सावधान ब्रेकिंग न्यूज़ :- मिलावटखोरी अब नही चलेगी,मिलावट करने वाले हो जाये सावधान शक्तिफार्म/ (उधम सिंह नगर)। आगामी होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है। सचिव स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखंड के निर्देश पर 25 फरवरी 2026 को खाद्य सुरक्षा उपयुक्त, कुमाऊं मंडल डॉ. राजेन्द्र सिंह कठायत के नेतृत्व में टीम ने रुद्रपुर क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उधम सिंह नगर की टीम ने एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों एवं निर्माण इकाइयों की जांच की। निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर कुल 7 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, जिनमें मावा बर्फी, मावा पेड़ा, बालूशाही, लड्डू, मिल्क केक, कलाकंद तथा गुजिया शामिल हैं। सभी नमूनों को सील कर राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मानक के अनुरूप न पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप निर्माण, भंडारण और बिक्री करने के निर्देश दिए गए। बिना लाइसेंस/पंजीकरण खाद्य कारोबार करने तथा एफएसएसएआई मानकों का उल्लंघन करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। साथ ही निर्देशित किया गया कि सभी प्रतिष्ठानों पर FSSAI लाइसेंस नंबर अंकित होना अनिवार्य है। विभाग ने बाहरी राज्यों से खाद्य सामग्री केवल पंजीकृत विक्रेताओं से ही खरीदने और खरीद-बिक्री का दैनिक रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए हैं। आम जनता से अपील की गई है कि खाद्य पदार्थ खरीदते समय निर्माण व उपयोग तिथि अवश्य जांचें तथा किसी भी प्रकार की मिलावट या गड़बड़ी की शिकायत टोल फ्री नंबर 18001804246 पर दर्ज कराएं। अभियान दल में सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी ललित मोहन पाण्डे, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा साह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्या सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

- शक्तिफार्म/ (उधम सिंह नगर)। आगामी होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है। सचिव स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखंड के निर्देश पर 25 फरवरी 2026 को खाद्य सुरक्षा उपयुक्त, कुमाऊं मंडल डॉ. राजेन्द्र सिंह कठायत के नेतृत्व में टीम ने रुद्रपुर क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उधम सिंह नगर की टीम ने एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों एवं निर्माण इकाइयों की जांच की। निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर कुल 7 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए, जिनमें मावा बर्फी, मावा पेड़ा, बालूशाही, लड्डू, मिल्क केक, कलाकंद तथा गुजिया शामिल हैं। सभी नमूनों को सील कर राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मानक के अनुरूप न पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप निर्माण, भंडारण और बिक्री करने के निर्देश दिए गए। बिना लाइसेंस/पंजीकरण खाद्य कारोबार करने तथा एफएसएसएआई मानकों का उल्लंघन करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। साथ ही निर्देशित किया गया कि सभी प्रतिष्ठानों पर FSSAI लाइसेंस नंबर अंकित होना अनिवार्य है। विभाग ने बाहरी राज्यों से खाद्य सामग्री केवल पंजीकृत विक्रेताओं से ही खरीदने और खरीद-बिक्री का दैनिक रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए हैं। आम जनता से अपील की गई है कि खाद्य पदार्थ खरीदते समय निर्माण व उपयोग तिथि अवश्य जांचें तथा किसी भी प्रकार की मिलावट या गड़बड़ी की शिकायत टोल फ्री नंबर 18001804246 पर दर्ज कराएं। अभियान दल में सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी ललित मोहन पाण्डे, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा साह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्या सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।1
- एसपी बरेली मानुष पारीक जानकारी देते1
- jamant Rampur ganna kadai khad buvai8
- उत्तराखंड,रुद्रपुर भारत से: एक बुज़ुर्ग मुस्लिम आदमी, शाहिद को अरविंद शर्मा ने कथित तौर पर एक खेत में नमाज़ पढ़ते समय डंडे से पीटा। शाहिद ने कहा कि वह काम के बाद वहाँ नमाज़ पढ़ने आया था। वीडियो ने गंभीर चिंता पैदा कर दी है। Location: Rudrapur, Uttarakhand How is namaz being offered on temple grounds? Ataria temple manager Arvind Sharma beat and abused a fasting person who was praying, and forced him to chant "Jai Shri Ram." He apologized and then let him go.1
- ग्राम पंचायत शाहपुर डंडी के मजरा इस्लामनगर में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है जो कि ट्रांसफार्मर के पास सीमेंट के खंभे में बिना इंसुलेशन के तार बंदी हुई है जिससे करंट आने का भी खतरा है ग्राम वासियों ने शिकायत की है मगर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है1
- दाखिल-खारिज विवाद में महिला का हंगामा, अधिवक्ता से अभद्रता कर फाड़े दस्तावेज, पुलिस ने लिया हिरासत में पूरनपुर, तहसील परिसर में बुधवार दोपहर लगभग 12:30 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दाखिल-खारिज की जानकारी लेने आई एक महिला ने अधिवक्ता से अभद्रता करते हुए जमकर हंगामा किया। आरोप है कि महिला ने अधिवक्ता के चेंबर में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज फाड़ दिए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया। मामला सेहराम क्षेत्र के गांव पिपरा मुजप्ता निवासी अनीता देवी से जुड़ा है।बताया गया कि अनीता देवी बुधवार को दो अन्य लोगों के साथ तहसील पहुंची थी। वह अधिवक्ता तिलकराम से अपने दाखिल-खारिज संबंधी प्रकरण की स्थिति जानने आई थी। अधिवक्ता तिलकराम ने उसे बताया कि एक दाखिल-खारिज की कार्रवाई पूरी हो चुकी है, जबकि दो प्रकरण संबंधित अधिकारियों के एसआईआर कार्य में व्यस्त होने के कारण लंबित हैं, जिन्हें शीघ्र पूरा करा दिया जाएगा। इस बात पर महिला अचानक आक्रोशित हो गई। आरोप है कि उसने अधिवक्ता के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इतना ही नहीं, गुस्से में आकर उसने चेंबर में रखे दस्तावेज फाड़ डाले। शोर-शराबा सुनकर तहसील परिसर में मौजूद दर्जनों अधिवक्ता मौके पर एकत्र हो गए। महिला ने अधिवक्ताओं को भी खरी-खोटी सुनाई, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस को बुलाया गया। महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचीं और हंगामा कर रही महिला को हिरासत में ले लिया। इसके बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ता कोतवाली पहुंच गए और महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ता तिलकराम ने पुलिस को तहरीर सौंपते हुए उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।2
- पूरनपुर, वुधवार फोन कॉल कर परेशान करने, गाली-गलौज, धमकी देने और सोशल मीडिया के माध्यम से बदनाम करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित इमरान वली खां और फिराशत खा के अनुसार उन्हें एक नंबर से आए दिन कॉल आ रही थीं, जिससे परेशान होकर उस नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया। इसके बाद आरोपी अलग-अलग नए नंबरों से कॉल कर धमकी और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। पीड़ितों का कहना है कि अब तक वह करीब 10 से ज्यादा नंबर ब्लैकलिस्ट कर चुके है। आरोप है कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर किसी महिला के साथ पीड़ितों की फोटो लगाकर आपत्तिजनक टिप्पणी की और बदनाम करने के साथ-साथ ब्लैकमेल कर रुपये की मांग भी की। इससे उनकी सामाजिक छवि धूमिल हो रही है। पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।1
- किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप,पुलिस से शिकायत पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दूसरे मोहल्ले में रहने वाला एक युवक किशोरी को अपने झांसे में लेकर फरार हो गया। परिजनों के अनुसार युवक का गांव में अक्सर आना-जाना था और इसी दौरान उसने किशोरी से संपर्क बढ़ाया।बताया गया कि किशोरी के लापता होने के बाद एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर शादी करने की बात कही गई, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका। मामले को लेकर किशोरी के परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर किशोरी की सकुशल बरामदगी और आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।1