Shuru
Apke Nagar Ki App…
रैपुरा थाने से एक शराबी पुलिस की गाड़ी लेकर भाग निकला और बाज़ार में जमकर तांडव मचाया। इस दौरान बेकाबू वाहन की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए, जबकि 3 बाइकें पूरी तरह चकनाचूर हो गईं।
सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
रैपुरा थाने से एक शराबी पुलिस की गाड़ी लेकर भाग निकला और बाज़ार में जमकर तांडव मचाया। इस दौरान बेकाबू वाहन की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए, जबकि 3 बाइकें पूरी तरह चकनाचूर हो गईं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दमोह के बटियागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग्राम घनश्यामपुरा निवासी आशीष जैन ने 16 जुलाई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनका सोनालिका कंपनी का ट्रैक्टर (क्रमांक MP 34 AA 2086) और ट्रॉली चोरी कर ले गए हैं। शिकायत मिलने पर बटियागढ़ थाने में अपराध क्रमांक 195/26 धारा 303(2) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (आईपीएस) के निर्देशन और एसडीओपी प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रजनी शुक्ला एवं पुलिस टीम ने साइबर सेल और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का सुराग लगाया। जांच के दौरान पुलिस ने सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र के बिहारीपुरा निवासी टीकाराम उर्फ जलेश अहिरवार और भैंसा रामनगर निवासी निलेश अहिरवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली के अलावा एक लाल रंग का ट्रैक्टर, एक पानी का टैंकर और घटना में इस्तेमाल पिकअप वाहन बरामद किया गया। पुलिस ने कुल 24.80 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रजनी शुक्ला, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र गर्ज, उपनिरीक्षक सियाराम, प्रधान आरक्षक, आरक्षकों और साइबर सेल टीम की मुख्य भूमिका रही।1
- दमोह के मड़ियादो में आयोजित शिविर के संबंध में दमोह कलेक्टर ने जानकारी साझा की है। कलेक्टर के अनुसार, मृत्यु दर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसको लेकर ही इस शिविर का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम शामिल हुई। शिविर के दौरान मातृशक्ति जागरूकता, समय रहते इलाज कराने और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के संबंध में लोगों को जानकारी दी गई।1
- पेपर लीक के मुद्दे पर पीएम मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कल कैबिनेट बैठक में माफियाओं की सजा तय की जाएगी।1
- पन्ना जिले के रायपुरा में शासकीय पुलिस वाहन पर एक शराबी द्वारा तांडव मचाए जाने के मामले में पत्रकारों ने तीखे सवाल पूछे हैं। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर थाना प्रभारी ने अपना बयान दिया है।1
- मध्य प्रदेश के दमोह जिले स्थित जबेरा कस्बे में उग्र विरोध प्रदर्शन देखने को मिला, जिससे पूरा कस्बा 'जंतर-मंतर' की तरह प्रदर्शन स्थल में तब्दील हो गया। प्रदर्शनकारी लगातार 'फांसी दो, फांसी दो' के जोरदार नारे लगा रहे थे और इस भारी विरोध प्रदर्शन के बाद सभी लोग सीधे तहसील पहुंचे।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे आंदोलन का एक वीडियो सामने आया है। जंतर-मंतर पर चल रहे इस प्रदर्शन का वीडियो देखने पर पूरा मज़ा आ जाएगा।1
- रैपुरा थाने से एक शराबी पुलिस की गाड़ी लेकर भाग निकला और बाज़ार में जमकर तांडव मचाया। इस दौरान बेकाबू वाहन की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए, जबकि 3 बाइकें पूरी तरह चकनाचूर हो गईं।1
- कटनी के माधवनगर रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे एक वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान हरनाम बाधवानी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, हरनाम बाधवानी घर से यह कहकर निकले थे कि वे सतना जाने के लिए माधवनगर रेलवे स्टेशन से शटल ट्रेन पकड़ने वाले हैं। हालांकि, इसके कुछ ही देर बाद उनके रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की खबर मिली, जिसके बाद परिजन भी तुरंत मौके पर पहुंचे। जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह हादसा था, आत्महत्या या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।1