Shuru
Apke Nagar Ki App…
#BADAUN में तेज रफ्तार ट्रक का कहर महिला की मौत..LIVE VIDEO 🔴 सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने रौंदा,मौके पर ही दर्दनाक मौत। हादसे से मचा हड़कंप, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा मामला उसहैत थाना क्षेत्र के हनुमान तिराहे का
JOURNALIST REETESH CHAUHAN
#BADAUN में तेज रफ्तार ट्रक का कहर महिला की मौत..LIVE VIDEO 🔴 सड़क पार कर रही महिला को ट्रक ने रौंदा,मौके पर ही दर्दनाक मौत। हादसे से मचा हड़कंप, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा मामला उसहैत थाना क्षेत्र के हनुमान तिराहे का
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बदायूॅं ब्रेकिंग............... जेपीएन सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय में खाना खाने के बाद सात बालिकाओं की हालत बिगड़ी अस्पताल में भर्ती, दो बालिकाओं की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रैफर आवासीय विद्यालय में बालिकाओं का पुरसाहाल नहीं बदायूं | थाना दातागंज के समरेर स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय में खाना खाने के बाद सात छात्राओं की तबियत बिगड़ गई। बीमार छात्राओं को आनन फानन में समरेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने दो छात्राओं की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया बालिकाओं के उपचार के बाद पांच छात्राओं को परिजन बालिकाओं को किसी निजी अस्पताल में इलाज वास्ते लेकर चले गए। चिकित्सकों और विद्यालय की छात्राओं के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला गर्मी से बच्चों की तबियत बिगड़ने का लग रहा है,और खाने में भी दिक्कत हो सकती है ये जांच का विषय है। गंभीर हालत में रैफर की गई छात्राएं प्रिया और राधिका जो क्रमशः इंटरमीडिएट और जूनियर हाईस्कूल की छात्राएं हैं वहीं पूरे मामले में प्रधानाचार्य का कहना है कि गर्मी की वजह से तीन छात्राओं की तबियत बिगड़ी थी,इस दौरान वह झूठ बोलते नजर आए क्योंकि अस्पताल के रजिस्टर में सात छात्राओं के भर्ती होने को एंट्री थी पूरे मामले में एसडीएम ने संज्ञान लेते हुए नायब तहसीलदार जांच-पड़ताल के लिए मौके पर भेजा है। वहीं इस मामले में जिलाधिकारी अवनीश राॅय का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय प्रबंधन की अनदेखी से यह रोज का तमाशा बन गया है हर दूसरे तीसरे दिन बच्चे अस्पताल में आ रहे हैं उन्हें मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जा रहीं हैं खाना भी बच्चों को दिन के 3 बजे खाने को दिया जाता है। आवासीय विद्यालय में बालिकाओं का पुरसाहाल नहीं है2
- बदायूं के आवासीय बालिका विद्यालय में 7 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी BADAUN BREAKING NEWS बदायूं के आवासीय बालिका विद्यालय में 7 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी समरेर स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय का मामला खाना खाने के बाद अचानक 7 छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से मचा हड़कंप आनन-फानन में सभी छात्राओं को समरेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती उपचार के बाद 5 छात्राओं को परिजन निजी अस्पताल ले गए दो छात्राओं की हालत गंभीर, जिला अस्पताल किया गया रेफर रेफर छात्राओं में प्रिया कक्षा 12वीं और राधिका कक्षा 8वीं की छात्रा डॉक्टरों के मुताबिक प्रथम दृष्टया गर्मी से तबीयत बिगड़ने की आशंका खाने में गड़बड़ी की संभावना भी, जांच के बाद होगा खुलासा प्रधानाचार्य ने 3 छात्राओं की तबीयत खराब होने की बात कही अस्पताल के रजिस्टर में 7 छात्राओं के भर्ती होने की एंट्री का दावा एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर की जांच डीएम ने पूरे मामले में जांच कराने की बात कही अभिभावकों ने विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी के लगाए गंभीर आरोप अभिभावकों का आरोप—हर दूसरे-तीसरे दिन बच्चे हो रहे बीमार खाना समय से नहीं मिलने का भी लगाया आरोप, दोपहर 3 बजे भोजन देने का दावा2
- जनपद बदायूं के उझानी नगर में सहसवान रोड अंबेडकर चौराहा स्थित अंबेडकर पार्क में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद दिनांक 15 अगस्त 2026 को 80 वॉ स्वतंत्रता दिवस महोत्सव कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया रिपोर्टर संजीव कुमार राणा बदायूं जय हिन्द अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद दिनाँक 15 अगस्त 2026 को स्थान अम्बेडकर पार्क उझानी मे 80 वाॅ स्वतन्त्रता दिवस महोत्सव कार्यक्रम बडी धूम धाम से मनाया गया इस कार्यक्रम मुख्य अथिति सूबेदार ओमप्रकाश उपस्थित रहे पूर्व सैनिक सूबेदार मेजर कैलाश कुमार सिंह,हेमेंद्र कुमार,वीरपाल,ओमकार सिंह,नेम सिंह,बिजेंद्र पाल सिंह,रामचंद्र,सत्यपाल सिंह,लाल सिंह,डोरीलाल,मनोज कुमार सिंह,राकेश बाबू,राजेश कुमार सिंह,अशोकपाल सिंह,रमेशचंद्र,अमर सिंह राठौर,सुनहरी लाल ब्यास, शायम लाल,राहुल कुमार,संजीव कुमार,दामोदर सिंह एकत्र हुऐ पूर्व सैनिक जय हिन्द जय भारत पूर्व हवलदार वीरपाल जिला उपाध्यक्ष अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद उझानी मोबाइल नम्बर 95603372803
- 🇮🇳 बागपत पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, डांस कर दिखाया उत्साह 🎉 🇮🇳 बागपत पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, डांस कर दिखाया उत्साह 🎉 बागपत: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बागपत पुलिस ने देशभक्ति और उत्साह के साथ 15 अगस्त का जश्न मनाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने खुशी के माहौल में डांस कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं। पुलिसकर्मियों का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वर्दी में जिम्मेदारियों के साथ-साथ देश के राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह से मनाते पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। JANPAD NEWS 24 UP सच की आवाज़, जनता के साथ1
- सूजनपुर में करंट की चपेट में आकर दो गोवंश की मौत, अंतिम संस्कार न होने पर विहिप-बजरंग दल ने उठाया मामला Aonla- क्यारा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सूजनपुर में बिजली के खंभे से करंट लगने के कारण दो गोवंश की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों गोवंश पूरी रात मौके पर पड़े रहे। आरोप है कि ग्राम प्रधान और सचिव को सूचना दिए जाने के बावजूद मृत गोवंश के अंतिम संस्कार की व्यवस्था नहीं कराई गई। मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, प्रखंड मझगवां की टीम मौके पर पहुंची और मृत गोवंश को क्यारा ब्लॉक ले जाकर पोस्टमार्टम कराया। संगठन के पदाधिकारियों ने बिजली विभाग एवं संबंधित जिम्मेदारों की लापरवाही की जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली के खंभे से करंट लगने की घटना की जांच कर यह पता लगाया जाना चाहिए कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। साथ ही मृत गोवंश के अंतिम संस्कार में हुई कथित लापरवाही की भी जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए। इस दौरान प्रखंड उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर, प्रखंड उपाध्यक्ष विकास शर्मा, खंड अध्यक्ष गंगा सिंह, विवेक वर्मा, संजीव राजपूत और छोटा गुज्जर सहित संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली व्यवस्था की जांच कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।1
- बाइक सवार ने बाइक सवार में मारी टक्कर, दो घायल, मेडिकल कॉलेज रैफर उझानी (बदायूॅं) / नगर में बदायूं रोड़ पर एक बाइक सवार युवक ने आगे जा रही बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे आगे चल रही बाइक से चालक का नियंत्रण हट गया परिणाम स्वरूप वह सड़क पर गिर कर बुरी तरह घायल हो गए राहगीरों ने किसी तरह उन्हें उठा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाथरस जनपद के थाना सिकंद्राराऊ के गांव खेड़ा कचौरा निवासी अंकित पुत्र रामसेवक अपने ननिहाल थाना कादर चौक के गांव बरी का नगला आया हुआ था। बताते हैं कि देर शाम वह अपने रिश्तेदार मोहित पुत्र मानसिंह के साथ बाइक से किसी काम से उझानी आया था बताया जाता है कि वह स्टेट बैंक के समीप पहुंचे तभी पीछे से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह अपना संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें राहगीरों ने उन्हें सड़क से उठा कर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया आरोपी बाइक सवार अनिल का कहना है कि उसने तो उनकी मदद की और घायलों ने उल्टा उसी पर आरोप लगा दिया आरोपी युवक ने कहा कि आज के जमाने में किसी की मदद करना गुनाह बन जाता है1
- जिला बदायूं तहसील बिल्सी ब्लाक अंबियापुर विधानसभा सहसवान के गांव करनपुर में लोगों की पानी से दुर्दशा निकलने वाली मेन रास्ता बंद1
- संभल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान दर्दनाक हादसा, 8 वर्षीय बच्चे की मौत संभल के असमोली क्षेत्र के मदाला गांव में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निजी स्कूल में कार्यक्रम के दौरान छज्जे पर बच्चों के चढ़ने से वह अचानक गिर गया। हादसे में छज्जे के नीचे खड़े 8 वर्षीय निजामुद्दीन की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हुए हैं। घायल बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। डीएम और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता का आश्वासन दिया।1
- 🔴 BADAUN BREAKING आवासीय बालिका विद्यालय में 7 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी ➡️ खाना खाने के बाद बिगड़ी छात्राओं की हालत, मचा हड़कंप ➡️ सभी को समरेर CHC में कराया गया भर्ती ➡️ 2 छात्राओं की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर ➡️ खाने में गड़बड़ी की आशंका, जांच के बाद होगा खुलासा ➡️ नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर की जांच ➡️ अभिभावकों ने सुविधाओं की कमी और समय से खाना नहीं मिलने के लगाए आरोप 📍 समरेर, बदायूं1