logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भोजपुर जिला के सहार प्रखंड अंतर्गत खड़ाव के बथानी टोला में 11 जुलाई 2026 को नरसंहार साथियों का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शहीदों को नमन करने और श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाकपा माले के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_Dharmendra Kumar Chaudhari
Dharmendra Kumar Chaudhari
Sahar, Bhojpur•
1 hr ago

भोजपुर जिला के सहार प्रखंड अंतर्गत खड़ाव के बथानी टोला में 11 जुलाई 2026 को नरसंहार साथियों का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शहीदों को नमन करने और श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाकपा माले के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

More news from Bhojpur and nearby areas
  • भोजपुर जिला के सहार प्रखंड अंतर्गत खड़ाव के बथानी टोला में 11 जुलाई 2026 को नरसंहार साथियों का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शहीदों को नमन करने और श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाकपा माले के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    1
    भोजपुर जिला के सहार प्रखंड अंतर्गत खड़ाव के बथानी टोला में 11 जुलाई 2026 को नरसंहार साथियों का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शहीदों को नमन करने और श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाकपा माले के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    user_Dharmendra Kumar Chaudhari
    Dharmendra Kumar Chaudhari
    Sahar, Bhojpur•
    1 hr ago
  • पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटे जाने के बाद दतिया में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। इस फैसले के विरोध में दतिया में यह प्रदर्शन किया जा रहा है।
    1
    पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटे जाने के बाद दतिया में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। इस फैसले के विरोध में दतिया में यह प्रदर्शन किया जा रहा है।
    user_भीमकुंड न्यूज़ 24
    भीमकुंड न्यूज़ 24
    अरवल, अरवल, बिहार•
    10 hrs ago
  • भोजपुर के पीरो नगर परिषद क्षेत्र में बरसात के दौरान होने वाले जलजमाव की समस्या को लेकर प्रशासन हरकत में आ गया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद, नगर सभापति प्रतिनिधि मनोज उपाध्याय के नेतृत्व में मुख्य नाले की साफ-सफाई कराई गई है ताकि बारिश के मौसम में लोगों को जलभराव से राहत मिल सके। इस मामले में नगर सभापति किरण उपाध्याय ने शनिवार की शाम करीब 6:00 बजे बताया कि क्षेत्र के कई हिस्सों से जलजमाव की गंभीर शिकायतें मिल रही थीं, जिसे देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर मुख्य नाले की सफाई का काम शुरू कराया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जल्द ही जलजमाव वाले अन्य इलाकों में भी विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा ताकि आम जनता को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। नगर परिषद की इस पहल से अब स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
    1
    भोजपुर के पीरो नगर परिषद क्षेत्र में बरसात के दौरान होने वाले जलजमाव की समस्या को लेकर प्रशासन हरकत में आ गया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद, नगर सभापति प्रतिनिधि मनोज उपाध्याय के नेतृत्व में मुख्य नाले की साफ-सफाई कराई गई है ताकि बारिश के मौसम में लोगों को जलभराव से राहत मिल सके।

इस मामले में नगर सभापति किरण उपाध्याय ने शनिवार की शाम करीब 6:00 बजे बताया कि क्षेत्र के कई हिस्सों से जलजमाव की गंभीर शिकायतें मिल रही थीं, जिसे देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर मुख्य नाले की सफाई का काम शुरू कराया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जल्द ही जलजमाव वाले अन्य इलाकों में भी विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा ताकि आम जनता को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। नगर परिषद की इस पहल से अब स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
    user_P TOP BIHAR
    P TOP BIHAR
    News Anchor चारपोखरी, भोजपुर, बिहार•
    9 hrs ago
  • बिहार के भोजपुर जिला अंतर्गत आरा में जनतंत्र आवाज पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सम्मानित किया गया।
    1
    बिहार के भोजपुर जिला अंतर्गत आरा में जनतंत्र आवाज पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सम्मानित किया गया।
    user_आर के शर्मा
    आर के शर्मा
    Local Politician आरा, भोजपुर, बिहार•
    51 min ago
  • बांकीपुर के विधायक बिना किसी डर और भय के पूरी मजबूती के साथ आपके मुद्दों को विधानसभा में उठाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने साफ तौर पर भरोसा दिया है कि वे क्षेत्र में एक पैसे का भी भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे।
    1
    बांकीपुर के विधायक बिना किसी डर और भय के पूरी मजबूती के साथ आपके मुद्दों को विधानसभा में उठाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने साफ तौर पर भरोसा दिया है कि वे क्षेत्र में एक पैसे का भी भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे।
    user_Saroj kumar  (pk)
    Saroj kumar (pk)
    Local News Reporter जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • जहानाबाद जिले में मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक मद्य निषेध के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा और सख्त निगरानी के बीच शुरू हुई। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जिले के कुल 8 परीक्षा केंद्रों पर इस एकल पाली की परीक्षा का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक किया जा रहा है, जिसके लिए अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग समय सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक तय किया गया था और इसके बाद किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई, जिसमें प्रवेश से पूर्व उनके जूते उतरवाकर तलाशी ली गई। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर जैसे सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और निजी पेन के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू किया गया है तथा ओएमआर शीट भरने के लिए आवश्यक पेन परीक्षा केंद्रों पर ही उपलब्ध कराए गए। इसके अलावा प्रत्येक अभ्यर्थी का बायोमेट्रिक सत्यापन किया गया और ई-प्रवेश पत्र तथा फोटो पहचान पत्र का मिलान कर प्रवेश सुनिश्चित किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर सभी केंद्रों पर दंडाधिकारियों व पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ वीडियोग्राफी कराई जा रही है, जैमर लगाए गए हैं, और केंद्रों के 500 गज की परिधि में धारा 144 लागू की गई है। जिला प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि फर्जी अभ्यर्थी अथवा किसी अन्य के स्थान पर परीक्षा देने वाले लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के अनुसार, अधिकारियों द्वारा विभिन्न केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है और परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और कदाचारमुक्त माहौल में शुरू हो चुकी है।
    1
    जहानाबाद जिले में मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक मद्य निषेध के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा और सख्त निगरानी के बीच शुरू हुई। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जिले के कुल 8 परीक्षा केंद्रों पर इस एकल पाली की परीक्षा का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक किया जा रहा है, जिसके लिए अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग समय सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक तय किया गया था और इसके बाद किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई, जिसमें प्रवेश से पूर्व उनके जूते उतरवाकर तलाशी ली गई। मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर जैसे सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और निजी पेन के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू किया गया है तथा ओएमआर शीट भरने के लिए आवश्यक पेन परीक्षा केंद्रों पर ही उपलब्ध कराए गए। इसके अलावा प्रत्येक अभ्यर्थी का बायोमेट्रिक सत्यापन किया गया और ई-प्रवेश पत्र तथा फोटो पहचान पत्र का मिलान कर प्रवेश सुनिश्चित किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर सभी केंद्रों पर दंडाधिकारियों व पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ वीडियोग्राफी कराई जा रही है, जैमर लगाए गए हैं, और केंद्रों के 500 गज की परिधि में धारा 144 लागू की गई है।

जिला प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि फर्जी अभ्यर्थी अथवा किसी अन्य के स्थान पर परीक्षा देने वाले लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के अनुसार, अधिकारियों द्वारा विभिन्न केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है और परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और कदाचारमुक्त माहौल में शुरू हो चुकी है।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    5 hrs ago
  • भोजपुर के चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायती राज भवन में शनिवार की शाम करीब 4:00 बजे आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह भावुक क्षणों का गवाह बना। चरपोखरी में तीन वर्षों तक अपनी सेवा देने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मोनिका कुमारी अपने संबोधन के दौरान काफी भावुक हो गईं, जिससे पूरे सभागार में भावुकता का माहौल बन गया। उन्होंने भर्राई आवाज में चरपोखरी को जिला में प्रथम स्थान दिलाने के लिए जनप्रतिनिधियों, कर्मियों और जनता के सहयोग की सराहना की और कहा कि चुनाव के दौरान शिक्षकों और कर्मियों के सहयोग से कराया गया शांतिपूर्ण मतदान वे कभी नहीं भूलेंगी। उन्होंने भावुक होकर कहा कि चरपोखरी हमेशा उनके दिल में रहेगा। समारोह में उपस्थित अगिआंव के पूर्व विधायक प्रभुनाथ प्रसाद ने बीडीओ मोनिका कुमारी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के विकास के लिए काम किया और सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा। मंच पर तीन पूर्व प्रमुखों की उपस्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने चरपोखरी के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की एकजुटता की तारीफ की। वहीं, नए प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार विमलादित्य ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए चरपोखरी को जिला में नंबर वन बनाए रखने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह के अंत में दोनों अधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। प्रखंड प्रमुख रामचंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में उप प्रमुख दीपक चौधरी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक पांडे, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अंशु कुमार दीपक, पूर्व उप प्रमुख पप्पू साह, मुखिया लालमुक्ति पासवान, प्रवीण कुमार उर्फ राजू, पप्पू कुमार साह, पूर्व प्रमुख लवन प्रसाद सिंह, पंचायत समिति सदस्य अत्री जी तिवारी, जदयू नेता बैजनाथ सिंह, कनीय अभियंता एहसान अहमद और संतोष सिंह सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    भोजपुर के चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायती राज भवन में शनिवार की शाम करीब 4:00 बजे आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह भावुक क्षणों का गवाह बना। चरपोखरी में तीन वर्षों तक अपनी सेवा देने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मोनिका कुमारी अपने संबोधन के दौरान काफी भावुक हो गईं, जिससे पूरे सभागार में भावुकता का माहौल बन गया। उन्होंने भर्राई आवाज में चरपोखरी को जिला में प्रथम स्थान दिलाने के लिए जनप्रतिनिधियों, कर्मियों और जनता के सहयोग की सराहना की और कहा कि चुनाव के दौरान शिक्षकों और कर्मियों के सहयोग से कराया गया शांतिपूर्ण मतदान वे कभी नहीं भूलेंगी। उन्होंने भावुक होकर कहा कि चरपोखरी हमेशा उनके दिल में रहेगा।

समारोह में उपस्थित अगिआंव के पूर्व विधायक प्रभुनाथ प्रसाद ने बीडीओ मोनिका कुमारी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के विकास के लिए काम किया और सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा। मंच पर तीन पूर्व प्रमुखों की उपस्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने चरपोखरी के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की एकजुटता की तारीफ की। वहीं, नए प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार विमलादित्य ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए चरपोखरी को जिला में नंबर वन बनाए रखने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।

समारोह के अंत में दोनों अधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। प्रखंड प्रमुख रामचंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में उप प्रमुख दीपक चौधरी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक पांडे, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अंशु कुमार दीपक, पूर्व उप प्रमुख पप्पू साह, मुखिया लालमुक्ति पासवान, प्रवीण कुमार उर्फ राजू, पप्पू कुमार साह, पूर्व प्रमुख लवन प्रसाद सिंह, पंचायत समिति सदस्य अत्री जी तिवारी, जदयू नेता बैजनाथ सिंह, कनीय अभियंता एहसान अहमद और संतोष सिंह सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_P TOP BIHAR
    P TOP BIHAR
    News Anchor चारपोखरी, भोजपुर, बिहार•
    9 hrs ago
  • Post by CHANDAN KUMAR
    1
    Post by CHANDAN KUMAR
    user_CHANDAN KUMAR
    CHANDAN KUMAR
    Doctor भोजपुर, भोजपुर, बिहार•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.