लखनऊ, 17 फरवरी (भाषा) माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी को शुरू होंगी। इसमें 53 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे। राज्य सरकार द्वारा मंगलवार को यहां जारी एक बयान के मुताबिक, यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी को शुरू होंगी, जो 12 मार्च को सम्पन्न होंगी। इसमें हाईस्कूल के 27 लाख 61 हजार 696 और इंटरमीडिएट के 25 लाख 76 हजार 82 यानी कुल 53 लाख 37 हजार 778 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बयान के मुताबिक, परीक्षाओं के लिए प्रदेश में कुल 8033 केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें 596 राजकीय, 3453 अशासकीय सहायता प्राप्त और 3984 स्ववित्त पोषित विद्यालय शामिल हैं। प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने परीक्षा से एक दिन पहले मंगलवार को शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), लखनऊ शिविर कार्यालय में स्थापित राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन किया। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप इस वर्ष परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह तकनीक आधारित और पारदर्शी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 222 परीक्षा केंद्रों को अति संवेदनशील और 683 को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन केंद्रों पर एसटीएफ और स्थानीय अभिसूचना इकाई को पूरी परीक्षा अवधि में सक्रिय रखा जाएगा और अति संवेदनशील केंद्रों पर दिन में दो बार तलाशी अभियान चलाया जाएगा।

- हरिद्वार में प्रस्तावित गृह मंत्री श्री अमित शाह के कार्यक्रम के सम्बंध में जानकारी देते मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ।1
- Post by V.k.upadhyay1
- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए BJP गृह मंत्रालय ने विभाजनकारी राजनीतिक बीज बोने के लिए जबरन प्रतिबद्धता के साथ दनदनात्मक तरीके से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम लागू कराए जाना गैरों लोकतांत्रिक विभाजन काली काली राजनीति को जन्म दे रहा है #बहुआयामी _राजनीतिक_दल का सरकार को मांगों के साथ सुझाव व ज्ञापनपत्र1
- Post by Sunil Kumar6
- मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी की पीड़ित द्वारा थाना चरथावल पर शिकायत करने पर त्वरित कार्यवाई करते हुए चरथावल थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी को सिखाया सबक, पुलिसकर्मियों के कंधे का सहारा लेकर चलता दिखाई दिया। चरथावल पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है2
- मुजफ्फरनगर SSP संजय कुमार वर्मा का बड़ा बयान! पूरी घटना की सच्चाई आई सामने1
- मुजफ्फरनगर। जनपद में स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जाने के विरोध में विभिन्न किसान संगठनों ने एकजुट होकर मोर्चा खोल दिया है। भारतीय किसान मजदूर सर्व समाज संगठन, भारतीय किसान सर्व धर्म, भारतीय किसान यूनियन चौधरी और भाकियू आंदोलनकारी ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर से उत्पन्न हो रही समस्याओं के समाधान की मांग की है।4
- इंसानियत जानवरों में भी होती है वीडियो देखकर पता लग रहा है सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही वीडियो1