logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले पर प्रशासन सक्रिय हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के उपरांत जिला प्रशासन द्वारा भारतीय रेलवे, नगर निगम, जिला विकास प्राधिकरण, ग्राम्य विकास विभाग एवं अन्य विभागो के साथ समन्वयन बैठक कर तैयारियां आरभ कर दी हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में प्रशासन, रेलवे एवं नगर निगम, प्राधिकरण, ग्राम विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के समयबद्ध अनुपालन पर जोर दिया गया। साथ ही रेलवे के अधिकारियों से प्रकरण से संबंधित जानकारी ली गयी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की प्रति प्राप्त होने के उपरांत सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित अवधि में, तत्समय सौपी गयी जिम्मेदारियों को पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि माननीय न्यायालय एवं शासन से प्राप्त निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। बैठक में सचिव, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ला, सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी, आयुक्त नगर निगम परितोष वर्मा, जिला विकास अधिकारी, गोपाल गिरी गोस्वामी, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे सहित डी आर एम रेलवे ( वी सी के द्वारा ) एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

9 hrs ago
user_NTL
NTL
Nainital, Uttarakhand•
9 hrs ago

हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले पर प्रशासन सक्रिय हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के उपरांत जिला प्रशासन द्वारा भारतीय रेलवे, नगर निगम, जिला विकास प्राधिकरण, ग्राम्य विकास विभाग एवं अन्य विभागो के साथ समन्वयन बैठक कर तैयारियां आरभ कर दी हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में प्रशासन, रेलवे एवं नगर निगम, प्राधिकरण, ग्राम

विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के समयबद्ध अनुपालन पर जोर दिया गया। साथ ही रेलवे के अधिकारियों से प्रकरण से संबंधित जानकारी ली गयी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की प्रति प्राप्त होने के उपरांत सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित अवधि में, तत्समय सौपी गयी जिम्मेदारियों को पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने

स्पष्ट कहा कि माननीय न्यायालय एवं शासन से प्राप्त निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। बैठक में सचिव, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ला, सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी, आयुक्त नगर निगम परितोष वर्मा, जिला विकास अधिकारी, गोपाल गिरी गोस्वामी, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे सहित डी आर एम रेलवे ( वी सी के द्वारा ) एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from Uttarakhand and nearby areas
  • विडियो देखें-उत्तराखंड कालाढूंगी विधानसभा के फतेहपुर क्षेत्र के पनियाली ग्राम पंचायत से लापता महिला को बाघ ने बनाया अपना शिकार। स्थानीय लोगों के खोजबीन करने पर महिला की चप्पल,दरांती और खून के निशान मिलने पर महिला का शव जंगल में बरामद हुआ।
    1
    विडियो देखें-उत्तराखंड 
कालाढूंगी विधानसभा के फतेहपुर क्षेत्र के पनियाली ग्राम पंचायत से लापता महिला को बाघ ने बनाया अपना शिकार।
स्थानीय लोगों के खोजबीन करने पर महिला की चप्पल,दरांती और खून के निशान मिलने पर महिला का शव जंगल में बरामद हुआ।
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    Nainital, Uttarakhand•
    10 hrs ago
  • आप किस दस्तावेज़ से अपनी नागरिकता साबित कर सकते हैं
    1
    आप किस दस्तावेज़ से अपनी नागरिकता साबित कर सकते हैं
    user_Aasif Khan
    Aasif Khan
    Painter and Decorator बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
  • बिलासपुर में नगर में श्री खाटूश्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। जिसका जगह-जगह श्रद्घालुओं ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। आतिशबाजी यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहीं, जबकि बैंड बाजे की धुनों पर भक्तिभाव से श्रद्धालु भजन कीर्तन करते नजर आएं। बुधवार की शाम श्री श्याम सेवा मित्र मंडल के तत्वाधान में छठा दो दिवसीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव के पहले दिन नगर में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा मुहल्ला मंडी से प्रारंभ होकर माटखेड़ा रोड, मुख्य चौराहा, रामपुर-नैनीताल हाईवे, पोस्ट आफिस रोड से होकर पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। निशान यात्रा में भव्य रूप से सजाया गए वाहन में श्री खाटू श्याम बाबा की प्रतिमा को विराजमान किया गया। उसके पीछे श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। इसके अलावा महिला-पुरुष व बच्चे भजन गाते, जयकारे लगाते और नृत्य करते चल रहे थे। साथ ही उत्साही युवकों ने जगह-जगह आतिशबाजी छोड़ी। निशान यात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इसी बीच समिति के सदस्य सुरेश कुमार कंसल, मनोज जैन आदि ने बताया कि समिति द्वारा इस वर्ष छठा श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव मनाया जा रहा है। बताया कि गुरुवार की रात को मोहल्ला शिवबाग मंडी में विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा। जिसकी सभी तैयारियां व व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। जागरण में इंदौर से अनुष्का-अधिष्ठा, ग्वालियर से मनोज शर्मा और आगरा से राजू बावरा बाबा का गुणगान करेंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इससे पहले श्याम प्रेमियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मनोज जैन, अजय कंसल, सुरेश कंसल, रामफल अग्रवाल, राजेश जैन, विकास जैन, रवि गोयल, मुकेश जिंदल, मनोज कंसल, श्वेता बंसल, रेखा बंसल, ममता बंसल, संध्या गोयल, श्वेता जैन, रिंकी जैन, कमलेश अग्रवाल, कविता कंसल, सुनीता, अश्वनी अग्रवाल, ललित अग्रवाल, ओमप्रकाश गर्ग समेत आदि मौजूद रहे।
    4
    बिलासपुर में नगर में श्री खाटूश्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। जिसका जगह-जगह श्रद्घालुओं ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। आतिशबाजी यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहीं, जबकि बैंड बाजे की धुनों पर भक्तिभाव से श्रद्धालु भजन कीर्तन करते नजर आएं।
बुधवार की शाम श्री श्याम सेवा मित्र मंडल के तत्वाधान में छठा दो दिवसीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव के पहले दिन नगर में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा मुहल्ला मंडी से प्रारंभ होकर माटखेड़ा रोड, मुख्य चौराहा, रामपुर-नैनीताल हाईवे, पोस्ट आफिस रोड से होकर पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। निशान यात्रा में भव्य रूप से सजाया गए वाहन में श्री खाटू श्याम बाबा की प्रतिमा को विराजमान किया गया। उसके पीछे श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। इसके अलावा महिला-पुरुष व बच्चे भजन गाते, जयकारे लगाते और नृत्य करते चल रहे थे। साथ ही उत्साही युवकों ने जगह-जगह आतिशबाजी छोड़ी। निशान यात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इसी बीच समिति के सदस्य सुरेश कुमार कंसल, मनोज जैन आदि ने बताया कि समिति द्वारा इस वर्ष छठा श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव मनाया जा रहा है। बताया कि गुरुवार की रात को मोहल्ला शिवबाग मंडी में विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा। जिसकी सभी तैयारियां व व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। जागरण में इंदौर से अनुष्का-अधिष्ठा, ग्वालियर से मनोज शर्मा और आगरा से राजू बावरा बाबा का गुणगान करेंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इससे पहले श्याम प्रेमियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  
इस अवसर पर मनोज जैन, अजय कंसल, सुरेश कंसल, रामफल अग्रवाल, राजेश जैन, विकास जैन, रवि गोयल, मुकेश जिंदल, मनोज कंसल, श्वेता बंसल, रेखा बंसल, ममता बंसल, संध्या गोयल, श्वेता जैन, रिंकी जैन, कमलेश अग्रवाल, कविता कंसल, सुनीता, अश्वनी अग्रवाल, ललित अग्रवाल, ओमप्रकाश गर्ग समेत आदि मौजूद रहे।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • शक्तिफार्म/ (उधम सिंह नगर)। आगामी होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है। सचिव स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखंड के निर्देश पर 25 फरवरी 2026 को खाद्य सुरक्षा उपयुक्त, कुमाऊं मंडल डॉ. राजेन्द्र सिंह कठायत के नेतृत्व में टीम ने रुद्रपुर क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उधम सिंह नगर की टीम ने एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों एवं निर्माण इकाइयों की जांच की। निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर कुल 7 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, जिनमें मावा बर्फी, मावा पेड़ा, बालूशाही, लड्डू, मिल्क केक, कलाकंद तथा गुजिया शामिल हैं। सभी नमूनों को सील कर राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मानक के अनुरूप न पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप निर्माण, भंडारण और बिक्री करने के निर्देश दिए गए। बिना लाइसेंस/पंजीकरण खाद्य कारोबार करने तथा एफएसएसएआई मानकों का उल्लंघन करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। साथ ही निर्देशित किया गया कि सभी प्रतिष्ठानों पर FSSAI लाइसेंस नंबर अंकित होना अनिवार्य है। विभाग ने बाहरी राज्यों से खाद्य सामग्री केवल पंजीकृत विक्रेताओं से ही खरीदने और खरीद-बिक्री का दैनिक रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए हैं। आम जनता से अपील की गई है कि खाद्य पदार्थ खरीदते समय निर्माण व उपयोग तिथि अवश्य जांचें तथा किसी भी प्रकार की मिलावट या गड़बड़ी की शिकायत टोल फ्री नंबर 18001804246 पर दर्ज कराएं। अभियान दल में सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी ललित मोहन पाण्डे, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा साह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्या सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    शक्तिफार्म/ (उधम सिंह नगर)।
आगामी होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है। सचिव स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखंड के निर्देश पर 25 फरवरी 2026 को खाद्य सुरक्षा उपयुक्त, कुमाऊं मंडल डॉ. राजेन्द्र सिंह कठायत के नेतृत्व में टीम ने रुद्रपुर क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया।
अभियान के दौरान खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उधम सिंह नगर की टीम ने एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों एवं निर्माण इकाइयों की जांच की। निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर कुल 7 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, जिनमें मावा बर्फी, मावा पेड़ा, बालूशाही, लड्डू, मिल्क केक, कलाकंद तथा गुजिया शामिल हैं। सभी नमूनों को सील कर राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मानक के अनुरूप न पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप निर्माण, भंडारण और बिक्री करने के निर्देश दिए गए। बिना लाइसेंस/पंजीकरण खाद्य कारोबार करने तथा एफएसएसएआई मानकों का उल्लंघन करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। साथ ही निर्देशित किया गया कि सभी प्रतिष्ठानों पर FSSAI लाइसेंस नंबर अंकित होना अनिवार्य है। विभाग ने बाहरी राज्यों से खाद्य सामग्री केवल पंजीकृत विक्रेताओं से ही खरीदने और खरीद-बिक्री का दैनिक रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए हैं। आम जनता से अपील की गई है कि खाद्य पदार्थ खरीदते समय निर्माण व उपयोग तिथि अवश्य जांचें तथा किसी भी प्रकार की मिलावट या गड़बड़ी की शिकायत टोल फ्री नंबर 18001804246 पर दर्ज कराएं। अभियान दल में सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी ललित मोहन पाण्डे, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा साह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्या सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    user_SHUBHAM KUMAR MANDAL (VICKY)
    SHUBHAM KUMAR MANDAL (VICKY)
    Local News Reporter सितारगंज, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • UP: सस्ती खजूर को महंगे ब्रांड में बेचने का खुलासा! फूड सेफ्टी विभाग का छापा ll उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) में सस्ती खजूर को महंगे ब्रांडेड डिब्बों में पैक कर बेचने का मामला मझोला थाना (Majhola Police Station) क्षेत्र की मंडी समिति का है। फूड सेफ्टी विभाग (FSDA) ने ईशा ट्रेडर्स और अल-बदूत प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर भारी मात्रा में संदिग्ध खजूर और पैकिंग सामग्री सीज की है।  मुरादाबाद में कथित तौर पर 30 रुपये प्रति किलो वाली खजूर को 200 रुपये प्रति किलो में बेचने के लिए रीपैकिंग करते हुए देखा गया। रमजान में खजूर की बढ़ती मांग का फायदा उठाकर मुनाफाखोरी की आशंका जताई गई है।l एक वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों को सस्ती ‘मरियम’ खजूर को अलग-अलग डिब्बों में पैक करते हुए देखा गया। आरोप है कि इन खजूरों को तैयार किए गए डिब्बों में पैक कर विदेशी और महंगी खजूर बताकर बाजार में बेचा जा रहा था।
    1
    UP: सस्ती खजूर को महंगे ब्रांड में बेचने का खुलासा! फूड सेफ्टी विभाग का छापा ll
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) में सस्ती खजूर को महंगे ब्रांडेड डिब्बों में पैक कर बेचने का मामला मझोला थाना (Majhola Police Station) क्षेत्र की मंडी समिति का है। फूड सेफ्टी विभाग (FSDA) ने ईशा ट्रेडर्स और अल-बदूत प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर भारी मात्रा में संदिग्ध खजूर और पैकिंग सामग्री सीज की है। 
मुरादाबाद में कथित तौर पर 30 रुपये प्रति किलो
वाली खजूर को 200 रुपये प्रति किलो में बेचने के लिए रीपैकिंग करते हुए देखा गया। रमजान में खजूर की बढ़ती मांग का फायदा उठाकर मुनाफाखोरी की आशंका जताई गई है।l
एक वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों को सस्ती ‘मरियम’ खजूर को अलग-अलग डिब्बों में पैक करते हुए देखा गया। आरोप है कि इन खजूरों को तैयार किए गए डिब्बों में पैक कर विदेशी और महंगी खजूर बताकर बाजार में बेचा जा रहा था।
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Thakurdwara, Moradabad•
    6 hrs ago
  • रामपुर के टांडा में शादी के दौरान विवाद के बाद स्टेज पर चढ़कर युवक ने बंदूक लहराई और हवाई फायरिंग की। घटना से अफरा-तफरी मच गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी।
    3
    रामपुर के टांडा में शादी के दौरान विवाद के बाद स्टेज पर चढ़कर युवक ने बंदूक लहराई और हवाई फायरिंग की। घटना से अफरा-तफरी मच गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Tanda, Rampur•
    9 hrs ago
  • विडियो देखें- तेलंगाना आधुनिक 2026 के भारत की शर्मनाक तस्वीर। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल। मंदिर में प्रवेश के लिए 100 रुपए फीस। आवाज उठाने पर आयाजको ने पीड़ित परिवार से दुर्व्यवहार किया और मारपीट करी।
    1
    विडियो देखें- तेलंगाना 
आधुनिक 2026 के भारत की शर्मनाक तस्वीर।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल।
मंदिर में प्रवेश के लिए 100 रुपए फीस। आवाज उठाने पर आयाजको ने पीड़ित परिवार से दुर्व्यवहार किया और मारपीट करी।
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    Nainital, Uttarakhand•
    22 hrs ago
  • एसपी बरेली मानुष पारीक जानकारी देते
    1
    एसपी बरेली मानुष पारीक जानकारी देते
    user_BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    Media and information sciences faculty बहेड़ी, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • jamant Rampur ganna kadai khad buvai
    8
    jamant Rampur ganna kadai khad buvai
    user_Sachin jatav
    Sachin jatav
    बहेड़ी, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.