कलयुग का श्रवण कुमार बना गिरधारी, 96 किलो के पिता को कांवड़ में बैठाकर लाया पुष्कर का पवित्र जल रूपनगढ़ उपखंड क्षेत्र के त्योद गांव में सावन के तीसरे सोमवार को आस्था, भक्ति और पिता के प्रति पुत्र के अनूठे समर्पण का भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला। त्योद निवासी **गिरधारी पुत्र पन्नालाल बावरी** अपने 96 किलो वजनी पिता **पन्नालाल बावरी** को बांस से बनी कांवड़ में बैठाकर पिछले छह दिनों से पुष्करराज से पैदल पवित्र जल लेकर गांव पहुंचे। पुत्र के इस अद्भुत समर्पण को देखकर ग्रामीणों ने गिरधारी को **‘कलयुग का श्रवण कुमार’** बताया। गिरधारी ने अपने कंधों पर बांस से बनी कांवड़ उठा रखी थी। कांवड़ के एक तरफ करीब **48 किलो पुष्करराज का पवित्र जल**, जबकि दूसरी तरफ करीब **96 किलो वजन के उनके पिता पन्नालाल बावरी** विराजमान थे। छह दिनों तक पैदल कठिन यात्रा पूरी करने के बाद गिरधारी सोमवार को अपने पिता और पवित्र जल के साथ त्योद पहुंचे। गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने गिरधारी और उनके पिता का **साफा पहनाकर एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत** किया। पिता के प्रति पुत्र के इस समर्पण को देखकर हर कोई भावुक नजर आया और ग्रामीणों ने गिरधारी को कलयुग का श्रवण कुमार बताते हुए उसके जज्बे की सराहना की। ### कांवड़ यात्राओं से गूंजा त्योद सावन सोमवार के अवसर पर त्योद में एक साथ कई कांवड़ यात्राओं के पहुंचने से पूरा गांव **‘बम-बम भोले’** के जयकारों से गूंज उठा। श्रीनाथ समाज की तृतीय कांवड़ यात्रा भी गांव पहुंची, जिसमें **21 कांवड़िए** शामिल रहे। इसके बाद गुर्जर समाज की कांवड़ यात्रा त्योद पहुंची, जिसमें **31 कांवड़िए** शामिल थे। कांवड़ यात्राओं के गांव में पहुंचते ही श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बन गया। श्रद्धालुओं ने पुष्करराज से लाए गए पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। कांवड़ यात्रियों के स्वागत को लेकर ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा त्योद गांव धार्मिक उल्लास में डूबा नजर आया। इस अवसर पर **समाजसेवी भागचंद प्रजापत, राजू दुखिया, दिनेश जांगिड़, तूफान चौधरी, रामचरण गुर्जर, देशराज डूडी, दयाल कौशल, जितेंद्र मेघवाल, ओम खाती** सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पिता के प्रति गिरधारी का यह अनूठा समर्पण, छह दिनों की कठिन पैदल यात्रा और पुष्करराज के पवित्र जल के साथ त्योद पहुंची कांवड़ यात्राओं ने सावन सोमवार को गांव के लिए यादगार बना दिया।
कलयुग का श्रवण कुमार बना गिरधारी, 96 किलो के पिता को कांवड़ में बैठाकर लाया पुष्कर का पवित्र जल रूपनगढ़ उपखंड क्षेत्र के त्योद गांव में सावन के तीसरे सोमवार को आस्था, भक्ति और पिता के प्रति पुत्र के अनूठे समर्पण का भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला। त्योद निवासी **गिरधारी पुत्र पन्नालाल बावरी** अपने 96 किलो वजनी पिता **पन्नालाल बावरी** को बांस से बनी कांवड़ में बैठाकर पिछले छह दिनों से पुष्करराज से पैदल पवित्र जल लेकर गांव पहुंचे। पुत्र के इस अद्भुत समर्पण को देखकर ग्रामीणों ने गिरधारी को **‘कलयुग का श्रवण कुमार’** बताया। गिरधारी ने अपने कंधों पर बांस से बनी कांवड़ उठा रखी थी। कांवड़ के एक तरफ करीब **48 किलो पुष्करराज का पवित्र जल**, जबकि दूसरी तरफ करीब **96 किलो वजन के उनके पिता पन्नालाल बावरी** विराजमान थे। छह दिनों तक पैदल कठिन यात्रा पूरी करने के बाद गिरधारी सोमवार को अपने पिता और पवित्र जल के साथ त्योद पहुंचे। गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने गिरधारी और उनके पिता का **साफा पहनाकर एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत** किया। पिता के प्रति पुत्र के इस समर्पण को देखकर हर कोई भावुक नजर आया और ग्रामीणों ने गिरधारी को कलयुग का श्रवण कुमार बताते हुए उसके जज्बे की सराहना की। ### कांवड़ यात्राओं से गूंजा त्योद सावन सोमवार के अवसर पर त्योद में एक साथ कई कांवड़ यात्राओं के पहुंचने से पूरा गांव **‘बम-बम भोले’** के जयकारों से गूंज उठा। श्रीनाथ समाज की तृतीय कांवड़ यात्रा भी गांव पहुंची, जिसमें **21 कांवड़िए** शामिल रहे। इसके बाद गुर्जर समाज की कांवड़ यात्रा त्योद पहुंची, जिसमें **31 कांवड़िए** शामिल थे। कांवड़ यात्राओं के गांव में पहुंचते ही श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बन गया। श्रद्धालुओं ने पुष्करराज से लाए गए पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। कांवड़ यात्रियों के स्वागत को लेकर ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा त्योद गांव धार्मिक उल्लास में डूबा नजर आया। इस अवसर पर **समाजसेवी भागचंद प्रजापत, राजू दुखिया, दिनेश जांगिड़, तूफान चौधरी, रामचरण गुर्जर, देशराज डूडी, दयाल कौशल, जितेंद्र मेघवाल, ओम खाती** सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पिता के प्रति गिरधारी का यह अनूठा समर्पण, छह दिनों की कठिन पैदल यात्रा और पुष्करराज के पवित्र जल के साथ त्योद पहुंची कांवड़ यात्राओं ने सावन सोमवार को गांव के लिए यादगार बना दिया।
- कलयुग का श्रवण कुमार बना गिरधारी, 96 किलो के पिता को कांवड़ में बैठाकर लाया पुष्कर का पवित्र जल रूपनगढ़ उपखंड क्षेत्र के त्योद गांव में सावन के तीसरे सोमवार को आस्था, भक्ति और पिता के प्रति पुत्र के अनूठे समर्पण का भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला। त्योद निवासी **गिरधारी पुत्र पन्नालाल बावरी** अपने 96 किलो वजनी पिता **पन्नालाल बावरी** को बांस से बनी कांवड़ में बैठाकर पिछले छह दिनों से पुष्करराज से पैदल पवित्र जल लेकर गांव पहुंचे। पुत्र के इस अद्भुत समर्पण को देखकर ग्रामीणों ने गिरधारी को **‘कलयुग का श्रवण कुमार’** बताया। गिरधारी ने अपने कंधों पर बांस से बनी कांवड़ उठा रखी थी। कांवड़ के एक तरफ करीब **48 किलो पुष्करराज का पवित्र जल**, जबकि दूसरी तरफ करीब **96 किलो वजन के उनके पिता पन्नालाल बावरी** विराजमान थे। छह दिनों तक पैदल कठिन यात्रा पूरी करने के बाद गिरधारी सोमवार को अपने पिता और पवित्र जल के साथ त्योद पहुंचे। गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने गिरधारी और उनके पिता का **साफा पहनाकर एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत** किया। पिता के प्रति पुत्र के इस समर्पण को देखकर हर कोई भावुक नजर आया और ग्रामीणों ने गिरधारी को कलयुग का श्रवण कुमार बताते हुए उसके जज्बे की सराहना की। ### कांवड़ यात्राओं से गूंजा त्योद सावन सोमवार के अवसर पर त्योद में एक साथ कई कांवड़ यात्राओं के पहुंचने से पूरा गांव **‘बम-बम भोले’** के जयकारों से गूंज उठा। श्रीनाथ समाज की तृतीय कांवड़ यात्रा भी गांव पहुंची, जिसमें **21 कांवड़िए** शामिल रहे। इसके बाद गुर्जर समाज की कांवड़ यात्रा त्योद पहुंची, जिसमें **31 कांवड़िए** शामिल थे। कांवड़ यात्राओं के गांव में पहुंचते ही श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बन गया। श्रद्धालुओं ने पुष्करराज से लाए गए पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। कांवड़ यात्रियों के स्वागत को लेकर ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा त्योद गांव धार्मिक उल्लास में डूबा नजर आया। इस अवसर पर **समाजसेवी भागचंद प्रजापत, राजू दुखिया, दिनेश जांगिड़, तूफान चौधरी, रामचरण गुर्जर, देशराज डूडी, दयाल कौशल, जितेंद्र मेघवाल, ओम खाती** सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पिता के प्रति गिरधारी का यह अनूठा समर्पण, छह दिनों की कठिन पैदल यात्रा और पुष्करराज के पवित्र जल के साथ त्योद पहुंची कांवड़ यात्राओं ने सावन सोमवार को गांव के लिए यादगार बना दिया।1
- NH 48 पर डंपर में घुसी पिकअप 40 मिनट तक केबिन में फंसा रहा चालक, हाईवे पर लगा लंबा जाम जयपुर अजमेर नेशनल हाईवे-48 पर महलां स्थित पुलिया के ऊपर बीती रात एक डंपर से पिकअप गाड़ी के टकराने का मामला सामने आया है। अजमेर की ओर से आ रही एक पिकअप आगे चल रहे डंपर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक वाहन के अंदर ही फंस गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौखमपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से क्रेन मंगवाई गई और करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद पिकअप में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। इसके बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे बगरू सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बगरू सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं मृतक की पहचान किशनगढ़ क्षेत्र के टिकावड़ा निवासी राजेन्द्र पुत्र हनुमान बागरिया के रूप में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जयपुर की ओर से आ रहे एक ट्रेलर में लोहे के भारी बक्सानुमा सामान लदे हुए थे। पुलिया पार करते समय भारी सामान अचानक उछलकर सड़क पर गिर गया और अजमेर की ओर से आ रहे डंपर से जा टकराया। सड़क पर गिरे सामान से बचने के प्रयास में डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान पीछे से आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर डंपर में जा घुसी। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त पिकअप को सड़क से हटवाया और यातायात व्यवस्था को सुचारु करवाया। पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और ट्रेलर से सड़क पर गिरे भारी सामान को लेकर भी जांच की जा रही है।1
- राजस्थान जयपुर जयपुर देश की बेटियां आज हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं - बिरला1
- 🚨 अजमेर के श्रीनगर अस्पताल में हंगामे की खबर 🚨 अजमेर के श्रीनगर अस्पताल में सरपंच दिलीप राठी जी और डॉक्टर सुरभि जी के बीच विवाद के बाद हंगामा होने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद अस्पताल परिसर में माहौल गरमा गया। घटना के वास्तविक कारण और पूरे घटनाक्रम की पुष्टि संबंधित पक्षों एवं अस्पताल प्रशासन से होना बाकी है। मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। अजमेर से बड़ी खबर… मामला चर्चा में। 🚨 अजमेर के श्रीनगर अस्पताल में हंगामे की खबर 🚨 अजमेर के श्रीनगर अस्पताल में सरपंच दिलीप राठी जी और डॉक्टर सुरभि जी के बीच विवाद के बाद हंगामा होने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद अस्पताल परिसर में माहौल गरमा गया। घटना के वास्तविक कारण और पूरे घटनाक्रम की पुष्टि संबंधित पक्षों एवं अस्पताल प्रशासन से होना बाकी है। मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।1
- अजमेर में चोरों के हौसले बुलंद! रात 3:15 बजे पार्षद के घर घुसा चोर, AC के कॉपर वायर काटकर फरार, CCTV में कैद वारदात अजमेर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। रामगंज थाना क्षेत्र में रविवार तड़के करीब 3:15 बजे एक चोर छत के रास्ते पार्षद के घर में घुस गया और 2 से 3 AC के कॉपर वायर व पाइप काटकर फरार हो गया। वारदात के समय परिवार घर में सो रहा था। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में आरोपी छत के रास्ते घर में प्रवेश करता और AC के वायर काटने के बाद सड़क की ओर भागता नजर आ रहा है। सूचना मिलने पर रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पार्षद ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं पर चिंता जताई है। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। 📍 स्थान: अजमेर, रामगंज थाना क्षेत्र ⏰ समय: रविवार तड़के करीब 3:15 बजे1
- व्हाट्सएप पर स्टेटस बनाएं और पैसे कमाने का मौका पाए धन्यवाद Ajmer अरबी पहनावे में पैदल सफर करके दरगाह पहुंच अकित सोनी लोगों ने ली सेल्फी1
- नफरत के खात्मे की दुआ लेकर अजमेर शरीफ पहुंचे हिंदू नौजवान, अरबी पहनावे में दिया भाईचारे का संदेश नफरत के खात्मे की दुआ लेकर अजमेर शरीफ पहुंचे हिंदू नौजवान, अरबी पहनावे में दिया भाईचारे का संदेश अजमेर। देश में बढ़ती धार्मिक नफरत और आपसी दूरी को खत्म करने की दुआ लेकर उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के शाहगंज से एक हिंदू नौजवान सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचा। खास बात यह रही कि नौजवान अरबी पहनावे में दरगाह पहुंचा और लोगों के बीच आपसी प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया। उसका यह अनूठा अंदाज दरगाह में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी पसंद आया। कई लोग उसके साथ तस्वीरें और स्वयं के साथ तस्वीर लेते हुए नजर आए। जौनपुर जिले के शाहगंज निवासी अंकित सोनी ने अजमेर पहुंचकर ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में माथा टेका और देश में शांति, आपसी सद्भाव तथा धार्मिक नफरत के खात्मे की दुआ मांगी। अंकित का कहना है कि उन्हें ख्वाजा साहब की दरगाह से गहरी आस्था है और उनके जीवन में मिली सफलता में अजमेर शरीफ का विशेष स्थान है। इसी आस्था और विश्वास के चलते उन्होंने अजमेर शरीफ पहुंचकर देश और समाज में प्रेम तथा भाईचारे की कामना की। मीडिया से विशेष बातचीत में अंकित सोनी ने बताया कि वह स्वयं हिंदू हैं, लेकिन अरबी पहनावा धारण कर दरगाह पहुंचने का उनका उद्देश्य किसी धर्म का प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि इंसानियत और आपसी भाईचारे का संदेश देना है। उनका कहना है कि इंसानियत सबसे बड़ी पहचान है और देश में रहने वाले सभी धर्मों के लोगों को एक-दूसरे का सम्मान करते हुए मिल-जुलकर रहना चाहिए। अंकित ने कहा कि आज समाज को धर्म और जाति के नाम पर बांटने वाली सोच के बजाय एकता और भाईचारे की जरूरत है। वह ख्वाजा साहब की दरगाह से यही प्रार्थना लेकर आए हैं कि देश में धार्मिक नफरत खत्म हो और लोगों के बीच प्रेम, शांति तथा सद्भाव बढ़े। अजमेर शरीफ पहुंचे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भी अंकित के इस प्रयास की सराहना की। अरबी पहनावे में पहुंचे अंकित लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे और कई जायरीन उनके साथ तस्वीर लेते नजर आए। उनका कहना है कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए हर व्यक्ति को अपने स्तर पर प्रेम और भाईचारे का संदेश देना चाहिए। अंकित सोनी का यह प्रयास धार्मिक सद्भाव, इंसानियत और राष्ट्रीय एकता का संदेश देता नजर आया। ख्वाजा साहब की दरगाह से उन्होंने देश में अमन-चैन और आपसी भाईचारे की दुआ की। बाइट1
- अब भारत गौरव टूरिस्ट ट्रैन से कीजिये दक्षिण भारत दर्शन यात्रा (यात्रा दिनांक 21 अक्टूबर 2026 से 01 नवंबर 2026 तक) राजस्थान धरा कैलाश फुलवारी भारतीय रेलवे के उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने श्रद्धालुओं की अपार मांग को ध्यान में रखते हुए दक्षिण भारत दर्शन यात्रा ट्रेन (यात्रा दिनांक 21/10/2026 से 01/11/2026 तक) चलाने का फैसला किया है यह यात्रा 21 अक्टूबर 2026 को सीकर जंक्शन से रवाना होकर वाया जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौरगढ़ से सवारियां लेती हुई जाएगी । इस यात्रा की अवधि 12 दिन की है जिसमे रामेश्वरम में रामनाथ स्वामी मंदिर, मदुरै में मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी, तिरुपति बालाजी तथा मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग जैसे धार्मिक स्थलों के दर्शन का मौका मिलेगा आईआरसीटीसी, जयपुर के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक श्री मुकेश सैनी ने बताया कि यह भारत गौरव टूरिस्ट ट्रैन कई प्रकार की सुविधाओं जैसे इकॉनमी वातानुकूलित एवं गैर वातानुकूलित कोच, आधुनिक किचन-कार, बायो -टॉयलेट्स इत्यादि से सुसज्जित होगी। यात्रियों की सुविधाओं एवं बजट के अनुसार यात्रा को तीन श्रेणियों इकॉनमी, स्टैण्डर्ड व कंफर्ट केटेगरी में विभाजित किया गया है इकॉनमी केटेगरी का मूल्य 24,100/- रखा गया है जिसमे नॉन- एसी स्लीपर ट्रैन यात्रा, नॉन- एसी आवास तथा नॉन- एसी बसों की व्यवस्था रहेगी । स्टैण्डर्ड केटेगरी का मूल्य 37,810/- रखा गया है जिसमे IIIrd एसी इकॉनमी ट्रैन यात्रा, नॉन- एसी आवास तथा नॉन- एसी बसों की व्यवस्था रहेगी । कंफर्ट केटेगरी का मूल्य 50,290/- रखा गया है जिसके अंतर्गत IInd एसी ट्रैन यात्रा के साथ एसी आवास एवं एसी बसों की सुविधा मिलेगी यह यात्रा दिनांक 21.10.2026 को सीकर जंक्शन से रवाना होकर दिनांक 23.10.2026 रेणीगुंटा स्टेशन स्टेशन पहुंचेगी एवं रात्रि विश्राम रेणीगुंटा / तिरुपति में ही रहेगा । दिनांक 24.10.2026 यात्रियों को तिरुपति बालाजी के दर्शन कराए जाएंगे । ट्रैन दिनांक 25.10.2026 रेणीगुंटा स्टेशन से रामेश्वरम के लिए रवाना होगी। दिनांक 26.10.26 को रामेश्वरम पहुँच जाएगी जहाँ यात्री रामनाथ स्वामी मंदिर के दर्शन एवं रात्रि विश्राम करेंगे दिनांक 27.10.2026 को रामेश्वरम से मदुरै के लिए रवाना होगी तथा शाम को मदुरै में मीनाक्षी मंदिर के दर्शन करवाए जायेंगे तथा रात को ट्रैन कन्याकुमारी के लिए रवाना होगी । दिनांक 28.10.2026 को सुबह ट्रैन कन्याकुमारी पहुंचेगी जंहा दिन में कन्याकुमारी भ्रमण करवाया जायेगा एवं रात को ट्रैन मरकापुर स्टेशन के लिए रवाना होगी । दिनांक 30.10.2026 को ट्रैन मरकापुर स्टेशन पहुंचेगी । जहां यात्रियों को मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे एवं दर्शन के बाद रात्रि में ही ट्रैन वापसी की यात्रा प्रारम्भ करेगी । जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौरगढ़ होते हुए दिनांक 01.11.2026 को सीकर जंक्शन में यात्रा समाप्त होगी इस यात्रा में सभी यात्रियों को कन्फर्म बर्थ के साथ-साथ, होटल-आवास, खान-पान सुविधा (ब्रेकफास्ट, लंच एवं डिनर), ट्रांसपोर्टेशन व मन्दिर दर्शन की सुविधा भी प्रदान करवाई जाएगी I इंस्युरेन्स के साथ सरकार/पीएसयू के कर्मचारी इस यात्रा पर वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर पात्रता के अनुसार एलटीसी सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं यात्री इस पैकेज की विस्तृत जानकारी व्हाट्सएप्प नंबर 8595930998, 8595924336 पर उपलब्ध है I इन पैकेज की बुकिंग सुविधा आई.आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है I इसके अलावा इस पैकेज की बुकिंग आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय, फर्स्ट फ्लोर, जीवन प्रकाश एल आई सी बिल्डिंग, आंबेडकर सर्किल, भवानी सिंह रोड, जयपुर, (राजस्थान) 302005 में आकर भी करवा सकते है I आई. आर. सी. टी. सी. क्षेत्रीय कार्यालय: फर्स्ट फ्लोर, जीवन प्रकाश एल आई सी बिल्डिंग, आंबेडकर सर्किल, भवानी सिंह रोड, जयपुर, (राजस्थान) 302005 मो. न.: 8595930998, 85959243361