एसआईआर सत्यापन कार्य का जायजा लेने मुर्गू पहुंचे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच कर सुनवाई प्रक्रिया की ली जानकारी सिसई प्रखंड के मुर्गू पंचायत भवन में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत नोटिस एवं सत्यापन कार्य का शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड के. रवि ने निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित मतदाताओं से बातचीत कर सत्यापन प्रक्रिया की जानकारी ली तथा उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों की जांच की। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-जिला उद्यान पदाधिकारी, गुमला ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को बताया कि संबंधित मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से नोटिस का तामिला कराया गया है। नोटिस के बाद मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच एवं बीएलओ की रिपोर्ट का सत्यापन किया जा रहा है। दस्तावेजों की पुष्टि के उपरांत नियमानुसार सुनवाई की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि ने पंचायत के मुखिया से भी एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए नामों के संबंध में जानकारी ली। इस पर मुखिया ने बताया कि वैध मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया गया है। उन्होंने सत्यापन कार्य के दौरान वास्तविक एवं पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने की बात कही। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन कार्य में लगे पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य निर्धारित प्रक्रिया एवं दस्तावेजों की जांच के आधार पर किया जा रहा है। मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त गुमला, उप निर्वाचन पदाधिकारी गुमला, निर्वाचन पर्यवेक्षक सिसई उमाशंकर राम, निर्वाचन शाखा सिसई सुमित केशरी एवं निर्वाचन शाखा गुमला के विकास शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
एसआईआर सत्यापन कार्य का जायजा लेने मुर्गू पहुंचे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच कर सुनवाई प्रक्रिया की ली जानकारी सिसई प्रखंड के मुर्गू पंचायत भवन में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत नोटिस एवं सत्यापन कार्य का शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड के. रवि ने निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित मतदाताओं से बातचीत कर सत्यापन प्रक्रिया की जानकारी ली तथा उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों की जांच की। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-जिला उद्यान पदाधिकारी, गुमला ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को बताया कि संबंधित मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से नोटिस का तामिला कराया गया है। नोटिस के बाद मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच एवं बीएलओ की रिपोर्ट का सत्यापन किया जा रहा है। दस्तावेजों की पुष्टि के उपरांत नियमानुसार सुनवाई की
प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि ने पंचायत के मुखिया से भी एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए नामों के संबंध में जानकारी ली। इस पर मुखिया ने बताया कि वैध मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया गया है। उन्होंने सत्यापन कार्य के दौरान वास्तविक एवं पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने की बात कही। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन कार्य में लगे पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य निर्धारित प्रक्रिया एवं दस्तावेजों की जांच के आधार पर किया जा रहा है। मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त गुमला, उप निर्वाचन पदाधिकारी गुमला, निर्वाचन पर्यवेक्षक सिसई उमाशंकर राम, निर्वाचन शाखा सिसई सुमित केशरी एवं निर्वाचन शाखा गुमला के विकास शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
- रायटोड़ांग में चार दिवसीय हांकी टूर्नामेंट का समापन, तिनतिला बनी विजेता। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर अड़की प्रखंड अंतर्गत तिनतिला पंचायत के रायटोड़ांग में आयोजित चार दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट का गुरुवार को समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिला प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में ग्राम प्रधान चितुडीह बुंडू शशिभूषण सिंह मुंडा, झामुमो क्रीड़ा मोर्चा खूंटी जिला उपाध्यक्ष संतोष कुम्हार, प्रखंड कोषाध्यक्ष जगदीश मंडा, प्रखंड सदस्य बुधु मुंडा और रायटोड़ांग ग्राम प्रधान बगराय मुंडा मौजूद रहे। टूर्नामेंट का आयोजन तिनतिला पंचायत अध्यक्ष मनय मुंडा की देखरेख में किया गया। आयोजन समिति में सुगना पूर्ति, सनिका हस्सा, बिरसा मुंडा, बंधु पूर्ति, सोमा टूटी, दुर्गा टूटी, छोटाराय पूर्ति और सेल्दा के जादो मुंडा सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया। प्रतियोगिता में तिनतिला की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सारेयाद की टीम उपविजेता रही। विजेता एवं उपविजेता टीमों को खस्सी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। बताया गया कि विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर प्रत्येक वर्ष हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करने की शुरुआत तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा ने की है। इस परंपरा को आगे भी जारी रखने की बात कही गई। समारोह के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल के प्रति युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित किया।1
- विसर्जन में दिखा ‘RJD प्रेम’, ‘मजनूवा RJD Lover है’ पर झूमे भक्त विसर्जन में दिखा ‘RJD प्रेम’, ‘मजनूवा RJD Lover है’ पर झूमे भक्त चंदवा में विश्वकर्मा पूजा विसर्जन के दौरान अनोखा नजारा, वीडियो और चर्चा ने पकड़ा जोर चंदवा। संजय कुमार यादव विश्वकर्मा पूजा के विसर्जन जुलूस के दौरान चंदवा में उस वक्त माहौल चर्चा का विषय बन गया, जब डीजे की धुन पर ‘मजनूवा RJD Lover है’ गाना बजा और श्रद्धालु जमकर झूमते नजर आए। विसर्जन जुलूस में गाने की धुन पर युवाओं और भक्तों ने उत्साह के साथ डांस किया। बताया जा रहा है कि विसर्जन के दौरान जैसे ही यह गाना बजा, जुलूस में मौजूद युवाओं का उत्साह और बढ़ गया। कई लोग हाथों में हाथ डालकर तो कई अपने अंदाज में नाचते नजर आए। इस दौरान RJD के प्रति प्रेम और उत्साह दिखाने वाला यह नजारा लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। विसर्जन जुलूस में मौजूद लोगों ने इस पल का वीडियो भी बनाया, जो अब चंदवा में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। राजनीतिक रंग लिए इस मनोरंजक दृश्य को लेकर लोग तरह-तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं। विश्वकर्मा पूजा के विसर्जन में भक्ति, उत्साह और मनोरंजन का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने पूरे चंदवा में खूब चर्चा बटोरी। #rjdlovers #JharkhandNews #सच_है_तो_दिखेगा #BreakingNews #viralchallenge #sanjaykumaryadav #RjdBihar #RanjanYadav1
- करम महोत्सव में झूमे हजारों लोग, सुदेश महतो ने दिया कला-संस्कृति बचाने का संदेश1
- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने गुमला जिले के सिसई, गुमला एवं बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर के तहत मतदाताओं को प्राप्त हो रहे नोटिस के सुनवाई एवं दस्तावेजों के सत्यापन का किया निरीक्षण जनजातीय समूह के मतदाताओं के दस्तावेज संबंधी विवरण सरकारी अभिलेखों में उपलब्ध, पदाधिकारी इन अभिलेखों का उपयोग कर मतदाताओं को दें हरसंभव सहयोग—के. रवि कुमार एसआईआर की प्रक्रिया को जीरो एरर के लक्ष्य के अनुरूप तैयार किया गया है, इसमें प्रत्येक पदाधिकारियों के स्तर पर वेरिफिकेशन एवं जवाबदेही तय है पात्र भारतीय नागरिकों की सुविधा और दावे-आपत्तियों के निष्पक्ष निराकरण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश गुमला: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने शुक्रवार को गुमला जिले के सिसई, गुमला एवं बिशुनपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत चल रहे दावा-आपत्ति एवं सुनवाई की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं को दस्तावेज सत्यापन हेतु प्राप्त नोटिस एवं उसके सुनवाई हेतु समर्पित किए जाने वाले दस्तावेजों के संबंधित निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों द्वारा सत्यापन की प्रक्रिया तथा मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर की प्रक्रिया को जीरो एरर के लक्ष्य के अनुरूप तैयार किया गया है, इसमें प्रत्येक पदाधिकारियों के स्तर पर वेरिफिकेशन एवं जवाबदेही तय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बन रहे एसआईआर के दस्तावेज को भविष्य के लिए परमानेंट डाक्यूमेंट के रूप में संरक्षित रखना है। भविष्य में इसकी महत्वता को देखते हुए पदाधिकारियों को एसआईआर द्वारा निर्मित मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित तैयार करना अनिवार्य है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों में जनजातीय समूह के मतदाताओं से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं एसआईआर से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनजातीय समूह के मतदाताओं के दस्तावेज संबंधी विवरण विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं विभागों के अभिलेखों में उपलब्ध हैं। ऐसे में मतदाताओं के उपलब्ध सरकारी अभिलेखों का नियमानुसार उपयोग करते हुए उनके दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया को सुगम बनाया जाए।श्री के. रवि कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनजातीय समूह के मतदाताओं सहित सभी पात्र भारतीय नागरिकों का भी सुनवाई के क्रम में विशेष ध्यान रखा जाए। जहां आवश्यक हो, उन्हें दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं निर्धारित प्रपत्रों के संबंध में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराते हुए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाए। सुनवाई केंद्रों पर टोकन सिस्टम को सुविधा रखें जाए जिससे अधिक भीड़ न हो साथ ही प्रत्येक मतदाताओं को उनका पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि मतदाताओं द्वार प्राप्त दावों और आपत्तियों का निर्धारित प्रक्रिया एवं भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से निराकरण सुनिश्चित किया जाए।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना है। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी क्षेत्र स्तर पर मतदाताओं के साथ समुचित समन्वय बनाए रखें और विशेष रूप से दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों के मतदाताओं को आवश्यक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराएं।1
- *चंदवा NH-39 पर हिट एंड रन, काली क्रेटा की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल* *चंदवा (लातेहार)।* चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत *रांची-चतरा मुख्य मार्ग एनएच-39* पर शनिवार शाम एक भीषण हिट एंड रन का है। *शनिवार शाम करीब 7:17 बजे* की है। *लुकुइया मोड़ स्थित जंगली होटल के सामने* विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार *काले रंग की क्रेटा वाहन* ने बाइक सवार *जितेंद्र ठाकुर* को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जितेंद्र ठाकुर बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि क्रेटा चालक मौके से तेज गति से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए तुरंत घायल को उठाया और *सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), चंदवा* पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों द्वारा उन्हें बेहतर इलाज के लिए एक *निजी अस्पताल में शिफ्ट* कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में उनका पैर फ्रैक्चर हो गया है। इधर घटना के बाद सामने आए *सीसीटीवी फुटेज* से स्पष्ट रूप से प्रतीत हो रहा है कि यह मामला पूरी तरह से *हिट एंड रन* का है। फुटेज में काली क्रेटा तेज गति से आती और टक्कर मारकर भागती हुई दिख रही है। फिलहाल चंदवा पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और फरार वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।3
- घरेलू विवाद के बाद घर से निकला युवक, तालाब में मिला शव; चौपारण में मचा हड़कंप #nonfollowersviewers #Facebookviralreel #Hbnews24 #chatrajharkhand #JharkhandNews #explorepage #exploremore #international #nonfollowers1
- शिक्षक के जन्मदिन को विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस के रूप में मनाया सिसई प्रखंड के कॉलेज रोड स्थित एम कोचिंग सेंटर के निदेशक चूड़ामणि साहु के जन्मदिन को विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर गुरुवार को कोचिंग सेंटर परिसर में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष किरण बाड़ा, रोहित शर्मा, दीपक अधिकारी, जगेश्वर उरांव, उर्वर्षी देवी, सरिता देवी, चूड़ामणि साहु, कोमल कुमारी, करुणा कुमारी एवं अलका कुमारी ने संयुक्त रूप से डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर, फीता एवं केक काटकर किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों एवं शिक्षकों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा उपहार देकर सम्मानित किया। वहीं, पिछले वर्ष मैट्रिक परीक्षा में टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।1
- कर्रा सार्वजनिक गणेश पूजा समिति महतो टोली में गणेश का प्रतिमा का विसर्जन किया गया। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। कर्रा के सार्वजनिक गणेश पूजा समिति महतो टोली द्वारा भगवान गणेश का प्रतिमा को बुधवार की देर रात लौंकेल तलाब में विसर्जन किया गया।कर्रा दोपहर में पंडित धनुजय पाठक द्वारा पुजारियों को हवन कराया। क्षेत्र के भक्तों ने दिन भर पंडाल में आकर भगवान गणेश को शिश निवारक आरज़ू विनती करते हुए कहा की हे भगवान गणेश अगले बर्ष फिर आना। हमेशा क्षेत्र में अमन -चैन और सुख शांति कायम रखना। यदी हम लोगों से अनजाने में किसी प्रकार का गलती हुई हो तो क्षमा याचना करना। विसर्जन के क्रम में युवा, युवतियों द्वारा डीजे साउण्ड में गणपति आयो बाबा, रिद्धि सिद्धि पायो गाने में जमकर नृत्य किया। पूजा को सफल संचालन में अध्यक्ष चंद्रशेखर महतो,आशिष कुमार मेहता,अमन कुमार, अंकित केशरी, दिपक,लौकेश, स्थानीय युवाओं का मुख्य भूमिका रहा।1
- *चंदवा-लोहरदगा पथ की मौत की घाटी, अधूरे निर्माण से फिर मंडरा रहा हादसे का साया डेढ़टंगवा में बेकाबू हो रहे ट्रेलर* *आजादी के जश्न पर खूनी घाटी बनी डेढ़टंगवा, 6 लाशों पर जागा सिस्टम फिर सो गया* *चंदवा (लातेहार)।* 15 अगस्त 2026 का दिन। एक तरफ पूरा देश 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा था, तिरंगे लहरा रहे थे, देशभक्ति के गीत गूंज रहे थे, तो वहीं दूसरी ओर चंदवा-लोहरदगा मुख्य पथ की *डेढ़टंगवा घाटी* में मातम पसरा था। एक अनियंत्रित कंटेनर ने मौत बनकर बाइक सवार और सवारी टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। इस हृदय विदारक हादसे में *8 साल के एक मासूम बच्चे और एक महिला सहित 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई* थी, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उस दिन घाटी की सड़क खून से लाल हो गई थी और घायलों की चीखों से पूरा इलाका दहल उठा था। *6 लाशों के बाद जागा था सिस्टम* हादसे के बाद जनाक्रोश और मीडिया में खबरें आने के बाद लातेहार और लोहरदगा जिला प्रशासन की कुंभकर्णी नींद टूटी। आनन-फानन में अधिकारियों ने घाटी का दौरा किया। घाटी के तीखे, अंधे और जानलेवा मोड़ों को काटने, चौड़ीकरण करने और सड़क की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर शुरू करने का बड़ा-बड़ा दावा किया गया। कुछ दिनों तक जेसीबी और मजदूर घाटी में दिखे भी। *दावा फिर निकला हवा-हवाई* लेकिन जैसे-जैसे मामला ठंडा पड़ा, सिस्टम फिर से गहरी नींद में सो गया। हकीकत यह है कि डेढ़टंगवा घाटी का निर्माण कार्य आज भी आधा-अधूरा पड़ा है। अधबने मोड़ों, बिखरी गिट्टियों और बिना डायवर्सन के ही इस घाटी से बड़े-बड़े वाहन गुजर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लोहरदगा की ओर से आने वाले भारी कंटेनर और ट्रेलर आज भी इस ढलान पर बेकाबू हो जाते हैं और आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। ब्रेक फेल होने की घटनाएं आम हैं। सवाल यह है कि क्या प्रशासन को फिर से 6 लाशों का इंतजार है? अधूरे निर्माण के बीच वाहनों को घाटी में भेजना मौत को खुला न्योता देना नहीं तो और क्या है? जब तक कोई बड़ा हादसा नहीं होता, तब तक जिम्मेदार मौन साधे रहते हैं।2