हरदोई: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य योजना की बैठक, ऋण में लापरवाही पर बैंकों पर कार्रवाई के निर्देश, सोलर पैनल की शिकायतें प्राथमिकता पर निस्तारित करने को कहा हरदोई: जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में रविवार 13 अप्रैल को स्वामी विवेकानन्द सभागार में प्रधानमंत्री सूर्य योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के क्रियान्वयन की प्रगति और आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य योजना के तहत लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत करने में बैंकों द्वारा बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अग्रणी बैंक प्रबंधक एलडीएम को निर्देश दिए कि ऋण स्वीकृत करने में देरी या आनाकानी करने वाले बैंकों की सूची तत्काल उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि लापरवाह बैंकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी ताकि पात्र लाभार्थियों को समय से योजना का लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने कहा कि कई जगह सोलर पैनल में वोल्टेज कम आने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने विद्युत विभाग और संबंधित वेंडर को निर्देशित किया कि ऐसी सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उपभोक्ता को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। बैठक में उप जिलाधिकारी पूनम भास्कर, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित विद्युत विभाग व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
हरदोई: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य योजना की बैठक, ऋण में लापरवाही पर बैंकों पर कार्रवाई के निर्देश, सोलर पैनल की शिकायतें प्राथमिकता पर निस्तारित करने को कहा हरदोई: जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में रविवार 13 अप्रैल को स्वामी विवेकानन्द सभागार में प्रधानमंत्री सूर्य योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के क्रियान्वयन की प्रगति और आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान
जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य योजना के तहत लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत करने में बैंकों द्वारा बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अग्रणी बैंक प्रबंधक एलडीएम को निर्देश दिए कि ऋण स्वीकृत करने में देरी या आनाकानी करने वाले बैंकों की सूची तत्काल उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि लापरवाह बैंकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी ताकि पात्र लाभार्थियों को समय से योजना का लाभ मिल सके। जिलाधिकारी
ने कहा कि कई जगह सोलर पैनल में वोल्टेज कम आने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने विद्युत विभाग और संबंधित वेंडर को निर्देशित किया कि ऐसी सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उपभोक्ता को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। बैठक में उप जिलाधिकारी पूनम भास्कर, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित विद्युत विभाग व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
- कन्नौज: जनपद में भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सोमवार को एक विशेष यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा भुडहा गांव से शुरू होकर मीरपुर, काजीपूर्वा और मजपूर्वा होते हुए गुरसहायगंज में सकुशल संपन्न हुई। यात्रा का उद्देश्य सामाजिक एकता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना बताया गया। इस यात्रा में रोहित गौतम, प्रदीप गौतम, राजू गौतम और अनुज कठेरिया समेत क्षेत्र के कई लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ यात्रा में भाग लिया। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने यात्रियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया, जिससे माहौल उत्सव जैसा बन गया। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने आपसी संवाद के जरिए क्षेत्र की समस्याओं और उनके समाधान पर भी चर्चा की। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। आयोजक अनुज भाई (मीरपुर टेंट वाले) ने बताया कि इस तरह की यात्राओं का मुख्य उद्देश्य लोगों को जोड़ना और सामाजिक जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना रहे। यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया, जिससे किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने एक-दूसरे का धन्यवाद किया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया।2
- हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां इश्क का जुनून एक खौफनाक कत्ल में बदल गया। गढ़ी रसूलपुर गांव में एक सिरफिरे आशिक ने दिनदहाड़े युवती पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक लंबे समय से युवती पर दबाव बना रहा था, लेकिन इनकार के बाद उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है बने रहें सदन तक के साथ1
- अयोध्या महिला चिकित्सालय की ग्राउंड रिपोर्ट! अस्पताल में मरीजों को हो रही लगातार परेशानियों और बदहाली को लेकर उठ रहे सवालों के बीच, हमारी रिपोर्टर सोनिका ने की अस्पताल की CMS से सीधी बात। 🎤 क्या मरीजों को मिलेगी राहत? क्या प्रशासन की तैयारियां हैं पूरी या सिर्फ हो रहे हैं खोखले दावे? जानिए इस खास बातचीत में! पूरा इंटरव्यू देखने के लिए वीडियो पर क्लिक करें और ग्राउंड जीरो से जुड़ी हर सच्ची खबर के लिए DD Today News को फॉलो करें। अपनी राय नीचे कमेंट में जरूर बताएं! 👇 #Ayodhya #WomensHospital #UPNews #DDTodayNews #GroundReport #PublicHealth #AyodhyaNews #CMSInterview1
- बरेवा में भीषण आग से 100 बीघा गेहूं की फसल राख, जलती वस्तु फेंके जाने की आशंका कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के सुर्सी चौकी अंतर्गत बरेवा गांव में रविवार शाम अज्ञात कारणों से गेहूं के खेतों में भीषण आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और बरेवा, पटकापुर, अइमा व प्रसाद पुरवा गांवों के करीब 100 बीघा खेत जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से जुताई कर आग को फैलने से रोका, वहीं सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली के पोल नहीं हैं, ऐसे में किसी द्वारा जलती वस्तु फेंकने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंचे ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि घटना की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा1
- Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू1
- पत्थरों के आगे गिड़गिड़ाने से क्या होगा?'... जब हरदोई में BJP विधायक ने योगी-मोदी को बता दिया साक्षात 'भगवान'! #HardoiNews #YogiModiBhagwan #SyamPrakashBJP #PoliticsToday #UPPolitics #BreakingNews #सियासी_भक्ति #पत्थर_बनाम_पावर #विधायक_की_आरती #कलयुग_के_भगवान #चापलूसी_की_हद #NetajiOnFire #AmbedkarJayanti2026 #PasiSamajSammelan #DalitPolitics #HardoiPolitics #यूपी_की_राजनीति1
- हरदोई। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह यादव ‘बीरे’ के नेतृत्व में 154 सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई। रैली में मुख्य रूप से समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह कटियारी, जिला पंचायत सदस्य रामसागर, प्रधान सत्यप्रकाश गौतम, हरेन्द्र प्रताप सिंह सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। नेताओं ने अपने संबोधन में क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। साथ ही, कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई। रैली में उमड़ी भीड़ ने यह संकेत दिया कि सवायजपुर क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की पकड़ मजबूत होती नजर आ रही है। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही।3
- छिबरामऊ के भाऊलपुर तिराहे पर आज सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। कोयले से लदे एक बेकाबू ट्रक ने पहले कोचिंग जा रही 14 साल की छात्रा अंशिका को रौंदा, और फिर सीधे फल विक्रेता कन्हैयालाल (65) की दुकान में घुसकर पलट गया। इस खौफनाक हादसे में मासूम अंशिका और बुजुर्ग कन्हैयालाल जी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मुआवजे का ऐलान तो हो गया है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर सड़कों पर बेलगाम दौड़ते इन भारी वाहनों पर प्रशासन का शिकंजा कब कसेगा? इस दर्दनाक हादसे की पूरी ' रिपोर्ट' और रूह कंपा देने वाली कहानी नीचे वीडियो में देखें। 👇 #Kannauj #Chhibramau #KannaujNews #RoadAccident #GroundReport #UPNews #BreakingNews1