logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#हथि_यारों_के_दम_पर_दबंगई : भरतपुर जिले में लखनपुर क्षेत्र के गादोली गांव में दबंगों द्वारा हथियारों के दम पर सरसों लूटने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपियों से अपनी जान और माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी अनुसार पीड़ित जयसिंह पुत्र खुशयाली सिंह निवासी गादोली ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि बीते 17 मार्च को कुछ लोग अवैध हथि*यारों से लैस होकर आए। आरोपियों ने डरा-धमकाकर लगभग 50 मन सरसों पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया और उसे लूट कर ले गए। सरसों की इस बड़ी खेप को लूटने के बाद आरोपी उत्तर प्रदेश के नंबर वाली एक काले रंग की थार गाड़ी UP85 CW 0016 में सवार होकर मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी अनुसार पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया है। पीड़ित द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार उक्त मामले में आरोपी राघव व माधव पुत्र प्रताप सिंह निवासी गादोली, प्रताप सिंह व कृष्ण गोपाल पुत्र गोपाल जाट निवासी गादोली, मेहुल सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी डहरा एवं विश्वेन्द्र सिंह पुत्र धीरी सिंह निवासी अरोदा शामिल है। वारदात के बाद से पीड़ित जयसिंह और उनका परिवार गहरे सदमे और डर में है। प्राप्त जानकारी अनुसार पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि इन आरोपियों से उन्हें जान और माल का गंभीर खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और लूटी गई सरसों की बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर थार गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच जारी है तथा आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

9 hrs ago
user_Sonu Faujdar
Sonu Faujdar
Taxi Driver Bharatpur, Rajasthan•

More news from Rajasthan and nearby areas
  • Post by Sonu Faujdar
    1
    Post by Sonu Faujdar
    user_Sonu Faujdar
    Sonu Faujdar
    Taxi Driver Bharatpur, Rajasthan•
    9 hrs ago
  • *भरतपुर।रूपबास (लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल):* उपखंड के गांव तेजनगर का एक परिवार सुबह 7 बजे अपने खेत में गेहूं काटने पहुंचा, गेहूं काट रही महिला पर पीछे लेपर्ड( देंदुए )ने हमला कर दिया। लेपर्ड ने महिला के गले,चेहरा, हाथ को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने लेपर्ड को हमला करते देखा और महिला को बड़ी मुश्किल से बचाया। लेपर्ड ( तेंदुए) के हमले की सूचना मिलने पर हल्का पटवारी और वन विभाग की टीम पहुंचकर लेपर्ड की तलाश कर रही है।वही ग्रामीणों में तेंदुए का भय बना हुआ है ।
    1
    *भरतपुर।रूपबास (लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल):* उपखंड के गांव तेजनगर का एक परिवार सुबह 7 बजे अपने खेत में गेहूं काटने पहुंचा, गेहूं काट रही महिला पर पीछे लेपर्ड(  देंदुए )ने हमला कर दिया। 
लेपर्ड ने महिला के गले,चेहरा, हाथ को गंभीर रूप से घायल कर दिया। 
मौके पर मौजूद लोगों ने लेपर्ड को हमला करते देखा और महिला को बड़ी मुश्किल से बचाया। 
लेपर्ड ( तेंदुए) के हमले की सूचना मिलने पर हल्का पटवारी और वन विभाग की टीम पहुंचकर लेपर्ड की तलाश कर रही है।वही ग्रामीणों में तेंदुए का भय बना हुआ है ।
    user_लोहागढ़ न्यूज़ टाइम्स (सच ख़बर के साथ)
    लोहागढ़ न्यूज़ टाइम्स (सच ख़बर के साथ)
    भरतपुर, भरतपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • भरतपुर जिले के रूपबास उपखंड के गांव तेजनगर का एक परिवार सुबह 7 बजे अपने खेत में गेहूं काटने पहुंचा, गेहूं काट रही महिला पर पीछे लेपर्ड ( देंदुए )ने हमला कर दिया, लेपर्ड ने महिला के गले,चेहरा, हाथ को गंभीर रूप से घायल कर दिया वही मौके पर मौजूद लोगों ने लेपर्ड को हमला करते देखा और महिला को बड़ी मुश्किल से बचाया। लेपर्ड ( तेंदुए) के हमले की सूचना मिलने पर हल्का पटवारी और वन विभाग की टीम पहुंचकर लेपर्ड की तलाश कर रही है।वही ग्रामीणों में तेंदुए का भय बना हुआ है ।
    1
    भरतपुर जिले के रूपबास उपखंड के गांव तेजनगर का एक परिवार सुबह 7 बजे अपने खेत में गेहूं काटने पहुंचा, गेहूं काट रही महिला पर पीछे लेपर्ड (  देंदुए )ने हमला कर दिया, 
लेपर्ड ने महिला के गले,चेहरा, हाथ को गंभीर रूप से घायल कर दिया वही मौके पर मौजूद लोगों ने लेपर्ड को हमला करते देखा और महिला को बड़ी मुश्किल से बचाया। 
लेपर्ड ( तेंदुए) के हमले की सूचना मिलने पर हल्का पटवारी और वन विभाग की टीम पहुंचकर लेपर्ड की तलाश कर रही है।वही ग्रामीणों में तेंदुए का भय बना हुआ है ।
    user_मेरा प्रयास सच दिखाने का
    मेरा प्रयास सच दिखाने का
    Bharatpur, Rajasthan•
    20 hrs ago
  • आज 20/03/2026 का पंचांग। आज के पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी नदबई भरतपुर से लाइव।
    1
    आज 20/03/2026 का पंचांग।
आज के पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी नदबई भरतपुर से लाइव।
    user_मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
    मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
    Speech Therapist नदबई, भरतपुर, राजस्थान•
    55 min ago
  • Post by संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य
    2
    Post by संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य
    user_संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य
    संवाददाता देवेन्द्र कुमार सत्य
    Local News Reporter Rupbas, Bharatpur•
    8 hrs ago
  • गोवर्धन थाना क्षेत्र के गाँव अन्यौर मे कोर्ट मे पति से चल रहे विवाद की तारीख करने जा रही महिला ममता उर्फ़ गुड़िया के साथ घर मे घुसकर की मारपीट मारपीट करने के दौरान बीच बचाव मे आई अन्य महिला उर्मिला, कृष्णा पर हमलावरो ने किया हमला विवाद इतना बढ़ गया की पति बृजकिशोर जेठ बबली उर्फ़ मदन गोपाल जिठानी रेनू सहित अन्य लोगो ने कृष्णा, ममता, उर्मिला सहित लोगो को बुरी तरह घायल कर दिया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण किया पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहाँ डॉक्टर द्वारा उनका इलाज किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पक्ष से ममता शर्मा, उर्मिला, कृष्णा गंभीर रूप से घायल हुई हैं जबकि दूसरे पक्ष से एक महिला चोटिल हुई हैं सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया ओर गंभीर घायलों की हालत पर नजर रखी जा रही हैं डॉक्टर नेहा चौधरी ने बताया की घायलों का इलाज जारी हैं ओर जिन्हे ज्यादा चोटे आई हैं उन्हें विशेष निगरानी मे रखा गया है पुलिस के अनुसार कोर्ट मे चल रहे विवाद की तारीख को जा रही महिला को जबरन राजीनामा का दबाव बनाया जा रहा था इसी बीच मारपीट हुई हैं मामले की जाँच की जा रही हैं तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्यवाई की जाएंगी
    3
    गोवर्धन थाना क्षेत्र के गाँव अन्यौर मे कोर्ट मे पति से चल रहे विवाद की तारीख करने जा रही महिला ममता उर्फ़ गुड़िया के साथ घर मे घुसकर की मारपीट मारपीट करने के दौरान बीच बचाव मे आई अन्य महिला उर्मिला, कृष्णा पर हमलावरो ने किया हमला विवाद इतना बढ़ गया की पति बृजकिशोर जेठ बबली उर्फ़ मदन गोपाल जिठानी रेनू सहित अन्य लोगो ने कृष्णा, ममता, उर्मिला सहित लोगो को बुरी तरह घायल कर दिया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण किया पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहाँ डॉक्टर द्वारा उनका इलाज किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पक्ष से ममता शर्मा, उर्मिला, कृष्णा गंभीर रूप से घायल हुई हैं जबकि दूसरे पक्ष से एक महिला चोटिल हुई हैं सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया ओर गंभीर घायलों की हालत पर नजर रखी जा रही हैं डॉक्टर नेहा चौधरी ने बताया की घायलों का इलाज जारी हैं ओर जिन्हे ज्यादा चोटे आई हैं उन्हें विशेष निगरानी मे रखा गया है पुलिस के अनुसार कोर्ट मे चल रहे विवाद की तारीख को जा रही महिला को जबरन राजीनामा का दबाव बनाया जा रहा था इसी बीच मारपीट हुई हैं मामले की जाँच की जा रही हैं तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्यवाई की जाएंगी
    user_Murli Thakur Reporter
    Murli Thakur Reporter
    Court reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • मथुरा में गुंडाराज! जूसी रेस्टोरेंट के बाहर जानलेवा हमला, पुलिस पर भी उठे सवाल
    1
    मथुरा में गुंडाराज! जूसी रेस्टोरेंट के बाहर जानलेवा हमला, पुलिस पर भी उठे सवाल
    user_Police Ki Aawaz News
    Police Ki Aawaz News
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Sonu Faujdar
    1
    Post by Sonu Faujdar
    user_Sonu Faujdar
    Sonu Faujdar
    Taxi Driver Bharatpur, Rajasthan•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.