Shuru
Apke Nagar Ki App…
छाबी तालाब स्वास्थ्य केंद्र बंद मिला व्यवस्था पर गंभीर सवाल सेवा का समय बोर्ड पर जमीन पर नहीं बांदा शहर के छाबी तालाब स्थित नगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मौजूदा स्थिति तंत्र की घोषणाओं और हकीकत के बीच की खाई को साफ उजागर करती हैं जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ही उपलब्ध न हो तो जनता किस आधार पर भरोसा करें कि स्वास्थ्य सेवाएं उनके लिए सचमुच पहुंच में हैं?
Amod Kumar
छाबी तालाब स्वास्थ्य केंद्र बंद मिला व्यवस्था पर गंभीर सवाल सेवा का समय बोर्ड पर जमीन पर नहीं बांदा शहर के छाबी तालाब स्थित नगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मौजूदा स्थिति तंत्र की घोषणाओं और हकीकत के बीच की खाई को साफ उजागर करती हैं जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ही उपलब्ध न हो तो जनता किस आधार पर भरोसा करें कि स्वास्थ्य सेवाएं उनके लिए सचमुच पहुंच में हैं?
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित अपने कार्यालय पर चंद्रशेखर आजाद के पुण्यतिथि पर फूलों से और माला से धूमधाम से मनाया1
- पिपरी पुलिया पर जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, 5 गिरफ्तार – ₹52,400 और 7 बाइक जब्त *बांदा से बड़ी खबर* जनपद बांदा में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है। Banda के थाना कोतवाली देहात पुलिस ने हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 5 अभियुक्तों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। देर शाम गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम पिपरी पुलिया के आगे दबिश दी, जहां जुए की महफिल सजी हुई थी। पुलिस को देखते ही 5 लोग मौके से फरार हो गए, जबकि 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से माल-फड़ और जामातलाशी में कुल ₹52,400 नकद, 52 अदद ताश के पत्ते और 7 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात पर मु0अं0सं0 46/26 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।1
- #Apkiawajdigital हाथरस | जिला संवाददाता उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक निजी कॉलेज के प्रबंधन की गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपने बकाया ₹5.50 लाख मांगने गई महिला बुक सप्लायर विधि शर्मा के साथ कॉलेज के पुरुष स्टाफ ने न केवल मारपीट की, बल्कि उनके हाथ बांधकर उन्हें बंधक बनाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। क्या है पूरा विवाद? पीड़िता विधि शर्मा लंबे समय से उक्त कॉलेज को किताबों की सप्लाई कर रही हैं। आरोप है कि कॉलेज प्रशासन पर उनका साढ़े पांच लाख रुपये बकाया है। बुधवार को जब वे अपनी रकम का तगादा करने कॉलेज पहुँचीं, तो वहां मौजूद पुरुष कर्मचारियों और अधिकारियों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। घटनाक्रम: "शिक्षा के केंद्र में तालिबानी सलूक" पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि: हाथ बांधे और पीटा: कॉलेज के पुरुष स्टाफ ने बलपूर्वक उनके दोनों हाथ बांध दिए और उनके साथ धक्का-मुक्की की। मोबाइल छीना: जब उन्होंने पुलिस या परिजनों को सूचना देने की कोशिश की, तो उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया ताकि कोई सबूत न बन सके। अश्लील टिप्पणियां: विरोध करने पर उन्हें भद्दी और अश्लील गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी देकर परिसर से बाहर धकेल दिया गया। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची। पीड़िता की हालत और प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने निम्नलिखित कदम उठाए हैं: FIR दर्ज: कॉलेज प्रबंधन और संबंधित पुरुष स्टाफ के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी, बंधक बनाने और लूट (मोबाइल छीनने) की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी की जांच: पुलिस कॉलेज परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान और घटना की पुष्टि की जा सके। व्यापारिक संगठनों में रोष इस घटना के बाद जिले के पुस्तक विक्रेताओं और व्यापारियों में भारी आक्रोश है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे के भीतर दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे आंदोलन करेंगे।1
- हमीरपुर। बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनाने की मांग को लेकर बुंदेलखंड नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। बस स्टैंड से निकले जुलूस में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया और आगामी चुनाव में भाजपा का विरोध करने की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों ने जनपद में कथित अवैध खनन पर भी नाराजगी जताई। संगठन के सहायक अध्यक्ष भानु ने कहा कि यदि जल्द राज्य गठन पर ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।1
- शादी के बाद दुल्हन ने बताया कि वो किसी और को प्यार करती है. जबरन शादी कराई गई है. वो दूल्हे के पास नहीं जाएगी ll इसपर बात पर सास ने दुल्हन की पिटाई कर दी. मामला यूपो के हमीरपुर का है. उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले का यह चर्चित मामला राठ कस्बे के बुधौलियाना मोहल्ला का है। घटना से जुड़ी मुख्य जानकारी इस प्रकार है: मामला: राठ कस्बे के बुधौलियाना मोहल्ला निवासी धरम सिंह कुशवाहा की शादी बिलरख गांव की रहने वाली मिथिलेश के साथ हुई थी। विवाद: सुहागरात के समय दुल्हन ने दूल्हे के साथ रहने से मना कर दिया और बताया कि वह किसी और से प्यार करती है। दुल्हन का आरोप था कि उसके परिजनों ने उसे पीटकर जबरन यह शादी करवाई है। नतीजा: मामला राठ कोतवाली पुलिस तक पहुँचा, जहाँ घंटों चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और शादी के अगले ही दिन उनका तलाक (अलगाव) हो गया।1
- अवैध शराब के विरुद्ध कड़ा प्रहार: 2500 लीटर लहन नष्ट, 60 लीटर कच्ची शराब बरामद1
- मरका थाना क्षेत्र की यमुना नदी पुल के पास एक महिला ने पारिवारिक कारणों के चलते अपनी 5 वर्षीय पुत्री को नदी में फेंका।1
- पण्डित चंद्रशेखर 'तिवारी' आजाद अमर रहे 🙏 ‘दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे’ मातृभूमि की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनका त्याग और तेजस्वी व्यक्तित्व युगों-युगों तक राष्ट्र सेवा एवं माँ भारती के प्रति बलिदान की प्रेरणा देता रहेगा। #जिओ_तिवारी_जनेऊधारी #बलिदान_दिवस1
- #Apkiawajdigital उन्नाव | क्राइम रिपोर्टर उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक युवक ने अपनी 3 वर्षीय मासूम बेटी के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक विकास (32) ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले एक सुसाइड नोट और वीडियो जारी किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी के गैर-मजहब के युवक के साथ प्रेम प्रसंग और ससुराल वालों द्वारा दी गई प्रताड़ना को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पत्नी समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। "मेरी पत्नी दुबई भागना चाहती है..." विकास ने अपने आखिरी संदेश में आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का एक विशेष समुदाय के युवक (मोमडन) के साथ प्रेम संबंध है और वह उसके साथ दुबई भागने की योजना बना रही थी। विकास ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया, तो उसके ससुराल वालों ने उसे बुरी तरह पीटा और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल मृतक के परिजनों और सुसाइड नोट के अनुसार, विकास ने अपनी पत्नी की हरकतों और ससुराल वालों की मारपीट की शिकायत स्थानीय पुलिस से भी की थी। आरोप है कि पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और मूकदर्शक बनी रही। इसी 'सिस्टम की अनदेखी' और पत्नी की बेवफाई से टूटकर विकास ने बुधवार रात बेटी को साथ लेकर रेलवे ट्रैक का रास्ता चुना। 5 लोगों पर एफआईआर दर्ज घटना के बाद इलाके में भारी तनाव और आक्रोश है। पुलिस ने विकास के परिजनों की तहरीर और सुसाइड नोट के आधार पर निम्नलिखित कार्रवाई की है: मुख्य आरोपी: पत्नी, उसके कथित प्रेमी और ससुराल पक्ष के 3 अन्य सदस्यों (कुल 5) पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज। जांच: पुलिस ने वह मोबाइल जब्त कर लिया है जिससे वीडियो बनाया गया था। बयान: "साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।" — क्षेत्राधिकारी (CO), उन्नाव एक मासूम की क्या गलती? इस घटना ने समाज के सामने कई कड़वे सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के विवाद में उस मासूम 3 साल की बच्ची की क्या गलती थी, जिसे दुनिया देखने से पहले ही पिता के साथ मौत के आगोश में सोना पड़ा।1