बख्तियारपुर में स्टेट हाईवे-106 फोरलेन परियोजना पर जनसुनवाई बख्तियारपुर। दीदारगंज–फतुहा–बख्तियारपुर–करजान स्टेट हाईवे 106 को फोरलेन बनाने एवं चौड़ीकरण को लेकर अंचल कार्यालय बख्तियारपुर के सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान, पटना के सुधांशु शेखर तथा पथ निर्माण विभाग के अभियंता विकास कुमार गुप्ता ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि प्रस्तावित फोरलेन सड़क की लंबाई लगभग 41 किलोमीटर तथा चौड़ाई 80 से 90 फीट होगी। जनसुनवाई में बख्तियारपुर प्रखंड के विशाल कुमार ने प्रस्ताव रखा कि जिस प्रकार फतुहा में दीदारगंज से फतुहा होते हुए बख्तियारपुर तक मरीन ड्राइव बनाने की मांग सर्वसम्मति से पारित हुई है, उसी तरह दीदारगंज–फतुहा–बख्तियारपुर ताजपुर रोड तक मरीन ड्राइव का निर्माण कराया जाए। इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए समाजसेवी सह पूर्व प्रधानाध्यापक कपिलदेव प्रसाद एवं अवधेश सिंह ने कहा कि स्टेट हाईवे 106 को फोरलेन बनाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर पहले से ही फोरलेन सड़क उपलब्ध है। फोरलेन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण से सड़क किनारे बसे लोगों के मकान और दुकानें टूटेंगी, जिससे आम नागरिकों को भारी नुकसान होगा। कार्यक्रम में अंचल पदाधिकारी निरंजन सुमन, प्रखंड विकास पदाधिकारी उज्ज्वल कांत, श्याम बाबू प्रसाद, राणा परमात्मा सिंह, यतींद्र कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

- बिहार समस्तीपुर मोरवा प्रखंड के हुसैनीपुर गांव में 61 जोड़ी वर वधू शादी को लेकर, लड़की के परिजन का बयान।1
- बाढ़ में बैंक से निकाली गई ₹6 लाख की लूट का खुलासा, पुलिस ने रकम बरामद की बाढ़ (पटना)। बाढ़ थाना क्षेत्र में बैंक से पैसा निकालकर घर लौट रहे व्यक्ति से हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूटी गई पूरी ₹6 लाख की राशि बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार गोवामा कॉलोनी, लंगरपुर वार्ड संख्या-02 निवासी ललन कुमार 5 फरवरी को बैंक ऑफ बड़ौदा से ₹6 लाख निकालकर घर लौट रहे थे। घर के पास गली में बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर रुपयों से भरा झोला छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी अनुसंधान और छापेमारी के बाद पुलिस ने लूट की रकम बरामद कर ली। इस मामले में एक आरोपी के घर से काले रंग के पॉलीथिन में रखे गए ₹6 लाख बरामद किए गए हैं, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में राहत और अपराधियों में दहशत का माहौल है।1
- वैशाली ज़िले के हाजीपुर से बड़ी खबर है। डीटीओ ऑफिस में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिला कलेक्टर वर्षा सिंह अचानक औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गईं। जांच के दौरान एक दलाल को रंगे हाथों पकड़ा गया। डीएम ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन काग़ज़ात के नाम पर अवैध वसूली की गुप्त सूचना मिली थी। दलाल के मोबाइल से लेन-देन से जुड़े अहम सबूत भी सामने आए हैं। मौके पर सदर थाना पुलिस को बुलाया गया है और पूरे मामले में सख़्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी है। डीएम ने साफ कहा है—भ्रष्टाचार में शामिल किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। #हाजीपुर_डीटीओ #DM_वर्षा_सिंह #डीटीओ_ऑफिस_छापा #दलाल_गिरफ्तार #भ्रष्टाचार_बेनकाब #अवैध_वसूली #वैशाली_ब्रेकिंग #बिहार_न्यूज़ #बुलडोज़र_एक्शन2
- समस्तीपुर जिले के, ताजपुर नगर पंचायत क्षेत्र में, महीनेभर से जलापूर्ति बंद होने से आक्रोशित महिलाओं ने कार्यपालक पदाधिकारी का किया घेराव.1
- Post by Rupeshmunnadevi Singh1
- Toppers Valley का जलवा..हुआ farewell थरथरी1
- बिहार,समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के मदुदाबाद स्थित ज्ञानेश्वर एकेडमी के छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी मेले में बिखेरा अपना हुनर, किया अपने विद्यालय का नाम रोशन, अविभावक समेत आगंतुक देख हुए अचंभित ।1
- पटना /बाढ़ : मामला 5 फरवरी का है। गोवामा कॉलोनी, लंगरपुर वार्ड संख्या-02 निवासी और बाइक शोरूम संचालक ललन कुमार बैंक ऑफ बड़ौदा से ₹6 लाख निकालकर घर लौट रहे थे। घर के पास गली में पहले से घात लगाए दो बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर रुपयों से भरा झोला छीन लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस हरकत में आ गई। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक आरोपी के घर से काले रंग की पॉलीथिन में रखे गए पूरे ₹6 लाख बरामद कर लिए गए। हालांकि पुलिस की दबिश के दौरान दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।1
- इंटर पास कर बेचेंगे दारू। बिहार शरीफ में Setter बैठे परीक्षा में। खूब चला चोरी। बिहार शरीफ1