प्रयागराज के नवाबगंज के बरईपुर रामनगर गांव में एक घर के अंदर जमीन में गाड़कर रखे 3 ड्रमों में 500-500 की नोटों की गड्डियां मिलीं। शुरूआती गिनती में 5 करोड़ से ज्यादा कैश बताया जा रहा है, गांव में चर्चा 60 करोड़ तक की है। प्रयागराज के नवाबगंज के बरईपुर रामनगर गांव में एक घर के अंदर जमीन में गाड़कर रखे 3 ड्रमों में 500-500 की नोटों की गड्डियां मिलीं। शुरूआती गिनती में 5 करोड़ से ज्यादा कैश बताया जा रहा है, गांव में चर्चा 60 करोड़ तक की है। मुखबिर की सूचना पर DCP गंगानगर सोनम कुमार और ADCP समेत टीम ने बुधवार शाम छापा मारा। पहले गांव की लाइट कटवाई, फिर 40 से ज्यादा पुलिसवालों ने पूरे घर को घेरा और खुदाई कराई। मकान राकेश यादव उर्फ महाकाल का है!! पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है। घर सील कर दिया गया है और इनकम टैक्स विभाग नोट गिनने की मशीनों से गिनती कर रहा है। बताया जा रहा है आरोपी पुणे में काम करता था, 2020 लॉकडाउन में गांव आया, फिर अचानक जमीनें और ट्रैक्टर खरीदने लगा था, पड़ोसी से झगड़े के बाद पोल खुल गई।
प्रयागराज के नवाबगंज के बरईपुर रामनगर गांव में एक घर के अंदर जमीन में गाड़कर रखे 3 ड्रमों में 500-500 की नोटों की गड्डियां मिलीं। शुरूआती गिनती में 5 करोड़ से ज्यादा कैश बताया जा रहा है, गांव में चर्चा 60 करोड़ तक की है। प्रयागराज के नवाबगंज के बरईपुर रामनगर गांव में एक घर के अंदर जमीन में गाड़कर रखे 3 ड्रमों में 500-500 की नोटों की गड्डियां मिलीं। शुरूआती गिनती में 5 करोड़ से ज्यादा कैश बताया जा रहा है, गांव में चर्चा 60 करोड़ तक की है। मुखबिर की सूचना पर DCP गंगानगर सोनम कुमार और ADCP समेत टीम ने बुधवार शाम छापा मारा। पहले गांव की लाइट कटवाई, फिर 40 से ज्यादा पुलिसवालों ने पूरे घर को घेरा और खुदाई कराई। मकान राकेश यादव उर्फ महाकाल का है!! पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है। घर सील कर दिया गया है और इनकम टैक्स विभाग नोट गिनने की मशीनों से गिनती कर रहा है। बताया जा रहा है आरोपी पुणे में काम करता था, 2020 लॉकडाउन में गांव आया, फिर अचानक जमीनें और ट्रैक्टर खरीदने लगा था, पड़ोसी से झगड़े के बाद पोल खुल गई।
- प्रयागराज के नवाबगंज के बरईपुर रामनगर गांव में एक घर के अंदर जमीन में गाड़कर रखे 3 ड्रमों में 500-500 की नोटों की गड्डियां मिलीं। शुरूआती गिनती में 5 करोड़ से ज्यादा कैश बताया जा रहा है, गांव में चर्चा 60 करोड़ तक की है। प्रयागराज के नवाबगंज के बरईपुर रामनगर गांव में एक घर के अंदर जमीन में गाड़कर रखे 3 ड्रमों में 500-500 की नोटों की गड्डियां मिलीं। शुरूआती गिनती में 5 करोड़ से ज्यादा कैश बताया जा रहा है, गांव में चर्चा 60 करोड़ तक की है। मुखबिर की सूचना पर DCP गंगानगर सोनम कुमार और ADCP समेत टीम ने बुधवार शाम छापा मारा। पहले गांव की लाइट कटवाई, फिर 40 से ज्यादा पुलिसवालों ने पूरे घर को घेरा और खुदाई कराई। मकान राकेश यादव उर्फ महाकाल का है!! पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है। घर सील कर दिया गया है और इनकम टैक्स विभाग नोट गिनने की मशीनों से गिनती कर रहा है। बताया जा रहा है आरोपी पुणे में काम करता था, 2020 लॉकडाउन में गांव आया, फिर अचानक जमीनें और ट्रैक्टर खरीदने लगा था, पड़ोसी से झगड़े के बाद पोल खुल गई।1
- मौत को दावत दे रहा जर्जर बिजली का पोल, क्या बड़े हादसे के बाद जागेगा प्रशासन? बिजली विभाग की घोर लापरवाही कभी भी किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। रिहायशी इलाके में लगा एक बिजली का खंभा पूरी तरह सड़ चुका है और कभी भी भरभराकर गिर सकता है। हैरानी की बात यह है कि इसी जर्जर पोल के सहारे हाईटेंशन तार झूल रहे हैं, लेकिन शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि यह खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और सिर्फ तारों के सहारे टिका हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों को इस खतरे से अवगत कराया, लेकिन विभागीय लापरवाही का आलम यह है कि अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। यह पोल ठीक घरों के सामने है, जहां से बच्चे और राहगीर दिन-रात गुजरते हैं। ऐसे में स्थानीय जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है और वे सीधा सवाल कर रहे हैं—क्या बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? क्या जब यह खंभा किसी मकान पर गिरेगा या किसी निर्दोष की जान जाएगी, तभी कुंभकर्णी नींद में सोए अधिकारी जागेंगे? स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि किसी अनहोनी से पहले इस सड़े हुए खंभे को तुरंत बदला जाए, ताकि लोगों की जान-माल की हिफाजत हो सके।1
- 🌕 Karwa Chauth 2026: प्रयागराज-लखनऊ में कितने बजे निकलेगा चांद? 🌧️ UP Weather Alert | Republic Prayagraj News करवा चौथ पर मौसम ने बढ़ाई चिंता! 🌧️🌙 क्या आज प्रयागराज और लखनऊ में चांद के दर्शन हो पाएंगे? बारिश, बादल और तेज हवाओं के बीच सुहागिनों का इंतजार बढ़ सकता है। जानिए आपके शहर में मौसम का हाल और चंद्रोदय का संभावित समय। 📍 ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें Republic Prayagraj News के साथ। खबर को शेयर करें। 🙏 #KarwaChauth #Prayagraj #WeatherUpdate #UPNews1
- गढ़वा किला तालाब के आसपास कथित अवैध सिलिका क्रेशर प्लांटों का संचालन, खनन विभाग पर सवाल प्रयागराज शंकरगढ़ क्षेत्र के गढ़वा किला तालाब के आसपास कथित रूप से अवैध सिलिका क्रेशर प्लांटों के संचालन का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में तालाब के पास ट्रैक्टर से चलता हुआ क्रेशर प्लांट और धूल का गुबार साफ देखा जा सकता है, जिस पर लिखा है शंकरगढ़ क्षेत्र में तालाब पर अवैध रूप से संचालित क्रेशर प्लांट।स्थानीय लोगों का आरोप है कि शंकरगढ़ में किसके संरक्षण में यह कथित अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। तालाब जैसी सरकारी जमीन पर क्रेशर चलने से पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है और सिलिका डस्ट से लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय मिलीभगत के आरोपों के बीच खनन विभाग की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आखिर जिम्मेदार अधिकारी अनजान हैं या जानबूझकर कार्रवाई से बच रहे हैं? क्षेत्र की जनता ने मांग की है कि गढ़वा किला तालाब के आसपास संचालित सभी क्रेशर प्लांटों की निष्पक्ष जांच कर तत्काल सीज की कार्रवाई की जाए।शुरू ऐप वीडियो की पुष्टि नहीं करता1
- डॉक्टर ए.के. मिश्रा ने दिखाया प्रमाण पत्र, जानलेवा साजिश का आरोप प्रयागराज। स्वास्थ्य विभाग और विश्व स्वास्थ्य संगठन की कार्यप्रणाली को लेकर डॉक्टर ए.के. मिश्रा् ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉ. ए.के. मिश्रा ने दावा किया कि कौशाम्बी में उनके नाम, कार्य और पहचान को लेकर बड़े पैमाने पर धांधली की गई है। कहा कि असली विवाद इस बात का है कि डब्ल्यूएचओ द्वारा दिया गया यह सम्मान वास्तविक रूप से किसे मिला है—असली डॉक्टर को या किसी फर्जी व्यक्ति को। उन्होंने बताया कि डॉक्टर एच.एल. मिश्रा ने लिखित रूप में साफ किया है कि वे कभी कौशाम्बी में पदस्थ नहीं रहे और न ही उन्होंने कोई रिपोर्ट भेजी। डॉ. ए.के. मिश्रा ने भावुक और कड़े लहजे में कहा कि जिस चेहरे को सम्मान मिलना चाहिए था, उसी पर उंगलियां उठाई गईं, उसे झूठे मामलों में फंसाकर जेल भेजा गया और यहां तक कि उसकी हत्या कराने तक की साजिश रचने का आरोप लगाया। डॉ. मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2010 के आसपास डब्ल्यूएचओ के तत्कालीन प्रोजेक्ट मैनेजर हामिद जाफरी के साथ उनकी तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद अधिकारी अचानक पद छोड़कर चले गए और वह पद लंबे समय तक खाली रहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके पास कोई पारंपरिक मेडिकल डिग्री नहीं है, लेकिन लकवा (पैरालिसिस) के सफल इलाज में वे अद्वितीय महारत रखते हैं। उन्होंने दावा किया कि न्याय की लड़ाई में वह कभी पीछे नहीं रहेंगे।1
- अर्नब तूफान के असर से बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड सुबह से छाए रहे बादल, तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर होती रही बारिश अर्नब तूफान के असर से बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड सुबह से छाए रहे बादल, तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर होती रही बारिश जारी, प्रयागराज। जारी क्षेत्र में गुरुवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला नजर आया। तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर हुई बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। आसमान में सुबह से ही बादल छाए रहे और दिनभर टिप-टिप बारिश की बूंदें गिरती रहीं। मौसम में आए बदलाव से लोगों को हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम में अचानक आए बदलाव के चलते बच्चों और बुजुर्गों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ने से लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ने लगा है। वहीं, आसमान में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के चलते धूप भी नहीं निकल सकी। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अर्नब तूफान के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। तेज हवाओं और रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम ने करवट ले ली है। लोगों को अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ने का एहसास होने लगा है। हालांकि, क्षेत्र में हो रही बूंदाबांदी से फिलहाल जनजीवन सामान्य बना हुआ है।2
- एसआरएन अस्पताल में मारपीट मामले में वकीलों का प्रदर्शन प्रयागराज: स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में अधिवक्ता के साथ मारपीट के विरोध में अधिवक्ता धरने पर बैठे,अधिवक्ताओं ने अस्पताल परिसर में नारेबाजी करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि,जब तक मामले में उचित कार्रवाई नहीं होती,तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।1
- थाना खीरी के कचरा चौकी क्षेत्र में टोंस नदी में अवैध बालू खनन जोरों पर थाना खीरी के कचरा चौकी क्षेत्र में टोंस नदी में अवैध बालू खनन जोरों पर प्रयागराज थाना खीरी के कचरा चौकी अंतर्गत टोंस नदी में अवैध बालू खनन का बड़ा मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने पांच घाटों पर अवैध रूप से बालू निकासी की शिकायत की है।ग्रामीणों का आरोप है कि दर्जनों नावों के जरिए दिन-रात टोंस नदी से बालू निकाली जा रही है और जिम्मेदार विभाग बेखबर बना हुआ है। बिना किसी वैध पट्टे के बड़े पैमाने पर खनन किया जा रहा है, जिससे नदी के अस्तित्व और सरकारी राजस्व दोनों को नुकसान पहुंच रहा है।स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और खनन विभाग से मांग की है कि कचरा चौकी क्षेत्र के टोंस नदी के सभी घाटों की जांच कर अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।1