Shuru
Apke Nagar Ki App…
अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक अधेड़ महिला के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गईं. रिंग रोड पर शुक्रवार सुबह राहगीरों ने महिला का शव संदिग्ध हालत में देखा. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की प्रारंभिक जांच में जो तथ्य सामने आए, उन्होंने इस घटना को और भी भयावह बना दिया. महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई है. उसके प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक बोतल मिलने से मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. #ambikapur #chhattisgarh
SAHIL Bhagat
अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक अधेड़ महिला के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गईं. रिंग रोड पर शुक्रवार सुबह राहगीरों ने महिला का शव संदिग्ध हालत में देखा. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की प्रारंभिक जांच में जो तथ्य सामने आए, उन्होंने इस घटना को और भी भयावह बना दिया. महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई है. उसके प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक बोतल मिलने से मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. #ambikapur #chhattisgarh
More news from Balrampur and nearby areas
- बलरामपुर। जिले से अम्बिकापुर जाने वाली निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में राहगीरों को हो रही भारी परेशानी, कच्चे सड़क पर उड़ते धुल से बन रही दुर्घटना की आशंका। अम्बिकापुर से बलरामपुर होते हुए झारखंड को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 343 का कार्य काफी जोरो पर चल रहा है।सड़को में जगह जगह पुल पुलिया निर्माण सहित सड़क समतलीकरण के लिए सड़को पर मिट्टी भरे जा रहे हैं। नए सड़क निर्माण के दौरान सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर उड़ रहे धूल के कारण दुर्घटना की संभावनाएं भी बढ़ रही है।ग्रामीणों ने आज दिनाँक 5 अप्रेल दिन रविवार को समय तकरीबन 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि सड़क पर उड़ते धुल के कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है।सड़क पर यदि कोई बड़ी वाहन निकल जाए तो धूल के कारण सामने कुछ दिखाई नही देता जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।उन्होंने बताया कि सड़क पर पानी का भी छिड़काव नही किया जाता जिससे अब धूल के कारण लोगो को कई बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है।1
- Post by SAHIL Bhagat1
- यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 वाहन चालकों पर कार्रवाई, 90 हजार रुपये अर्थदंड कोंडागांव :- जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए प्रेशर हॉर्न लगाकर वाहन चलाने वाले चालकों पर थाना केशकाल पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा कुल 12 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने प्रत्येक वाहन चालक पर 7500 रुपये का अर्थदंड लगाया, जिससे कुल 12 मामलों में 90,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जानकारी के अनुसार, कोंडागांव जिले में पंकज चन्द्रा के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल अरुण कुमार नेताम के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। अभियान के तहत प्रेशर हॉर्न का उपयोग कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। सभी मामलों को माननीय न्यायालय केशकाल में प्रस्तुत किया गया, जहां प्रत्येक चालक को दंडित किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को घाट क्षेत्र में जाम की स्थिति के दौरान ओवरटेक न करने की समझाइश भी दी। साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक गुलाब टण्डन, सहायक उपनिरीक्षक अनिता मेश्राम, सुरेश मरकाम, प्रधान आरक्षक ईश्वर नेताम, आरक्षक अरुण यादव, सदासिंह नेताम एवं सुकेत राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।3
- राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम का बालोद में भव्य स्वागत, कांग्रेसियों ने माला पहनाकर किया जोरदार अभिनंदन राज्यसभा सदस्य बनने के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र बालोद पहुंचीं छत्तीसगढ़ की सांसद फूलोदेवी नेताम का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी भरे स्वागत के साथ भव्य अभिनंदन किया। फूलोदेवी नेताम रायपुर से अपने गृह नगर जाते समय बालोद जिले के ग्राम पुरूर में थोड़ी देर के लिए रुकीं। यहां बालोद जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया और मिठाइयां खिलाकर स्वागत किया। इस मौके पर फूलोदेवी नेताम ने जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों से चर्चा की और पार्टी में बेहतर ढंग से कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा, “जब भी मुझे संसद में बोलने का मौका मिला है, तो मैंने छत्तीसगढ़ के विकास और प्रगति के लिए, यहां के कोटे के लिए, किसानों, नौजवानों, महिलाओं के लिए हमेशा आवाज उठाई है और आगे भी उठाती रहूंगी।” कार्यकर्ताओं ने सांसद जी के इस पहले दौरे पर उत्साह दिखाते हुए उन्हें पूरे सम्मान के साथ विदा किया। द छत्तीसगढ़ — आपकी आवाज, आपकी खबर।1
- छत्तीसगढ़ की धरती पर पहली बार आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का समापन सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं रहा… बल्कि यह आदिवासी प्रतिभाओं के उभार और सांस्कृतिक गौरव का उत्सव बन गया। जहां कर्नाटक ओवरऑल चैंपियन बना… वहीं मेजबान छत्तीसगढ़ ने अपने पारंपरिक खेल मलखंब में ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरे देश में उसकी गूंज सुनाई दे रही है। बस्तर के अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों से निकलकर आए युवा खिलाड़ियों ने मलखंब के खंभों पर जो अद्भुत संतुलन, ताकत और कला दिखाई… उसने खेल जगत को चौंका दिया। नारायणपुर की अबूझमाड़ मलखंब एकेडमी के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में अपनी छाप छोड़ते हुए पुरुष वर्ग में देशभर की 14 टीमों को पछाड़ दिया। 124.35 अंकों के साथ छत्तीसगढ़ ने प्रथम स्थान हासिल कर न सिर्फ राज्य बल्कि पूरे अबूझमाड़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। वहीं बालिक वर्ग में 80.15 अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है। इस ऐतिहासिक जीत के नायक बने— मानू ध्रुव, मोनू नेताम, मंगडू पोडियाम, राजेश कोर्राम, राकेश कुमार बड़दा और आयुष सिदार। ये सभी खिलाड़ी उसी अबूझमाड़ क्षेत्र से आते हैं, जिसे कभी देश का सबसे दुर्गम इलाका माना जाता था। वहीं बालिका वर्ग में भी छत्तीसगढ़ की बेटियों ने कमाल कर दिखाया। मोनिका पोटाई, संताय पोटाई, सरिता पोयाम, अनिता गोटा, दुर्गेश्वरी कुमेटी और डिपी सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती। खेल विशेषज्ञों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार मलखंब प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का प्रदर्शन तकनीकी रूप से बेहद मजबूत और संतुलित रहा, जिसने निर्णायकों और दर्शकों दोनों को प्रभावित किया। इस सफलता के पीछे कोच मनोज प्रसाद का मार्गदर्शन सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा। उनके अनुशासन, समर्पण और वर्षों की मेहनत ने इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच पर खड़ा कर दिया। पूरे आयोजन के दौरान रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा खेल भावना से सराबोर नजर आए। 10 दिनों तक चले इस महाकुंभ में 30 राज्यों के करीब 3800 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ ने कुल 19 पदक— 3 स्वर्ण, 10 रजत और 6 कांस्य जीतकर पदक तालिका में 9वां स्थान हासिल किया। हालांकि, सरगुजा में आयोजित मलखंब प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का दबदबा सबसे अलग नजर आया… जहां अबूझमाड़ के खिलाड़ियों ने अपनी कला से पूरे देश को प्रभावित किया। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा— "बस्तर और सरगुजा के प्रतिभावान युवाओं ने मलखंब में अद्भुत प्रदर्शन किया है… यह सिर्फ खेल नहीं, हमारी संस्कृति का गौरव है।" उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार इन प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर और ओलंपिक तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अबूझमाड़ जो कभी नक्सल प्रभाव और दुर्गमता के लिए जाना जाता था आज वही क्षेत्र देश को प्रतिभा, संघर्ष और सफलता की नई कहानी सुना रहा है। मलखंब में छत्तीसगढ़ की यह जीत सिर्फ पदकों तक सीमित नहीं है, यह जीत है आत्मविश्वास की, अवसर की, और उस बदलाव की, जो बस्तर के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ रहा है। अगर इसी तरह प्रशिक्षण, संसाधन और समर्थन मिलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब अबूझमाड़ के ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराते नजर आएंगे।1
- *_"Glorious 4th Week"_* *"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"* *12.00 PM, 04.15 PM, 08.45 PM* *_Daimond=150/- & Gold=100/-_* *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt31
- DPS भिलाई में बवाल...5 साल की बच्ची के साथ यौन शोषण के आरोप पर बवाल पर सवाल का जवाब मांगने पहुंचे पैरेंट्स... स्कूल प्रबंधन के साथ चल रही | बैठक... जूनियर विंग DPS के सभी पैरंट्स पहुंचे रिसाली डीपीएस...10.45 बजे तक बवाल जारी है....1
- Post by SAHIL Bhagat1