विसर्जन में दिखा ‘RJD प्रेम’, ‘मजनूवा RJD Lover है’ पर झूमे भक्त विसर्जन में दिखा ‘RJD प्रेम’, ‘मजनूवा RJD Lover है’ पर झूमे भक्त चंदवा में विश्वकर्मा पूजा विसर्जन के दौरान अनोखा नजारा, वीडियो और चर्चा ने पकड़ा जोर चंदवा। संजय कुमार यादव विश्वकर्मा पूजा के विसर्जन जुलूस के दौरान चंदवा में उस वक्त माहौल चर्चा का विषय बन गया, जब डीजे की धुन पर ‘मजनूवा RJD Lover है’ गाना बजा और श्रद्धालु जमकर झूमते नजर आए। विसर्जन जुलूस में गाने की धुन पर युवाओं और भक्तों ने उत्साह के साथ डांस किया। बताया जा रहा है कि विसर्जन के दौरान जैसे ही यह गाना बजा, जुलूस में मौजूद युवाओं का उत्साह और बढ़ गया। कई लोग हाथों में हाथ डालकर तो कई अपने अंदाज में नाचते नजर आए। इस दौरान RJD के प्रति प्रेम और उत्साह दिखाने वाला यह नजारा लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। विसर्जन जुलूस में मौजूद लोगों ने इस पल का वीडियो भी बनाया, जो अब चंदवा में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। राजनीतिक रंग लिए इस मनोरंजक दृश्य को लेकर लोग तरह-तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं। विश्वकर्मा पूजा के विसर्जन में भक्ति, उत्साह और मनोरंजन का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने पूरे चंदवा में खूब चर्चा बटोरी। #rjdlovers #JharkhandNews #सच_है_तो_दिखेगा #BreakingNews #viralchallenge #sanjaykumaryadav #RjdBihar #RanjanYadav
विसर्जन में दिखा ‘RJD प्रेम’, ‘मजनूवा RJD Lover है’ पर झूमे भक्त विसर्जन में दिखा ‘RJD प्रेम’, ‘मजनूवा RJD Lover है’ पर झूमे भक्त चंदवा में विश्वकर्मा पूजा विसर्जन के दौरान अनोखा नजारा, वीडियो और चर्चा ने पकड़ा जोर चंदवा। संजय कुमार यादव विश्वकर्मा पूजा के विसर्जन जुलूस के दौरान चंदवा में उस वक्त माहौल चर्चा का विषय बन गया, जब डीजे की धुन पर ‘मजनूवा RJD Lover है’ गाना बजा और श्रद्धालु जमकर झूमते नजर आए। विसर्जन जुलूस में गाने की धुन पर युवाओं और भक्तों ने उत्साह के साथ डांस किया। बताया जा रहा है कि विसर्जन के दौरान जैसे ही यह गाना बजा, जुलूस में मौजूद युवाओं का उत्साह और बढ़ गया। कई लोग हाथों में हाथ डालकर तो कई अपने अंदाज में नाचते नजर आए। इस दौरान RJD के प्रति प्रेम और उत्साह दिखाने वाला यह नजारा लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। विसर्जन जुलूस में मौजूद लोगों ने इस पल का वीडियो भी बनाया, जो अब चंदवा में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। राजनीतिक रंग लिए इस मनोरंजक दृश्य को लेकर लोग तरह-तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं। विश्वकर्मा पूजा के विसर्जन में भक्ति, उत्साह और मनोरंजन का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने पूरे चंदवा में खूब चर्चा बटोरी। #rjdlovers #JharkhandNews #सच_है_तो_दिखेगा #BreakingNews #viralchallenge #sanjaykumaryadav #RjdBihar #RanjanYadav
- नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 76 मरीजों का इलाज एसएसबी 32 वाहिनी कैंप में शुक्रवार की शाम 4:00 बजे तक किया गया । ।इस संबंध में एसएसबी 32 वाहिनी ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत डालडा फैक्ट्री कैंप में अवस्थित एसएसबी 32 वाहिनी कैंप में मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया था। जहां 21 पुरुष 44 महिला एवं 11 बच्चों का चिकित्सीय जांच के उपरांत दवा वितरण किया गया ।वह इस मौके पर वाहिनी के चिकित्सा द्वितीय कमान अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार के द्वारा आए लोगों का इलाज किया गया।1
- करम महोत्सव में झूमे हजारों लोग, सुदेश महतो ने दिया कला-संस्कृति बचाने का संदेश1
- मनिका में अक्सा आई केयर क्लिनिक का पूर्व विधायक में फीता काटकर किया उद्घाटन संचालक ने बताया कि यहां पर सभी तरह का नेत्र रोग का इलाज किया जाएगा1
- सिसई : एसआईआर सत्यापन में पहुंचे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, दस्तावेजों की जांच का लिया जायजा मुर्गू पंचायत भवन में नोटिस, बीएलओ रिपोर्ट और मतदाताओं के दस्तावेजों की हुई जांच ; सुनवाई प्रक्रिया की ली जानकारी सिसई (गुमला)। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत चल रही सत्यापन एवं सुनवाई प्रक्रिया का शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड के. रवि कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने सिसई प्रखंड क्षेत्र के मुर्गू पंचायत भवन में चल रही सत्यापन प्रक्रिया का जायजा लेते हुए मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे दस्तावेजों की जांच की। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-जिला उद्यान पदाधिकारी, गुमला ने बताया कि बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं को नोटिस का तामिला कराया गया है। इसके बाद बीएलओ की रिपोर्ट की जांच तथा मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत सुनवाई की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मुर्गू पंचायत के मुखिया से भी मतदाता सूची में नाम विलोपन की स्थिति की जानकारी ली। मुखिया ने बताया कि किसी भी वैध मतदाता का नाम नहीं हटाया गया है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एसआईआर प्रक्रिया में दस्तावेजों की जांच, बीएलओ रिपोर्ट के सत्यापन और सुनवाई की प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुरूप पूरा करने पर जानकारी साझा की। मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गुमला, उप निर्वाचन पदाधिकारी गुमला, निर्वाचन पर्यवेक्षक सिसई उमाशंकर राम, सुमित केशरी एवं विकास शर्मा सहित निर्वाचन शाखा से जुड़े अधिकारी-कर्मी उपस्थित थे।4
- एसआईआर सत्यापन कार्य का जायजा लेने मुर्गू पहुंचे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच कर सुनवाई प्रक्रिया की ली जानकारी सिसई प्रखंड के मुर्गू पंचायत भवन में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत नोटिस एवं सत्यापन कार्य का शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड के. रवि ने निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित मतदाताओं से बातचीत कर सत्यापन प्रक्रिया की जानकारी ली तथा उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों की जांच की। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-जिला उद्यान पदाधिकारी, गुमला ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को बताया कि संबंधित मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से नोटिस का तामिला कराया गया है। नोटिस के बाद मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच एवं बीएलओ की रिपोर्ट का सत्यापन किया जा रहा है। दस्तावेजों की पुष्टि के उपरांत नियमानुसार सुनवाई की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि ने पंचायत के मुखिया से भी एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए नामों के संबंध में जानकारी ली। इस पर मुखिया ने बताया कि वैध मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया गया है। उन्होंने सत्यापन कार्य के दौरान वास्तविक एवं पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने की बात कही। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन कार्य में लगे पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य निर्धारित प्रक्रिया एवं दस्तावेजों की जांच के आधार पर किया जा रहा है। मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त गुमला, उप निर्वाचन पदाधिकारी गुमला, निर्वाचन पर्यवेक्षक सिसई उमाशंकर राम, निर्वाचन शाखा सिसई सुमित केशरी एवं निर्वाचन शाखा गुमला के विकास शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।2
- घरेलू विवाद के बाद घर से निकला युवक, तालाब में मिला शव; चौपारण में मचा हड़कंप #nonfollowersviewers #Facebookviralreel #Hbnews24 #chatrajharkhand #JharkhandNews #explorepage #exploremore #international #nonfollowers1
- प्रखंड स्तरीय करमा पूर्व संध्या महोत्सव महुआडार प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार की देर रात 10:00 बजे तक मनाया गया। उक्त आयोजन सरना आदिवासी विकास एकता मंच महुआडार के तत्वाधान में किया गया। इस मौके पर सरना आदिवासी विकास एकता मंच के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मंच पर उपस्थित थे। वहीं इस मौके पर बड़ी संख्या में आए सरना आदिवासी युवक युवती बूढ़े बुजुर्ग बैगा पाहन दीवान बेल ने करमा पूजा आदिवासी रीति-रिवाज के साथ पूरे विधि विधान के साथ किया।यहां युवक एवं युवती बूढ़े एवं बुजुर्ग ने मंडर की थाप पर पारंपरिक नाच गान किया।1
- केदली में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 16 टीमें ले रही हैं हिस्सा बुढ़मू। युवा स्पोर्टिंग क्लब केदली के तत्वावधान में शुक्रवार को बुढ़मू प्रखंड के केदली फुटबॉल मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू एवं विशिष्ट अतिथियों लोकहित अधिकार पार्टी के कांके विधानसभा प्रभारी मुकुल नायक, प्रमोद प्रसाद गुप्ता, कपिल साहू, शिवपूजन ठाकुर, मोहन नायक, देवी चरण नायक, मनोज साहू, मुकेश साहू एवं कृष्णा महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल को किक मारकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरिनाथ साहू ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल से एकजुटता, अनुशासन और स्वस्थ जीवन की भावना मजबूत होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का आह्वान किया। आयोजक मनोज साहू ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता को एक खस्सी एवं 10 हजार रुपये, उपविजेता को एक खस्सी एवं 5 हजार रुपये, जबकि तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को एक-एक खस्सी एवं 1-1 हजार रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा।1
- सिसई विधायक ने प्रखंड प्रशासन को फटकार लगाई, मुझे इतनी दिक्कत तो आम जनता का क्या होता होगा। सिसई विधायक जिग्गा सुसारन होरो बिना कोई सूचना दिए सिसई प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचे , जनता की भारी भिंड को देखते हुए प्रखंड प्रशासन को जम कर फटकार लगाए। उन्होंने साफ कहा देखने के लिए मैं आदमी लगा रहा हूं। यह सुनते ही प्रखंड कर्मी में हड़कंप मचा हुआ हैं।1