हमलापुर चौक पर सट्टे के खिलाफ गंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई अंकों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर सट्टा खिला रहे दो आरोपी गिरफ्तार, ₹10,060 नगद सहित सट्टा सामग्री जब्त बैतूल। जिले में अवैध जुआ-सट्टे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हमलापुर चौक क्षेत्र में सट्टा खिला रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹10,060 नगद, सट्टा पर्चियां और लेखन सामग्री जब्त की है। पुलिस के अनुसार 27 अगस्त 2026 को थाना गंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हमलापुर चौक स्थित पान ठेले के पास दो व्यक्ति अंकों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का सट्टा खिला रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की। मौके पर दो व्यक्तियों को सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उनकी पहचान मुन्ना उर्फ मोहम्मद अब्बास पिता मोहम्मद ईशाक, उम्र 43 वर्ष, निवासी गणेश मंदिर के पीछे, मुर्गी चौक तथा गणेश मोहबे पिता चोखेलाल मोहबे, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम मलकापुर, थाना गंज, जिला बैतूल के रूप में हुई। अलग-अलग नगदी और सट्टा सामग्री बरामद तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग एक-एक अंक लिखी सट्टा पर्ची और एक-एक लीड पेन बरामद किया। इसके अलावा मुन्ना उर्फ मोहम्मद अब्बास के कब्जे से ₹8,720 तथा गणेश मोहबे के कब्जे से ₹1,340 नगद जब्त किए गए। दोनों से बरामद कुल नगदी ₹10,060 है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टे एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपुसे एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में थाना गंज पुलिस ने सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों सटोरियों को पकड़ लिया। इन पुलिसकर्मियों की रही विशेष भूमिका कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल, उपनिरीक्षक संदीप परतेती, प्रधान आरक्षक अंकित अग्निहोत्री, प्रधान आरक्षक 351 संदीप, प्रधान आरक्षक आशीष, आरक्षक शिवशंकर देवड़ा एवं आरक्षक नरेन्द्र की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही। पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी थाना गंज पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि जुआ-सट्टे से दूर रहें और अपने आसपास संचालित होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। आपात स्थिति में डायल-112 पर सूचना देने की अपील की गई है। “अवैध जुआ-सट्टे से दूर रहें, सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।”

- 3 करोड के संबल घोटाले के आरोपी मुख्य नगरपालिका अधिकारी को पद से हटाने की मांग 3 करोड के संबल घोटाले के आरोपी मुख्य नगरपालिका अधिकारी को पद से हटाने की मांग नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने नगरीय प्रशासन आयुक्त से की शिकायत मुलताई नगरपालिका में पदस्थ मुख्य नगरपालिका अधिकारी वीरेंद्र तिवारी पूर्व में भिंड नगरपालिका में पदस्थ रहते हुए 3 करोड के संबल घोटाले में आरोपी है। गुरुवार को नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे के मुलताई पहुँचने पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमित शिवहरे ने मुलताई मुख्य नगरपालिका अधिकारी को तत्काल पद से हटाने एवं इन्हे गिरफ्तार करने की मांग को लेकर नगरीय प्रशासन आयुक्त को शिकायत पत्र सौपा है। शिकायत में बताया गया है की मुलताई नगरपालिका में पदस्थ मुख्य नगरपालिका अधिकारी वीरेंद्र तिवारी पर भिंड नगरपालिका में कार्यरत रहते हुए संबल योजना में 3 करोड़ से अधिक की राशि को अन्य खातों में भुगतान करने पर धारा 409,420,467,468,120बी एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(d) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इस मामले में राहत ले लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा माननीय उच्च न्यायलय ग्वालियर खंडपीठ में अग्रिम जमानत का आवेदन लगया गया था किन्तु माननीय न्यायलय द्वारा इनका आवेदन निरस्त कर दिया है। इतने गंभीर प्रकरण में आरोपी होने ले बावजूद वीरेंद्र तिवारी वर्तमान में मुलताई नगरपालिका अधिकारी के रूप में पदस्थ है। जिससे की प्रशासनिक आचरण, विभागीय पारदर्शिता एवं शासन की भ्रष्टाचार के प्रति नीति पर गंभीर प्रश्न खड़े होते है। अतः इन्हे तत्काल अपने पद से हटाया जाए एवं इस मामले में इनकी गिरफ़्तारी हो। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुमित शिवहरे ने बताया की यदि इस मामले में जल्द कोई कार्यवाही नहीं होती है तो वे कानूनी परामर्श लेकर आगे की कार्यवाही करेंगे।1
- स्कूल बंद, फिर भी नहीं हटाया अस्थाई शौचालय, विवेकानंद वार्ड के रहवासी परेशान मुलताई। शहर के विवेकानंद वार्ड के रहवासी क्षेत्र में स्कूली बच्चों की सुविधा के लिए बनाया गया अस्थाई शौचालय स्कूल बंद होने के बाद भी अब तक नहीं हटाया गया है। स्कूल बंद होने के बाद इस शौचालय को आमजन के उपयोग के लिए खोल दिया गया, जिसके चलते रहवासी क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। रहवासियों का कहना है कि शौचालय में पानी तक की उचित व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण लोग बोतल में पानी लेकर शौचालय जाने को मजबूर हैं। साफ-सफाई की व्यवस्था भी ठीक नहीं होने से आसपास गंदगी फैली रहती है। इससे बच्चों और बुजुर्गों सहित अन्य रहवासियों को परेशानी हो रही है और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। 181 पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक समस्या को लेकर कई बार 181 पर शिकायत दर्ज कराई गई, इसके अलावा एसडीएम, तहसीलदार और नगर पालिका अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। रहवासियों का आरोप है कि शिकायत करने के बाद उसे हटाने के लिए अधिकारियों द्वारा दबाव भी बनाया जाता है। लोगों का कहना है कि जब संबंधित स्कूल लंबे समय से बंद है तो स्कूली बच्चों के लिए बनाए गए अस्थाई शौचालय को रहवासी क्षेत्र में बनाए रखने का कोई औचित्य नहीं है। आमजन के लिए खोलने के बाद भी यदि पानी और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं तो यह व्यवस्था लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। रहवासियों ने प्रशासन एवं नगर पालिका से अस्थाई शौचालय को तत्काल रहवासी क्षेत्र से हटाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र की स्वच्छता और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को मामले में जल्द कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि रहवासियों को गंदगी और दुर्गंध से राहत मिल सके।1
- मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट सायबर ठगी का आरोपी बैतूल पुलिस ने किया गिरफ्तार1
- ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर में 75 यूनिट रक्तदान, हिंदू-मुस्लिम एकता की बनी मिसाल भैंसदेही ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में सामाजिक सौहार्द और मानव सेवा का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। शालीमार वेलफेयर सोसायटी एवं समस्त मुस्लिम समाज के तत्वावधान में आयोजित इस रक्तदान शिविर में कुल 75 यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर केवल मुस्लिम समाज ही नहीं, बल्कि हिंदू समाज के युवाओं और नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। दोनों समुदायों के लोगों ने एक साथ रक्तदान कर यह संदेश दिया कि मानवता और सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। शिविर में दिखाई गई सहभागिता ने क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की एक नई मिसाल कायम की शालीमार सोसायटी अध्यक्ष शोहेब विन्ध्यानी ने बताया कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। इसी उद्देश्य से ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर इस शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। शिविर के दौरान उपस्थित लोगों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके इस मानवतावादी कार्य की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है — इसी संदेश के साथ रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ2
- खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही 8 ट्रैक्टर ट्राली जब्त CM हेल्प लाइन में दर्ज शिकायत का असर अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्यवाही खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही 8 ट्रैक्टर ट्राली जब्त CM हेल्प लाइन में दर्ज शिकायत का असर अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्यवाही छिंदी तामिया हर्रई ब्लॉक के अंदर रेत माफियाओ का आतंक को देख नागरिक द्वारा 181में शिकायत दर्ज की गई थी जिसमें खनिज विभाग द्वारा अधिकारीअधिकारी स्नेह लता ठवरे ने बताया कि 8 ट्रैक्टर ट्राली जब्त किए गए हे जिनको फॉरेस्ट चौकी अतरिया पहुंचाया गया है जिससे रेत तस्कर में हड़कंप का माहौल कार्यवाही कल दिन शुक्रवार 26अगस्त शाम 7 बजे की बताई जा रही है प्रश्न उठाया जा रहा है ग्रामीणों का कहना हे कि अब कार्यवाही इसी तरह होगी या cm हेल्प लाइन में शिकायत की बजह से कार्यवाही की गई है देखते हे1
- छिंदवाड़ा में आज भगवान भोलेनाथ की मनमाहक बाबा की भव्य पालकी यात्रा निकाली जा रही है। मोक्ष धाम मारुति नंदन सेवा समिति द्वारा आयोजित यह यात्रा शहर की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ निकाली जाती है। पालकी यात्रा दोपहर 12 बजे मोक्ष धाम मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी। यात्रा महाकाल मंदिर, पातालेश्वर धाम सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मोक्ष धाम मंदिर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ भक्ति में सराबोर नजर आएंगे। यात्रा के समापन पर महाकाल मंदिर में आरती के बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।4
- Meesho कस्टमर केयर के नाम पर APK भेजकर ₹1.01 लाख की साइबर ठगी, उड़ीसा से आरोपी गिरफ्तार1
- मुलताई बढ़ती महंगाई और जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने खोला मोर्चा महामहिम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन1
- रक्षाबंधन के पावन अवसर पर छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू ने बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। सांसद बंटी विवेक साहू आज 27 अगस्त को परतला स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास शिव शंभू मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए रक्षाबंधन के इन कार्यक्रमों में भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का भाव देखने को मिला। सांसद बंटी विवेक साहू ने सभी बहनों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान वार्ड नंबर 01 और 48 की बहनों ने सांसद बंटी विवेक साहू को राखी बांधी। सांसद ने बहनों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सांसद चंदनगांव स्थित चंद्रप्रभा लॉन में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में पहुंचे, जहां वार्ड नंबर 34, 36, 37 और 38 की बहनों ने उन्हें राखी बांधी और सांसद ने सभी बहनों का आशीर्वाद लिया।4