटोग्राफर का कैमरा छीन लिया था।महंत जी के गुंडे मंदिर के अंदर-बाहर राज कर रहे! पत्रकार सुरक्षित नहीं, तो श्रद्धालु भक्तों का क्या? विश्वनाथ प्रशासन, ये तुम्हारे 'पालतु' हैं—शिकायतें धर्म के नाम पर दबा देते हो?जागो वाराणसी! इस गुंडाराज को रोको। शेयर=समर्थन!#संकटमोचनशर्मनाक #गुंडेमंदिरमें #पत्रकारहमला #वाराणसीगुंडाराज #शंकराचार्ययात्रा #भगवानकेनामपरपाप #VishwanathMandirExposed #BanarasNews
    1
    😱 वाराणसी में धार्मिक गुंडागर्दी का काला अध्याय: संकट मोचन में पत्रकारों पर हमला! क्या ये है मंदिर का असली चेहरा?कल्पना कीजिए: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी की गौ रक्षा यात्रा की शुरुआत... पत्रकार मंदिर पहुंचे, तो गेट पर गुंडों ने गालियों की बौछार! धमकी दी—'बाहर भी देख लेंगे!' विरोध किया तो मुक्के चले। पहले भी रत्न चोरी के केस में फोटोग्राफर का कैमरा छीन लिया था।महंत जी के गुंडे मंदिर के अंदर-बाहर राज कर रहे! पत्रकार सुरक्षित नहीं, तो श्रद्धालु भक्तों का क्या? विश्वनाथ प्रशासन, ये तुम्हारे 'पालतु' हैं—शिकायतें धर्म के नाम पर दबा देते हो?जागो वाराणसी! इस गुंडाराज को रोको। शेयर=समर्थन!#संकटमोचनशर्मनाक #गुंडेमंदिरमें #पत्रकारहमला #वाराणसीगुंडाराज #शंकराचार्ययात्रा #भगवानकेनामपरपाप #VishwanathMandirExposed #BanarasNews
    user_Rishu Pathak
    Rishu Pathak
    सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.