बरेली में जिला बदर बजरंग दल के कार्यकर्ता ने एक युवक की जमकर पिटाई की। 28 मार्च की देर शाम युवक अपने मोहल्ले की एक लड़की के साथ सड़क किनारे खड़ा था। तभी बजरंग दल का कार्यकर्ता ऋषभ ठाकुर अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया। उसने युवक से नाम और उम्र पूछी। जैसे ही युवक ने अपना नाम बताया, ऋषभ ने उस पर “लव जिहाद” का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। पहले उसने युवक को लात-घूसों से पीटा, फिर उससे ‘जय श्री राम’ के नारे लगवाए। युवक के जय श्रीराम बोलने पर भी उसे गालियां देते हुए जमीन पर गिरा दिया और चप्पलों से मारा। इतना ही नहीं, ऋषभ ठाकुर ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कराया। फिर अगले दिन (रविवार) खुद ही वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना कैंट थाना क्षेत्र की है। #CMYogi #UttarPradesh #UPPolice #bajrangdal #bareilly
बरेली में जिला बदर बजरंग दल के कार्यकर्ता ने एक युवक की जमकर पिटाई की। 28 मार्च की देर शाम युवक अपने मोहल्ले की एक लड़की के साथ सड़क किनारे खड़ा था। तभी बजरंग दल का कार्यकर्ता ऋषभ ठाकुर अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया। उसने युवक से नाम और उम्र पूछी। जैसे ही युवक ने अपना नाम बताया, ऋषभ ने उस पर “लव जिहाद” का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। पहले उसने युवक को लात-घूसों से पीटा, फिर उससे ‘जय श्री राम’ के नारे लगवाए। युवक के जय श्रीराम बोलने पर भी उसे गालियां देते हुए जमीन पर गिरा दिया और चप्पलों से मारा। इतना ही नहीं, ऋषभ ठाकुर ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कराया। फिर अगले दिन (रविवार) खुद ही वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना कैंट थाना क्षेत्र की है। #CMYogi #UttarPradesh #UPPolice #bajrangdal #bareilly
- बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला मधेपुरा से सामने आया है, जहां एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। इस कार्रवाई में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुट गई है। मधेपुरा में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। वाहन जांच के दौरान मुरलीगंज थाना क्षेत्र में मीरगंज और जोरगामा के बीच एक संदिग्ध टाटा नेक्सन कार को रोका गया। जब टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तो अंदर छिपाकर रखी गई अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब की 148 बोतलें और टेट्रा पैक बरामद हुए। कुल मिलाकर करीब 52 लीटर शराब जब्त की गई है। कार में सवार एक व्यक्ति, जिसकी पहचान भर्राही थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी अनुराजा के रूप में हुई है, उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। प्राथमिक पूछताछ में यह संकेत मिले हैं कि मामला सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बड़े तस्करी नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका है। बाइट --बबलू कुमार, मद्य निषेध निरीक्षक, मधेपुरा पुलिस का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और शराब तस्करों में डर का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े और बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।4
- Post by Supaul Media ( Dev Raj )1
- सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में सदर अस्पताल, सुपौल की रोगी कल्याण समिति की शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ० बाबासाहेब झा, उपाधीक्षक डॉ० नूतन वर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री बालकृष्ण चौधरी, जिला लेखा प्रबंधक श्री शिव कुमार, अस्पताल प्रबंधक श्री अभिनव आनंद, लेखपाल श्री अशोक कुमार सहित रोगी कल्याण समिति के माननीय सदस्यगण—श्री जगदीश यादव, श्री कामेश्वर पासवान (वार्ड पार्षद, वार्ड संख्या 25), श्री रजनीश सिंह (जिला परिषद सदस्य, क्षेत्र संख्या 08), श्री फेकन सदा, श्री रामदेव कामत, श्रीमती सरिता मिश्रा, डॉ० रंजन कुमार, श्री ज्ञान बहादुर गुरूम, श्री महेश देव एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री रंजीत कुमार जायसवाल उपस्थित रहे। बैठक में सदर अस्पताल, सुपौल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्णय लिया गया। इसके साथ ही “ममता” चयन प्रक्रिया के संबंध में भी विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अस्पताल परिसर में जल जमाव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु नाली निर्माण कराने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, सदर अस्पताल में आईसीयू एवं ऑर्थो ओटी के संचालन को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी विचार किया गया। बैठक के दौरान मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से सुदृढ़ किया जाए।1
- फारबिसगंज में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, महंगाई और किसान मुद्दों पर केंद्र सरकार घिरी1
- BR1
- Post by Araria News1
- सुपौल जिले के रामदास ठाकुरबाड़ी मंदिर में इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर पूजा समिति के सदस्यों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन को भव्य बनाने के लिए मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है तथा विशेष पूजा-अर्चना की व्यवस्था की गई है। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह से ही पूजा-पाठ, हनुमान चालीसा का पाठ, सुंदरकांड एवं भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की भी विशेष व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, जिससे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिलेगा। पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन को सफल और यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और सभी श्रद्धालु इस पावन अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।1
- Hello1
- Post by Araria News1