Shuru
Apke Nagar Ki App…
खरगोन में पोश और भीड़भाड़ वाले कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित नगरपालिका परिसर से दिनदहाड़े बाइक चोरी होने की घटना सामने आई है। इस बार कोर्ट में भृत्य शैलेन्द्र मंडलोई की बाइक को नगरपालिका परिसर से निशाना बनाया गया है। वारदात को अंजाम देने वाला अज्ञात बदमाश युवक लगातार दूसरी बार सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। आरोपी ने महज 15 दिनों के भीतर दो बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है, जिससे उसके बुलंद हौसलों का पता चलता है। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात बदमाश की तलाश में जुट गई है।
Praveen pal
खरगोन में पोश और भीड़भाड़ वाले कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित नगरपालिका परिसर से दिनदहाड़े बाइक चोरी होने की घटना सामने आई है। इस बार कोर्ट में भृत्य शैलेन्द्र मंडलोई की बाइक को नगरपालिका परिसर से निशाना बनाया गया है। वारदात को अंजाम देने वाला अज्ञात बदमाश युवक लगातार दूसरी बार सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। आरोपी ने महज 15 दिनों के भीतर दो बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है, जिससे उसके बुलंद हौसलों का पता चलता है। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात बदमाश की तलाश में जुट गई है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मध्य प्रदेश के खरगोन जिले स्थित सनावद नगर में लव जिहाद और लैंड जिहाद के विरोध में हिंदू संगठनों की शिकायतों के बाद अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को उल्टे पांव लौटना पड़ा। कार्रवाई शुरू होने के महज 10 मिनट के भीतर ही अधिकारियों को उनके मोबाइल पर न्यायालय के स्थगन आदेश (स्टे) की प्रति प्राप्त हुई, जिसके कारण प्रशासन को बिना कोई कार्रवाई किए बैरंग वापस लौटना पड़ा। प्रशासन की इस अधूरी तैयारी और बिना पूरी जानकारी के की गई कार्रवाई से हिंदू संगठनों में भारी नाराजगी फैल गई। कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों पर लापरवाही, प्रभाव और साठगांठ के कारण ढील बरतने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। विरोध जताने के लिए संगठन के कार्यकर्ता करीब 3 घंटे तक सीएमओ (CMO) निवास के बाहर डटे रहे। हिंदू संगठन के पदाधिकारी विपिन प्रजापति ने भी अधिकारियों पर साठगांठ के गंभीर आरोप लगाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने बताया कि अदालत द्वारा 10 दिनों का स्टे दिया गया है और संबंधित पक्ष से गुरुवार सुबह 11 बजे तक सभी आवश्यक दस्तावेज तलब किए गए हैं। एसडीएम ने सख्त अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट किया कि यदि तय समय तक दस्तावेज पेश नहीं किए गए, तो गुरुवार दोपहर 3 बजे के बाद प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करने की बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन से यह ठोस आश्वासन मिलने के बाद ही कार्यकर्ता सीएमओ निवास से हटे।3
- खरगोन में पोश और भीड़भाड़ वाले कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित नगरपालिका परिसर से दिनदहाड़े बाइक चोरी होने की घटना सामने आई है। इस बार कोर्ट में भृत्य शैलेन्द्र मंडलोई की बाइक को नगरपालिका परिसर से निशाना बनाया गया है। वारदात को अंजाम देने वाला अज्ञात बदमाश युवक लगातार दूसरी बार सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। आरोपी ने महज 15 दिनों के भीतर दो बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है, जिससे उसके बुलंद हौसलों का पता चलता है। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात बदमाश की तलाश में जुट गई है।3
- धामनोद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा।1
- मध्य प्रदेश के धार जिले के धरमपुरी में एक किसान के खेत में रहस्यमय गड्ढा निकला है। इस गड्ढे को लेकर ग्रामीणों का दावा है कि इसके अंदर कोई प्राचीन शिवलिंग है या फिर गुफ़ा है।1
- विधायक मोंटू सोलंकी ने वन अधिकार पट्टाधारी किसानों को नर्मदा सिंचाई से वंचित रखे जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस पूरी स्थिति को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।1
- खरगोन जिले के सनावद में कृषि भूमि पर बने अवैध निर्माण को हटाने पहुंचे प्रशासनिक अमले को कार्रवाई शुरू होने से पहले ही रुकना पड़ा। बुधवार को जब टीम मौके पर पहुंची तो संबंधित पक्ष ने अधिकारियों को मोबाइल पर ही हाईकोर्ट के स्थगन आदेश (स्टे) की प्रति दिखा दी। इसके तुरंत बाद प्रशासन ने कार्रवाई रोक दी और अवैध ढांचा हटाने गई टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा। कार्रवाई रुकने की जानकारी मिलते ही सकल हिंदू समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अपना विरोध दर्ज कराने मुख्य नगर पालिका अधिकारी के आवास पर पहुंच गए। अधिकारियों के साथ हुई चर्चा के बाद एसडीएम सत्यनारायण डरो और मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि संबंधित पक्ष द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की विधिक जांच कराई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक यदि स्थगन आदेश प्रभावी पाया जाता है तो आगे की कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप होगी, अन्यथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सत्यापन के बाद प्रशासन द्वारा लिए जाने वाले अगले फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।4
- बड़वानी के राजपुर में एक बाइक के इंजन में सांप के घुस जाने से अचानक हड़कंप मच गया। सांप की मौजूदगी की वजह से मौके पर अफरा-तफरी फैल गई और इस दौरान करीब 2 घंटे तक लगातार ड्रामा चलता रहा।1
- आखिर गलती किसकी है झूठ कौन बोल रहा है आखिर गलती किसकी है झूठ कौन बोल रहा है @neerajmulewa001 👈 instagram1