कलेक्टर ने नगर परिषद मोहगांव प्लांट और लाइब्रेरी का किया निरीक्षण मोहगांव 26 अगस्त 2026 कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने बुधवार को नगर परिषद मोहगांव का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली उन्होंने कर्मचारियों से उनके दायित्व लंबित प्रकरणों तथा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए कलेक्टर ने जनगणना से संबंधित तैयारियों की भी जानकारी ली नगर परिषद कार्यालय में आम नागरिकों की सुविधा के लिए आवश्यक सूचना एवं शासन की योजनाओं से संबंधित सूचना बोर्ड की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर दिया निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया उन्होंने मौके पर प्लांट की नपती कराते हुए निर्माण कार्य की स्थिति एवं संबंधित दस्तावेजों की जानकारी ली नियमों के विपरीत निर्माण पाए जाने पर संबंधित को नोटिस जारी करने तथा आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए कलेक्टर ने परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण पांढुर्णा को निर्देशित किया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्यपालन यंत्री एवं सहायक यंत्री द्वारा नियमित निरीक्षण सुनिश्चित कराया जाए उन्होंने ठेकेदार को प्लांट से संबंधित पूर्ण ड्राइंग एवं डिजाइन का बोर्ड मौके पर प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य जारी रहने तक कार्यपालन यंत्री सहायक यंत्री एवं उपयंत्री द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाना अनिवार्य रहेगा उन्होंने संबंधित पटवारी एवं आरआई को भी नोटिस जारी कर जवाब लेने के निर्देश दिए निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए क्यूब टेस्ट कराने के निर्देश भी दिए गए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जांच एवं आवश्यक कार्रवाई पूरी होने तक संबंधित निर्माण कार्य को रोकना सुनिश्चित करें उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में नियमों का पालन और गुणवत्ता सुनिश्चित करना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है मौके पर नियमित निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए नगर परिषद मोहगांव में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना अमृत 2.0 ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा विशेष निधि के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य संचालित हैं रोड डिवाइडर एवं विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है अमृत 2.0 के तहत ग्रीन स्पेसेस एवं वाटर बॉडी रिज्यूवनेशन के कार्य भी पूर्ण हो चुके हैं जबकि वाटर सप्लाई वर्क का कार्य 95 प्रतिशत पूर्ण बताया गया है कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति पर लगातार निगरानी रखने तथा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए कलेक्टर ने लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं तथा स्टाफ द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली कार्यों की स्थिति से संतुष्ट होकर उन्होंने लाइब्रेरी स्टाफ सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि आप अच्छा काम कर रहे हैं उन्होंने स्टाफ को इसी तरह बेहतर कार्य जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष श्री संदीप भाऊ अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री सिद्धार्थ पटेल सहित नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

- सारनी में टावर केबल चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, दो महिलाएं सहित 5 अपचारी बालक हिरासत में सारनी। सारनी क्षेत्र में टावरों से केबल चोरी करने वाले गिरोह का सारनी पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मामले में पांच अपचारी बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस के अनुसार सलैया क्षेत्र में एयरटेल कंपनी के टावर से केबल चोरी की शिकायत पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से करीब 50 फीट कॉपर केबल, जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये, तथा 10 हजार रुपये की लोहे की सामग्री सहित कुल 70 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में रोशनी प्रजापति (30) निवासी शिवाजी नगर पाथाखेड़ा और बाजी उर्फ यास्मीन शाह (40) निवासी सुपर ई सारनी शामिल हैं। पांच अपचारी बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार उईके सहित सारनी पुलिस टीम द्वारा की गई।2
- सारणी में टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं गिरफ्तार 5 अपचारी बालक भी अभिरक्षा में, ₹70 हजार का मशरूका बरामद सारनी पुलिस ने टावरों से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मामले में पांच अपचारी बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब ₹70 हजार कीमत का चोरी का मशरूका बरामद किया है। पुलिस के अनुसार सलैया निवासी नंदकिशोर यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सलैया में जगदीश यादव के खेत में लगे एयरटेल कंपनी के टावर के पास रात के समय टॉर्च की रोशनी दिखाई दी। जब वह अपने साथियों अनुराग यादव, कैलाश यादव एवं ओमप्रकाश जोशी के साथ मौके पर पहुंचे, तो कुछ लोग टावर की केबल काटकर चोरी कर भागते दिखाई दिए। शिकायत पर थाना सारनी में अपराध क्रमांक 270/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 317(4), 95 बीएनएस का इजाफा किया गया। पुलिस टीम ने जांच के दौरान टावर केबल चोरी करने वाले गिरोह की पहचान कर रोशनी प्रजापति (30), निवासी शिवाजी नगर पाथाखेड़ा तथा बाजी उर्फ यास्मीन शाह (40), निवासी सुपर ई सारनी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा पांच अपचारी बालकों को भी अभिरक्षा में लिया गया है, जिन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। बरामद मशरूका पुलिस ने आरोपियों से 50 फीट कॉपर केबल, जिसकी कीमत करीब ₹60 हजार, तथा ₹10 हजार कीमत की लोहे की सामग्री बरामद की है। कुल बरामद मशरूका करीब ₹70 हजार का बताया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरफुसे एवं एसडीओपी सारनी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती और चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा उपनिरीक्षक मनोज कुमार उईके सहित पुलिस टीम द्वारा की गई। टीम में प्रधान आरक्षक मनोज डेहरिया, ज्ञानसिंह टेकाम, आरक्षक राकेश करपे, रविमोहन, देवा, राजू, अनुज, महिला आरक्षक वर्षा नागले, सैनिक सुभाष रघुवंशी एवं महिला सैनिक उर्मिला शामिल रहे।2
- ईद मिलादुन्नबी के जुलूस का कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत, पुष्प वर्षा कर दी मुबारकबाद आमला। नगर मे ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को मुस्लिम समाज के अनुयायियों द्वारा जामा मस्जिद से विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस के स्वागत के लिए शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए और मार्ग को आकर्षक ढंग से सजाया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजेंद्र भावसार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीर मंजिल चौराहे पर जुलूस का भव्य स्वागत किया। जुलूस में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा कर ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी गई। इसके बाद जुलूस सर्किट हाउस होते हुए मेन मार्केट पहुंचा, जहां भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शहर में की गई आकर्षक लाइटिंग भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। जुलूस मेन मार्केट से होते हुए बारा क्वार्टर पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान शहर में जगह-जगह जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के जुलूस का भव्य स्वागत किया गया। पीर मंजिल चौराहे पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि मनोज मालवे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजेंद्र भावसार, नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, सेवादल प्रभारी जितेंद्र शर्मा, सीमा अतुलकर, सुभाष देशमुख, छन्नू बेले, पार्षद अमित हुडमाडे, सेवादल नगर अध्यक्ष आशु बर्डे, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र बर्थे, युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, यशवंत हूडे, मनीष नागले, बंटी सोनी, नीरज कटारिया, बसंत पाल, गणेश डोमने सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- शानो-शौकत के साथ मनाया जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार छिंदवाड़ा। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर शहर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार धार्मिक उत्साह और शानो-शौकत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे तकरीर का आयोजन किया गया, जिसमें सीतामढ़ी, बिहार से आए मौलाना जनाब मुफ्ती अहसन रजा कादरी साहब ने हुजूर की शान में बयान पेश किया। इसके बाद दोपहर 2 बजे जश्ने ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस आजाद चौक से प्रारंभ होकर गोलगंज, फव्वारा चौक, बस स्टैंड, यातायात थाना, छोटा तालाब, रॉयल चौक होते हुए करबला चौक पहुंचा और इसके बाद आजाद चौक में जुलूस का समापन हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए और पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह का माहौल नजर आया। कार्यक्रम के दौरान गरीब एवं जरूरतमंद विधवा महिलाओं को कपड़े वितरित किए गए। इसके बाद शाम को लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों के अनुसार, रात 9 बजे सवाल-जवाब का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पूरे आयोजन का उद्देश्य आपसी भाईचारा, सौहार्द और जरूरतमंदों की सेवा का संदेश देना रहा।4
- कोर्ट ने पत्नी का मेंटनेंस केस खारिज कर दिया । कोर्ट ने कहा आपको भरणपोषण मागने का हक नहीं है खारिज कर दिया । कोर्ट ने कहा आपको भरणपोषण मागने का हक नहीं है1
- नगर में ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समुदाय ने निकला भव्य जुलुस जगह-जगह स्वागत हुआ आठनेर नगर में ईद मिलादुन्नबी के मोके पर मुस्लिम समाज द्वारा बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ जुलुस निकाला गया जुलुस में बेंडबाजो के साथ छोटे छोटे बच्चे अपने हाथो में झंडे लेकर निकले जुलुस नगर के बाबा की दरगाह से शुरू होकर बाजार चौक, मुख्य सब स्टेशन सहित मार्गों से गुजरा इस दौरान शहर में जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया। वहीं दरगाह पर जुलूस का समापन किया गया। देश के लिए अमन चैन की दुवाएं मांगी गई।1
- मुलताई में ईद मिलादुन्नबी को लेकर उत्साह, मोहब्बत और भाईचारे का दिया संदेश मुलताई। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुलताई शहर सहित क्षेत्र में मुस्लिम समाज में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर समाजजनों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए अमन, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के बताए हुए इंसानियत, मोहब्बत, रहमत और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। शहर में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और समाजजनों को ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समाजजनों ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी इंसानियत को शांति, प्रेम, दया और भाईचारे का रास्ता दिखाया। उनके संदेश को अपने जीवन में अपनाकर समाज में नफरत को दूर किया जा सकता है और आपसी एकता एवं सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने नफरत छोड़ो, मोहब्बत अपनाओ का संदेश देते हुए मुलताई में सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन एवं पुलिस की मौजूदगी रही। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज ने मुलताई सहित पूरे क्षेत्र में अमन-चैन, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। समाजजनों ने सभी नागरिकों को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद देते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।1
- छिंदवाड़ा में राखियों से सजा बाजार, ऑनलाइन शॉपिंग की चुनौती रक्षाबंधन पर्व को लेकर छिंदवाड़ा का बाजार रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों से सज गया है। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर भीम, मोटू-पतलू से लेकर भाई, बहन, जीजा-भाई और भाभी के लिए अलग-अलग डिजाइन की राखियां बाजार में उपलब्ध हैं कुल मिलाकर रक्षाबंधन से पहले छिंदवाड़ा का राखी बाजार गुलजार है, लेकिन ऑनलाइन खरीदारी दुकानदारों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। बाजार में राखियों की वैरायटी और आकर्षक डिजाइनों ने खरीदारी की रौनक बढ़ा दी है। दुकानदारों को त्योहार पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है। हालांकि, ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन का असर राखियों के कारोबार पर भी देखने को मिल रहा है। ग्राहक अब बाजार के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी राखियां खरीद रहे हैं।4
- सारणी क्षेत्र मे टावर के केबल चोरी करने वाले गिरोह को सारणी पुलिस ने किया गिरफ्तार सारणी क्षेत्र मे टावर के केबल चोरी करने वाले गिरोह को सारणी पुलिस ने किया गिरफ्तार *।।सारणी पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।।* 🔹पुलिस अधीक्षक जिला बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आदतन अपराधियों एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों, तथा चोरी जैसे अपराधो मे संलिप्त अपराधियो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतू स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। 🔹उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरफुसे एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारनी पुलिस द्वारा ‘‘ सारणी क्षेत्र मे टावर के केबल चोरी करने वाले गिरोह को सारणी पुलिस ने गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। 🔹 *मामले का संक्षिप्त विवरण-* फरियादी नंदकिशोर पिता पूरनलाल यादव उम्र 39 साल निवासी सलैया थाना सारणी ने रिपोर्ट किया कि सलैया मे जगदीश यादव के खेत मे लगा एयरटेल कम्पनी का टावर मे टार्च का उजाला दिखने पर फरियादी नंदकिशोर यादव ने मोहल्ले के अनुराग यादव, कैलाश यादव, एवं ओमप्रकाश जोशी के साथ जाकर देखा तो कुछ चोर केबल काटकर चोरी कर लेकर भाग गये। जिसकी रिपोर्ट पर थाना सारणी मे अपराध क्रमांक 270/2026 धारा-331(4),305(ए) भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण मे विवेचना के दौरान प्रकरण मे धारा-317(4),95 बीएनएस का ईजाफा किया गया। 🔹 प्रकरण मे विवेचना के दौरान सारणी/पाथाखेड़ा पुलिस टीम द्वारा सारणी क्षेत्र मे टावर के केबल चोरी करने वाले गिरोह को सारणी पुलिस ने गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। 🔹 *गिरफ्तार आरोपीगण* 1. रोशनी प्रजापति पति शंकर प्रजापति उम्र 30 साल निवासी शिवाजी नगर पाथाखेड़ा 2. बाजी उर्फ यास्मीन शाह पति फरीद शाह उम्र 40 साल निवासी सुपर ई सारणी प्रकरण मे 05 अपचारी बालको को भी अभिरक्षा मे लिया गया है, जिन्हे किशोर न्याय बोर्ड पेश किया जायेगा। 🔹 *जप्ती मशरूकाः-* 50 फीट कापर का तार का केबल कीमती करीब 60,000 रूपये का जप्त किया गया है। एवं लोहे की सामग्री कीमती 10,000 रूपये का कुल कीमती 70,000 रूपये का जप्त किया गया है। 🔹उक्त कार्रवाई में पुलिस टीमः- 1. निरीक्षक-जयपाल इनवाती थाना प्रभारी सारणी 2. उपनिरीक्षक -मनोज कुमार उईके चौकी प्रभारी पाथाखेड़ा 3. प्र.आर.- मनोज डेहरिया 4.प्र.आर.-ज्ञानसिंह टेकाम 5. आरक्षक -राकेश करपे 6. आरक्षक - रविमोहन 07.आरक्षक - देवा 08.आरक्षक - राजू 09.आरक्षक-अनुज 09.महिला आरक्षक-वर्षा नागले 09.सैनिक - सुभाष रघुवंषी 11.महिला सैनिक- उर्मिला1