logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सारणी में टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं गिरफ्तार 5 अपचारी बालक भी अभिरक्षा में, ₹70 हजार का मशरूका बरामद सारनी पुलिस ने टावरों से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मामले में पांच अपचारी बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब ₹70 हजार कीमत का चोरी का मशरूका बरामद किया है। पुलिस के अनुसार सलैया निवासी नंदकिशोर यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सलैया में जगदीश यादव के खेत में लगे एयरटेल कंपनी के टावर के पास रात के समय टॉर्च की रोशनी दिखाई दी। जब वह अपने साथियों अनुराग यादव, कैलाश यादव एवं ओमप्रकाश जोशी के साथ मौके पर पहुंचे, तो कुछ लोग टावर की केबल काटकर चोरी कर भागते दिखाई दिए। शिकायत पर थाना सारनी में अपराध क्रमांक 270/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 317(4), 95 बीएनएस का इजाफा किया गया। पुलिस टीम ने जांच के दौरान टावर केबल चोरी करने वाले गिरोह की पहचान कर रोशनी प्रजापति (30), निवासी शिवाजी नगर पाथाखेड़ा तथा बाजी उर्फ यास्मीन शाह (40), निवासी सुपर ई सारनी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा पांच अपचारी बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है, जिन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। बरामद मशरूका पुलिस ने आरोपियों से 50 फीट कॉपर केबल, जिसकी कीमत करीब ₹60 हजार, तथा ₹10 हजार कीमत की लोहे की सामग्री बरामद की है। कुल बरामद मशरूका करीब ₹70 हजार का बताया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरफुसे एवं एसडीओपी सारनी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती और चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा उपनिरीक्षक मनोज कुमार उईके सहित पुलिस टीम द्वारा की गई। टीम में प्रधान आरक्षक मनोज डेहरिया, ज्ञानसिंह टेकाम, आरक्षक राकेश करपे, रविमोहन, देवा, राजू, अनुज, महिला आरक्षक वर्षा नागले, सैनिक सुभाष रघुवंशी एवं महिला सैनिक उर्मिला शामिल रहे।

2 hrs ago
user_Dabang kesari amla mohd. asif
Dabang kesari amla mohd. asif
Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

सारणी में टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं गिरफ्तार 5 अपचारी बालक भी अभिरक्षा में, ₹70 हजार का मशरूका बरामद सारनी पुलिस ने टावरों से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मामले में पांच अपचारी बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब ₹70 हजार कीमत का चोरी का मशरूका बरामद किया है। पुलिस के अनुसार सलैया निवासी नंदकिशोर यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सलैया में जगदीश यादव के खेत में लगे एयरटेल कंपनी के टावर के पास रात के समय टॉर्च की रोशनी दिखाई दी। जब वह अपने साथियों अनुराग यादव, कैलाश यादव एवं ओमप्रकाश जोशी के साथ मौके पर पहुंचे, तो कुछ लोग टावर की केबल काटकर चोरी कर भागते दिखाई दिए। शिकायत पर थाना सारनी में अपराध क्रमांक 270/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 317(4), 95 बीएनएस का इजाफा

9d525f11-a675-495b-b3b1-a7259bc44084

किया गया। पुलिस टीम ने जांच के दौरान टावर केबल चोरी करने वाले गिरोह की पहचान कर रोशनी प्रजापति (30), निवासी शिवाजी नगर पाथाखेड़ा तथा बाजी उर्फ यास्मीन शाह (40), निवासी सुपर ई सारनी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा पांच अपचारी बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है, जिन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। बरामद मशरूका पुलिस ने आरोपियों से 50 फीट कॉपर केबल, जिसकी कीमत करीब ₹60 हजार, तथा ₹10 हजार कीमत की लोहे की सामग्री बरामद की है। कुल बरामद मशरूका करीब ₹70 हजार का बताया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरफुसे एवं एसडीओपी सारनी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती और चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा उपनिरीक्षक मनोज कुमार उईके सहित पुलिस टीम द्वारा की गई। टीम में प्रधान आरक्षक मनोज डेहरिया, ज्ञानसिंह टेकाम, आरक्षक राकेश करपे, रविमोहन, देवा, राजू, अनुज, महिला आरक्षक वर्षा नागले, सैनिक सुभाष रघुवंशी एवं महिला सैनिक उर्मिला शामिल रहे।

More news from Betul and nearby areas
  • कृषक संगोष्ठी में कृषि अभियांत्रिकी योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों की दी जानकारी कृषक संगोष्ठी में कृषि अभियांत्रिकी योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों की दी जानकारी --- बैतूल, 26 अगस्त 2026/ बैतूल विकासखंड के ग्राम कोसमी में बुधवार को कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी किसानों को दी गई। संगोष्ठी में कृषि अभियांत्रिकी विभाग के सहायक कृषि यंत्री डॉ. प्रमोद मीणा ने किसानों को कस्टम हायरिंग सेंटर, हाईटेक हब तथा भारत सरकार की एआईएफ योजना सहित कृषि यंत्रीकरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में महिंद्रा एंड महिंद्रा के नेशनल हेड डिस्ट्रीब्यूशन कपिल मल्होत्रा, बैतूल डीलर अमित जैन, महिंद्रा इंश्योरेंस की टीम सहित प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को कृषि से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, कृषि यंत्रों एवं आधुनिक तकनीकों के उपयोग के संबंध में जानकारी दी तथा किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर पर कस्टम हायरिंग योजना से लाभान्वित हितग्राही मुकेश आहाके को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। 000
    1
    कृषक संगोष्ठी में कृषि अभियांत्रिकी योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों की दी जानकारी
कृषक संगोष्ठी में कृषि अभियांत्रिकी योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों की दी जानकारी
---
बैतूल, 26 अगस्त 2026/ बैतूल विकासखंड के ग्राम कोसमी में बुधवार को कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी किसानों को दी गई।  
संगोष्ठी में कृषि अभियांत्रिकी विभाग के सहायक कृषि यंत्री डॉ. प्रमोद मीणा ने किसानों को कस्टम हायरिंग सेंटर, हाईटेक हब तथा भारत सरकार की एआईएफ योजना सहित कृषि यंत्रीकरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।  
कार्यक्रम में महिंद्रा एंड महिंद्रा के नेशनल हेड डिस्ट्रीब्यूशन कपिल मल्होत्रा, बैतूल डीलर अमित जैन, महिंद्रा इंश्योरेंस की टीम सहित प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को कृषि से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, कृषि यंत्रों एवं आधुनिक तकनीकों के उपयोग के संबंध में जानकारी दी तथा किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर पर कस्टम हायरिंग योजना से लाभान्वित हितग्राही मुकेश आहाके को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। 
000
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    3 hrs ago
  • सारनी में टावर केबल चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, दो महिलाएं सहित 5 अपचारी बालक हिरासत में सारनी। सारनी क्षेत्र में टावरों से केबल चोरी करने वाले गिरोह का सारनी पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मामले में पांच अपचारी बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस के अनुसार सलैया क्षेत्र में एयरटेल कंपनी के टावर से केबल चोरी की शिकायत पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से करीब 50 फीट कॉपर केबल, जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये, तथा 10 हजार रुपये की लोहे की सामग्री सहित कुल 70 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में रोशनी प्रजापति (30) निवासी शिवाजी नगर पाथाखेड़ा और बाजी उर्फ यास्मीन शाह (40) निवासी सुपर ई सारनी शामिल हैं। पांच अपचारी बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार उईके सहित सारनी पुलिस टीम द्वारा की गई।
    2
    सारनी में टावर केबल चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, दो महिलाएं सहित 5 अपचारी बालक हिरासत में
सारनी। सारनी क्षेत्र में टावरों से केबल चोरी करने वाले गिरोह का सारनी पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मामले में पांच अपचारी बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार सलैया क्षेत्र में एयरटेल कंपनी के टावर से केबल चोरी की शिकायत पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से करीब 50 फीट कॉपर केबल, जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये, तथा 10 हजार रुपये की लोहे की सामग्री सहित कुल 70 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपियों में रोशनी प्रजापति (30) निवासी शिवाजी नगर पाथाखेड़ा और बाजी उर्फ यास्मीन शाह (40) निवासी सुपर ई सारनी शामिल हैं। पांच अपचारी बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।
कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार उईके सहित सारनी पुलिस टीम द्वारा की गई।
    user_Kashinath Sahu
    Kashinath Sahu
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कलेक्टर ने नगर परिषद मोहगांव प्लांट और लाइब्रेरी का किया निरीक्षण मोहगांव 26 अगस्त 2026 कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने बुधवार को नगर परिषद मोहगांव का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली उन्होंने कर्मचारियों से उनके दायित्व लंबित प्रकरणों तथा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए कलेक्टर ने जनगणना से संबंधित तैयारियों की भी जानकारी ली नगर परिषद कार्यालय में आम नागरिकों की सुविधा के लिए आवश्यक सूचना एवं शासन की योजनाओं से संबंधित सूचना बोर्ड की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर दिया निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया उन्होंने मौके पर प्लांट की नपती कराते हुए निर्माण कार्य की स्थिति एवं संबंधित दस्तावेजों की जानकारी ली नियमों के विपरीत निर्माण पाए जाने पर संबंधित को नोटिस जारी करने तथा आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए कलेक्टर ने परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण पांढुर्णा को निर्देशित किया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्यपालन यंत्री एवं सहायक यंत्री द्वारा नियमित निरीक्षण सुनिश्चित कराया जाए उन्होंने ठेकेदार को प्लांट से संबंधित पूर्ण ड्राइंग एवं डिजाइन का बोर्ड मौके पर प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य जारी रहने तक कार्यपालन यंत्री सहायक यंत्री एवं उपयंत्री द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाना अनिवार्य रहेगा उन्होंने संबंधित पटवारी एवं आरआई को भी नोटिस जारी कर जवाब लेने के निर्देश दिए निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए क्यूब टेस्ट कराने के निर्देश भी दिए गए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जांच एवं आवश्यक कार्रवाई पूरी होने तक संबंधित निर्माण कार्य को रोकना सुनिश्चित करें उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में नियमों का पालन और गुणवत्ता सुनिश्चित करना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है मौके पर नियमित निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए नगर परिषद मोहगांव में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना अमृत 2.0 ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा विशेष निधि के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य संचालित हैं रोड डिवाइडर एवं विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है अमृत 2.0 के तहत ग्रीन स्पेसेस एवं वाटर बॉडी रिज्यूवनेशन के कार्य भी पूर्ण हो चुके हैं जबकि वाटर सप्लाई वर्क का कार्य 95 प्रतिशत पूर्ण बताया गया है कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति पर लगातार निगरानी रखने तथा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए कलेक्टर ने लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं तथा स्टाफ द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली कार्यों की स्थिति से संतुष्ट होकर उन्होंने लाइब्रेरी स्टाफ सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि आप अच्छा काम कर रहे हैं उन्होंने स्टाफ को इसी तरह बेहतर कार्य जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष श्री संदीप भाऊ अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री सिद्धार्थ पटेल सहित नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे
    1
    कलेक्टर ने नगर परिषद मोहगांव प्लांट और लाइब्रेरी का किया निरीक्षण

मोहगांव 26 अगस्त 2026 कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने बुधवार को नगर परिषद मोहगांव का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली उन्होंने कर्मचारियों से उनके दायित्व लंबित प्रकरणों तथा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए
कलेक्टर ने जनगणना से संबंधित तैयारियों की भी जानकारी ली नगर परिषद कार्यालय में आम नागरिकों की सुविधा के लिए आवश्यक सूचना एवं शासन की योजनाओं से संबंधित सूचना बोर्ड की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर दिया
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया उन्होंने मौके पर प्लांट की नपती कराते हुए निर्माण कार्य की स्थिति एवं संबंधित दस्तावेजों की जानकारी ली नियमों के विपरीत निर्माण पाए जाने पर संबंधित को नोटिस जारी करने तथा आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए
कलेक्टर ने परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण पांढुर्णा को निर्देशित किया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्यपालन यंत्री एवं सहायक यंत्री द्वारा नियमित निरीक्षण सुनिश्चित कराया जाए उन्होंने ठेकेदार को प्लांट से संबंधित पूर्ण ड्राइंग एवं डिजाइन का बोर्ड मौके पर प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य जारी रहने तक कार्यपालन यंत्री सहायक यंत्री एवं उपयंत्री द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाना अनिवार्य रहेगा उन्होंने संबंधित पटवारी एवं आरआई को भी नोटिस जारी कर जवाब लेने के निर्देश दिए
निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए क्यूब टेस्ट कराने के निर्देश भी दिए गए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जांच एवं आवश्यक कार्रवाई पूरी होने तक संबंधित निर्माण कार्य को रोकना सुनिश्चित करें
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में नियमों का पालन और गुणवत्ता सुनिश्चित करना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है मौके पर नियमित निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए
नगर परिषद मोहगांव में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना अमृत 2.0 ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा विशेष निधि के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य संचालित हैं रोड डिवाइडर एवं विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है अमृत 2.0 के तहत ग्रीन स्पेसेस एवं वाटर बॉडी रिज्यूवनेशन के कार्य भी पूर्ण हो चुके हैं जबकि वाटर सप्लाई वर्क का कार्य 95 प्रतिशत पूर्ण बताया गया है
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति पर लगातार निगरानी रखने तथा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए
कलेक्टर ने लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं तथा स्टाफ द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली कार्यों की स्थिति से संतुष्ट होकर उन्होंने लाइब्रेरी स्टाफ सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि आप अच्छा काम कर रहे हैं उन्होंने स्टाफ को इसी तरह बेहतर कार्य जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया
निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष श्री संदीप भाऊ अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री सिद्धार्थ पटेल सहित नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे
    user_निलेश कलसकर अटल प्रगति न्यूज़
    निलेश कलसकर अटल प्रगति न्यूज़
    Farmer पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • टेट परीक्षा के विरोध में शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा भैंसदेही विकासखंड के शिक्षकों द्वारा आज माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में आरटीई अधिनियम के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत सेवारत शिक्षकों हेतु टीईटी आयोजित किए जाने के संबंध में मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा परीक्षा संचालन नियम पुस्तिका जारी की गई है उक्त नियम पुस्तिका एवं परीक्षा प्रक्रिया के संबंध में प्रदेश के शिक्षकों के मध्य अनेक व्यावहारिक एवं प्रशासनिक शंकाएं उत्पन्न हुई है अतः संगठन निम्न बिंदुओं पर शासन स्तर से स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए जाने की मांग को, लेकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन ,माननीय शिक्षा मंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन तथा श्रीमान आयुक्त महोदय लोक शिक्षण संचनालय भोपाल के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सुमित गुजर को मंगल वार शाम 5.30 बजे सौपा l दिए गए ज्ञापन में उल्लेख है कि 1.टीईटी की अनिवार्यता संबंधी स्पष्ट सूची जारी की जाए कि किन शिक्षकों को टीईटी देना अनिवार्य हैl 2.पदोन्नति की स्थिति में टी.ई.टी. की पात्रता स्पष्ट की जाए l 3.विषय चयन संबंधी स्पष्टता प्रदान की जाए l 4.पाठ्यक्रम संबंधी स्थिति स्पष्ट की जाए l 5.संविदा शाला शिक्षक पात्रता परीक्षा- 2005 उत्तीर्ण शिक्षकों के संबंध में पुनः टीईटी की आवश्यकता एवं उनकी स्थिति स्पष्ट की जाए l 6. टीईटी अनिवार्य शिक्षकों की विभाग द्वारा स्पष्ट श्रेणीवार सूची जारी की जाए कि किन-किन पदों के शिक्षकों के लिए टी. ई. टी. अनिवार्य हैl 7.उच्च पद का प्रभार प्राप्त शिक्षकों को टेट परीक्षा देने संबंधी स्थिति स्पष्ट की जाए l 8.सर्व शिक्षा अभियान छात्रावास एवं कार्यालय में पदस्थ शिक्षकों हेतु स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किया जाएl संगठन द्वारा उपरोक्त बिंदुओं सहित ज्ञापन में उल्लेखित अन्य 10 बिंदुओं पर यथाशीघ्र स्पष्ट दिशा निर्देश लिखित में जारी कर प्रदेश के हजारों सेवारत शिक्षकों की शंकाओ का समाधान करने की मांग शासन प्रशासन से की गई हैl,ज्ञापन सौंपने वालों में श्रीराम भुस्कुटे, दिनेश चितकारे, मोहम्मद शाकिर सिद्दीकी, सुरेश सेटे, गिरीश मालवीय,सूरज राठौड़, दानवीर क्षत्रपाल, नामदेव कुबड़े, रामविलास बामने ,चंद्र प्रकाश हरसूले, भारत सेमरे , सोहन सलामे ,बृजलाल उईके, राजेंद्र आठनेरे,राजू धोटे, विकास माकोड़े, अनिल मर्शकोले,मिश्रीलाल बामने, सुंदरलाल वाडीवा, विट्ठल गजलवार, श्रीमती रीना धुर्वे ,अरुण महाले, सुनीता इवने, सविता वाडीवा,अर्चना भराडे, सुमन बेले, बबीता महाले,शिवरती मालवी, शर्मिला उईके, चंद्रकला चिलाटे आदि उपस्थित थे
    1
    टेट परीक्षा के विरोध में शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
भैंसदेही
विकासखंड के शिक्षकों द्वारा आज माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में आरटीई अधिनियम के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत सेवारत शिक्षकों हेतु टीईटी आयोजित किए जाने के संबंध में मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा परीक्षा संचालन नियम पुस्तिका जारी की गई है उक्त नियम पुस्तिका एवं परीक्षा प्रक्रिया के संबंध में प्रदेश के शिक्षकों के मध्य अनेक व्यावहारिक एवं प्रशासनिक शंकाएं उत्पन्न हुई है अतः संगठन निम्न बिंदुओं पर शासन स्तर से स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए जाने की मांग को, लेकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन ,माननीय शिक्षा मंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन तथा श्रीमान आयुक्त महोदय लोक शिक्षण संचनालय भोपाल के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सुमित गुजर को मंगल वार शाम 5.30 बजे सौपा l दिए गए ज्ञापन  में उल्लेख है  कि 1.टीईटी की अनिवार्यता संबंधी स्पष्ट सूची जारी की जाए कि किन शिक्षकों को टीईटी देना अनिवार्य हैl 2.पदोन्नति की स्थिति में  टी.ई.टी. की पात्रता स्पष्ट की जाए l   3.विषय चयन संबंधी स्पष्टता प्रदान की जाए l 4.पाठ्यक्रम संबंधी स्थिति स्पष्ट की जाए l 5.संविदा शाला शिक्षक पात्रता परीक्षा- 2005 उत्तीर्ण शिक्षकों के संबंध में पुनः टीईटी की आवश्यकता एवं उनकी स्थिति स्पष्ट की जाए l  6. टीईटी अनिवार्य शिक्षकों की विभाग द्वारा स्पष्ट श्रेणीवार सूची जारी की जाए कि किन-किन पदों के शिक्षकों के लिए टी. ई. टी. अनिवार्य हैl 7.उच्च पद का प्रभार प्राप्त शिक्षकों को टेट परीक्षा देने संबंधी स्थिति स्पष्ट की जाए l 8.सर्व शिक्षा अभियान छात्रावास एवं कार्यालय में पदस्थ शिक्षकों हेतु स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किया जाएl  संगठन द्वारा उपरोक्त बिंदुओं सहित ज्ञापन में उल्लेखित अन्य 10 बिंदुओं पर यथाशीघ्र स्पष्ट दिशा निर्देश लिखित में जारी कर प्रदेश के हजारों सेवारत शिक्षकों की शंकाओ का समाधान करने की मांग शासन प्रशासन से की गई हैl,ज्ञापन सौंपने वालों में श्रीराम भुस्कुटे, दिनेश चितकारे, मोहम्मद शाकिर सिद्दीकी, सुरेश सेटे, गिरीश मालवीय,सूरज राठौड़, दानवीर क्षत्रपाल, नामदेव कुबड़े, रामविलास बामने ,चंद्र प्रकाश हरसूले, भारत सेमरे , सोहन सलामे ,बृजलाल उईके, राजेंद्र आठनेरे,राजू धोटे, विकास माकोड़े, अनिल मर्शकोले,मिश्रीलाल बामने, सुंदरलाल वाडीवा, विट्ठल  गजलवार, श्रीमती रीना धुर्वे ,अरुण महाले, सुनीता इवने, सविता  वाडीवा,अर्चना भराडे, सुमन बेले, बबीता महाले,शिवरती मालवी,  शर्मिला उईके, चंद्रकला चिलाटे आदि उपस्थित थे
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • छिंदवाड़ा में गांजा तस्कर पकड़ाए छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही छिंदवाड़ा गांजा तस्कर
    1
    छिंदवाड़ा में  गांजा तस्कर पकड़ाए 
छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही
छिंदवाड़ा  गांजा तस्कर
    user_Aakash Mandrah
    Aakash Mandrah
    Local News Reporter तामिया, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ​मालवीगंज बाइबल कॉलेज रोड पुलिया का स्थायी समाधान! अध्यक्ष जी का धन्यवाद | Itarsi Update ​मुख्य लाइन (Catchy Line) ​इटारसी के गोल्डन गार्डन के सामने वाली वायरल पुलिया का हुआ नया निर्माण, नागरिकों से अपील- 10-12 दिन भारी वाहन न गुजारें। ​डिस्क्रिप्शन (Description) ​इटारसी वासियों के लिए बड़ी राहत! मालवीगंज, बाइबल कॉलेज रोड और गोल्डन गार्डन के सामने बनी वायरल पुलिया का आज स्थायी समाधान कर दिया गया है। जर्जर हिस्से को पूरी तरह तोड़कर नए सिरे से शानदार निर्माण किया गया है। ​इस त्वरित और बेहतरीन कार्य के लिए स्थानीय नागरिकों ने अध्यक्ष जी का दिल से आभार व्यक्त किया है। ​⚠️ विशेष अपील: नवनिर्मित पुलिया की मजबूती और Curing को ध्यान में रखते हुए सभी नागरिकों से अनुरोध है कि अगले 10 से 12 दिनों तक इस मार्ग से भारी वाहनों की आवाजाही बिल्कुल न करें और प्रशासन द्वारा डायवर्ट किए गए रूट का ही उपयोग करें। सहयोग बनाए रखें! ​हैशटैग (Hashtags) ​#ItarsiUpdate #MalviGanjRoad #ItarsiNews #BibleCollegeRoad #GoldenGardenItarsi #Itarsi #MadhyaPradeshNews #PublicNotice #LocalDevelopment ​मालवीगंज बाइबल कॉलेज रोड पुलिया का स्थायी समाधान! अध्यक्ष जी का धन्यवाद | Itarsi Update ​मुख्य लाइन (Catchy Line) ​इटारसी के गोल्डन गार्डन के सामने वाली वायरल पुलिया का हुआ नया निर्माण, नागरिकों से अपील- 10-12 दिन भारी वाहन न गुजारें। ​डिस्क्रिप्शन (Description) ​इटारसी वासियों के लिए बड़ी राहत! मालवीगंज, बाइबल कॉलेज रोड और गोल्डन गार्डन के सामने बनी वायरल पुलिया का आज स्थायी समाधान कर दिया गया है। जर्जर हिस्से को पूरी तरह तोड़कर नए सिरे से शानदार निर्माण किया गया है। ​इस त्वरित और बेहतरीन कार्य के लिए स्थानीय नागरिकों ने अध्यक्ष जी का दिल से आभार व्यक्त किया है। ​⚠️ विशेष अपील: नवनिर्मित पुलिया की मजबूती और Curing को ध्यान में रखते हुए सभी नागरिकों से अनुरोध है कि अगले 10 से 12 दिनों तक इस मार्ग से भारी वाहनों की आवाजाही बिल्कुल न करें और प्रशासन द्वारा डायवर्ट किए गए रूट का ही उपयोग करें। सहयोग बनाए रखें! ​हैशटैग (Hashtags) ​#ItarsiUpdate #MalviGanjRoad #ItarsiNews #BibleCollegeRoad #GoldenGardenItarsi #Itarsi #MadhyaPradeshNews #PublicNotice #LocalDevelopment
    1
    ​मालवीगंज बाइबल कॉलेज रोड पुलिया का स्थायी समाधान! अध्यक्ष जी का धन्यवाद | Itarsi Update
​मुख्य लाइन (Catchy Line)
​इटारसी के गोल्डन गार्डन के सामने वाली वायरल पुलिया का हुआ नया निर्माण, नागरिकों से अपील- 10-12 दिन भारी वाहन न गुजारें।
​डिस्क्रिप्शन (Description)
​इटारसी वासियों के लिए बड़ी राहत! मालवीगंज, बाइबल कॉलेज रोड और गोल्डन गार्डन के सामने बनी वायरल पुलिया का आज स्थायी समाधान कर दिया गया है। जर्जर हिस्से को पूरी तरह तोड़कर नए सिरे से शानदार निर्माण किया गया है।
​इस त्वरित और बेहतरीन कार्य के लिए स्थानीय नागरिकों ने अध्यक्ष जी का दिल से आभार व्यक्त किया है।
​⚠️ विशेष अपील:
नवनिर्मित पुलिया की मजबूती और Curing को ध्यान में रखते हुए सभी नागरिकों से अनुरोध है कि अगले 10 से 12 दिनों तक इस मार्ग से भारी वाहनों की आवाजाही बिल्कुल न करें और प्रशासन द्वारा डायवर्ट किए गए रूट का ही उपयोग करें। सहयोग बनाए रखें!
​हैशटैग (Hashtags)
​#ItarsiUpdate #MalviGanjRoad #ItarsiNews #BibleCollegeRoad #GoldenGardenItarsi #Itarsi #MadhyaPradeshNews #PublicNotice #LocalDevelopment
​मालवीगंज बाइबल कॉलेज रोड पुलिया का स्थायी समाधान! अध्यक्ष जी का धन्यवाद | Itarsi Update
​मुख्य लाइन (Catchy Line)
​इटारसी के गोल्डन गार्डन के सामने वाली वायरल पुलिया का हुआ नया निर्माण, नागरिकों से अपील- 10-12 दिन भारी वाहन न गुजारें।
​डिस्क्रिप्शन (Description)
​इटारसी वासियों के लिए बड़ी राहत! मालवीगंज, बाइबल कॉलेज रोड और गोल्डन गार्डन के सामने बनी वायरल पुलिया का आज स्थायी समाधान कर दिया गया है। जर्जर हिस्से को पूरी तरह तोड़कर नए सिरे से शानदार निर्माण किया गया है।
​इस त्वरित और बेहतरीन कार्य के लिए स्थानीय नागरिकों ने अध्यक्ष जी का दिल से आभार व्यक्त किया है।
​⚠️ विशेष अपील:
नवनिर्मित पुलिया की मजबूती और Curing को ध्यान में रखते हुए सभी नागरिकों से अनुरोध है कि अगले 10 से 12 दिनों तक इस मार्ग से भारी वाहनों की आवाजाही बिल्कुल न करें और प्रशासन द्वारा डायवर्ट किए गए रूट का ही उपयोग करें। सहयोग बनाए रखें!
​हैशटैग (Hashtags)
​#ItarsiUpdate #MalviGanjRoad #ItarsiNews #BibleCollegeRoad #GoldenGardenItarsi #Itarsi #MadhyaPradeshNews #PublicNotice #LocalDevelopment
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    24 min ago
  • मुलताई में ईद मिलादुन्नबी को लेकर उत्साह, मोहब्बत और भाईचारे का दिया संदेश मुलताई। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुलताई शहर सहित क्षेत्र में मुस्लिम समाज में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर समाजजनों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए अमन, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के बताए हुए इंसानियत, मोहब्बत, रहमत और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। शहर में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और समाजजनों को ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समाजजनों ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी इंसानियत को शांति, प्रेम, दया और भाईचारे का रास्ता दिखाया। उनके संदेश को अपने जीवन में अपनाकर समाज में नफरत को दूर किया जा सकता है और आपसी एकता एवं सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने नफरत छोड़ो, मोहब्बत अपनाओ का संदेश देते हुए मुलताई में सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन एवं पुलिस की मौजूदगी रही। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज ने मुलताई सहित पूरे क्षेत्र में अमन-चैन, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। समाजजनों ने सभी नागरिकों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद देते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
    1
    मुलताई में ईद मिलादुन्नबी को लेकर उत्साह, मोहब्बत और भाईचारे का दिया संदेश
मुलताई। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुलताई शहर सहित क्षेत्र में मुस्लिम समाज में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर समाजजनों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए अमन, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के बताए हुए इंसानियत, मोहब्बत, रहमत और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। शहर में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और समाजजनों को ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान समाजजनों ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी इंसानियत को शांति, प्रेम, दया और भाईचारे का रास्ता दिखाया। उनके संदेश को अपने जीवन में अपनाकर समाज में नफरत को दूर किया जा सकता है और आपसी एकता एवं सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है।
शोभायात्रा में शामिल लोगों ने नफरत छोड़ो, मोहब्बत अपनाओ का संदेश देते हुए मुलताई में सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन एवं पुलिस की मौजूदगी रही।
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज ने मुलताई सहित पूरे क्षेत्र में अमन-चैन, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। समाजजनों ने सभी नागरिकों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद देते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
    user_Kashinath Sahu
    Kashinath Sahu
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • भरत नाम से ही हमारे देश का नाम भारत पड़ा:-पंडित राम द्विवेदी काजरी जलाशय पे स्थित शिव मंदिर में चल रही संगीतमय श्रीमद भागवत ब्लॉक मुख्यालय से सटी हुई ग्राम पंचायत कुण्ड बकाजन के काजरी स्थित जलाशय के समीप शिव मंदिर में 20 अगस्त से सार्वजनिक संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ कथा वाचक पंडित राम द्विवेदी जी के मुखारबिंद से चल रहा है।गौरतलब हैं कि कुंड बकाजन जलाशय का निर्माण सन् 1972- 73 में बैतूल ठेकेदार ओमकारसिंह ठाकुर द्वारा करवाया गया था। काजरी के ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि पहले हर साल महाशिवरात्रि पर ठाकुर ओमकारसिंह इस शिव मंदिर पर पूजा करने आया करते थे।उसके बाद यह क्रम उनके बेटे उत्तमसिंह ठाकुर ने जारी रखा।और अब हर महाशिवरात्रि पर उत्तम सिंह के बेटे शैलेन्द्र सिंह ठाकुर आते है। सन् 1972-73 में निर्मित शिव मंदिर का सन् 2025-26 में जीर्णोद्धार कर भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम किया गया।शिव मंदिर में 20 अगस्त से प्रारंभ श्रीमद भागवत कथा में रविवार 23 अगस्त को भरत जी के बारे में विस्तृत में बताया गया।श्रीमद भागवत कथा में कथा वाचक पंडित राम द्विवेदी द्वारा बताया गया कि भरत के नाम पर ही हमारे देश का नाम भारत रखा गया है।साथ ही श्री पंडित जी द्वारा बताया गया कि भरत जी ने दूसरा जन्म मृग यौनि में लिया।वही तीसरा जन्म जड़ भरत नाम से हुआ।जिसमें उन्होंने मौन धारण कर अपना जीवन व्यतीत किया और सिर्फ भगवान के चरणों में अपना जीवन लगा दिया।संगीतमय श्रीमद भागवत कथा में क्षेत्र की जनता बढ़ - चढ़ कर हिस्सा ले राम नाम का रस पान कर रही है।
    1
    भरत नाम से ही हमारे देश का नाम भारत पड़ा:-पंडित राम द्विवेदी 
काजरी जलाशय पे स्थित शिव मंदिर में चल रही संगीतमय श्रीमद भागवत
ब्लॉक मुख्यालय से सटी हुई ग्राम पंचायत कुण्ड बकाजन के काजरी स्थित जलाशय के समीप शिव मंदिर में 20 अगस्त से सार्वजनिक संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ कथा वाचक पंडित राम द्विवेदी जी के मुखारबिंद से चल रहा है।गौरतलब हैं कि कुंड बकाजन जलाशय का निर्माण सन् 1972- 73 में बैतूल ठेकेदार ओमकारसिंह ठाकुर द्वारा करवाया गया था। काजरी के ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि पहले हर साल महाशिवरात्रि पर ठाकुर ओमकारसिंह इस शिव मंदिर पर पूजा करने आया करते थे।उसके बाद यह क्रम उनके बेटे उत्तमसिंह ठाकुर ने जारी रखा।और अब हर महाशिवरात्रि पर उत्तम सिंह के बेटे शैलेन्द्र सिंह ठाकुर आते है। सन् 1972-73 में निर्मित शिव मंदिर का सन् 2025-26 में जीर्णोद्धार कर भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम किया गया।शिव मंदिर में 20 अगस्त से प्रारंभ श्रीमद भागवत कथा में रविवार 23 अगस्त को भरत जी के बारे में विस्तृत में बताया गया।श्रीमद भागवत कथा में कथा वाचक पंडित राम द्विवेदी द्वारा बताया गया कि भरत के नाम पर ही हमारे देश का नाम भारत रखा गया है।साथ ही श्री पंडित जी द्वारा बताया गया कि भरत जी ने दूसरा जन्म मृग यौनि में लिया।वही तीसरा जन्म जड़ भरत नाम से हुआ।जिसमें उन्होंने मौन धारण कर अपना जीवन व्यतीत किया और सिर्फ भगवान के चरणों में अपना जीवन लगा दिया।संगीतमय श्रीमद भागवत कथा में क्षेत्र की जनता बढ़ - चढ़ कर हिस्सा ले राम नाम का रस पान कर रही है।
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सारणी क्षेत्र मे टावर के केबल चोरी करने वाले गिरोह को सारणी पुलिस ने किया गिरफ्तार सारणी क्षेत्र मे टावर के केबल चोरी करने वाले गिरोह को सारणी पुलिस ने किया गिरफ्तार *।।सारणी पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।।* 🔹पुलिस अधीक्षक जिला बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आदतन अपराधियों एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों, तथा चोरी जैसे अपराधो मे संलिप्त अपराधियो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतू स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। 🔹उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरफुसे एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारनी पुलिस द्वारा ‘‘ सारणी क्षेत्र मे टावर के केबल चोरी करने वाले गिरोह को सारणी पुलिस ने गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। 🔹 *मामले का संक्षिप्त विवरण-* फरियादी नंदकिशोर पिता पूरनलाल यादव उम्र 39 साल निवासी सलैया थाना सारणी ने रिपोर्ट किया कि सलैया मे जगदीश यादव के खेत मे लगा एयरटेल कम्पनी का टावर मे टार्च का उजाला दिखने पर फरियादी नंदकिशोर यादव ने मोहल्ले के अनुराग यादव, कैलाश यादव, एवं ओमप्रकाश जोशी के साथ जाकर देखा तो कुछ चोर केबल काटकर चोरी कर लेकर भाग गये। जिसकी रिपोर्ट पर थाना सारणी मे अपराध क्रमांक 270/2026 धारा-331(4),305(ए) भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण मे विवेचना के दौरान प्रकरण मे धारा-317(4),95 बीएनएस का ईजाफा किया गया। 🔹 प्रकरण मे विवेचना के दौरान सारणी/पाथाखेड़ा पुलिस टीम द्वारा सारणी क्षेत्र मे टावर के केबल चोरी करने वाले गिरोह को सारणी पुलिस ने गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। 🔹 *गिरफ्तार आरोपीगण* 1. रोशनी प्रजापति पति शंकर प्रजापति उम्र 30 साल निवासी शिवाजी नगर पाथाखेड़ा 2. बाजी उर्फ यास्मीन शाह पति फरीद शाह उम्र 40 साल निवासी सुपर ई सारणी प्रकरण मे 05 अपचारी बालको को भी अभिरक्षा मे लिया गया है, जिन्हे किशोर न्याय बोर्ड पेश किया जायेगा। 🔹 *जप्ती मशरूकाः-* 50 फीट कापर का तार का केबल कीमती करीब 60,000 रूपये का जप्त किया गया है। एवं लोहे की सामग्री कीमती 10,000 रूपये का कुल कीमती 70,000 रूपये का जप्त किया गया है। 🔹उक्त कार्रवाई में पुलिस टीमः- 1. निरीक्षक-जयपाल इनवाती थाना प्रभारी सारणी 2. उपनिरीक्षक -मनोज कुमार उईके चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा 3. प्र.आर.- मनोज डेहरिया 4.प्र.आर.-ज्ञानसिंह टेकाम 5. आरक्षक -राकेश करपे 6. आरक्षक - रविमोहन 07.आरक्षक - देवा 08.आरक्षक - राजू 09.आरक्षक-अनुज 09.महिला आरक्षक-वर्षा नागले 09.सैनिक - सुभाष रघुवंषी 11.महिला सैनिक- उर्मिला
    1
    सारणी क्षेत्र मे टावर के केबल चोरी करने वाले गिरोह को सारणी पुलिस ने किया गिरफ्तार
सारणी क्षेत्र मे टावर के केबल चोरी करने वाले गिरोह को सारणी पुलिस ने किया गिरफ्तार
*।।सारणी पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।।* 
🔹पुलिस अधीक्षक जिला बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आदतन अपराधियों एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों, तथा चोरी जैसे अपराधो मे संलिप्त अपराधियो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतू स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।
🔹उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरफुसे एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारनी पुलिस द्वारा ‘‘ सारणी क्षेत्र मे टावर के केबल चोरी करने वाले गिरोह को सारणी पुलिस ने गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।
🔹 *मामले का संक्षिप्त विवरण-* 
फरियादी नंदकिशोर पिता पूरनलाल यादव उम्र 39 साल निवासी सलैया थाना सारणी ने रिपोर्ट किया कि सलैया मे जगदीश यादव के खेत मे लगा एयरटेल कम्पनी का टावर मे टार्च का उजाला दिखने पर फरियादी नंदकिशोर यादव ने मोहल्ले के अनुराग यादव, कैलाश यादव, एवं ओमप्रकाश जोशी के साथ जाकर देखा तो कुछ चोर केबल काटकर चोरी कर लेकर भाग गये। जिसकी रिपोर्ट पर थाना सारणी मे अपराध क्रमांक 270/2026 धारा-331(4),305(ए) भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण मे विवेचना के दौरान प्रकरण मे धारा-317(4),95 बीएनएस का ईजाफा किया गया। 
🔹	प्रकरण मे विवेचना के दौरान सारणी/पाथाखेड़ा पुलिस टीम द्वारा सारणी क्षेत्र मे टावर के केबल चोरी करने वाले गिरोह को सारणी पुलिस ने गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।
🔹 *गिरफ्तार आरोपीगण* 
1. रोशनी प्रजापति पति शंकर प्रजापति उम्र 30 साल निवासी शिवाजी नगर पाथाखेड़ा
2. बाजी उर्फ यास्मीन शाह पति फरीद शाह उम्र 40 साल निवासी सुपर ई सारणी
प्रकरण मे 05 अपचारी बालको को भी अभिरक्षा मे लिया गया है, जिन्हे किशोर न्याय बोर्ड पेश किया जायेगा। 
🔹 *जप्ती मशरूकाः-* 
50 फीट कापर का तार का केबल कीमती करीब 60,000 रूपये का जप्त किया गया है।
एवं लोहे की सामग्री कीमती 10,000 रूपये का कुल कीमती 70,000 रूपये का जप्त किया गया है।
🔹उक्त कार्रवाई में पुलिस टीमः- 
1. निरीक्षक-जयपाल इनवाती थाना प्रभारी सारणी 
2. उपनिरीक्षक -मनोज कुमार उईके चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा 
3. प्र.आर.- मनोज डेहरिया
4.प्र.आर.-ज्ञानसिंह टेकाम
5. आरक्षक -राकेश करपे
6. आरक्षक - रविमोहन
07.आरक्षक - देवा
08.आरक्षक - राजू 
09.आरक्षक-अनुज
09.महिला आरक्षक-वर्षा नागले
09.सैनिक - सुभाष रघुवंषी
11.महिला सैनिक- उर्मिला
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.