logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आयुष्मान कार्ड में तेजी नहीं तो एमओआईसी का वेतन रुकेगा शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के लिए प्रत्येक विकासखंड का प्रतिदिन लक्ष्य तय करने और लक्ष्य पूरा न होने पर संबंधित एमओआईसी की जवाबदेही तय कर वेतन रोकने की कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने 15 सितंबर को सभी सीएचओ की बैठक कर स्पष्ट कार्ययोजना देने तथा पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड शत-प्रतिशत बनवाने को कहा। वहीं जननी सुरक्षा योजना के लंबित भुगतान 31 अगस्त तक पूरा करने और आगे प्रत्येक माह के अंतिम दिन तक भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मलेरिया और डेंगू की स्थिति की भी समीक्षा हुई। अधिकारियों ने बताया कि एक जनवरी से अब तक मलेरिया के 182 और डेंगू के चार मामले सामने आए हैं। डीएम ने प्रभावित क्षेत्रों में दो दिन के भीतर सफाई, जलभराव समाप्त कराने, एंटी लार्वा छिड़काव और निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम डैशबोर्ड के कमजोर संकेतकों में भी तत्काल सुधार के लिए प्रभावी मॉनिटरिंग पर जोर दिया गया।

1 hr ago
user_MAHARAJ SINGH
MAHARAJ SINGH
Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
cc6035cb-f5c7-4d87-9142-0ced46a256a3

आयुष्मान कार्ड में तेजी नहीं तो एमओआईसी का वेतन रुकेगा शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के लिए प्रत्येक विकासखंड का प्रतिदिन लक्ष्य तय करने और लक्ष्य पूरा न होने पर संबंधित एमओआईसी की जवाबदेही तय कर वेतन रोकने की कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने 15 सितंबर को सभी सीएचओ की बैठक कर स्पष्ट कार्ययोजना देने तथा पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड शत-प्रतिशत बनवाने को कहा। वहीं जननी सुरक्षा योजना के लंबित भुगतान 31 अगस्त तक पूरा करने और आगे प्रत्येक माह के अंतिम दिन तक भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मलेरिया और डेंगू की स्थिति की भी समीक्षा हुई। अधिकारियों ने बताया कि एक जनवरी से अब तक मलेरिया के 182 और डेंगू के चार मामले सामने आए हैं। डीएम ने प्रभावित क्षेत्रों में दो दिन के भीतर सफाई, जलभराव समाप्त कराने, एंटी लार्वा छिड़काव और निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम डैशबोर्ड के कमजोर संकेतकों में भी तत्काल सुधार के लिए प्रभावी मॉनिटरिंग पर जोर दिया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ****आयुष्मान कार्ड में लापरवाही पर एमओआईसी का वेतन रोकने की चेतावनी*** 👉स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त, 31 अगस्त तक जेएसवाई के लंबित भुगतान निपटाने के निर्देश शाहजहांपुर, 27 अगस्त। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में धीमी प्रगति को लेकर कड़े तेवर दिखाए। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने आयुष्मान कार्ड, सीएम डैशबोर्ड और जननी सुरक्षा योजना समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान डीएम ने पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकासखंड के लिए प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर नियमित समीक्षा की जाए। लक्ष्य पूरा न करने वाले विकासखंडों में संबंधित एमओआईसी की जवाबदेही तय करते हुए वेतन रोकने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड की सूची को भी अपडेट करने के निर्देश दिए। दूसरे स्थानों पर माइग्रेट कर चुके अथवा मृत व्यक्तियों को नियमानुसार सूची से हटाकर पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाने की प्रक्रिया तेज करने को कहा। 15 सितंबर को सभी सीएचओ की बैठक बुलाकर उन्हें स्पष्ट लक्ष्य और कार्ययोजना उपलब्ध कराने तथा आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कराने के निर्देश दिए। जेएसवाई के भुगतान में देरी पर भी डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि वर्तमान में लंबित सभी भुगतान 31 अगस्त तक शत-प्रतिशत निपटाए जाएं और आगे प्रत्येक माह की अंतिम तिथि तक लाभार्थियों का भुगतान अनिवार्य रूप से पूरा हो। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में कम प्रगति वाले संकेतकों पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी पैरामीटर पर गंभीरता से काम हो और नियमित मॉनिटरिंग के जरिए कमियों को समय रहते दूर किया जाए। बैठक में मलेरिया और डेंगू की स्थिति की भी समीक्षा हुई। अधिकारियों ने बताया कि 1 जनवरी से अब तक जनपद में मलेरिया के 182 और डेंगू के चार मामले सामने आए हैं। अधिक प्रभावित क्षेत्रों में दो दिन के भीतर सफाई, जलभराव समाप्त कराने और निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील क्षेत्रों में एंटी लार्वा छिड़काव, निगरानी और जन-जागरूकता अभियान तेज करने को भी कहा गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेक कुमार मिश्रा, डीडीओ सहित स्वास्थ्य विभाग एवं जिला स्वास्थ्य समिति से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    ****आयुष्मान कार्ड में लापरवाही पर एमओआईसी का वेतन रोकने की चेतावनी***

👉स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त, 31 अगस्त तक जेएसवाई के लंबित भुगतान निपटाने के निर्देश

शाहजहांपुर, 27 अगस्त। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में धीमी प्रगति को लेकर कड़े तेवर दिखाए। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने आयुष्मान कार्ड, सीएम डैशबोर्ड और जननी सुरक्षा योजना समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।
आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान डीएम ने पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकासखंड के लिए प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर नियमित समीक्षा की जाए। लक्ष्य पूरा न करने वाले विकासखंडों में संबंधित एमओआईसी की जवाबदेही तय करते हुए वेतन रोकने की कार्रवाई की जाए।
उन्होंने आयुष्मान कार्ड की सूची को भी अपडेट करने के निर्देश दिए। दूसरे स्थानों पर माइग्रेट कर चुके अथवा मृत व्यक्तियों को नियमानुसार सूची से हटाकर पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाने की प्रक्रिया तेज करने को कहा। 15 सितंबर को सभी सीएचओ की बैठक बुलाकर उन्हें स्पष्ट लक्ष्य और कार्ययोजना उपलब्ध कराने तथा आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कराने के निर्देश दिए।
जेएसवाई के भुगतान में देरी पर भी डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि वर्तमान में लंबित सभी भुगतान 31 अगस्त तक शत-प्रतिशत निपटाए जाएं और आगे प्रत्येक माह की अंतिम तिथि तक लाभार्थियों का भुगतान अनिवार्य रूप से पूरा हो।
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में कम प्रगति वाले संकेतकों पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी पैरामीटर पर गंभीरता से काम हो और नियमित मॉनिटरिंग के जरिए कमियों को समय रहते दूर किया जाए।
बैठक में मलेरिया और डेंगू की स्थिति की भी समीक्षा हुई। अधिकारियों ने बताया कि 1 जनवरी से अब तक जनपद में मलेरिया के 182 और डेंगू के चार मामले सामने आए हैं। अधिक प्रभावित क्षेत्रों में दो दिन के भीतर सफाई, जलभराव समाप्त कराने और निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील क्षेत्रों में एंटी लार्वा छिड़काव, निगरानी और जन-जागरूकता अभियान तेज करने को भी कहा गया।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेक कुमार मिश्रा, डीडीओ सहित स्वास्थ्य विभाग एवं जिला स्वास्थ्य समिति से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम के सख्त निर्देश k स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम के सख्त निर्देश आयुष्मान कार्ड, जेएसवाई भुगतान और सीएम डैशबोर्ड के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश शाहजहांपुर, 27 अगस्त। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड की सूची अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूसरे स्थानों पर माइग्रेट कर चुके अथवा मृत व्यक्तियों को नियमानुसार सूची से हटाते हुए शेष पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाने में तेजी लाई जाए। प्रत्येक विकासखंड के लिए प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर नियमित समीक्षा की जाए। लक्ष्य पूरा न करने वाले विकासखंडों में संबंधित एमओआईसी की जवाबदेही तय करते हुए वेतन रोकने की कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने 15 सितंबर को सभी सीएचओ की बैठक आयोजित कर उन्हें स्पष्ट लक्ष्य और कार्ययोजना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी पैरामीटर पर गंभीरता से कार्य करने को कहा। कम प्रगति वाले संकेतकों में तत्काल सुधार कर निर्धारित लक्ष्य समय से पूरा करने तथा प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना के तहत लंबित भुगतानों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक माह की अंतिम तिथि तक सभी भुगतान अनिवार्य रूप से पूरे किए जाएं। वर्तमान में लंबित भुगतान 31 अगस्त तक शत-प्रतिशत निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मलेरिया और डेंगू की स्थिति की भी समीक्षा हुई। अधिकारियों ने बताया कि एक जनवरी से अब तक जनपद में मलेरिया के 182 और डेंगू के चार मामले सामने आए हैं। जिलाधिकारी ने अधिक मामलों वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को दो दिवस के भीतर साफ-सफाई, जलभराव समाप्त कराने और मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी, एंटी लार्वा छिड़काव और जन-जागरूकता अभियान प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य कर बीमारी के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेक कुमार मिश्रा, डीडीओ सहित स्वास्थ्य विभाग एवं जिला स्वास्थ्य समिति से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
    2
    स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम के सख्त निर्देश k
स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम के सख्त निर्देश
आयुष्मान कार्ड, जेएसवाई भुगतान और सीएम डैशबोर्ड के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
शाहजहांपुर, 27 अगस्त। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड की सूची अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूसरे स्थानों पर माइग्रेट कर चुके अथवा मृत व्यक्तियों को नियमानुसार सूची से हटाते हुए शेष पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाने में तेजी लाई जाए। प्रत्येक विकासखंड के लिए प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर नियमित समीक्षा की जाए। लक्ष्य पूरा न करने वाले विकासखंडों में संबंधित एमओआईसी की जवाबदेही तय करते हुए वेतन रोकने की कार्रवाई की जाए।
जिलाधिकारी ने 15 सितंबर को सभी सीएचओ की बैठक आयोजित कर उन्हें स्पष्ट लक्ष्य और कार्ययोजना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी पैरामीटर पर गंभीरता से कार्य करने को कहा। कम प्रगति वाले संकेतकों में तत्काल सुधार कर निर्धारित लक्ष्य समय से पूरा करने तथा प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जननी सुरक्षा योजना के तहत लंबित भुगतानों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक माह की अंतिम तिथि तक सभी भुगतान अनिवार्य रूप से पूरे किए जाएं। वर्तमान में लंबित भुगतान 31 अगस्त तक शत-प्रतिशत निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मलेरिया और डेंगू की स्थिति की भी समीक्षा हुई। अधिकारियों ने बताया कि एक जनवरी से अब तक जनपद में मलेरिया के 182 और डेंगू के चार मामले सामने आए हैं। जिलाधिकारी ने अधिक मामलों वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को दो दिवस के भीतर साफ-सफाई, जलभराव समाप्त कराने और मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी, एंटी लार्वा छिड़काव और जन-जागरूकता अभियान प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य कर बीमारी के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेक कुमार मिश्रा, डीडीओ सहित स्वास्थ्य विभाग एवं जिला स्वास्थ्य समिति से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • हेलमेट जागरूकता कार्यक्रम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई विंग ने आयोजित किए हेलमेट जागरूकता कार्यक्रम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई विंग ने आयोजित किए ।मुख्य उद्देश्यजीवन की सुरक्षा: दुर्घटना के दौरान सिर की गंभीर चोटों और मौत के जोखिम को कम करना।नियमों का पालन: लोगों को केवल पुलिस के चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने की आदत डालने के लिए जागरूक करना।समुदाय की भागीदारी: रैलियों, नुक्कड़ नाटक, और विशेष अभियानों के माध्यम से समाज में सड़क सुरक्षा का संदेश फैलाना।
    1
    हेलमेट जागरूकता कार्यक्रम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई विंग ने आयोजित किए
हेलमेट जागरूकता कार्यक्रम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई विंग ने आयोजित किए ।मुख्य उद्देश्यजीवन की सुरक्षा: दुर्घटना के दौरान सिर की गंभीर चोटों और मौत के जोखिम को कम करना।नियमों का पालन: लोगों को केवल पुलिस के चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने की आदत डालने के लिए जागरूक करना।समुदाय की भागीदारी: रैलियों, नुक्कड़ नाटक, और विशेष अभियानों के माध्यम से समाज में सड़क सुरक्षा का संदेश फैलाना।
    user_Arvind Kumar Pandey
    Arvind Kumar Pandey
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शाहजहाँपुर में शांति और भाईचारे के संदेश के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी शाहजहाँपुर। 12 रबीउल अव्वल के मौके पर शाहजहाँपुर के मोहल्ला जिया खेल स्थित मेहमान शाह से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव फ़रीद अली खाँ नूर अहमद एवं तथा समाजसेवी मेहंदी हसन खाँ की सरपरस्ती में निकाला गया। जुलूस निर्धारित मार्ग से होता हुआ गर्रा फाटक, चारखम्बा और किला पहुंचा, जहां जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की और शहर की गंगा-जमुनी तहजीब एवं आपसी भाईचारे का संदेश दिया। जुलूस के दौरान आयोजकों की ओर से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता का अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया। वहीं समाजसेवी मेहंदी हसन खाँ ने भाजपा पार्षद दिवाकर मिश्रा और संजय वर्मा का भी अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने देशवासियों से आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति बनाए रखने की अपील की। जुलूस के दौरान अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव फरीद अली खाँ, समाजसेवी मेहंदी हसन खाँ, मेहमान शाह दरगाह के गद्दीनशीन बब्बू मियां, नूर अहमद साहब, आसिफ मौलाना, वाफिर रजा मौलाना, ताहिर खाँ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने पर आयोजकों ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
    1
    शाहजहाँपुर में शांति और भाईचारे के संदेश के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
शाहजहाँपुर। 12 रबीउल अव्वल के मौके पर शाहजहाँपुर के मोहल्ला जिया खेल स्थित मेहमान शाह से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव फ़रीद अली खाँ नूर अहमद एवं  तथा समाजसेवी मेहंदी हसन खाँ की सरपरस्ती में निकाला गया।
जुलूस निर्धारित मार्ग से होता हुआ गर्रा फाटक, चारखम्बा और किला पहुंचा, जहां जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की और शहर की गंगा-जमुनी तहजीब एवं आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
जुलूस के दौरान आयोजकों की ओर से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता का अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया। वहीं समाजसेवी मेहंदी हसन खाँ ने भाजपा पार्षद दिवाकर मिश्रा और संजय वर्मा का भी अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने देशवासियों से आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति बनाए रखने की अपील की।
जुलूस के दौरान अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव फरीद अली खाँ, समाजसेवी मेहंदी हसन खाँ, मेहमान शाह दरगाह के गद्दीनशीन बब्बू मियां, नूर अहमद साहब, आसिफ मौलाना, वाफिर रजा मौलाना, ताहिर खाँ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने पर आयोजकों ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
    user_रिपोर्टर रईस खान
    रिपोर्टर रईस खान
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी प्यार और मीठी शरारतों की होर है राखी भाई की लंबी उम्र की दुआ है राखी बहनों के पवित्र प्यार की दुआ है राखी रक्षाबंधन की ढेर सारी बधाइयाँ 🙏🏻🎉 निवेदक : कुंवर जयेश प्रसाद पूर्व एमएलसी 135 शाहजहांपुर विधानसभा उ प्र !
    1
    कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी
प्यार और मीठी शरारतों की होर है राखी
भाई की लंबी उम्र की दुआ है राखी
बहनों के पवित्र प्यार की दुआ है राखी

रक्षाबंधन की ढेर सारी बधाइयाँ 🙏🏻🎉

निवेदक : 
कुंवर जयेश प्रसाद पूर्व एमएलसी 
135 शाहजहांपुर विधानसभा उ प्र !
    user_Ravi Kaithwar
    Ravi Kaithwar
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *थाना खुदागंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मकरन्दापुर में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध मे श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया की बाइट।*
    1
    *थाना खुदागंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मकरन्दापुर में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध मे श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया की बाइट।*
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • -शाहजहांपुर की रानी लक्ष्मीबाई विंग ने रक्षा बंधन पर भाइयों से लिया हेलमेट लगा कर बाइक चलाने का वचन -जिले में हर दिन हो रहे सड़क हादसे, जा रही युवकों की जान, पीछे छूट जा रहा है रोता बिलखता परिवार -बिना हेलमेट लगाए लोगों की ही अधिकांश सड़क हादसों में जा रही जान, छोटी सी लापरवाही से सब खत्म -रानी लक्ष्मीबाई विंग की ओर से इस बार रक्षाबंधन के एक दिन पहले हेलमेट वितरण कर पर भाइयों को दिलाया जीवन सुरक्षा संकल्प मुख्य अतिथि सीओ श्री रणवीर सिंह जी व ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर श्री विनय पांडे जी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ और रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग के कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की संस्थापक डॉ नमिता सिंह , अध्यक्ष स्तुति गुप्ता पूर्व अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल , उपाध्यक्ष रचना सिंह डायरेक्टर अनीता सिंह, लक्ष्मी गुप्ता v सुमन गुप्ता ने सभी को हेलमेट पहनाए
    4
    -शाहजहांपुर की रानी लक्ष्मीबाई विंग ने  रक्षा बंधन पर भाइयों से लिया  हेलमेट लगा कर बाइक चलाने का वचन
-जिले में हर दिन हो रहे सड़क हादसे, जा रही युवकों की जान, पीछे छूट जा रहा है रोता बिलखता परिवार
-बिना हेलमेट लगाए लोगों की ही अधिकांश सड़क हादसों में जा रही जान, छोटी सी लापरवाही से सब खत्म
-रानी लक्ष्मीबाई विंग की ओर से इस बार रक्षाबंधन के एक दिन पहले हेलमेट वितरण कर  पर भाइयों को दिलाया जीवन सुरक्षा  संकल्प  मुख्य अतिथि सीओ श्री रणवीर सिंह जी व ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर श्री विनय पांडे जी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ और रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग के कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की संस्थापक डॉ नमिता सिंह , अध्यक्ष स्तुति गुप्ता पूर्व अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल , उपाध्यक्ष रचना सिंह डायरेक्टर अनीता सिंह, लक्ष्मी गुप्ता v सुमन गुप्ता ने सभी को हेलमेट पहनाए
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ***जनपद में दूध में डिटर्जेंट! 30 लीटर नकली दूध बरामद** शाहजहांपुर/तिलहर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के कन्हानी नगला देहात माली में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में नकली दूध बनाने के गोरखधंधे का खुलासा हुआ। टीम ने मौके से करीब 30 लीटर मिलावटी दूध बरामद किया, जिससे खोया तैयार किया जा रहा था। छापेमारी में रिफाइंड सोयाबीन तेल, तरल डिटर्जेंट और अज्ञात रसायन भी मिले। विभाग ने सभी संदिग्ध पदार्थों के नमूने सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे, जबकि मिलावटी दूध और खोया मौके पर नष्ट करा दिया गया। पूछताछ में आरोपी मुन्नालाल पुत्र राम भरोसे ने कथित तौर पर कई वर्षों से मिलावटी दूध तैयार करने और प्रतिदिन 50 से 60 लीटर दूध बनाने की बात स्वीकार की। आरोप है कि यह दूध आसपास के दूध में मिलाकर बरेली के फतेहगंज स्थित सृजनी दुग्ध केंद्र को भेजा जाता था। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे पुलिस हिरासत में लिया गया है। बरेली के संबंधित अधिकारियों को भी सूचना दी गई है। हथौड़ा बुजुर्ग स्थित मामा स्वीट्स से पेड़े का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
    1
    ***जनपद में दूध में डिटर्जेंट! 30 लीटर नकली दूध बरामद**

शाहजहांपुर/तिलहर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के कन्हानी नगला देहात माली में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में नकली दूध बनाने के गोरखधंधे का खुलासा हुआ। टीम ने मौके से करीब 30 लीटर मिलावटी दूध बरामद किया, जिससे खोया तैयार किया जा रहा था।
छापेमारी में रिफाइंड सोयाबीन तेल, तरल डिटर्जेंट और अज्ञात रसायन भी मिले। विभाग ने सभी संदिग्ध पदार्थों के नमूने सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे, जबकि मिलावटी दूध और खोया मौके पर नष्ट करा दिया गया।
पूछताछ में आरोपी मुन्नालाल पुत्र राम भरोसे ने कथित तौर पर कई वर्षों से मिलावटी दूध तैयार करने और प्रतिदिन 50 से 60 लीटर दूध बनाने की बात स्वीकार की। आरोप है कि यह दूध आसपास के दूध में मिलाकर बरेली के फतेहगंज स्थित सृजनी दुग्ध केंद्र को भेजा जाता था।
आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे पुलिस हिरासत में लिया गया है। बरेली के संबंधित अधिकारियों को भी सूचना दी गई है। हथौड़ा बुजुर्ग स्थित मामा स्वीट्स से पेड़े का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • jodo mein Dard ke liye gharelu upay like karo share karo follow karo
    1
    jodo mein Dard ke liye gharelu upay like karo share karo follow karo
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.