Shuru
Apke Nagar Ki App…
“दिनदहाड़े हुई लूट का खुलासा कर पुलिस ने व्यापारियों में भरोसा जगाया है। यह सराह पटना /बाढ़ : मामला 5 फरवरी का है। गोवामा कॉलोनी, लंगरपुर वार्ड संख्या-02 निवासी और बाइक शोरूम संचालक ललन कुमार बैंक ऑफ बड़ौदा से ₹6 लाख निकालकर घर लौट रहे थे। घर के पास गली में पहले से घात लगाए दो बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर रुपयों से भरा झोला छीन लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस हरकत में आ गई। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक आरोपी के घर से काले रंग की पॉलीथिन में रखे गए पूरे ₹6 लाख बरामद कर लिए गए। हालांकि पुलिस की दबिश के दौरान दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
Vikrant kumar
“दिनदहाड़े हुई लूट का खुलासा कर पुलिस ने व्यापारियों में भरोसा जगाया है। यह सराह पटना /बाढ़ : मामला 5 फरवरी का है। गोवामा कॉलोनी, लंगरपुर वार्ड संख्या-02 निवासी और बाइक शोरूम संचालक ललन कुमार बैंक ऑफ बड़ौदा से ₹6 लाख निकालकर घर लौट रहे थे। घर के पास गली में पहले से घात लगाए दो बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर रुपयों से भरा झोला छीन लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस हरकत में आ गई। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक आरोपी के घर से काले रंग की पॉलीथिन में रखे गए पूरे ₹6 लाख बरामद कर लिए गए। हालांकि पुलिस की दबिश के दौरान दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
More news from बिहार and nearby areas
- बेगूसराय- कार्यालय कक्ष में SP ने लगाया जनता दरबार, 26 फरियादियों की सुनी फरियाद कार्यालय कक्ष में एसपी मनीष ने जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कुल 26 फरियादियों की फरियाद सुनी. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि एक-एक फरियादियों की फरियाद सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया. इस मौके पर SP कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र के गंभीर मामलों का लगातार अवलोकन करने का निर्देश दिया है.1
- चेवाड़ा नगर पंचायत स्थित प्लस टू श्री कृष्ण उच्च माध्यमिक विद्यालय में चोरी की एक घटना सामने आई है। विद्यालय के स्टेज के ऊपर लगे सीसीटीवी कैमरे को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। इस संबंध में सोमवार की शाम 5बजे विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चोरी की यह घटना रविवार की शाम करीब 6 बजे की है। चोरों ने स्टेज पर लगे कैमरे को निशाना बनाया और उसे तोड़कर अपने साथ ले गए। हालांकि चोर पूरी तरह सफल नहीं हो सके, क्योंकि घटना के दौरान उनका हाथ कैमरा तोड़ते हुए तथा चोरी के बाद वहां से जाते समय का दृश्य अन्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। रिकॉर्डिंग में चोरों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं, जिससे जांच में मदद मिलने की संभावना है।घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा इस मामले को लेकर चेवाड़ा थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।विद्यालय परिसर में हुई इस चोरी की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई कर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी विद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की आवश्यकता बताई है।1
- सोमवार को चेवाड़ा प्रखंड के महेशपुर गांव में आध्यात्मिक शिव गुरु चर्चा का भव्य आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में शेखपुरा, नवादा, लखीसराय, जमुई सहित कई अन्य जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिक मार्ग से जोड़ना और शिव को गुरु स्वरूप में स्वीकार करने की प्रेरणा देना रहा। चर्चा के दौरान निवास सिंह, शत्रुघ्न सिंह और मुकेश कुमार के द्वारा शिव गुरु से जुड़े भजन प्रस्तुत किए गए, जिन्हें सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। वहीं आरपी सिंह, रणधीर कुमार सहित अन्य लोगों ने अपने विचार साझा करते हुए लोगों को शिव को अपने जीवन का आध्यात्मिक गुरु मानने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भैया हरिंद्रानंद के बताए तीन सूत्रों का उल्लेख करते हुए बताया कि इनका पालन कर कोई भी व्यक्ति शिव का सच्चा शिष्य बन सकता है। मानव जीवन में एक सच्चे आध्यात्मिक गुरु का होना अत्यंत आवश्यक है, जो व्यक्ति को परमात्मा से जोड़ सके। वक्ताओं ने कहा कि महादेव से बड़ा कोई आध्यात्मिक गुरु नहीं है, क्योंकि वे स्वयं परम सत्य और मार्गदर्शक हैं।4
- लूट कांड में शामिल दो अपराधियों की पहचान, गिरफ्तारी की तैयारी1
- तस्वीर खुद बयां कर रही है सच्चाई... बेलछी प्रखंड के फतेहपुर से मनकौरा भाया हरौली क्षेत्र की यह सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। रोज़ाना हजारों लोगों को जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ता है...... ग्रामीण कार्य विभाग से मांग है कि तुरंत मरम्मत कार्य शुरू कराया जाए। अब और इंतज़ार नहीं — समाधान चाहिए।1
- बरबीघा नगर परिषद के वार्ड नंबर 12 में, गुड्डू कुमार की पुत्री, आकांक्षा प्रदेश की शादी की गई. उसका वीडियो..3
- बाढ़ थाना क्षेत्र में बैंक से निकाली गई ₹6 लाख की लूट मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटी गई पूरी रकम बरामद कर ली है। इस कार्रवाई से इलाके में राहत और अपराधियों में हड़कंप मच गया है।1
- सोमवार को वरुणा पंचायत में कार्यकारिणी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक पंचायत स्तर पर आयोजित की गई, जिसमें पंचायत के विकास और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कपिल देव यादव को कार्यकारिणी अध्यक्ष चुना गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने उनके नाम पर सहमति जताते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में कार्यकारिणी सदस्य राम लखन यादव, गिरनी चौधरी, रिंकू देवी, गुलाब परी, अंजनी देवी तथा रावत जी की उपस्थिति रही। सदस्यों ने पंचायत के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने और आपसी समन्वय के साथ आगे बढ़ने पर बल दिया। इसी दौरान वरुणा पैक्स अध्यक्ष ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों के समक्ष अपना इस्तीफा सौंप दिया। पैक्स अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद बैठक में कुछ समय के लिए चर्चा का माहौल बना रहा। हालांकि इस्तीफे को लेकर आगे की प्रक्रिया और निर्णय संबंधित नियमों के अनुसार लेने पर सहमति बनी। बैठक शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी सदस्यों ने पंचायत हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। यह बैठक सोमवार की शाम करीब 5:00 बजे समाप्त हुई। पंचायत क्षेत्र में इस बैठक को लेकर चर्चा बनी हुई है और आने वाले दिनों में आगे की कार्यवाही पर सभी की नजरें टिकी हैं।1
- बेगूसराय- जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा कदाचारमुक्त सम्पन्न, 164 परीक्षार्थी अनुपस्थित जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा छठे दिन कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. इस बात की जानकारी सोमवार की शाम 05:00 बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने दी. परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न हुई. प्रथम पाली में हिंदी विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई. जहां कुल 20,168 परीक्षार्थियों में 20,004 उपस्थित एवं 164 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में कुल 15,127 परीक्षार्थियों में 14,949 उपस्थित एवं 178 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.1