चेवाड़ा नगर पंचायत स्थित प्लस टू श्री कृष्ण उच्च माध्यमिक विद्यालय में चोरी की एक घटना सामने आई है चेवाड़ा नगर पंचायत स्थित प्लस टू श्री कृष्ण उच्च माध्यमिक विद्यालय में चोरी की एक घटना सामने आई है। विद्यालय के स्टेज के ऊपर लगे सीसीटीवी कैमरे को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। इस संबंध में सोमवार की शाम 5बजे विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चोरी की यह घटना रविवार की शाम करीब 6 बजे की है। चोरों ने स्टेज पर लगे कैमरे को निशाना बनाया और उसे तोड़कर अपने साथ ले गए। हालांकि चोर पूरी तरह सफल नहीं हो सके, क्योंकि घटना के दौरान उनका हाथ कैमरा तोड़ते हुए तथा चोरी के बाद वहां से जाते समय का दृश्य अन्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। रिकॉर्डिंग में चोरों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं, जिससे जांच में मदद मिलने की संभावना है।घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा इस मामले को लेकर चेवाड़ा थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।विद्यालय परिसर में हुई इस चोरी की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई कर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी विद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की आवश्यकता बताई है।
चेवाड़ा नगर पंचायत स्थित प्लस टू श्री कृष्ण उच्च माध्यमिक विद्यालय में चोरी की एक घटना सामने आई है चेवाड़ा नगर पंचायत स्थित प्लस टू श्री कृष्ण उच्च माध्यमिक विद्यालय में चोरी की एक घटना सामने आई है। विद्यालय के स्टेज के ऊपर लगे सीसीटीवी कैमरे को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। इस संबंध में सोमवार की शाम 5बजे विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चोरी की यह घटना रविवार की शाम करीब 6 बजे की है। चोरों ने स्टेज पर लगे कैमरे को निशाना बनाया और उसे तोड़कर अपने साथ ले गए। हालांकि चोर पूरी तरह सफल नहीं हो सके, क्योंकि घटना के दौरान उनका हाथ कैमरा तोड़ते हुए तथा चोरी के बाद वहां से जाते समय का दृश्य अन्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। रिकॉर्डिंग में चोरों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं, जिससे जांच में मदद मिलने की संभावना है।घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा इस मामले को लेकर चेवाड़ा थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।विद्यालय परिसर में हुई इस चोरी की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई कर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी विद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की आवश्यकता बताई है।
- नवादा खबर : रिपोर्टर इम्तियाज फोनवेल के पिता को मारा पैरालिसिस, हालत नाजुक बिहार: नवादा जिला के तहत हिसुआ क प्रखंड के मंझवे के इम्तियाज फोनवेल रिपोर्टर ( स्टार न्यूज़ बिहार) के पिता व मंझवे के जामा मस्जिद के अध्यक्ष व समाजसेवी 75 वर्षीय मोहम्मद मुस्तफा हिदायत साहब को 6 फरवरी 2026 शुक्रवार को पैरालिसिस के साथ ब्रेन हेमरेज हो गया है। जिसके वजह से हालत काफी नाजुक हो गया। नवादा के जाने माने जीवन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर अबू सहमा ने बताया कि मुस्तफा साहब को बांया साइड हाथ और पैर में पैरालिसिस के साथ ब्रेन हेमरेज हो गया है। जिसके कारण बेहोशी हालत में है। ब्रेन हेमरेज का ऑपरेशन करना कामयाबी नहीं हो पाएगा। लिहाजा बीमारी को ठीक करने के लिए इलाज चल रहा है।2
- शेखपुरा - भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत सम्मान समारोह में पटना के बापू सभागर में भाजपा के जिलाध्यक्ष रेशमा भारती के नेतृत्व में लगभग हजारों महिला पुरुष शेखपुरा के भाजपा कार्यालय से रवाना.1
- रामगढ़ चौक पुलिस ने लूट कांड घटना के 3 अपराधी को किया गिरफ्तार। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत लखीसराय सिकंदरा पथ में कोली नहर के निकट बीते दिन देर रात्रि 11:00 बजे टोटो चालक को चाकू का भय दिखाकर किया था लूट पाट इस घटना में त्वरित संज्ञान लेते हुए रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष मंटू कुमार ने जहां तीन लूट कांड में सन्लिप्त अपराधियों को गिरफ्तार किया वहीं घटना में प्रयुक्त चाकू अपाचे मोटरसाइकिल लूट हुआ मोबाइल फोन एवं लूटी हुई राशि भी बरामद की गई। टोटो चालक लखीसराय लाल पहाड़ी वार्ड संख्या 33 निवासी विजय शर्मा के पुत्र सूरज कुमार के द्वारा घटना के तुरंत बाद रामगढ़ चौक थाना में लिखित आवेदन दी गई थी जिस मामले का चरित्र संज्ञान लेते हुए रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष ने हलसी थाना क्षेत्र के पश्चिमी गिधा गांव निवासी अमीर यादव के पुत्र मनीष कुमार कनियार कनिहारी गांव निवासी रामदेव चौहान के पुत्र लक्ष्मण कुमार एवं एक नाबालिक को गिरफ्तार किया एवं घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू अपाचे मोटरसाइकिल मोबाइल फोन एवं राशि भी बरामद की गई इस संबंध में जानकारी देते हुए रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि अपराध पर नियंत्रण करने हेतु प्रशासन की चौकसी दिन-रात बढ़ा दी गई है कोई भी और सामाजिक तत्व थोड़ी भी हरकत करेंगे त्वरित कार्यवाही होगी1
- पटना /बाढ़ : मामला 5 फरवरी का है। गोवामा कॉलोनी, लंगरपुर वार्ड संख्या-02 निवासी और बाइक शोरूम संचालक ललन कुमार बैंक ऑफ बड़ौदा से ₹6 लाख निकालकर घर लौट रहे थे। घर के पास गली में पहले से घात लगाए दो बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर रुपयों से भरा झोला छीन लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस हरकत में आ गई। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक आरोपी के घर से काले रंग की पॉलीथिन में रखे गए पूरे ₹6 लाख बरामद कर लिए गए। हालांकि पुलिस की दबिश के दौरान दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।1
- लखीसराय में पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई। सूचना के आधार पर चलाए गए वाहन जांच अभियान में पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की दो बाइक, एक टोटो और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।मामला तेतराहट थाना क्षेत्र का है। बीते 8 फरवरी की रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधी प्रवृत्ति के लोग मोटरसाइकिल से इलाके में घूम रहे हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।सूचना मिलते ही तेतराहट थाना पुलिस हरकत में आई और तेतराहट बाजार में तत्काल वाहन जांच अभियान शुरू किया गया।जांच के दौरान एक बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को रोका गया। सत्यापन के क्रम में खुलासा हुआ कि बाइक चोरी की है और इस संबंध में तेतरहाट थाना में मामला दर्ज है।पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो पूरे गिरोह का पर्दाफाश हो गया।1
- बख्तियारपुर में स्टेट हाईवे-106 फोरलेन परियोजना पर जनसुनवाई बख्तियारपुर। दीदारगंज–फतुहा–बख्तियारपुर–करजान स्टेट हाईवे 106 को फोरलेन बनाने एवं चौड़ीकरण को लेकर अंचल कार्यालय बख्तियारपुर के सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान, पटना के सुधांशु शेखर तथा पथ निर्माण विभाग के अभियंता विकास कुमार गुप्ता ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि प्रस्तावित फोरलेन सड़क की लंबाई लगभग 41 किलोमीटर तथा चौड़ाई 80 से 90 फीट होगी। जनसुनवाई में बख्तियारपुर प्रखंड के विशाल कुमार ने प्रस्ताव रखा कि जिस प्रकार फतुहा में दीदारगंज से फतुहा होते हुए बख्तियारपुर तक मरीन ड्राइव बनाने की मांग सर्वसम्मति से पारित हुई है, उसी तरह दीदारगंज–फतुहा–बख्तियारपुर ताजपुर रोड तक मरीन ड्राइव का निर्माण कराया जाए। इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए समाजसेवी सह पूर्व प्रधानाध्यापक कपिलदेव प्रसाद एवं अवधेश सिंह ने कहा कि स्टेट हाईवे 106 को फोरलेन बनाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर पहले से ही फोरलेन सड़क उपलब्ध है। फोरलेन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण से सड़क किनारे बसे लोगों के मकान और दुकानें टूटेंगी, जिससे आम नागरिकों को भारी नुकसान होगा। कार्यक्रम में अंचल पदाधिकारी निरंजन सुमन, प्रखंड विकास पदाधिकारी उज्ज्वल कांत, श्याम बाबू प्रसाद, राणा परमात्मा सिंह, यतींद्र कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।1
- सोमवार को वरुणा पंचायत में कार्यकारिणी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक पंचायत स्तर पर आयोजित की गई, जिसमें पंचायत के विकास और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कपिल देव यादव को कार्यकारिणी अध्यक्ष चुना गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने उनके नाम पर सहमति जताते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में कार्यकारिणी सदस्य राम लखन यादव, गिरनी चौधरी, रिंकू देवी, गुलाब परी, अंजनी देवी तथा रावत जी की उपस्थिति रही। सदस्यों ने पंचायत के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने और आपसी समन्वय के साथ आगे बढ़ने पर बल दिया। इसी दौरान वरुणा पैक्स अध्यक्ष ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों के समक्ष अपना इस्तीफा सौंप दिया। पैक्स अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद बैठक में कुछ समय के लिए चर्चा का माहौल बना रहा। हालांकि इस्तीफे को लेकर आगे की प्रक्रिया और निर्णय संबंधित नियमों के अनुसार लेने पर सहमति बनी। बैठक शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी सदस्यों ने पंचायत हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। यह बैठक सोमवार की शाम करीब 5:00 बजे समाप्त हुई। पंचायत क्षेत्र में इस बैठक को लेकर चर्चा बनी हुई है और आने वाले दिनों में आगे की कार्यवाही पर सभी की नजरें टिकी हैं।1
- राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय नितिन नवीन जी के स्वागत अभिनंदन समारोह में बापू सभागार पटना में उपस्थित।3
- शेखपुरा: पूरे गहमा-गहमी और भारी भीड़ के बावजूद साहू समाज के जिला अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न नहीं हो सका। चुनाव को लेकर समाज के लोगों में उत्साह तो था, लेकिन प्रक्रिया को लेकर असहमति के कारण चुनाव अधर में लटक गया। सैकड़ों लोगों की उपस्थिति, फिर भी खाली हाथ लौटे शहर के चकदीवान मोहल्ले स्थित साहू धर्मशाला में जिला अध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि तय की गई थी। जिले के विभिन्न गाँवों से सैकड़ों की संख्या में लोग वहां पहुँचे थे। लेकिन चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण लोगों को निराश होकर वापस घर लौटना पड़ा। लॉटरी से चुनाव कराने के प्रस्ताव का विरोध मौजूद लोगों ने बताया कि प्रदेश से आए प्रतिनिधियों द्वारा वोटिंग के बजाय लॉटरी सिस्टम से चुनाव कराने की बात कही गई, जिसका लोगों ने कड़ा विरोध किया। समाज के सदस्यों का कहना था कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव नहीं होना स्वीकार्य नहीं है। लोगों ने साफ कहा कि लॉटरी प्रणाली बिल्कुल गलत है और इसका वे समर्थन नहीं करते। तीन प्रत्याशी मैदान में, समर्थकों में दिखा उत्साह प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चुनाव मैदान में कुल तीन प्रत्याशी थे — राहुल अकेला, अनिल शंकर और अरुण भगत। इनमें राहुल अकेला के पक्ष में बड़ी संख्या में समर्थक देखे गए। हालांकि तीनों प्रत्याशियों ने गाँव-गाँव जाकर लोगों से संपर्क किया था, जिसका असर यह रहा कि बड़ी संख्या में समाज के लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे। अब अगली तारीख का इंतजार चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं होने से पद अभी रिक्त है। अब समाज के लोगों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि अगला चुनाव कब और किस प्रक्रिया से कराया जाएगा।1