logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुपौल सदर अस्पताल में सुविधाओं को लेकर अहम बैठक, पार्किंग, आईसीयू और जलनिकासी पर लिए गए निर्णय। सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में सदर अस्पताल, सुपौल की रोगी कल्याण समिति की शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ० बाबासाहेब झा, उपाधीक्षक डॉ० नूतन वर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री बालकृष्ण चौधरी, जिला लेखा प्रबंधक श्री शिव कुमार, अस्पताल प्रबंधक श्री अभिनव आनंद, लेखपाल श्री अशोक कुमार सहित रोगी कल्याण समिति के माननीय सदस्यगण—श्री जगदीश यादव, श्री कामेश्वर पासवान (वार्ड पार्षद, वार्ड संख्या 25), श्री रजनीश सिंह (जिला परिषद सदस्य, क्षेत्र संख्या 08), श्री फेकन सदा, श्री रामदेव कामत, श्रीमती सरिता मिश्रा, डॉ० रंजन कुमार, श्री ज्ञान बहादुर गुरूम, श्री महेश देव एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री रंजीत कुमार जायसवाल उपस्थित रहे। बैठक में सदर अस्पताल, सुपौल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्णय लिया गया। इसके साथ ही “ममता” चयन प्रक्रिया के संबंध में भी विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अस्पताल परिसर में जल जमाव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु नाली निर्माण कराने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, सदर अस्पताल में आईसीयू एवं ऑर्थो ओटी के संचालन को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी विचार किया गया। बैठक के दौरान मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से सुदृढ़ किया जाए।

2 hrs ago
user_Kunal kumar
Kunal kumar
Sb news भारत संपादक सुपौल, सुपौल, बिहार•
2 hrs ago

सुपौल सदर अस्पताल में सुविधाओं को लेकर अहम बैठक, पार्किंग, आईसीयू और जलनिकासी पर लिए गए निर्णय। सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में सदर अस्पताल, सुपौल की रोगी कल्याण समिति की शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ० बाबासाहेब झा, उपाधीक्षक डॉ० नूतन वर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री बालकृष्ण चौधरी, जिला लेखा प्रबंधक श्री शिव कुमार, अस्पताल प्रबंधक श्री अभिनव आनंद, लेखपाल श्री अशोक कुमार सहित रोगी कल्याण समिति के माननीय सदस्यगण—श्री जगदीश यादव, श्री कामेश्वर पासवान (वार्ड पार्षद, वार्ड संख्या 25), श्री रजनीश सिंह (जिला परिषद सदस्य, क्षेत्र संख्या 08), श्री फेकन सदा, श्री रामदेव कामत, श्रीमती सरिता मिश्रा, डॉ० रंजन कुमार, श्री ज्ञान बहादुर गुरूम, श्री महेश देव एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री रंजीत कुमार जायसवाल उपस्थित रहे। बैठक में सदर अस्पताल, सुपौल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्णय लिया गया। इसके साथ ही “ममता” चयन प्रक्रिया के संबंध में भी विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अस्पताल परिसर में जल जमाव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु नाली निर्माण कराने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, सदर अस्पताल में आईसीयू एवं ऑर्थो ओटी के संचालन को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी विचार किया गया। बैठक के दौरान मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से सुदृढ़ किया जाए।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Supaul Media ( Dev Raj )
    1
    Post by Supaul Media ( Dev Raj )
    user_Supaul Media ( Dev Raj )
    Supaul Media ( Dev Raj )
    निर्मली, सुपौल, बिहार•
    1 hr ago
  • सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में सदर अस्पताल, सुपौल की रोगी कल्याण समिति की शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ० बाबासाहेब झा, उपाधीक्षक डॉ० नूतन वर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री बालकृष्ण चौधरी, जिला लेखा प्रबंधक श्री शिव कुमार, अस्पताल प्रबंधक श्री अभिनव आनंद, लेखपाल श्री अशोक कुमार सहित रोगी कल्याण समिति के माननीय सदस्यगण—श्री जगदीश यादव, श्री कामेश्वर पासवान (वार्ड पार्षद, वार्ड संख्या 25), श्री रजनीश सिंह (जिला परिषद सदस्य, क्षेत्र संख्या 08), श्री फेकन सदा, श्री रामदेव कामत, श्रीमती सरिता मिश्रा, डॉ० रंजन कुमार, श्री ज्ञान बहादुर गुरूम, श्री महेश देव एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री रंजीत कुमार जायसवाल उपस्थित रहे। बैठक में सदर अस्पताल, सुपौल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्णय लिया गया। इसके साथ ही “ममता” चयन प्रक्रिया के संबंध में भी विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अस्पताल परिसर में जल जमाव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु नाली निर्माण कराने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, सदर अस्पताल में आईसीयू एवं ऑर्थो ओटी के संचालन को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी विचार किया गया। बैठक के दौरान मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से सुदृढ़ किया जाए।
    1
    सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में सदर अस्पताल, सुपौल की रोगी कल्याण समिति की शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ० बाबासाहेब झा, उपाधीक्षक डॉ० नूतन वर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री बालकृष्ण चौधरी, जिला लेखा प्रबंधक श्री शिव कुमार, अस्पताल प्रबंधक श्री अभिनव आनंद, लेखपाल श्री अशोक कुमार सहित रोगी कल्याण समिति के माननीय सदस्यगण—श्री जगदीश यादव, श्री कामेश्वर पासवान (वार्ड पार्षद, वार्ड संख्या 25), श्री रजनीश सिंह (जिला परिषद सदस्य, क्षेत्र संख्या 08), श्री फेकन सदा, श्री रामदेव कामत, श्रीमती सरिता मिश्रा, डॉ० रंजन कुमार, श्री ज्ञान बहादुर गुरूम, श्री महेश देव एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री रंजीत कुमार जायसवाल उपस्थित रहे।
बैठक में सदर अस्पताल, सुपौल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्णय लिया गया। इसके साथ ही “ममता” चयन प्रक्रिया के संबंध में भी विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अस्पताल परिसर में जल जमाव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु नाली निर्माण कराने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, सदर अस्पताल में आईसीयू एवं ऑर्थो ओटी के संचालन को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी विचार किया गया।
बैठक के दौरान मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से सुदृढ़ किया जाए।
    user_Kunal kumar
    Kunal kumar
    Sb news भारत संपादक सुपौल, सुपौल, बिहार•
    2 hrs ago
  • फारबिसगंज में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, महंगाई और किसान मुद्दों पर केंद्र सरकार घिरी
    1
    फारबिसगंज में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, महंगाई और किसान मुद्दों पर केंद्र सरकार घिरी
    user_CD News
    CD News
    Newspaper publisher सुपौल, सुपौल, बिहार•
    4 hrs ago
  • जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में उनके कार्यालय वेश्म में जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जीविका परियोजना अंतर्गत सभी प्रखंडों के प्रखंड परियोजना प्रबंधक एवं जिला परियोजना प्रबंधक उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्यों की समीक्षा करना तथा आगामी कार्ययोजना एवं रणनीतियों का निर्धारण करना था। जिलाधिकारी महोदय द्वारा जीविका के विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश दिया कि विभिन्न बैंकों के सहयोग से क्रेडिट लिंकेज (03 एवं 04) को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक जीविका दीदियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध हो सके। साथ ही, कस्टम हायरिंग सेंटर के माध्यम से आय वृद्धि के अवसर सृजित कर जीविका समूहों को अधिक लाभ पहुंचाने पर बल दिया गया। उन्होंने कृषि विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर जीविका दीदियों को कृषि आधारित गतिविधियों से जोड़ने तथा उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थी दीदियों को समय पर प्रशिक्षण उपलब्ध कराते हुए उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त, प्रति सप्ताह कम से कम तीन सफल कहानियां साझा करने के निर्देश दिए गए, ताकि अन्य दीदियों को प्रेरणा मिल सके एवं योजनाओं के सकारात्मक प्रभाव का व्यापक प्रसार हो सके। जिला प्रशासन, सुपौल द्वारा संबंधित सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु समन्वित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।
    3
    जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में उनके कार्यालय वेश्म में जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जीविका परियोजना अंतर्गत सभी प्रखंडों के प्रखंड परियोजना प्रबंधक एवं जिला परियोजना प्रबंधक उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्यों की समीक्षा करना तथा आगामी कार्ययोजना एवं रणनीतियों का निर्धारण करना था। जिलाधिकारी महोदय द्वारा जीविका के विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश दिया कि विभिन्न बैंकों के सहयोग से क्रेडिट लिंकेज (03 एवं 04) को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक जीविका दीदियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध हो सके। साथ ही, कस्टम हायरिंग सेंटर के माध्यम से आय वृद्धि के अवसर सृजित कर जीविका समूहों को अधिक लाभ पहुंचाने पर बल दिया गया।
उन्होंने कृषि विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर जीविका दीदियों को कृषि आधारित गतिविधियों से जोड़ने तथा उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थी दीदियों को समय पर प्रशिक्षण उपलब्ध कराते हुए उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
इसके अतिरिक्त, प्रति सप्ताह कम से कम तीन सफल कहानियां साझा करने के निर्देश दिए गए, ताकि अन्य दीदियों को प्रेरणा मिल सके एवं योजनाओं के सकारात्मक प्रभाव का व्यापक प्रसार हो सके।
जिला प्रशासन, सुपौल द्वारा संबंधित सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु समन्वित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।
    user_SUBESH RAJ (journalism)
    SUBESH RAJ (journalism)
    सुपौल, सुपौल, बिहार•
    23 hrs ago
  • सहरसा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सदर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है, जो किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। मामला सदर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बड़ी वारदात की योजना बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने बेंगहा निवासी लक्ष्मण ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। बरामद हथियारों को देखते हुए यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपी किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने की तैयारी में था। फिलहाल पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि वह किस वारदात को अंजाम देने वाला था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी का किसी आपराधिक गिरोह से संबंध तो नहीं है।
    1
    सहरसा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सदर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है, जो किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था।
मामला सदर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बड़ी वारदात की योजना बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और छापेमारी अभियान चलाया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने बेंगहा निवासी लक्ष्मण ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
बरामद हथियारों को देखते हुए यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपी किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने की तैयारी में था। फिलहाल पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि वह किस वारदात को अंजाम देने वाला था।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी का किसी आपराधिक गिरोह से संबंध तो नहीं है।
    user_PP News Koshi
    PP News Koshi
    Voice of people Satar Kataiya, Saharsa•
    10 hrs ago
  • 🤠Krrish news viral hua video2 movie dialogue 🤬
    1
    🤠Krrish news viral hua video2 movie dialogue 🤬
    user_Nikesh Kumar Sharma
    Nikesh Kumar Sharma
    Video Creator मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    1 hr ago
  • मधेपुरा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन कर अपना गुस्सा जाहिर किया। दरअसल गुरुवार को मधेपुरा के बीपी मंडल चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सौरभ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकजुट हुए और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। हाथों में झंडे और बैनर लिए प्रदर्शनकारियों ने महंगाई, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और बिजली के बढ़ते दामों को लेकर सरकार को घेरा। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। बाइट --संतोष कुमार सौरभ,जिला अध्यक्ष “सरकार महंगाई पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। अगर जल्द ही हालात नहीं सुधरे, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।” प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने साफ संकेत दिए हैं कि अगर महंगाई पर लगाम नहीं लगी, तो आने वाले दिनों में यह विरोध और व्यापक रूप ले सकता है।
    4
    मधेपुरा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन कर अपना गुस्सा जाहिर किया।
दरअसल गुरुवार को मधेपुरा के बीपी मंडल चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सौरभ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकजुट हुए और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
हाथों में झंडे और बैनर लिए प्रदर्शनकारियों ने महंगाई, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और बिजली के बढ़ते दामों को लेकर सरकार को घेरा। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है।
बाइट --संतोष कुमार सौरभ,जिला अध्यक्ष 
“सरकार महंगाई पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। अगर जल्द ही हालात नहीं सुधरे, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।”
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने साफ संकेत दिए हैं कि अगर महंगाई पर लगाम नहीं लगी, तो आने वाले दिनों में यह विरोध और व्यापक रूप ले सकता है।
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    2 hrs ago
  • सुपौल जिले के रामदास ठाकुरबाड़ी मंदिर में इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर पूजा समिति के सदस्यों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन को भव्य बनाने के लिए मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है तथा विशेष पूजा-अर्चना की व्यवस्था की गई है। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह से ही पूजा-पाठ, हनुमान चालीसा का पाठ, सुंदरकांड एवं भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की भी विशेष व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, जिससे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिलेगा। पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन को सफल और यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और सभी श्रद्धालु इस पावन अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
    1
    सुपौल जिले के रामदास ठाकुरबाड़ी मंदिर में इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर पूजा समिति के सदस्यों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन को भव्य बनाने के लिए मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है तथा विशेष पूजा-अर्चना की व्यवस्था की गई है।
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह से ही पूजा-पाठ, हनुमान चालीसा का पाठ, सुंदरकांड एवं भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की भी विशेष व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, जिससे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिलेगा।
पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन को सफल और यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
हनुमान जन्मोत्सव को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और सभी श्रद्धालु इस पावन अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
    user_Kunal kumar
    Kunal kumar
    Sb news भारत संपादक सुपौल, सुपौल, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.