logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हाटा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत विधायक मोहन वर्मा के सौजन्य से मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, स्कूली छात्र-छात्राओं, एनसीसी व स्काउट कैडेट्स तथा बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ राणा प्रताप चौक से हुआ, जो मुख्य बाजार होते हुए गांधी चौक पहुंची और अंत में मंगलम मैरिज हॉल में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान विधायक मोहन वर्मा तथा पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने शहीद वीर अब्दुल हमीद और महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। हाथों में तिरंगा लिए छात्र-छात्राएं और युवा देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक पवन केडिया, ब्लॉक प्रमुख मोतीचक ब्लॉक प्रमुख सुकरौली डॉ. रवीश सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम का समापन हुआ उक्त अवसर पर पूर्व विधायक पवन केडिया जी ब्लॉक प्रमुख सुकरौली रंजन पासवान ब्लॉक प्रमुख मोती चक अर्चना प्रदीप अग्निवेश मनी नंदू सिंह अवधेश सिंह प्रमोद सक्सेना संजय सिंह मुन्ना बाबू नंदन सिंह संतोष लाल श्रीवास्तव श्री राम मद्धेशिया मुंशी सिंह फैयाज खान प्रतीक बनवाल प्रमोद शर्मा सुधीर हजारों की संख्या में तिरंगा हाथों में लिए लोग मौजूद रहे

3 hrs ago
user_Shrikrishn
Shrikrishn
पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

हाटा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत विधायक मोहन वर्मा के सौजन्य से मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, स्कूली छात्र-छात्राओं, एनसीसी व स्काउट कैडेट्स तथा बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ राणा प्रताप चौक से हुआ, जो मुख्य बाजार होते हुए गांधी चौक पहुंची और अंत में मंगलम मैरिज हॉल में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान विधायक मोहन वर्मा तथा पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने शहीद वीर अब्दुल हमीद और महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। हाथों में तिरंगा लिए छात्र-छात्राएं और युवा देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक पवन केडिया, ब्लॉक प्रमुख मोतीचक ब्लॉक प्रमुख सुकरौली डॉ. रवीश सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम का समापन हुआ उक्त अवसर पर पूर्व विधायक पवन केडिया जी ब्लॉक प्रमुख सुकरौली रंजन पासवान ब्लॉक प्रमुख मोती चक अर्चना प्रदीप अग्निवेश मनी नंदू सिंह अवधेश सिंह प्रमोद सक्सेना संजय सिंह मुन्ना बाबू नंदन सिंह संतोष लाल श्रीवास्तव श्री राम मद्धेशिया मुंशी सिंह फैयाज खान प्रतीक बनवाल प्रमोद शर्मा सुधीर हजारों की संख्या में तिरंगा हाथों में लिए लोग मौजूद रहे

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में जनपद कुशीनगर की सभी चौकियों को आवश्यक आधारभूत सामग्रियों का वितरण किया गया- इस वितरण के अंतर्गत चौकियों को उनके दैनिक परिचालन, बेहतर पुलिसिंग एवं जनसुविधाओं के सुचारु संचालन हेतु आवश्यक मूलभूत संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। इन सामग्रियों के उपलब्ध होने से चौकी स्तर पर कार्यक्षमता में वृद्धि के साथ-साथ जनसामान्य को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में यह वितरण कार्य सम्पन्न कराया गया, जिसका उद्देश्य जनपद की सभी चौकियों को सशक्त बनाना तथा कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना है।
    1
    पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में जनपद कुशीनगर की सभी चौकियों को आवश्यक आधारभूत सामग्रियों का वितरण किया गया-
इस वितरण के अंतर्गत चौकियों को उनके दैनिक परिचालन, बेहतर पुलिसिंग एवं जनसुविधाओं के सुचारु संचालन हेतु आवश्यक मूलभूत संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। इन सामग्रियों के उपलब्ध होने से चौकी स्तर पर कार्यक्षमता में वृद्धि के साथ-साथ जनसामान्य को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में यह वितरण कार्य सम्पन्न कराया गया, जिसका उद्देश्य जनपद की सभी चौकियों को सशक्त बनाना तथा कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना है।
    user_Mantosh Jaiswal
    Mantosh Jaiswal
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *थाना कसया क्षेत्रांतर्गत हुई हत्या की घटना का 03 घण्टे के अंदर सफल अनावरण, एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-* कुशीनगर*थाना कसया क्षेत्रांतर्गत हुई हत्या की घटना का 03 घण्टे के अंदर सफल अनावरण, एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-* पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया डा0 अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 11.08.2026 को थाना कसया पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 0492/2026 धारा 103(1) बीएनएस से सम्बन्धित हत्या में शामिल 01 नफर अभियुक्त अरविन्द पुत्र रामप्यारे गौड़ निवासी भठई बाबु थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। तथा अन्य नामजद अभियुक्त शैलेश गौड़ की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें सक्रिय हैं। *घटना का विवरण-* दिनांक 11.08.2026 को आवेदक योगेन्द्र मद्धेशिया पुत्र स्व0 बच्चा मद्धेशिया ग्राम डुमरी चुरामन छपरा थाना कसया जनपद कुशीनगर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया की उसके पुत्र मोहित मद्धेशिया उम्र करीब 22 वर्ष की ग्राम भठहीबाबू निवासी अरविन्द गौड़ पुत्र रामप्यारे गौड़ तथा उनके चचेरे भाई शैलेश गौड़ पुत्र सुदामा गौड़ द्वारा अरविन्द गौड़ की पुत्री से बात-चीत करने की बात को लेकर ठोस वस्तु से मारकर हत्या कर दिया गया है। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0492/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम 1.अरविन्द पुत्र रामप्यारे गौड़, 2.शैलेश गौड़ पुत्र सुदामा गौड़ निवासी भठई बाबु थाना कसया जनपद कुशीनगर व कुछ व्यक्ति अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत कर प्रकरण की जाँच की गयी तो ज्ञात हुआ कि मृतक मोहित मद्धेशिया पुत्र योगेन्द्र मद्धेशिया उम्र 22 वर्ष का एवं आरोपी अरविन्द गौड़ की पुत्री से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके क्रम में 10/11.08.2026 की रात्रि में मृतक मोहित मद्देशिया द्वारा अपने गांव के बाहर स्थित दूसरे मकान पर अरविन्द गौड़ की पुत्री को मिलने के लिए बुलाया जहाँ पर अरविन्द की पुत्री मोहित मद्धेशिया के सहयोग से मिलने हेतु पहुची थी कि अरविन्द गौड़ तथा उसके चचेरे भाई शैलेश गौड़ अपनी पुत्री को खोजते हुए मोहित मद्धेशिया के रोड के किनारे स्थित दूसरे मकान पर पहुच गये जहाँ दोनो को एक साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिये इसी बात को लेकर अरविन्द गौड़ तथा उनके चचेरे भाई शैलेश गौड़ द्वारा मिलकर ठोस वस्तु से मारकर हत्या कर दिये। *पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 0492/2026 धारा 103(1) बीएनएस थाना कसया जनपद कुशीनगर *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1-अरविन्द पुत्र रामप्यारे गौड़ निवासी भठई बाबु थाना कसया जनपद कुशीनगर *बरामदगी का विवरण* एक अदद लोहे का राड (आलाकत्ल) *गिरफ्तार करने वाली टीमः-* 01. थानाध्यक्ष इत्यानन्द पाण्डेय थाना कसया जनपद कुशीनगर 02. व0उ0नि0 राजेश कुमार यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर 03. उ0नि0 रुद्र प्रताप सिंह थाना कसया जनपद कुशीनगर 04. उ0नि0 अभिषेक यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर 05. का0 अभिषेक राय थाना कसया जनपद कुशीनगर 06. का0 आशुतोष सिंह थाना कसया जनपद कुशीनगर 07. का0 सरवन कुमार थाना कसया जनपद कुशीनगर 08. का0 अरविन्द सिंह थाना कसया जनपद कुशीनगर
    2
    *थाना कसया क्षेत्रांतर्गत हुई हत्या की घटना का 03 घण्टे के अंदर सफल अनावरण, एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*
कुशीनगर*थाना कसया क्षेत्रांतर्गत हुई हत्या की घटना का 03 घण्टे के अंदर सफल अनावरण, एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया डा0 अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 11.08.2026 को थाना कसया पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 0492/2026 धारा 103(1) बीएनएस से सम्बन्धित हत्या में शामिल 01 नफर अभियुक्त अरविन्द पुत्र रामप्यारे गौड़ निवासी भठई बाबु थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। तथा अन्य नामजद अभियुक्त शैलेश गौड़ की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें सक्रिय हैं।
*घटना का विवरण-*
दिनांक 11.08.2026 को आवेदक योगेन्द्र मद्धेशिया पुत्र स्व0 बच्चा मद्धेशिया ग्राम डुमरी चुरामन छपरा थाना कसया जनपद कुशीनगर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया की उसके पुत्र मोहित मद्धेशिया उम्र करीब 22 वर्ष की ग्राम भठहीबाबू निवासी अरविन्द गौड़ पुत्र रामप्यारे गौड़ तथा उनके चचेरे भाई शैलेश गौड़ पुत्र सुदामा गौड़ द्वारा अरविन्द गौड़ की पुत्री से बात-चीत करने की बात को लेकर ठोस वस्तु से मारकर हत्या कर दिया गया है। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0492/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम 1.अरविन्द पुत्र रामप्यारे गौड़, 2.शैलेश गौड़ पुत्र सुदामा गौड़ निवासी भठई बाबु थाना कसया जनपद कुशीनगर व कुछ व्यक्ति अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत कर प्रकरण की जाँच की गयी तो ज्ञात हुआ कि मृतक मोहित मद्धेशिया पुत्र योगेन्द्र मद्धेशिया उम्र 22 वर्ष का एवं आरोपी अरविन्द गौड़ की पुत्री से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके क्रम में 10/11.08.2026 की रात्रि में मृतक मोहित मद्देशिया द्वारा अपने गांव के बाहर स्थित दूसरे मकान पर अरविन्द गौड़ की पुत्री को मिलने के लिए बुलाया जहाँ पर अरविन्द की पुत्री मोहित मद्धेशिया के सहयोग से मिलने हेतु पहुची थी कि अरविन्द गौड़ तथा उसके चचेरे भाई शैलेश गौड़ अपनी पुत्री को खोजते हुए मोहित मद्धेशिया के रोड के किनारे स्थित दूसरे मकान पर पहुच गये जहाँ दोनो को एक साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिये इसी बात को लेकर अरविन्द गौड़ तथा उनके चचेरे भाई शैलेश गौड़ द्वारा मिलकर ठोस वस्तु से मारकर हत्या कर दिये। 
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 0492/2026 धारा 103(1) बीएनएस थाना कसया जनपद कुशीनगर
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1-अरविन्द पुत्र रामप्यारे गौड़ निवासी भठई बाबु थाना कसया जनपद कुशीनगर
*बरामदगी का विवरण*
एक अदद लोहे का राड (आलाकत्ल)
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
01.	थानाध्यक्ष इत्यानन्द पाण्डेय थाना कसया जनपद कुशीनगर
02.	व0उ0नि0 राजेश कुमार यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर 
03.	उ0नि0 रुद्र प्रताप सिंह थाना कसया जनपद कुशीनगर 
04.	उ0नि0 अभिषेक यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर
05.	का0 अभिषेक  राय थाना कसया जनपद कुशीनगर
06.	का0 आशुतोष सिंह थाना कसया जनपद कुशीनगर
07.	का0 सरवन कुमार थाना कसया जनपद कुशीनगर
08.	का0 अरविन्द सिंह थाना कसया जनपद कुशीनगर
    user_जुगनू शर्मा
    जुगनू शर्मा
    Photographer पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जनपद कुशीनगर की सभी चौकियों को आवश्यक आधारभूत सामग्रियों का वितरण कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जनपद कुशीनगर की सभी चौकियों को आवश्यक आधारभूत सामग्रियों का वितरण किया गया इस वितरण के अंतर्गत चौकियों को उनके दैनिक परिचालन, बेहतर पुलिसिंग एवं जनसुविधाओं के सुचारु संचालन हेतु आवश्यक मूलभूत संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। इन सामग्रियों के उपलब्ध होने से चौकी स्तर पर कार्यक्षमता में वृद्धि के साथ-साथ जनसामान्य को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में यह वितरण कार्य सम्पन्न कराया गया, जिसका उद्देश्य जनपद की सभी चौकियों को सशक्त बनाना तथा कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना है।
    1
    जनपद कुशीनगर की सभी चौकियों को आवश्यक आधारभूत सामग्रियों का वितरण
कुशीनगर पुलिस अधीक्षक  केशव कुमार के निर्देशन में जनपद कुशीनगर की सभी चौकियों को आवश्यक आधारभूत सामग्रियों का वितरण किया गया इस वितरण के अंतर्गत चौकियों को उनके दैनिक परिचालन, बेहतर पुलिसिंग एवं जनसुविधाओं के सुचारु संचालन हेतु आवश्यक मूलभूत संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। इन सामग्रियों के उपलब्ध होने से चौकी स्तर पर कार्यक्षमता में वृद्धि के साथ-साथ जनसामान्य को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में यह वितरण कार्य सम्पन्न कराया गया, जिसका उद्देश्य जनपद की सभी चौकियों को सशक्त बनाना तथा कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना है।
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण एवं भव्य रूप से मनाए जाने की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न* *स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण एवं भव्य रूप से मनाए जाने की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न* *अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश* 11 अगस्त, सूचना विभाग, कुशीनगर। स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 को हर्षोल्लास, गरिमा एवं भव्यता के साथ मनाए जाने की तैयारियों को लेकर कल देर सायंकाल कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। उन्होंने निर्देशित किया कि 15 अगस्त को प्रातः 5:00 बजे से जनपद के सभी मंदिरों, मस्जिदों एवं गुरुद्वारों में प्रार्थना सभा आयोजित की जाए। नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाते हुए सार्वजनिक स्थलों एवं मलिन बस्तियों में साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जनपद में स्थित सभी महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मारकों/प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही, जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों एवं भवनों पर प्रातः 8:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। उन्होंने सभी सरकारी भवनों पर एक दिन पूर्व से आकर्षक प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा ध्वजारोहण के पश्चात वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके आश्रितों को सम्मानित किए जाने के संबंध में संबंधित तहसीलदारों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रमों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद के सभी विद्यालयों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगीत एवं देशभक्ति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के साथ खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिला स्टेडियम में क्रॉस-कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे तथा पडरौना स्थित गांधी पार्क में सायंकाल देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जिला प्रतिनिधि द्वारा सेवरही स्थित शहीद स्मारक का विषय भी उठाया गया। उन्होंने अवगत कराया कि उक्त शहीद स्मारक पर स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 11 शहीदों के नाम अंकित हैं। उन्होंने मांग की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उक्त शहीद स्मारक पर उप जिलाधिकारी स्तर के अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाए। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के सभी कार्यक्रमों की तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव एवं देशभक्ति का पर्व है। इसलिए सभी कार्यक्रमों में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए इसे भव्य एवं यादगार बनाया जाए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा सहित सभी संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    2
    स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण एवं भव्य रूप से मनाए जाने की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न*

*स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण एवं भव्य रूप से मनाए जाने की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न*
*अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*
11 अगस्त, सूचना विभाग, कुशीनगर।
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 को हर्षोल्लास, गरिमा एवं भव्यता के साथ मनाए जाने की तैयारियों को लेकर कल देर सायंकाल कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। उन्होंने निर्देशित किया कि 15 अगस्त को प्रातः 5:00 बजे से जनपद के सभी मंदिरों, मस्जिदों एवं गुरुद्वारों में प्रार्थना सभा आयोजित की जाए। नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाते हुए सार्वजनिक स्थलों एवं मलिन बस्तियों में साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने जनपद में स्थित सभी महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मारकों/प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही, जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों एवं भवनों पर प्रातः 8:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। उन्होंने सभी सरकारी भवनों पर एक दिन पूर्व से आकर्षक प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा ध्वजारोहण के पश्चात वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी ने जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके आश्रितों को सम्मानित किए जाने के संबंध में संबंधित तहसीलदारों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रमों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद के सभी विद्यालयों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगीत एवं देशभक्ति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के साथ खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिला स्टेडियम में क्रॉस-कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे तथा पडरौना स्थित गांधी पार्क में सायंकाल देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जिला प्रतिनिधि द्वारा सेवरही स्थित शहीद स्मारक का विषय भी उठाया गया। उन्होंने अवगत कराया कि उक्त शहीद स्मारक पर स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 11 शहीदों के नाम अंकित हैं। उन्होंने मांग की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उक्त शहीद स्मारक पर उप जिलाधिकारी स्तर के अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाए।
अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के सभी कार्यक्रमों की तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव एवं देशभक्ति का पर्व है। इसलिए सभी कार्यक्रमों में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए इसे भव्य एवं यादगार बनाया जाए।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा सहित सभी संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जनपद कुशीनगर के थाना कसया क्षेत्रांतर्गत हुई हत्या की घटना का 03 घण्टे के अंदर सफल अनावरण, एक अभियुक्त की हुई गिरफ्तारी के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा की बाइट-
    1
    जनपद कुशीनगर के थाना कसया क्षेत्रांतर्गत हुई हत्या की घटना का 03 घण्टे के अंदर सफल अनावरण, एक अभियुक्त की हुई गिरफ्तारी के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा की बाइट-
    user_Mantosh Jaiswal
    Mantosh Jaiswal
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हाटा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत विधायक मोहन वर्मा के सौजन्य से मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, स्कूली छात्र-छात्राओं, एनसीसी व स्काउट कैडेट्स तथा बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ राणा प्रताप चौक से हुआ, जो मुख्य बाजार होते हुए गांधी चौक पहुंची और अंत में मंगलम मैरिज हॉल में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान विधायक मोहन वर्मा तथा पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने शहीद वीर अब्दुल हमीद और महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। हाथों में तिरंगा लिए छात्र-छात्राएं और युवा देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक पवन केडिया, ब्लॉक प्रमुख मोतीचक ब्लॉक प्रमुख सुकरौली डॉ. रवीश सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम का समापन हुआ उक्त अवसर पर पूर्व विधायक पवन केडिया जी ब्लॉक प्रमुख सुकरौली रंजन पासवान ब्लॉक प्रमुख मोती चक अर्चना प्रदीप अग्निवेश मनी नंदू सिंह अवधेश सिंह प्रमोद सक्सेना संजय सिंह मुन्ना बाबू नंदन सिंह संतोष लाल श्रीवास्तव श्री राम मद्धेशिया मुंशी सिंह फैयाज खान प्रतीक बनवाल प्रमोद शर्मा सुधीर हजारों की संख्या में तिरंगा हाथों में लिए लोग मौजूद रहे
    1
    हाटा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत विधायक मोहन वर्मा के सौजन्य से मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, स्कूली छात्र-छात्राओं, एनसीसी व स्काउट कैडेट्स तथा बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ राणा प्रताप चौक से हुआ, जो मुख्य बाजार होते हुए गांधी चौक पहुंची और अंत में मंगलम मैरिज हॉल में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान विधायक मोहन वर्मा तथा पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने शहीद वीर अब्दुल हमीद और महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। हाथों में तिरंगा लिए छात्र-छात्राएं और युवा देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक पवन केडिया, ब्लॉक प्रमुख मोतीचक ब्लॉक प्रमुख सुकरौली डॉ. रवीश सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम का समापन हुआ उक्त अवसर पर पूर्व विधायक पवन केडिया जी ब्लॉक प्रमुख सुकरौली रंजन पासवान ब्लॉक प्रमुख मोती चक अर्चना प्रदीप अग्निवेश मनी नंदू सिंह अवधेश सिंह प्रमोद सक्सेना संजय सिंह मुन्ना बाबू नंदन सिंह संतोष लाल श्रीवास्तव श्री राम मद्धेशिया मुंशी सिंह फैयाज खान प्रतीक बनवाल प्रमोद शर्मा सुधीर हजारों की संख्या में तिरंगा हाथों में लिए लोग मौजूद रहे
    user_Shrikrishn
    Shrikrishn
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.