देवरिया रसोई गैस की किल्लत से आम उपभोक्ताओं को भारी परेशान देवरिया: जनपद में रसोई गैस की किल्लत से आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर श्याम भारत गैस और शुकन्या गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों को कई दिनों से निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि चार-चार दिन पहले गैस बुक कराने के बावजूद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे घरों में रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। एजेंसी पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गैस लेने के लिए लाइन में खड़े दिखाई देते हैं, लेकिन कई घंटों तक इंतजार करने के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने चार दिन पहले ही गैस बुक करा दी थी और मैसेज आने के बाद एजेंसी पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि अभी सिलेंडर उपलब्ध नहीं है। उपभोक्ताओं का यह भी आरोप है कि इस स्थिति का फायदा कुछ लोग उठा रहे हैं। एजेंसी के बाहर ही कुछ लोगों द्वारा सिलेंडर मुंह मांगे दाम पर बेचे जाने की शिकायत सामने आ रही है। जहां सरकारी दर पर मिलने वाला सिलेंडर तय कीमत पर मिलना चाहिए, वहीं जरूरतमंद उपभोक्ताओं से अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं। मजबूरी में कई लोग अधिक कीमत देकर सिलेंडर खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर गैस की आपूर्ति हो जाए तो ऐसी स्थिति पैदा ही न हो। लेकिन पिछले कुछ दिनों से एजेंसियों पर गैस की अनियमित आपूर्ति के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि गैस न मिलने से घर का खाना बनाना प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले की जांच कराई जाए और गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही एजेंसी के बाहर अधिक कीमत पर सिलेंडर बेचने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और उन्हें समय पर उचित दर पर गैस सिलेंडर मिल सके।
देवरिया रसोई गैस की किल्लत से आम उपभोक्ताओं को भारी परेशान देवरिया: जनपद में रसोई गैस की किल्लत से आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर श्याम भारत गैस और शुकन्या गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों को कई दिनों से निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि चार-चार दिन पहले गैस बुक कराने के बावजूद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे घरों में रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। एजेंसी पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गैस लेने के लिए लाइन में खड़े दिखाई देते हैं, लेकिन कई घंटों तक इंतजार करने के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने चार दिन पहले ही गैस बुक करा दी थी और मैसेज आने के बाद एजेंसी पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि अभी सिलेंडर उपलब्ध नहीं है। उपभोक्ताओं का यह भी आरोप है कि इस स्थिति का फायदा कुछ लोग उठा रहे हैं। एजेंसी के बाहर ही कुछ लोगों
द्वारा सिलेंडर मुंह मांगे दाम पर बेचे जाने की शिकायत सामने आ रही है। जहां सरकारी दर पर मिलने वाला सिलेंडर तय कीमत पर मिलना चाहिए, वहीं जरूरतमंद उपभोक्ताओं से अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं। मजबूरी में कई लोग अधिक कीमत देकर सिलेंडर खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर गैस की आपूर्ति हो जाए तो ऐसी स्थिति पैदा ही न हो। लेकिन पिछले कुछ दिनों से एजेंसियों पर गैस की अनियमित आपूर्ति के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि गैस न मिलने से घर का खाना बनाना प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले की जांच कराई जाए और गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही एजेंसी के बाहर अधिक कीमत पर सिलेंडर बेचने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और उन्हें समय पर उचित दर पर गैस सिलेंडर मिल सके।
- देवरिया: जनपद में रसोई गैस की किल्लत से आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर श्याम भारत गैस और शुकन्या गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों को कई दिनों से निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि चार-चार दिन पहले गैस बुक कराने के बावजूद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे घरों में रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। एजेंसी पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गैस लेने के लिए लाइन में खड़े दिखाई देते हैं, लेकिन कई घंटों तक इंतजार करने के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने चार दिन पहले ही गैस बुक करा दी थी और मैसेज आने के बाद एजेंसी पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि अभी सिलेंडर उपलब्ध नहीं है। उपभोक्ताओं का यह भी आरोप है कि इस स्थिति का फायदा कुछ लोग उठा रहे हैं। एजेंसी के बाहर ही कुछ लोगों द्वारा सिलेंडर मुंह मांगे दाम पर बेचे जाने की शिकायत सामने आ रही है। जहां सरकारी दर पर मिलने वाला सिलेंडर तय कीमत पर मिलना चाहिए, वहीं जरूरतमंद उपभोक्ताओं से अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं। मजबूरी में कई लोग अधिक कीमत देकर सिलेंडर खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर गैस की आपूर्ति हो जाए तो ऐसी स्थिति पैदा ही न हो। लेकिन पिछले कुछ दिनों से एजेंसियों पर गैस की अनियमित आपूर्ति के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि गैस न मिलने से घर का खाना बनाना प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले की जांच कराई जाए और गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही एजेंसी के बाहर अधिक कीमत पर सिलेंडर बेचने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और उन्हें समय पर उचित दर पर गैस सिलेंडर मिल सके।2
- देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस छात्रों और चिकित्सकों ने आकाश पांडेय को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल की अध्यक्षता में हुए इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में छात्रों ने हाथों में मोमबत्तियां और पोस्टर लेकर “Justice for Aakash” के नारे लगाए। छात्रों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, साथ ही आकाश पांडे के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 1 करोड़ रुपये की सहायता देने की भी मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने दिवंगत आकाश पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- देखिए गैस के लिए देवरिया में कितनी समस्याएं हो रही है किसी को यह बात समझ में नहीं आ रहा परेशान कैसे किया जा रहा है देवरिया में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में लगभग गैस ऐसी समस्या है सारा काम छोड़कर अब गैस के लिए लाइन लगाओ अपना हर काम आदमी छोड़कर गैस की लाइन लगा है किसी को पेपर देने जाना है किसी को बच्चों को स्कूल छोड़ने जाना है1
- आधुनिक दौर में परंपरा की झलक—दूल्हा डोली पर सवार होकर पहुंचा दुल्हन के घर, बैलगाड़ियों के साथ निकली अनोखी बारात1
- देवरिया के भाजपा ने स्त्री रजनी पांडे ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन मौके पर पूर्व सांसद यो वर्तमान विधायक रहे मौजूद1
- देवरिया में युवती से सरेराह छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, 15 दिन पुरानी घटना; पुलिस ने आरोपियों पर कसा शिकंजा देवरिया जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां युवती के साथ सरेराह छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपी युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। बताया जा रहा है कि मामला मदनपुर थाना क्षेत्र का है और घटना करीब 15 दिन पुरानी बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, एक युवती अपने खेत से वापस घर जा रही थी, तभी रास्ते में पहले से मौजूद 5 मनबढ़ युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने युवती के साथ सरेआम छेड़छाड़ की और उसे परेशान किया। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद यूपी पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे1
- देवरिया। देवरिया पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्कूल के शिक्षक एवं छात्रों की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया। इस कार्यक्रम में शिक्षक राजन मल्ल के नेतृत्व में छात्रों की टीम बनाई गई। अभियान में शामिल छात्रों में पवन शर्मा, शौर्य वर्मा, वत्सल यादव सिंह, विराट दूबे, मानस विश्वकर्मा, अमन कुशवाहा, आदित्य प्रताप सिंह, कार्तिक प्रजापति, राजवर्धन विश्वकर्मा, रमन प्रजापति, कृष्ण भूषण मिश्रा, प्रग नील, राजवीर वर्मा, सोहन श्री, देवेश शर्मा, अशुतोष जायसवाल और प्रतीक गौड़ शामिल रहे। जागरूकता अभियान के अंतर्गत टीमों ने रागनी चौराहा, सुभाष विद्यालय, कसमा तथा खमपुर रोड सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों से संपर्क कर जागरूक किया। अभियान में कुल 10 टीमें बनाई गईं, जिनका मार्गदर्शन 11 शिक्षकों द्वारा किया गया। इस दौरान छात्रों ने लोगों को सामाजिक और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को जागरूक कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना रहा।4
- देवरिया के लचीराम पोखरा चौराहे पर नगर पालिका परिषद का चला अतिक्रमण अभियान पर डंडा वही पटरी व्यवसाय एवं दुकानदार हुए पूरी तरह से क्षतिग्रस्त1