Shuru
Apke Nagar Ki App…
गजरौला में सोशल मीडिया पर गाली देने के मामले में महिला गिरफ्तार गजरौला। सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज करने के मामले में गजरौला पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार रूखसाना, पत्नी कादिर अलमानी, निवासी मोहल्ला मछली बाजार, कस्बा व थाना गजरौला, जिला अमरोहा को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने लाया। पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर गाली-गलौज के मामले में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र की अन्य महिलाओं में भी हड़कंप मचा हुआ है। वहीं इस घटना के बाद कई महिलाओं ने सोशल मीडिया से दूरी बनानी शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
Kapil kumar
गजरौला में सोशल मीडिया पर गाली देने के मामले में महिला गिरफ्तार गजरौला। सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज करने के मामले में गजरौला पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार रूखसाना, पत्नी कादिर अलमानी, निवासी मोहल्ला मछली बाजार, कस्बा व थाना गजरौला, जिला अमरोहा को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने लाया। पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर गाली-गलौज के मामले में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र की अन्य महिलाओं में भी हड़कंप मचा हुआ है। वहीं इस घटना के बाद कई महिलाओं ने सोशल मीडिया से दूरी बनानी शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गजरौला। सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज करने के मामले में गजरौला पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार रूखसाना, पत्नी कादिर अलमानी, निवासी मोहल्ला मछली बाजार, कस्बा व थाना गजरौला, जिला अमरोहा को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने लाया। पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर गाली-गलौज के मामले में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र की अन्य महिलाओं में भी हड़कंप मचा हुआ है। वहीं इस घटना के बाद कई महिलाओं ने सोशल मीडिया से दूरी बनानी शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।1
- Post by India News1
- बिरयानी में चिकन लेग पीस नहीं मिला तो महाभारत में तब्दील हुई शादी, जमकर काटा बवाल अमरोहा: एक शादी समारोह उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब बारातियों को बिरयानी में लेग पीस नहीं मिला. मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गया, जिसमें होटल में जमकर कुर्सियां चलीं और तोड़फोड़ की गई. मामला जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र का है. यह घटना हसनपुर थाना क्षेत्र के एक निजी बैंकट हॉल की बताई जा रही है, जहां शादी समारोह का आयोजन किया गया था. खाना परोसे जाने के दौरान कुछ बारातियों ने बिरयानी में लेग पीस न मिलने पर नाराजगी जताई. इसी बात को लेकर पहले बहस हुई और फिर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई. कई घंटे तक चला हंगामा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि बैंकट हॉल में कुर्सियां फेंकी गईं और जमकर तोड़फोड़ हुई. हंगामा कई घंटों तक चलता रहा, जिससे शादी का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया और खुशियों के बीच मातम छा गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया.1
- Post by Jpn7 News1
- कानपुर के हाता गम्मू खाँ में लावारिस एक्टिवा गाड़ी से क्षेत्र में दहशत का माहौल कानपुर। हाता गम्मू खाँ क्षेत्र के निवासियों में इन दिनों खासी दहशत फैली हुई है। विगत कई महीनों से इलाके में एक लावारिस एक्टिवा स्कूटर गाड़ी खड़ी है, जिसका कोई मालिकाना हक या सुराग नहीं मिल रहा है। क्षेत्रीय निवासी गुलाम नबी ने बताया कि गाड़ी काफी समय से वहीं खड़ी है। जब स्थानीय लोगों ने इसके बारे में पूछताछ की तो आस-पास रहने वाले शेरू ने बताया कि इस गाड़ी पर अक्सर लोफर लड़के आकर बैठते हैं। इनकी वजह से लड़कियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इसी इलाके के दुकानदार रजब अली ने बताया, “मेरी दुकान के ठीक पास ही यह गाड़ी खड़ी रहती है। लोफर लड़के यहां बैठकर गंदे-गंदे कमेंट करते हैं। अगर उन्हें टोका-टाकी की जाए तो वे लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। हम महल्ले वाले बहुत परेशान हैं।” स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से चौकी छोटे मियां का हाता, थाना कर्नलगंज से अपील की है कि पुलिस इस लावारिस गाड़ी को अपने कब्जे में ले ले। उन्होंने कहा, “न जाने किसने इस गाड़ी को यहां लाकर खड़ी कर दी है। इसके अंदर कोई बम या संदिग्ध वस्तु न हो, इस बात का हमें डर लगा रहता है। हम लोग बहुत पीड़ित हैं।” क्षेत्रवासियों की मांग है कि पुलिस तुरंत इस लावारिस वाहन को हटाकर जांच करे और लोफर तत्वों पर भी सख्त कार्रवाई करे, ताकि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।3
- गवाँ , रजपुरा क्षेत्र के कस्बा गवाँ में सूरजमुखी इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रजपुरा थानाध्यक्ष संदीप चौधरी एवं नगर पंचायत गवाँ के अधिशासी अधिकारी श्रेतांक शारस्वत और विशिष्ट अतिथि डाॅ तहज़ीब अहमद सिद्दकी (पूर्व चिकित्साधिकारी) रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। विद्यालय के प्रबंधक अखिलेश अग्रवाल ने मेधावी छात्रों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व छात्र जो सरकारी सेवा में चयनित हुए है उनको भी सम्मानित किया। सूरजमुखी बाल विद्यालय में सर्वोच्च स्थान समीर ने प्राप्त किया जबकि सूरजमुखी इंटर कॉलेज में सर्वोच्च स्थान कक्षा 9 के छात्र मोहित पुत्र धर्मवीर ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण कर किया। इस दौरान कृपाल सिंह, इरशाद अली, विराग दत्त गौड, कंचन, ओमप्रकाश, अभिनव कुमार, सन्तोष शर्मा अनुज कुमार, आदि मौजूद रहे।4
- *उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड/राजस्थान/कर्नाटक/मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़/बिहार/गुजरात/हरियाणा और दिल्ली* *की अब तक की खबरें देखिए हमारे तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के इस मॉर्निंग बुलेटिन में,जुड़े रहे हमारे चैनल तेज इंडिया लाइव न्यूज़ के साथ* *अपने आसपास की ऐसी ही छोटी बड़ी खबरें पाने के लिए हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, और अब आपका पसंदीदा चैनल आगया है:- sky tv channel no:-185, City den Plus channel no,:-779 or jio hot flex ch no-349 पर 24*7 लाइव और जल्द आ रहा है आके अपने टीवी पर फ्री डिश, जिओ टीवी,एमएक्स प्लेयर भी* *पूरे _देश में कहीं से भी अनुभवी युवक युवतियां हमारे चैनल से जुड़ने के लिए जल्द संपर्क_* *प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* *संपर्क सूत्र:-* *9557903552*1
- अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव हत्याखेड़ा और आसपास के गांवों में जुए के फड़ धड़ल्ले से चलने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर जुआरियों का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जुआरी तिरपाल बिछाकर ताश के पत्तों पर लाखों रुपये के दांव लगा रहे हैं। मौके पर रुपयों की गड्डियां भी बिखरी हुई दिखाई दे रही हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से जुए के अड्डे संचालित हो रहे हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस की कार्रवाई केवल खानापूर्ति तक ही सीमित रहती है। उनका यह भी कहना है कि कई बार संदिग्धों को पकड़ने के बाद भी उन्हें रात में ही छोड़ दिया जाता है।वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जुए के इस गिरोह पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।2