आज दिनांक 22.04.2026 को थाना कोतवाली जालौन पर श्रीमती कुसुम पत्नी अजयपाल नि० ग्राम हरीपुरा थाना कोंक जालौन के द्वारा अपने पति अजयपाल के ऊपर शराब पीकर मारपीट करने एवं रूपया छीन लेने का आरोप लगाकर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रार्थना पत्र के दिये तहरीर के आधार पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना स्थानीय पर धारा 115(2)/351(2) बीएनएस व 3/4 डीर्पच एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। शिकायतकर्ता को मिशन शक्ति केंन्द्र प्रभारी 1030 सीमा कुमारी व महिला हेल्प डेस्क की टीम द्वारा प्रार्थना-पत्र पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पीड़िता को आवश्यक सहायता प्रदान की गई तथा मिशन शक्ति उत्तर प्रदेश पुलिस 1814 महिला हेल्पलाइन, महिला थाना, वन स्टाप सेंटर एवं अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और पीड़िता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। दिनांक 21.04.2026 को पति ने प्रेम से शराब व नशे में मुझे मार पीट एवं मेरा पैसा ले लियां था। आज के दारान आवेदिका के समक्ष उपस्थित होकर ग्राम हरिपुरा थाना भाभरा मैं थाना समाधान दिवस में थाना प्रभारी के निर्देश पर आपसी समझौते के प्रति आश्वासन दिलाया कि अपनी पत्नी के साथ पारिवारिक जीवन शांति पूर्ण रहेगा। आज दोनों पक्षों की सहमति से राजीनामा संपन्न कराया गया। मिशन शक्ति केंन्द्र व महिला हेल्प डेस्क की संवेदनशील, त्वरित कार्यवाही को देखते हुए पीड़िता संतुष्ट हुई गई और आगे सभी पक्षों की आपसी शांति के लिए प्रेरित किया गया।

- Post by Bheem rajawat 96288004581
- लहंगा बुक कराने जा रहे तीन चचेरे भाई-बहनों की सड़क हादसे में मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं यूपी के हमीरपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। राठ कोतवाली क्षेत्र में लहंगा बुक कराने जा रहे तीन चचेरे भाई-बहनों की कार और बाइक की टक्कर में मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। -आपको बता दें कि राठ कोतवाली क्षेत्र के मझगवां रोड पर कुर्रा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रागिनी (26) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीलम (19) और तेज प्रताप (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया, जहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया। उपचार के दौरान उरई मेडिकल कॉलेज में दोनों घायलों की भी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और हेलमेट नहीं पहने थे। राजीव प्रताप सिंह (सीओ राठ) “हादसा सुबह हुआ था। एक युवती की मौके पर मृत्यु हुई थी, जबकि दो घायलों को उपचार के लिए रेफर किया गया था। दोनों की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।” - परिवार के मुताबिक 25 अप्रैल को घर में शादी होनी थी और उसी के लिए तीनों लहंगा बुक कराने जा रहे थे। -हादसे के बाद शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई और खुशियां मातम में बदल गईं। -पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। बहरहाल, एक ही परिवार के तीन युवाओं की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। शादी से ठीक पहले हुए इस हादसे ने परिवार को गहरा सदमा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।3
- gram pradhan se 2 baar shikayat karne ke baad bhi koi sunwai nhi hui hai1
- —तब उनकी सादगी और अपनापन दिल को छू गया था। आज सुबह यह बेहद दुखद समाचार मिला कि हरियाणा की उभरती अदाकारा दिव्यंका सिरोही अब हमारे बीच नहीं रहीं। कम उम्र में हार्ट अटैक से उनका यूँ अचानक जाना दिल को गहरा आघात देने वाला है। सच में, एक चमकता हुआ सितारा बहुत जल्दी बुझ गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दे। ॐ शांति, शांति, शांति 🙏 — शिवपाल सिंह, जालौन3
- जालौन के कोंच में छात्र पर डंडों बेल्ट से हमला आई गम्भीर चोटें घटना CCTV में कैद1
- जालौन। अगल बगल में आयोजित शादी समारोह में डीजे पर बज रहे गानों को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि रात में ही दोनों पक्षों के बीच लाठी, डंडे, बेल्ट और पत्थर चल गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही दोनों पक्षों के लोग भाग गए। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। सीसीटीवी और वायरल वीडियो से हंगामा करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाला स्थित शिवानी गार्डन गेस्ट हाउस में अरूण प्रताप सिंह के यहां शादी समारोह था वहीं पास में ही स्थित डॉ. अंबेडकर इंटर कॉलेज में कढ़ोरे राठौर के यहां भी शादी का कार्यक्रम आयोजित हो रहा था। रात में डीजे पर बज रहे गानों को लेकर अचानक दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी, डंडे और बेल्टों से एक दूसरे पर हमलावर हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पत्थर भी चलने लगे। दोनों पक्षों के बीच हो रही मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ी को देखते ही बबाल कर रहे दोनों पक्षों के लोग भाग गए। हालांकि दोनों पक्षों में से अभी किसी भी पक्ष ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी है। मामले की लेकर सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। फिर भी मामले की संज्ञान लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो से बबाल कर रहे लोगों की पहचान की जा रही है। शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।1
- जालौन में अज्ञात कारणों से घर में लगी भीषण आग, घर में अचानक आग लगने से इलाके में मचा हड़कंप, धू-धू कर जल उठा घर, आनन-फानन में दौड़ पड़े ग्रामीण, सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे, आग की चपेट में आकर घर में रखा सारा सामान जलकर हुआ राख, जालौन कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुरा गांव का मामला।1
- 1 किलोमीटर तक फैली आग से दहशत, बागवानी व भूसा राख फसल कट चुकी थी, टला बड़ा नुकसान कालपी (जालौन), मंगलवार। तहसील क्षेत्र के महेवा ब्लॉक अंतर्गत कीरतपुर मौजा और देवकली के सिपाहा मौजा में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से खाली पड़े खेतों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में फैल गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के अनुसार आग करीब 1:30 बजे लगी और तेजी से फैलती चली गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक आग बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले चुकी थी। स्थानीय ग्रामीणों ने भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग किया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में बागवानी और भूसा जलकर खाक हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि अधिकांश फसलें पहले ही कट चुकी थीं, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से आग लगने के कारणों की जांच कराए जाने और प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की मांग की है।1