logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुपौल में LPG गैस की आपूर्ति सामान्य, अफवाहों से बढ़ी मांग पर प्रशासन सतर्क सुपौल में घरेलू LPG गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। जिले में इंडेन, एचपी और भारत गैस की कुल 51 एजेंसियां कार्यरत हैं, जिनके माध्यम से करीब 5,10,823 उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है। गैस कंपनियों द्वारा प्रतिदिन लगभग 5900 सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है, जिसे उपभोक्ताओं तक बुकिंग के आधार पर पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के कारण उपभोक्ताओं में अचानक मांग बढ़ गई है, जिससे कुछ स्थानों पर अस्थायी रूप से स्टॉक प्रभावित हुआ है। हालांकि, अधिकारियों के अनुसार यह स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाती है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। जिला प्रशासन द्वारा प्रखंड स्तर पर LPG गैस सिलेंडरों के उठाव एवं वितरण की लगातार निगरानी की जा रही है। अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। इसी क्रम में राघोपुर प्रखंड के एक गोदाम में गड़बड़ी मिलने पर उसे सील कर दिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। प्रतिवेदन के अनुसार जिले की 51 गैस एजेंसियों में से 42 एजेंसियों पर फिलहाल पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, जबकि शेष 9 एजेंसियों पर भी शाम तक आपूर्ति पहुंचने की संभावना है। वर्तमान स्टॉक और बॉटलिंग प्लांट से मिल रही आपूर्ति के आधार पर जिले में किसी प्रकार के गैस संकट की संभावना नहीं है। जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से अतिरिक्त सिलेंडर की खरीद न करें। साथ ही, गैस आपूर्ति से संबंधित किसी भी शिकायत या जानकारी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष (फोन: 06473-224005) पर संपर्क किया जा सकता है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जिले में गैस आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

12 hrs ago
user_Kunal kumar
Kunal kumar
Sb news भारत संपादक सुपौल, सुपौल, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • प्रतापगंज/सुपौल - जामा मस्जिद के शौचालय से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी ।
    1
    प्रतापगंज/सुपौल - जामा मस्जिद के शौचालय से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी ।
    user_CD News
    CD News
    Newspaper publisher सुपौल, सुपौल, बिहार•
    8 hrs ago
  • सुपौल में नगर परिषद कर्मियों द्वारा जारी हड़ताल आखिरकार जिला प्रशासन की पहल पर समाप्त हो गई। हड़ताल को लेकर सुपौल नगर परिषद के चेयरमैन राघव झा के नेतृत्व में शहर के गणमान्य लोगों ने डीएम और एसपी से वार्ता की। इस दौरान कर्मियों की मांगों और हालिया विवाद को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। वार्ता के बाद चेयरमैन राघव झा ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें कर्मियों की समस्याओं और आरोपों का उल्लेख किया गया। बैठक के बाद जिलाधिकारी सावन कुमार ने कहा कि नगर परिषद कर्मचारियों के साथ सकारात्मक माहौल में बातचीत हुई, जो संतोषजनक रही। इसी के आधार पर कर्मियों ने अपना धरना समाप्त करने का निर्णय लिया। डीएम सावन कुमार ने स्पष्ट किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन कर्मियों के साथ न्याय करेगा और भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। धरना समाप्त होने के बाद शहर में सफाई व्यवस्था बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी।
    1
    सुपौल में नगर परिषद कर्मियों द्वारा जारी हड़ताल आखिरकार जिला प्रशासन की पहल पर समाप्त हो गई। हड़ताल को लेकर सुपौल नगर परिषद के चेयरमैन राघव झा के नेतृत्व में शहर के गणमान्य लोगों ने डीएम और एसपी से वार्ता की। इस दौरान कर्मियों की मांगों और हालिया विवाद को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
वार्ता के बाद चेयरमैन राघव झा ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें कर्मियों की समस्याओं और आरोपों का उल्लेख किया गया। बैठक के बाद जिलाधिकारी सावन कुमार ने कहा कि नगर परिषद कर्मचारियों के साथ सकारात्मक माहौल में बातचीत हुई, जो संतोषजनक रही। इसी के आधार पर कर्मियों ने अपना धरना समाप्त करने का निर्णय लिया।
डीएम सावन कुमार ने स्पष्ट किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन कर्मियों के साथ न्याय करेगा और भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
धरना समाप्त होने के बाद शहर में सफाई व्यवस्था बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी।
    user_Kunal kumar
    Kunal kumar
    Sb news भारत संपादक सुपौल, सुपौल, बिहार•
    12 hrs ago
  • Post by Supaul Media ( Dev Raj )
    1
    Post by Supaul Media ( Dev Raj )
    user_Supaul Media ( Dev Raj )
    Supaul Media ( Dev Raj )
    निर्मली, सुपौल, बिहार•
    15 hrs ago
  • बिहार के मधेपुरा से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है, जहां नशे का जाल अब बच्चों और युवाओं को तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहा है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि अब गांव के लोग खुद इस लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए मजबूर हो गए हैं। दरअसल मधेपुरा सदर प्रखंड के मानिकपुर गांव में बढ़ते नशे के प्रकोप ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। गांव में आयोजित एक अहम बैठक में लोगों ने खुलकर अपनी चिंता जाहिर की और स्मैक जैसे खतरनाक नशे के खिलाफ सामूहिक अभियान चलाने का फैसला लिया। ग्रामीणों का कहना है कि नशे की गिरफ्त में अब सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि कम उम्र के बच्चे भी आ रहे हैं। 7 से 30 साल तक के किशोर और युवा तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं, जिससे परिवारों में तनाव और असुरक्षा का माहौल बन गया है। बैठक में यह भी आरोप लगा कि गांव के ही कुछ लोग इस अवैध धंधे को बढ़ावा दे रहे हैं और खुलेआम स्मैक की बिक्री कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि प्रशासन को जानकारी होने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। शराबबंदी कानून के बावजूद इलाके में शराब की उपलब्धता को लेकर भी लोगों ने नाराजगी जताई और इसे प्रशासनिक विफलता बताया। हालात की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने बड़ा फैसला लिया है। सर्वसम्मति से तय किया गया कि नशा बेचने और सेवन करने वालों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही गांव में निगरानी बढ़ाने और जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि ऐसे लोगों को पकड़कर उन्हें सौंपा जाए, लेकिन ग्रामीणों का सवाल है कि आम लोग अपनी जान जोखिम में डालकर यह काम कैसे करें। इस बैठक में पूर्व वार्ड सदस्य ललन कुमार, रमेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस पहल के बाद प्रशासन कितनी गंभीरता से कदम उठाता है, और क्या इस गांव को नशे के जाल से बाहर निकाला जा सकेगा। बाइट ---ग्रामीण
    4
    बिहार के मधेपुरा से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है, जहां नशे का जाल अब बच्चों और युवाओं को तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहा है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि अब गांव के लोग खुद इस लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए मजबूर हो गए हैं। दरअसल मधेपुरा सदर प्रखंड के मानिकपुर गांव में बढ़ते नशे के प्रकोप ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। गांव में आयोजित एक अहम बैठक में लोगों ने खुलकर अपनी चिंता जाहिर की और स्मैक जैसे खतरनाक नशे के खिलाफ सामूहिक अभियान चलाने का फैसला लिया।
ग्रामीणों का कहना है कि नशे की गिरफ्त में अब सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि कम उम्र के बच्चे भी आ रहे हैं। 7 से 30 साल तक के किशोर और युवा तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं, जिससे परिवारों में तनाव और असुरक्षा का माहौल बन गया है।
बैठक में यह भी आरोप लगा कि गांव के ही कुछ लोग इस अवैध धंधे को बढ़ावा दे रहे हैं और खुलेआम स्मैक की बिक्री कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि प्रशासन को जानकारी होने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
शराबबंदी कानून के बावजूद इलाके में शराब की उपलब्धता को लेकर भी लोगों ने नाराजगी जताई और इसे प्रशासनिक विफलता बताया।
हालात की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने बड़ा फैसला लिया है। सर्वसम्मति से तय किया गया कि नशा बेचने और सेवन करने वालों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही गांव में निगरानी बढ़ाने और जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।
हालांकि पुलिस का कहना है कि ऐसे लोगों को पकड़कर उन्हें सौंपा जाए, लेकिन ग्रामीणों का सवाल है कि आम लोग अपनी जान जोखिम में डालकर यह काम कैसे करें।
इस बैठक में पूर्व वार्ड सदस्य ललन कुमार, रमेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।
अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस पहल के बाद प्रशासन कितनी गंभीरता से कदम उठाता है, और क्या इस गांव को नशे के जाल से बाहर निकाला जा सकेगा।
बाइट ---ग्रामीण
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    14 hrs ago
  • मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड में सड़क का हालत देखी क्या है देख कर लोग परेशान
    1
    मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड में सड़क का हालत देखी क्या है देख कर लोग परेशान
    user_न्यूज़ फुल देव जी मधेपुर मधुबनी
    न्यूज़ फुल देव जी मधेपुर मधुबनी
    पत्रकार मधेपुर, मधुबनी, बिहार•
    19 hrs ago
  • मधुबनी जिले के झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र के अदलपुर मुसहरी से हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां सड़क निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन सड़क के बीचों-बीच ही बिजली के 7 खंभे छोड़ दिए गए। इसके कारण चार चक्का वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया है और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    मधुबनी जिले के झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र के अदलपुर मुसहरी से हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां सड़क निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन सड़क के बीचों-बीच ही बिजली के 7 खंभे छोड़ दिए गए। इसके कारण चार चक्का वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया है और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    user_बिनोद झा (संपादक)
    बिनोद झा (संपादक)
    Voice of people झंझारपुर, मधुबनी, बिहार•
    6 hrs ago
  • Post by Ranjeet
    1
    Post by Ranjeet
    user_Ranjeet
    Ranjeet
    राघोपुर, सुपौल, बिहार•
    14 hrs ago
  • बिहार #पटना: राज्यसभा चुनाव में एनडीए की क्लीन स्वीप, पांचों सीटों पर जीत—सम्राट चौधरी बोले, “यह लोकतंत्र की जीत” ।
    1
    बिहार #पटना: राज्यसभा चुनाव में एनडीए की क्लीन स्वीप, पांचों सीटों पर जीत—सम्राट चौधरी बोले, “यह लोकतंत्र की जीत” ।
    user_CD News
    CD News
    Newspaper publisher सुपौल, सुपौल, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.