logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट सायबर ठगी का आरोपी बैतूल पुलिस ने किया गिरफ्तार

8 hrs ago
user_Manohar agrval Agrawal
Manohar agrval Agrawal
Photographer बैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago

मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट सायबर ठगी का आरोपी बैतूल पुलिस ने किया गिरफ्तार

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट सायबर ठगी का आरोपी बैतूल पुलिस ने किया गिरफ्तार
    1
    मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट
   सायबर ठगी का आरोपी 
  बैतूल पुलिस ने किया गिरफ्तार
    user_Manohar agrval Agrawal
    Manohar agrval Agrawal
    Photographer बैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Meesho कस्टमर केयर के नाम पर APK भेजकर ₹1.01 लाख की साइबर ठगी, उड़ीसा से आरोपी गिरफ्तार
    1
    Meesho कस्टमर केयर के नाम पर APK भेजकर ₹1.01 लाख की साइबर ठगी, उड़ीसा से आरोपी गिरफ्तार
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *आमला में धूमधाम से मनाया गया हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब का 1501वां जन्म दिवस* *विशाल जुलूस में उमड़ा मुस्लिम समाज, जगह-जगह हुआ स्वागत; अमन, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश* आमला। मुस्लिम समाज द्वारा शुक्रवार को हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब का 1501वां जन्म दिवस ईद-मिलाद-उन-नबी के रूप में बड़े जोश, उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। जुलूस के दौरान नात-ए-पाक की गूंज और धार्मिक नारों से पूरा शहर गूंज उठा। विशाल जुलूस सुबह 11 बजे जामा मस्जिद से प्रारंभ हुआ। जुलूस इतवारी चौक, ढीमर मोहल्ला, मुख्य मार्ग, पीर मंजिल, मटन मार्केट, बस स्टैंड, मुंशी चौक, रेलवे कॉलोनी एवं हवाई अड्डा होते हुए बोडखी एयरफोर्स स्टेशन तक पहुंचा। इसके बाद जुलूस निर्धारित मार्ग से वापस लौटते हुए दोपहर करीब 2 बजे छोटी मस्जिद पहुंचा, जहां जुलूस का समापन किया गया। *जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत* जुलूस के मार्ग में नगरवासियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। मुख्य बाजार में व्यापारी संघ द्वारा पुष्पवर्षा कर जुलूस का अभिनंदन किया गया। पीर मंजिल पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। बोडखी में अजय सोलंकी की टीम द्वारा समाजजनों का स्वागत किया गया। वहीं गुरुद्वारा कमेटी की ओर से भी जुलूस का आत्मीय स्वागत कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में नौजवान शामिल हुए। युवा डीजे की धुन पर उत्साह के साथ नजर आए, वहीं नात-ए-पाक की गूंज से माहौल भक्तिमय बना रहा। पूरे आयोजन में आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव की झलक देखने को मिली। अमन का पैग़ाम है, मोहब्बत की पहचान है, नबी का जश्न है ये, रहमतों की जान है। जहां में फैले खुशबू, हर दिल में ईमान हो, मुहम्मद के नाम से रोशन सारा जहान हो। *पुलिस प्रशासन की रही चाक-चौबंद व्यवस्था* जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था को भी व्यवस्थित रखा गया। शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन के लिए मुस्लिम समाज ने पुलिस प्रशासन के सहयोग और व्यवस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। जामा मस्जिद में जुलूस के समापन के बाद विशेष दुआ का आयोजन किया गया। इसमें देश की तरक्की, अमन, शांति और आपसी भाईचारे के लिए दुआएं की गईं। इसके बाद समाजजनों के लिए सामूहिक भोजन का आयोजन भी किया गया। जुलूस की अगुवाई जामा मस्जिद सदर जाहिद पटेल ने की। इस अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट अध्यक्ष मोहम्मद आसीफ लंघा आमला, शाहिद पटेल, शेख आबिद, हाफिज एहसान, शोएब मेमन, जावेद मेमन, इजरायल शाह, शोएब फजलानी, तहरीम खान, जावेद लंघा सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं नगरवासी मौजूद रहे।
    4
    *आमला में धूमधाम से मनाया गया हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब का 1501वां जन्म दिवस*
*विशाल जुलूस में उमड़ा मुस्लिम समाज, जगह-जगह हुआ स्वागत; अमन, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश*
आमला। मुस्लिम समाज द्वारा शुक्रवार को हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब का 1501वां जन्म दिवस ईद-मिलाद-उन-नबी के रूप में बड़े जोश, उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। जुलूस के दौरान नात-ए-पाक की गूंज और धार्मिक नारों से पूरा शहर गूंज उठा।
विशाल जुलूस सुबह 11 बजे जामा मस्जिद से प्रारंभ हुआ। जुलूस इतवारी चौक, ढीमर मोहल्ला, मुख्य मार्ग, पीर मंजिल, मटन मार्केट, बस स्टैंड, मुंशी चौक, रेलवे कॉलोनी एवं हवाई अड्डा होते हुए बोडखी एयरफोर्स स्टेशन तक पहुंचा। इसके बाद जुलूस निर्धारित मार्ग से वापस लौटते हुए दोपहर करीब 2 बजे छोटी मस्जिद पहुंचा, जहां जुलूस का समापन किया गया।
*जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत*
जुलूस के मार्ग में नगरवासियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। मुख्य बाजार में व्यापारी संघ द्वारा पुष्पवर्षा कर जुलूस का अभिनंदन किया गया। पीर मंजिल पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। बोडखी में अजय सोलंकी की टीम द्वारा समाजजनों का स्वागत किया गया। वहीं गुरुद्वारा कमेटी की ओर से भी जुलूस का आत्मीय स्वागत कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया।
जुलूस में बड़ी संख्या में नौजवान शामिल हुए। युवा डीजे की धुन पर उत्साह के साथ नजर आए, वहीं नात-ए-पाक की गूंज से माहौल भक्तिमय बना रहा। पूरे आयोजन में आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव की झलक देखने को मिली।
अमन का पैग़ाम है, मोहब्बत की पहचान है,
नबी का जश्न है ये, रहमतों की जान है।
जहां में फैले खुशबू, हर दिल में ईमान हो,
मुहम्मद के नाम से रोशन सारा जहान हो।
*पुलिस प्रशासन की रही चाक-चौबंद व्यवस्था*
जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था को भी व्यवस्थित रखा गया। शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन के लिए मुस्लिम समाज ने पुलिस प्रशासन के सहयोग और व्यवस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
जामा मस्जिद में जुलूस के समापन के बाद विशेष दुआ का आयोजन किया गया। इसमें देश की तरक्की, अमन, शांति और आपसी भाईचारे के लिए दुआएं की गईं। इसके बाद समाजजनों के लिए सामूहिक भोजन का आयोजन भी किया गया।
जुलूस की अगुवाई जामा मस्जिद सदर जाहिद पटेल ने की। इस अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट अध्यक्ष मोहम्मद आसीफ लंघा आमला, शाहिद पटेल, शेख आबिद, हाफिज एहसान, शोएब मेमन, जावेद मेमन, इजरायल शाह, शोएब फजलानी, तहरीम खान, जावेद लंघा सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं नगरवासी मौजूद रहे।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ब्लाक कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को लेकर नायब तहसीलदार अज़हर खान कों सौंपा ज्ञापन
    1
    ब्लाक कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर को लेकर नायब तहसीलदार अज़हर खान कों सौंपा ज्ञापन
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Meesho कस्टमर केयर के नाम पर साइबर ठगी, उड़ीसा से आरोपी गिरफ्तार बैतूल। Meesho कस्टमर केयर के नाम पर साइबर ठगी कर 1 लाख रुपये से अधिक की रकम हड़पने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने उड़ीसा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फरियादी को WhatsApp पर APK फाइल भेजकर मोबाइल हैक किया और खाते से ₹1,01,990 की राशि ट्रांसफर कर ली थी। पुलिस के अनुसार 17 फरवरी 2026 को चुनालोमा निवासी बाकेबिहारी गोहे ने शिकायत दर्ज कराई थी। इंटरनेट से मिले फर्जी कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करने के बाद आरोपी ने APK फाइल भेजी, जिसे खोलते ही मोबाइल हैक हो गया। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस आरोपी मोहम्मद आशिफ (27) निवासी ग्राम हसनपुर, जिला सुंदरगढ़, उड़ीसा तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से आईफोन 11 प्रो मोबाइल और ₹25 हजार नकद बरामद किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान APK फाइल डाउनलोड न करें और साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें।
    2
    Meesho कस्टमर केयर के नाम पर साइबर ठगी, उड़ीसा से आरोपी गिरफ्तार
बैतूल। Meesho कस्टमर केयर के नाम पर साइबर ठगी कर 1 लाख रुपये से अधिक की रकम हड़पने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने उड़ीसा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फरियादी को WhatsApp पर APK फाइल भेजकर मोबाइल हैक किया और खाते से ₹1,01,990 की राशि ट्रांसफर कर ली थी।
पुलिस के अनुसार 17 फरवरी 2026 को चुनालोमा निवासी बाकेबिहारी गोहे ने शिकायत दर्ज कराई थी। इंटरनेट से मिले फर्जी कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करने के बाद आरोपी ने APK फाइल भेजी, जिसे खोलते ही मोबाइल हैक हो गया।
तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस आरोपी मोहम्मद आशिफ (27) निवासी ग्राम हसनपुर, जिला सुंदरगढ़, उड़ीसा तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से आईफोन 11 प्रो मोबाइल और ₹25 हजार नकद बरामद किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान APK फाइल डाउनलोड न करें और साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें।
    user_Kashinath Sahu
    Kashinath Sahu
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • टेट परीक्षा के विरोध में शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा भैंसदेही विकासखंड के शिक्षकों द्वारा आज माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में आरटीई अधिनियम के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत सेवारत शिक्षकों हेतु टीईटी आयोजित किए जाने के संबंध में मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा परीक्षा संचालन नियम पुस्तिका जारी की गई है उक्त नियम पुस्तिका एवं परीक्षा प्रक्रिया के संबंध में प्रदेश के शिक्षकों के मध्य अनेक व्यावहारिक एवं प्रशासनिक शंकाएं उत्पन्न हुई है अतः संगठन निम्न बिंदुओं पर शासन स्तर से स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए जाने की मांग को, लेकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन ,माननीय शिक्षा मंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन तथा श्रीमान आयुक्त महोदय लोक शिक्षण संचनालय भोपाल के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सुमित गुजर को मंगल वार शाम 5.30 बजे सौपा l दिए गए ज्ञापन में उल्लेख है कि 1.टीईटी की अनिवार्यता संबंधी स्पष्ट सूची जारी की जाए कि किन शिक्षकों को टीईटी देना अनिवार्य हैl 2.पदोन्नति की स्थिति में टी.ई.टी. की पात्रता स्पष्ट की जाए l 3.विषय चयन संबंधी स्पष्टता प्रदान की जाए l 4.पाठ्यक्रम संबंधी स्थिति स्पष्ट की जाए l 5.संविदा शाला शिक्षक पात्रता परीक्षा- 2005 उत्तीर्ण शिक्षकों के संबंध में पुनः टीईटी की आवश्यकता एवं उनकी स्थिति स्पष्ट की जाए l 6. टीईटी अनिवार्य शिक्षकों की विभाग द्वारा स्पष्ट श्रेणीवार सूची जारी की जाए कि किन-किन पदों के शिक्षकों के लिए टी. ई. टी. अनिवार्य हैl 7.उच्च पद का प्रभार प्राप्त शिक्षकों को टेट परीक्षा देने संबंधी स्थिति स्पष्ट की जाए l 8.सर्व शिक्षा अभियान छात्रावास एवं कार्यालय में पदस्थ शिक्षकों हेतु स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किया जाएl संगठन द्वारा उपरोक्त बिंदुओं सहित ज्ञापन में उल्लेखित अन्य 10 बिंदुओं पर यथाशीघ्र स्पष्ट दिशा निर्देश लिखित में जारी कर प्रदेश के हजारों सेवारत शिक्षकों की शंकाओ का समाधान करने की मांग शासन प्रशासन से की गई हैl,ज्ञापन सौंपने वालों में श्रीराम भुस्कुटे, दिनेश चितकारे, मोहम्मद शाकिर सिद्दीकी, सुरेश सेटे, गिरीश मालवीय,सूरज राठौड़, दानवीर क्षत्रपाल, नामदेव कुबड़े, रामविलास बामने ,चंद्र प्रकाश हरसूले, भारत सेमरे , सोहन सलामे ,बृजलाल उईके, राजेंद्र आठनेरे,राजू धोटे, विकास माकोड़े, अनिल मर्शकोले,मिश्रीलाल बामने, सुंदरलाल वाडीवा, विट्ठल गजलवार, श्रीमती रीना धुर्वे ,अरुण महाले, सुनीता इवने, सविता वाडीवा,अर्चना भराडे, सुमन बेले, बबीता महाले,शिवरती मालवी, शर्मिला उईके, चंद्रकला चिलाटे आदि उपस्थित थे
    1
    टेट परीक्षा के विरोध में शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
भैंसदेही
विकासखंड के शिक्षकों द्वारा आज माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में आरटीई अधिनियम के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत सेवारत शिक्षकों हेतु टीईटी आयोजित किए जाने के संबंध में मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा परीक्षा संचालन नियम पुस्तिका जारी की गई है उक्त नियम पुस्तिका एवं परीक्षा प्रक्रिया के संबंध में प्रदेश के शिक्षकों के मध्य अनेक व्यावहारिक एवं प्रशासनिक शंकाएं उत्पन्न हुई है अतः संगठन निम्न बिंदुओं पर शासन स्तर से स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए जाने की मांग को, लेकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन ,माननीय शिक्षा मंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन तथा श्रीमान आयुक्त महोदय लोक शिक्षण संचनालय भोपाल के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सुमित गुजर को मंगल वार शाम 5.30 बजे सौपा l दिए गए ज्ञापन  में उल्लेख है  कि 1.टीईटी की अनिवार्यता संबंधी स्पष्ट सूची जारी की जाए कि किन शिक्षकों को टीईटी देना अनिवार्य हैl 2.पदोन्नति की स्थिति में  टी.ई.टी. की पात्रता स्पष्ट की जाए l   3.विषय चयन संबंधी स्पष्टता प्रदान की जाए l 4.पाठ्यक्रम संबंधी स्थिति स्पष्ट की जाए l 5.संविदा शाला शिक्षक पात्रता परीक्षा- 2005 उत्तीर्ण शिक्षकों के संबंध में पुनः टीईटी की आवश्यकता एवं उनकी स्थिति स्पष्ट की जाए l  6. टीईटी अनिवार्य शिक्षकों की विभाग द्वारा स्पष्ट श्रेणीवार सूची जारी की जाए कि किन-किन पदों के शिक्षकों के लिए टी. ई. टी. अनिवार्य हैl 7.उच्च पद का प्रभार प्राप्त शिक्षकों को टेट परीक्षा देने संबंधी स्थिति स्पष्ट की जाए l 8.सर्व शिक्षा अभियान छात्रावास एवं कार्यालय में पदस्थ शिक्षकों हेतु स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किया जाएl  संगठन द्वारा उपरोक्त बिंदुओं सहित ज्ञापन में उल्लेखित अन्य 10 बिंदुओं पर यथाशीघ्र स्पष्ट दिशा निर्देश लिखित में जारी कर प्रदेश के हजारों सेवारत शिक्षकों की शंकाओ का समाधान करने की मांग शासन प्रशासन से की गई हैl,ज्ञापन सौंपने वालों में श्रीराम भुस्कुटे, दिनेश चितकारे, मोहम्मद शाकिर सिद्दीकी, सुरेश सेटे, गिरीश मालवीय,सूरज राठौड़, दानवीर क्षत्रपाल, नामदेव कुबड़े, रामविलास बामने ,चंद्र प्रकाश हरसूले, भारत सेमरे , सोहन सलामे ,बृजलाल उईके, राजेंद्र आठनेरे,राजू धोटे, विकास माकोड़े, अनिल मर्शकोले,मिश्रीलाल बामने, सुंदरलाल वाडीवा, विट्ठल  गजलवार, श्रीमती रीना धुर्वे ,अरुण महाले, सुनीता इवने, सविता  वाडीवा,अर्चना भराडे, सुमन बेले, बबीता महाले,शिवरती मालवी,  शर्मिला उईके, चंद्रकला चिलाटे आदि उपस्थित थे
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सारणी में टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं गिरफ्तार 5 अपचारी बालक भी अभिरक्षा में, ₹70 हजार का मशरूका बरामद सारनी पुलिस ने टावरों से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मामले में पांच अपचारी बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब ₹70 हजार कीमत का चोरी का मशरूका बरामद किया है। पुलिस के अनुसार सलैया निवासी नंदकिशोर यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सलैया में जगदीश यादव के खेत में लगे एयरटेल कंपनी के टावर के पास रात के समय टॉर्च की रोशनी दिखाई दी। जब वह अपने साथियों अनुराग यादव, कैलाश यादव एवं ओमप्रकाश जोशी के साथ मौके पर पहुंचे, तो कुछ लोग टावर की केबल काटकर चोरी कर भागते दिखाई दिए। शिकायत पर थाना सारनी में अपराध क्रमांक 270/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 317(4), 95 बीएनएस का इजाफा किया गया। पुलिस टीम ने जांच के दौरान टावर केबल चोरी करने वाले गिरोह की पहचान कर रोशनी प्रजापति (30), निवासी शिवाजी नगर पाथाखेड़ा तथा बाजी उर्फ यास्मीन शाह (40), निवासी सुपर ई सारनी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा पांच अपचारी बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है, जिन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। बरामद मशरूका पुलिस ने आरोपियों से 50 फीट कॉपर केबल, जिसकी कीमत करीब ₹60 हजार, तथा ₹10 हजार कीमत की लोहे की सामग्री बरामद की है। कुल बरामद मशरूका करीब ₹70 हजार का बताया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरफुसे एवं एसडीओपी सारनी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती और चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा उपनिरीक्षक मनोज कुमार उईके सहित पुलिस टीम द्वारा की गई। टीम में प्रधान आरक्षक मनोज डेहरिया, ज्ञानसिंह टेकाम, आरक्षक राकेश करपे, रविमोहन, देवा, राजू, अनुज, महिला आरक्षक वर्षा नागले, सैनिक सुभाष रघुवंशी एवं महिला सैनिक उर्मिला शामिल रहे।
    2
    सारणी में टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं गिरफ्तार
5 अपचारी बालक भी अभिरक्षा में, ₹70 हजार का मशरूका बरामद
सारनी पुलिस ने टावरों से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मामले में पांच अपचारी बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब ₹70 हजार कीमत का चोरी का मशरूका बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार सलैया निवासी नंदकिशोर यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सलैया में जगदीश यादव के खेत में लगे एयरटेल कंपनी के टावर के पास रात के समय टॉर्च की रोशनी दिखाई दी। जब वह अपने साथियों अनुराग यादव, कैलाश यादव एवं ओमप्रकाश जोशी के साथ मौके पर पहुंचे, तो कुछ लोग टावर की केबल काटकर चोरी कर भागते दिखाई दिए।
शिकायत पर थाना सारनी में अपराध क्रमांक 270/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 317(4), 95 बीएनएस का इजाफा किया गया।
पुलिस टीम ने जांच के दौरान टावर केबल चोरी करने वाले गिरोह की पहचान कर रोशनी प्रजापति (30), निवासी शिवाजी नगर पाथाखेड़ा तथा बाजी उर्फ यास्मीन शाह (40), निवासी सुपर ई सारनी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा पांच अपचारी बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है, जिन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।
बरामद मशरूका
पुलिस ने आरोपियों से 50 फीट कॉपर केबल, जिसकी कीमत करीब ₹60 हजार, तथा ₹10 हजार कीमत की लोहे की सामग्री बरामद की है। कुल बरामद मशरूका करीब ₹70 हजार का बताया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरफुसे एवं एसडीओपी सारनी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती और चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा उपनिरीक्षक मनोज कुमार उईके सहित पुलिस टीम द्वारा की गई। टीम में प्रधान आरक्षक मनोज डेहरिया, ज्ञानसिंह टेकाम, आरक्षक राकेश करपे, रविमोहन, देवा, राजू, अनुज, महिला आरक्षक वर्षा नागले, सैनिक सुभाष रघुवंशी एवं महिला सैनिक उर्मिला शामिल रहे।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • एक APK ने उड़ाए ₹1 लाख से ज्यादा — बैतूल पुलिस ने उड़ीसा से साइबर ठगी के आरोपी को दबोचा एक APK ने उड़ाए ₹1 लाख से ज्यादा — बैतूल पुलिस ने उड़ीसा से साइबर ठगी के आरोपी को दबोचा 🔹 *Meesho कस्टमर केयर के नाम पर साइबर फ्रॉड, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी तथा शिकायतकर्ताओं को राहत दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली बैतूल पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपी को उड़ीसा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 🔹 *घटना का विवरण* थाना कोतवाली बैतूल में दिनांक 17.02.2026 को फरियादी बाकेबिहारी पिता अमृतलाल गोहे, उम्र 42 वर्ष, निवासी चुनालोमा, बैतूल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उन्होंने Meesho ऐप से खरीदी गई सामग्री वापस करने के लिए इंटरनेट पर कस्टमर केयर का मोबाइल नंबर तलाशकर संपर्क किया। 🔹कॉल के बाद व्हाट्सएप के माध्यम से फरियादी को एक APK फाइल भेजी गई। उक्त फाइल को मोबाइल में खोलते ही मोबाइल हैक हो गया तथा अज्ञात आरोपी द्वारा *फरियादी के खाते से ₹1,01,990/- की साइबर धोखाधड़ी कर ली गई।* 🔹 *अपराध पंजीयन* फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली बैतूल में *अपराध क्रमांक 126/2026, धारा 318(4), 319(2), 308 BNS* के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। 🔹 *तकनीकी जांच से उड़ीसा तक पहुंची पुलिस* प्रकरण की विवेचना के दौरान कोतवाली पुलिस द्वारा तकनीकी संसाधनों एवं साइबर सेल की सहायता से प्राप्त साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। तकनीकी जांच के आधार पर संदिग्ध आरोपी की पहचान मोहम्मद आशिफ के रूप में हुई। 🔹पुलिस टीम द्वारा आरोपी को ग्राम हसनपुर, थाना प्लांट साइट, जिला सुंदरगढ़, उड़ीसा से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा फरियादी के साथ साइबर धोखाधड़ी कर UPI के माध्यम से ₹1,01,990/- का ट्रांजेक्शन कराना स्वीकार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 🔹 *गिरफ्तार आरोपी* *मोहम्मद आशिफ पिता मो. मुनाजिर, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम हसनपुर, थाना प्लांट साइट, जिला सुंदरगढ़, उड़ीसा।* 🔹 *जप्त माल* 1. 01 आईफोन 11 प्रो मोबाइल फोन, एप्पल कंपनी 2. ₹25,000/- नगद 🔹 *सराहनीय भूमिका* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उनि राकेश कुमार सरयाम, सउनि अरुण यादव, प्र.आर. 677 दीपक कटियार, आर. 703 प्रदीप कहार, आर. 310 पंकज नरवरिया एवं सायबर सेल बैतूल की विशेष भूमिका रही। --- 🚨 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की साइबर सुरक्षा अपील* “कस्टमर केयर इंटरनेट पर नहीं, हमेशा आधिकारिक ऐप/वेबसाइट पर तलाशें—अनजान APK आपके मोबाइल और बैंक खाते दोनों को खतरे में डाल सकती है।” 🔹 किसी भी ऑनलाइन शॉपिंग, बैंकिंग या अन्य सेवा का कस्टमर केयर नंबर Google/Search Engine से आंख बंद करके प्राप्त न करें। संबंधित कंपनी के आधिकारिक ऐप या वेबसाइट से ही संपर्क नंबर प्राप्त करें।
    1
    एक APK ने उड़ाए ₹1 लाख से ज्यादा — बैतूल पुलिस ने उड़ीसा से साइबर ठगी के आरोपी को दबोचा 
एक APK ने उड़ाए ₹1 लाख से ज्यादा — बैतूल पुलिस ने उड़ीसा से साइबर ठगी के आरोपी को दबोचा 
🔹 *Meesho कस्टमर केयर के नाम पर साइबर फ्रॉड, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार* 
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी तथा शिकायतकर्ताओं को राहत दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली बैतूल पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपी को उड़ीसा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
🔹 *घटना का विवरण* 
थाना कोतवाली बैतूल में दिनांक 17.02.2026 को फरियादी बाकेबिहारी पिता अमृतलाल गोहे, उम्र 42 वर्ष, निवासी चुनालोमा, बैतूल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उन्होंने Meesho ऐप से खरीदी गई सामग्री वापस करने के लिए इंटरनेट पर कस्टमर केयर का मोबाइल नंबर तलाशकर संपर्क किया।
🔹कॉल के बाद व्हाट्सएप के माध्यम से फरियादी को एक APK फाइल भेजी गई। उक्त फाइल को मोबाइल में खोलते ही मोबाइल हैक हो गया तथा अज्ञात आरोपी द्वारा *फरियादी के खाते से ₹1,01,990/- की साइबर धोखाधड़ी कर ली गई।* 
🔹 *अपराध पंजीयन* 
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली बैतूल में *अपराध क्रमांक 126/2026, धारा 318(4), 319(2), 308 BNS* के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
🔹 *तकनीकी जांच से उड़ीसा तक पहुंची पुलिस* 
प्रकरण की विवेचना के दौरान कोतवाली पुलिस द्वारा तकनीकी संसाधनों एवं साइबर सेल की सहायता से प्राप्त साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। तकनीकी जांच के आधार पर संदिग्ध आरोपी की पहचान मोहम्मद आशिफ के रूप में हुई।
🔹पुलिस टीम द्वारा आरोपी को ग्राम हसनपुर, थाना प्लांट साइट, जिला सुंदरगढ़, उड़ीसा से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा फरियादी के साथ साइबर धोखाधड़ी कर UPI के माध्यम से ₹1,01,990/- का ट्रांजेक्शन कराना स्वीकार किया गया।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
🔹 *गिरफ्तार आरोपी* 
*मोहम्मद आशिफ पिता मो. मुनाजिर, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम हसनपुर, थाना प्लांट साइट, जिला सुंदरगढ़, उड़ीसा।* 
🔹 *जप्त माल* 
1. 01 आईफोन 11 प्रो मोबाइल फोन, एप्पल कंपनी
2. ₹25,000/- नगद
🔹 *सराहनीय भूमिका* 
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उनि राकेश कुमार सरयाम, सउनि अरुण यादव, प्र.आर. 677 दीपक कटियार, आर. 703 प्रदीप कहार, आर. 310 पंकज नरवरिया एवं सायबर सेल बैतूल की विशेष भूमिका रही।
---
🚨 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की साइबर सुरक्षा अपील* 
“कस्टमर केयर इंटरनेट पर नहीं, हमेशा आधिकारिक ऐप/वेबसाइट पर तलाशें—अनजान APK आपके मोबाइल और बैंक खाते दोनों को खतरे में डाल सकती है।”
🔹 किसी भी ऑनलाइन शॉपिंग, बैंकिंग या अन्य सेवा का कस्टमर केयर नंबर Google/Search Engine से आंख बंद करके प्राप्त न करें। संबंधित कंपनी के आधिकारिक ऐप या वेबसाइट से ही संपर्क नंबर प्राप्त करें।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.