शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में अगस्त महीने के प्रथम शनिवार को ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘ का आयोजन किया गया, सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी में जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद से सम्बन्धित प्राप्त हुए, मामलों को स्थलीय स्थिति की जॉच करते हुए टीम द्वारा प्रकरणों की स्थलीय जॉच कर निस्तारण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके। उन्होने कहा कि प्रत्येक प्रकरण को गम्भीरता से लेकर जॉच कर निस्तारण आख्या प्रस्तुत की जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा उप जिलाधिकारी दुद्धी श्री अशोक कुमार गुप्ता ने 89 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 08 मामलें निस्तारित किये गये । इस प्रकार तहसील दिवस दुद्धी में कुल 08 मामले निस्तारित हुए, बाकी 81 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये। इस मौके पर तहसीलदार दुद्धी, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें। ----------------------------------------- 02- सम्पूर्ण समाधान दिवस रावर्टसगंज में उप जिलाधिकारी श्री आशीष कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया, इस दौरान क्षेत्रों में भी टीम भेजकर प्रकरणों का निस्तारण कराया गया और सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर श्री आशीष कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार सदर श्री अमित कुमार आदि ने 85 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 10 मामलें निस्तारित किये गये, इस प्रकार तहसील दिवस रावर्टसगंज में कुल 10 मामले निस्तारित हुए, बाकी 75 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये। ------------------------------------ 03- सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा का आयोजन अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर उप जिलाधिकारी ओबरा श्री रवि कुमार पासवान, तहसीलदार ने शिकायतकर्ता के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया गया, इस दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री वागीश कुमार शुक्ला ने प्रकरणों का निस्तारण कराते हुए सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये, अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी ओबरा श्री रवि कुमार पासवान व तहसीलदार ओबरा आदि ने 86 शिकायतों को सुनते हुए ,मौके पर ही 07 मामलें निस्तारित किये गये, इस प्रकार तहसील दिवस ओबरा में कुल 07 मामले निस्तारित हुए, बाकी 79 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये। ------------------------------------- 04-सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी व उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील दिवस में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी उप जिलाधिकारी घोरावल , तहसीलदार घोरावल आदि ने 65 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 08 मामलें निस्तारित किये गये और बाकी 57 प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।

- 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र सोन नदी में जाल उठाते समय 65 वर्षीय मछुआरे लल्लू केवट पर मगरमच्छ ने किया घातक हमला। 🐊 मगरमच्छ ने जबड़ों में जकड़कर पानी में खींचने की कोशिश की, ग्रामीणों के साहस से बची जान। घायल को CHC चोपन से जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर किया गया। 📍 करगरा, चोपन थाना क्षेत्र मगरमच्छों की बढ़ती मौजूदगी से मछुआरा समुदाय में दहशत। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग की। #Sonbhadra #Chopan #CrocodileAttack #BreakingNews1
- _अघोर गुरु पीठ ब्रह्म निष्ठालय बनौरा रायगढ़ छत्तीसगढ़ का 33वां स्थापना दिवस क्रिया कुटी आश्रम रेणुकुट में मनाया गया, रेणुकुट सोनभद्र* अघोर गुरु पीठ ब्रह्म निष्ठालय बनौरा का 33वां स्थापना दिवस दिन शुक्रवार को प्रातः क्रिया कुटी आश्रम रेणुकुट, सोनभद्र में औघड़ संत बाबा प्रियदर्शी राम जी के निर्देशन में बड़े ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई। फूलों और मालाओं से सजी गाड़ी में परम पूज्य बाबा जी का चित्र रखकर भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धालु आश्रम परिसर से हिन्डाल्को कॉलोनी होते हुए ग्रासिम मोड़ से पुनः आश्रम पर आए। इसके पश्चात ध्वजारोहण, सफलयोनि पाठ, आरती, सामूहिक अघोर गुरु गीता पाठ, पूजन और भजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर आश्रम परिसर में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया। श्रद्धालुओं ने मिलकर पौधे लगाए एवं पौधों के रख-रखाव करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। आश्रम के *व्यवस्थापक मंडल* ने बताया कि आश्रम सदैव राष्ट्र और समाज हित में अग्रसर रहता है। आश्रम द्वारा समाज में फैली तमाम कुरीतियों, नशा उन्मूलन, दहेज रहित शादी जैसे कार्यों में सहयोग किया जाता है। इसके साथ ही अवधूत कृपा महिला हस्तशिल्प केंद्र एवं महिला मंडल द्वारा निर्धन कन्याओं को हस्तकला एवं सिलाई की निःशुल्क ट्रेनिंग देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य भी किया जा रहा है1
- जिला अधिकारी चर्चित गोड़ ने तहसील समाधान दिवस में 89 शिकायतें सुनी, 8 का निस्तारण दुद्धी (सोनभद्र)। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में विभिन्न मामलों से जुड़े 89 शिकायतें पंजीकृत हुईं। इनमें से मौके पर 7 शिकायतों का निस्तारण किया गया जबकि 1 मामले में संबंधित स्थान पर टीम भेजकर तत्काल कार्रवाई कर कुल 8 मामलों का समाधान किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला अधिकारी चर्चित गोड़ ने की। मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, डीपीआरओ, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, एसडीएम दुद्धी अशोक कुमार, तहसीलदार दुद्धी अंजनी गुप्ता सहित तहसील व जिले के कई अधिकारी–कर्मचारी मौजूद रहे। जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित फरियादियों के आवेदन पत्र एक एक कर सुने और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मामलों का न सिर्फ समयबद्ध बल्कि गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला अधिकारी चर्चित गोड़ ने बताया कि आज के समाधान दिवस में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान ही सुशासन की पहचान है और अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।3
- आंध्र प्रदेश के भोगपुरम से लाइव भारत की विकास यात्रा को गति देने वाली विकास परियोजनाओं का शुभारंभ। आंध्र प्रदेश के भोगपुरम से लाइव भारत की विकास यात्रा को गति देने वाली विकास परियोजनाओं का शुभारंभ।1
- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दिखाई संवेदनशीलता, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल पहुंचाया अस्पताल सोनभद्र, दिनांक 01 अगस्त, 2026। सम्पूर्ण समाधान दिवस, दुद्धी में प्रतिभाग करने के लिए जाते समय गुरमुरा के समीप सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को देखकर जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। दोनों अधिकारियों ने तत्काल अपना काफिला रुकवाकर घायल व्यक्ति का हालचाल जाना और बिना किसी विलंब के अपने स्कॉर्ट वाहन से उसे निकटवर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाकर उपचार सुनिश्चित कराया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायल व्यक्ति को आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं तथा उपचार में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की त्वरित कार्रवाई से घायल को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। मौके पर उपस्थित लोगों ने दोनों अधिकारियों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण की सराहना की।1