logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अरवल जिले के कलेर प्रखंड के कोयल भूपत गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथा के दौरान कथावाचक स्वामी श्रीरामायणाचार्य वेदांती जी महाराज ने श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का सरल और प्रेरणादायक वर्णन किया। उन्होंने गजेंद्र मोक्ष की कथा सुनाते हुए बताया कि जब गजराज संकट में फंसा, तो सच्ची पुकार सुनकर भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से मगरमच्छ का वध कर उसकी रक्षा की। इसके साथ ही, दानवीर राजा बलि के अहंकार को दूर करने के लिए भगवान विष्णु द्वारा लिए गए वामन अवतार और राजा बलि के पूर्ण समर्पण की कहानी भी विस्तार से सुनाई गई। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की जन्म लीला का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया गया। जैसे ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग आया, पूरा पंडाल भक्ति के रंग में डूब गया। आधी रात को शंखनाद, भजन-कीर्तन और "नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की" के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने झूमते हुए भगवान का जन्मोत्सव मनाया और माखन-मिश्री का भोग लगाने के बाद सभी में प्रसाद वितरित किया गया। भक्तों का कहना है कि यह कथा जीवन को सही दिशा और आध्यात्मिक शिक्षा देती है, जिससे समाज में प्रेम और सद्भाव बढ़ता है। आयोजक मंडली के शिव विनोद शर्मा, अविनाश कुमार और पूर्व मुखिया अजय कुमार ने बताया कि पंडाल में हर दिन बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ लोगों के गहरे धार्मिक विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से इस कथा में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ उठाने की अपील की है।

3 hrs ago
user_Anjani Kumar Press
Anjani Kumar Press
पत्रकार Arwal, Arwal•
3 hrs ago

अरवल जिले के कलेर प्रखंड के कोयल भूपत गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथा के दौरान कथावाचक स्वामी श्रीरामायणाचार्य वेदांती जी महाराज ने श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का सरल और प्रेरणादायक वर्णन किया। उन्होंने गजेंद्र मोक्ष की कथा सुनाते हुए बताया कि जब गजराज संकट में फंसा, तो सच्ची पुकार सुनकर भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से मगरमच्छ का वध कर उसकी रक्षा की। इसके साथ ही, दानवीर राजा बलि के अहंकार को दूर करने के लिए भगवान विष्णु द्वारा लिए गए वामन अवतार और राजा बलि के पूर्ण समर्पण की कहानी भी विस्तार से सुनाई गई। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की जन्म लीला का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया गया। जैसे ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग आया, पूरा पंडाल भक्ति के रंग में डूब गया। आधी रात को शंखनाद, भजन-कीर्तन और "नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की" के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने झूमते हुए भगवान का जन्मोत्सव मनाया और माखन-मिश्री का भोग लगाने के बाद सभी में प्रसाद वितरित किया गया। भक्तों का कहना है कि यह कथा जीवन को सही दिशा और आध्यात्मिक शिक्षा देती है, जिससे समाज में प्रेम और सद्भाव बढ़ता है। आयोजक मंडली के शिव विनोद शर्मा, अविनाश कुमार और पूर्व मुखिया अजय कुमार ने बताया कि पंडाल में हर दिन बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ लोगों के गहरे धार्मिक विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से इस कथा में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ उठाने की अपील की है।

More news from Bhojpur and nearby areas
  • भोजपुर जिला के सहार प्रखंड अंतर्गत खड़ाव के बथानी टोला में 11 जुलाई 2026 को नरसंहार साथियों का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शहीदों को नमन करने और श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाकपा माले के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    1
    भोजपुर जिला के सहार प्रखंड अंतर्गत खड़ाव के बथानी टोला में 11 जुलाई 2026 को नरसंहार साथियों का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शहीदों को नमन करने और श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाकपा माले के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    user_Dharmendra Kumar Chaudhari
    Dharmendra Kumar Chaudhari
    Sahar, Bhojpur•
    7 hrs ago
  • पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटे जाने के बाद दतिया में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। इस फैसले के विरोध में दतिया में यह प्रदर्शन किया जा रहा है।
    1
    पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटे जाने के बाद दतिया में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। इस फैसले के विरोध में दतिया में यह प्रदर्शन किया जा रहा है।
    user_भीमकुंड न्यूज़ 24
    भीमकुंड न्यूज़ 24
    अरवल, अरवल, बिहार•
    16 hrs ago
  • औरंगाबाद जिले के गोह स्थित उपहारा थाना परिसर में सेवानिवृत्त चौकीदार महबूब आलम को पुलिसकर्मियों द्वारा सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें फूल-माला, अंग वस्त्र और उपहार सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने महबूब आलम की सराहना करते हुए कहा कि वे काफी मृदुभाषी और सरल स्वभाव के थे, और थाना क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को सुचारू ढंग से संचालित करने में उनकी भूमिका बेहद अहम रही है। इस मौके पर एसआई मुरलीधर महतो, एसआई ममता कुमारी, एएसआई चंदन कुमार सागर, एएसआई महेश पासवान और एएसआई मनीष रजक सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
    1
    औरंगाबाद जिले के गोह स्थित उपहारा थाना परिसर में सेवानिवृत्त चौकीदार महबूब आलम को पुलिसकर्मियों द्वारा सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें फूल-माला, अंग वस्त्र और उपहार सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने महबूब आलम की सराहना करते हुए कहा कि वे काफी मृदुभाषी और सरल स्वभाव के थे, और थाना क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को सुचारू ढंग से संचालित करने में उनकी भूमिका बेहद अहम रही है। इस मौके पर एसआई मुरलीधर महतो, एसआई ममता कुमारी, एएसआई चंदन कुमार सागर, एएसआई महेश पासवान और एएसआई मनीष रजक सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
    user_Asutosh Mishra
    Asutosh Mishra
    Local News Reporter गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    3 hrs ago
  • औरंगाबाद के हसपुरा बाजार स्थित पुरानी थाना रोड की मिल्लत कॉलोनी में CH फ़िल्म एंड म्यूजिक स्टूडियो का उद्घाटन किया गया है। इस स्टूडियो का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य चंदा परवीन ने फीता काटकर किया।
    1
    औरंगाबाद के हसपुरा बाजार स्थित पुरानी थाना रोड की मिल्लत कॉलोनी में CH फ़िल्म एंड म्यूजिक स्टूडियो का उद्घाटन किया गया है। इस स्टूडियो का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य चंदा परवीन ने फीता काटकर किया।
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
  • भोजपुर के पीरो नगर परिषद क्षेत्र में बरसात के दौरान होने वाले जलजमाव की समस्या को लेकर प्रशासन हरकत में आ गया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद, नगर सभापति प्रतिनिधि मनोज उपाध्याय के नेतृत्व में मुख्य नाले की साफ-सफाई कराई गई है ताकि बारिश के मौसम में लोगों को जलभराव से राहत मिल सके। इस मामले में नगर सभापति किरण उपाध्याय ने शनिवार की शाम करीब 6:00 बजे बताया कि क्षेत्र के कई हिस्सों से जलजमाव की गंभीर शिकायतें मिल रही थीं, जिसे देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर मुख्य नाले की सफाई का काम शुरू कराया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जल्द ही जलजमाव वाले अन्य इलाकों में भी विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा ताकि आम जनता को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। नगर परिषद की इस पहल से अब स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
    1
    भोजपुर के पीरो नगर परिषद क्षेत्र में बरसात के दौरान होने वाले जलजमाव की समस्या को लेकर प्रशासन हरकत में आ गया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद, नगर सभापति प्रतिनिधि मनोज उपाध्याय के नेतृत्व में मुख्य नाले की साफ-सफाई कराई गई है ताकि बारिश के मौसम में लोगों को जलभराव से राहत मिल सके।

इस मामले में नगर सभापति किरण उपाध्याय ने शनिवार की शाम करीब 6:00 बजे बताया कि क्षेत्र के कई हिस्सों से जलजमाव की गंभीर शिकायतें मिल रही थीं, जिसे देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर मुख्य नाले की सफाई का काम शुरू कराया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जल्द ही जलजमाव वाले अन्य इलाकों में भी विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा ताकि आम जनता को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। नगर परिषद की इस पहल से अब स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
    user_P TOP BIHAR
    P TOP BIHAR
    News Anchor चारपोखरी, भोजपुर, बिहार•
    15 hrs ago
  • बिहार के भोजपुर जिला अंतर्गत आरा के आरा क्लब में शाहाबाद सिविल सोसाइटी की कार्यसमिति एवं आमंत्रित सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. शशि कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 29 जुलाई 2026 को शाहाबाद के गौरव, स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय रामजी प्रसाद सिंह की 27वीं पुण्यतिथि को अत्यंत गरिमापूर्ण और भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस दौरान उनके स्वतंत्रता आंदोलन, सामाजिक चेतना और जनसेवा के अमूल्य योगदान पर संगोष्ठी और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरित किया जाएगा। बैठक में शाहाबाद सिविल सोसाइटी की वरिष्ठ सदस्य एवं महिला महाविद्यालय, आरा की पूर्व प्राचार्या प्रोफेसर कमल कुमारी के प्रस्ताव पर डॉ. शशि कुमार सिंह को सर्वसम्मति से संस्था का संस्थापक अध्यक्ष घोषित किया गया। इसके साथ ही, शाहाबाद के चारों जिलों—भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर—में संगठन का विस्तार कर जिला इकाइयों का गठन करने और एक विस्तृत संविधान (बायलॉज) तैयार करने का निर्णय लिया गया। समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध संगठित संघर्ष चलाने के लिए डॉ. शशि कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष भ्रष्टाचार विरोधी उपसमिति का भी गठन किया गया है। बैठक के दौरान भोजपुरी भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाने तथा भोजपुरी की दुर्लभ पांडुलिपियों, लोक साहित्य और ऐतिहासिक दस्तावेजों का व्यवस्थित संग्रह करने का प्रस्ताव पारित हुआ। उपस्थित सदस्यों ने स्पष्ट किया कि सोसाइटी किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, विरासत, पर्यावरण और सामाजिक न्याय के लिए सकारात्मक भूमिका निभाएगी। संस्था दहेज प्रथा, नशाखोरी, बाल विवाह, छुआछूत और लैंगिक भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध भी जनजागरण अभियान चलाएगी। बैठक में प्रो. कमल कुमारी, डॉ. जितेंद्र शुक्ला, डॉ. शशिकांत तिवारी, डॉ. निर्मल कुमार सिंह, डॉ. योगेंद्र सिंह, श्री कृष्ण बिहारी सिन्हा सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
    1
    बिहार के भोजपुर जिला अंतर्गत आरा के आरा क्लब में शाहाबाद सिविल सोसाइटी की कार्यसमिति एवं आमंत्रित सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. शशि कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 29 जुलाई 2026 को शाहाबाद के गौरव, स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय रामजी प्रसाद सिंह की 27वीं पुण्यतिथि को अत्यंत गरिमापूर्ण और भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस दौरान उनके स्वतंत्रता आंदोलन, सामाजिक चेतना और जनसेवा के अमूल्य योगदान पर संगोष्ठी और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरित किया जाएगा।

बैठक में शाहाबाद सिविल सोसाइटी की वरिष्ठ सदस्य एवं महिला महाविद्यालय, आरा की पूर्व प्राचार्या प्रोफेसर कमल कुमारी के प्रस्ताव पर डॉ. शशि कुमार सिंह को सर्वसम्मति से संस्था का संस्थापक अध्यक्ष घोषित किया गया। इसके साथ ही, शाहाबाद के चारों जिलों—भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर—में संगठन का विस्तार कर जिला इकाइयों का गठन करने और एक विस्तृत संविधान (बायलॉज) तैयार करने का निर्णय लिया गया। समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध संगठित संघर्ष चलाने के लिए डॉ. शशि कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष भ्रष्टाचार विरोधी उपसमिति का भी गठन किया गया है।

बैठक के दौरान भोजपुरी भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाने तथा भोजपुरी की दुर्लभ पांडुलिपियों, लोक साहित्य और ऐतिहासिक दस्तावेजों का व्यवस्थित संग्रह करने का प्रस्ताव पारित हुआ। उपस्थित सदस्यों ने स्पष्ट किया कि सोसाइटी किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, विरासत, पर्यावरण और सामाजिक न्याय के लिए सकारात्मक भूमिका निभाएगी। संस्था दहेज प्रथा, नशाखोरी, बाल विवाह, छुआछूत और लैंगिक भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध भी जनजागरण अभियान चलाएगी। बैठक में प्रो. कमल कुमारी, डॉ. जितेंद्र शुक्ला, डॉ. शशिकांत तिवारी, डॉ. निर्मल कुमार सिंह, डॉ. योगेंद्र सिंह, श्री कृष्ण बिहारी सिन्हा सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
    user_Sanjay srivastava
    Sanjay srivastava
    Local News Reporter आरा, भोजपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • भोजपुर के चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायती राज भवन में शनिवार की शाम करीब 4:00 बजे आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह भावुक क्षणों का गवाह बना। चरपोखरी में तीन वर्षों तक अपनी सेवा देने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मोनिका कुमारी अपने संबोधन के दौरान काफी भावुक हो गईं, जिससे पूरे सभागार में भावुकता का माहौल बन गया। उन्होंने भर्राई आवाज में चरपोखरी को जिला में प्रथम स्थान दिलाने के लिए जनप्रतिनिधियों, कर्मियों और जनता के सहयोग की सराहना की और कहा कि चुनाव के दौरान शिक्षकों और कर्मियों के सहयोग से कराया गया शांतिपूर्ण मतदान वे कभी नहीं भूलेंगी। उन्होंने भावुक होकर कहा कि चरपोखरी हमेशा उनके दिल में रहेगा। समारोह में उपस्थित अगिआंव के पूर्व विधायक प्रभुनाथ प्रसाद ने बीडीओ मोनिका कुमारी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के विकास के लिए काम किया और सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा। मंच पर तीन पूर्व प्रमुखों की उपस्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने चरपोखरी के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की एकजुटता की तारीफ की। वहीं, नए प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार विमलादित्य ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए चरपोखरी को जिला में नंबर वन बनाए रखने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह के अंत में दोनों अधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। प्रखंड प्रमुख रामचंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में उप प्रमुख दीपक चौधरी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक पांडे, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अंशु कुमार दीपक, पूर्व उप प्रमुख पप्पू साह, मुखिया लालमुक्ति पासवान, प्रवीण कुमार उर्फ राजू, पप्पू कुमार साह, पूर्व प्रमुख लवन प्रसाद सिंह, पंचायत समिति सदस्य अत्री जी तिवारी, जदयू नेता बैजनाथ सिंह, कनीय अभियंता एहसान अहमद और संतोष सिंह सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    भोजपुर के चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायती राज भवन में शनिवार की शाम करीब 4:00 बजे आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह भावुक क्षणों का गवाह बना। चरपोखरी में तीन वर्षों तक अपनी सेवा देने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मोनिका कुमारी अपने संबोधन के दौरान काफी भावुक हो गईं, जिससे पूरे सभागार में भावुकता का माहौल बन गया। उन्होंने भर्राई आवाज में चरपोखरी को जिला में प्रथम स्थान दिलाने के लिए जनप्रतिनिधियों, कर्मियों और जनता के सहयोग की सराहना की और कहा कि चुनाव के दौरान शिक्षकों और कर्मियों के सहयोग से कराया गया शांतिपूर्ण मतदान वे कभी नहीं भूलेंगी। उन्होंने भावुक होकर कहा कि चरपोखरी हमेशा उनके दिल में रहेगा।

समारोह में उपस्थित अगिआंव के पूर्व विधायक प्रभुनाथ प्रसाद ने बीडीओ मोनिका कुमारी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के विकास के लिए काम किया और सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा। मंच पर तीन पूर्व प्रमुखों की उपस्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने चरपोखरी के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की एकजुटता की तारीफ की। वहीं, नए प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार विमलादित्य ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए चरपोखरी को जिला में नंबर वन बनाए रखने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।

समारोह के अंत में दोनों अधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। प्रखंड प्रमुख रामचंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में उप प्रमुख दीपक चौधरी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक पांडे, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अंशु कुमार दीपक, पूर्व उप प्रमुख पप्पू साह, मुखिया लालमुक्ति पासवान, प्रवीण कुमार उर्फ राजू, पप्पू कुमार साह, पूर्व प्रमुख लवन प्रसाद सिंह, पंचायत समिति सदस्य अत्री जी तिवारी, जदयू नेता बैजनाथ सिंह, कनीय अभियंता एहसान अहमद और संतोष सिंह सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_P TOP BIHAR
    P TOP BIHAR
    News Anchor चारपोखरी, भोजपुर, बिहार•
    15 hrs ago
  • Post by CHANDAN KUMAR
    1
    Post by CHANDAN KUMAR
    user_CHANDAN KUMAR
    CHANDAN KUMAR
    Doctor भोजपुर, भोजपुर, बिहार•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.