logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सूजनपुर में करंट की चपेट में आकर दो गोवंश की मौत, अंतिम संस्कार न होने पर विहिप-बजरंग दल ने उठाया मामला Aonla- क्यारा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सूजनपुर में बिजली के खंभे से करंट लगने के कारण दो गोवंश की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों गोवंश पूरी रात मौके पर पड़े रहे। आरोप है कि ग्राम प्रधान और सचिव को सूचना दिए जाने के बावजूद मृत गोवंश के अंतिम संस्कार की व्यवस्था नहीं कराई गई। मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, प्रखंड मझगवां की टीम मौके पर पहुंची और मृत गोवंश को क्यारा ब्लॉक ले जाकर पोस्टमार्टम कराया। संगठन के पदाधिकारियों ने बिजली विभाग एवं संबंधित जिम्मेदारों की लापरवाही की जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली के खंभे से करंट लगने की घटना की जांच कर यह पता लगाया जाना चाहिए कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। साथ ही मृत गोवंश के अंतिम संस्कार में हुई कथित लापरवाही की भी जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए। इस दौरान प्रखंड उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर, प्रखंड उपाध्यक्ष विकास शर्मा, खंड अध्यक्ष गंगा सिंह, विवेक वर्मा, संजीव राजपूत और छोटा गुज्जर सहित संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली व्यवस्था की जांच कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

1 hr ago
user_SURAJ SAGAR
SURAJ SAGAR
Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

सूजनपुर में करंट की चपेट में आकर दो गोवंश की मौत, अंतिम संस्कार न होने पर विहिप-बजरंग दल ने उठाया मामला Aonla- क्यारा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सूजनपुर में बिजली के खंभे से करंट लगने के कारण दो गोवंश की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों गोवंश पूरी रात मौके पर पड़े रहे। आरोप है कि ग्राम प्रधान और सचिव को सूचना दिए जाने के बावजूद मृत गोवंश के अंतिम संस्कार की व्यवस्था नहीं कराई गई। मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, प्रखंड मझगवां की टीम मौके पर पहुंची और मृत गोवंश को क्यारा ब्लॉक ले जाकर पोस्टमार्टम कराया। संगठन के पदाधिकारियों ने बिजली विभाग एवं संबंधित जिम्मेदारों की लापरवाही की जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली के खंभे से करंट लगने की घटना की जांच कर यह पता लगाया जाना चाहिए कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। साथ ही मृत गोवंश के अंतिम संस्कार में हुई कथित लापरवाही की भी जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए। इस दौरान प्रखंड उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर, प्रखंड उपाध्यक्ष विकास शर्मा, खंड अध्यक्ष गंगा सिंह, विवेक वर्मा, संजीव राजपूत और छोटा गुज्जर सहित संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली व्यवस्था की जांच कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सूजनपुर में करंट की चपेट में आकर दो गोवंश की मौत, अंतिम संस्कार न होने पर विहिप-बजरंग दल ने उठाया मामला Aonla- क्यारा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सूजनपुर में बिजली के खंभे से करंट लगने के कारण दो गोवंश की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों गोवंश पूरी रात मौके पर पड़े रहे। आरोप है कि ग्राम प्रधान और सचिव को सूचना दिए जाने के बावजूद मृत गोवंश के अंतिम संस्कार की व्यवस्था नहीं कराई गई। मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, प्रखंड मझगवां की टीम मौके पर पहुंची और मृत गोवंश को क्यारा ब्लॉक ले जाकर पोस्टमार्टम कराया। संगठन के पदाधिकारियों ने बिजली विभाग एवं संबंधित जिम्मेदारों की लापरवाही की जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली के खंभे से करंट लगने की घटना की जांच कर यह पता लगाया जाना चाहिए कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। साथ ही मृत गोवंश के अंतिम संस्कार में हुई कथित लापरवाही की भी जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए। इस दौरान प्रखंड उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर, प्रखंड उपाध्यक्ष विकास शर्मा, खंड अध्यक्ष गंगा सिंह, विवेक वर्मा, संजीव राजपूत और छोटा गुज्जर सहित संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली व्यवस्था की जांच कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
    1
    सूजनपुर में करंट की चपेट में आकर दो गोवंश की मौत, अंतिम संस्कार न होने पर विहिप-बजरंग दल ने उठाया मामला
Aonla- क्यारा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सूजनपुर में बिजली के खंभे से करंट लगने के कारण दो गोवंश की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों गोवंश पूरी रात मौके पर पड़े रहे। आरोप है कि ग्राम प्रधान और सचिव को सूचना दिए जाने के बावजूद मृत गोवंश के अंतिम संस्कार की व्यवस्था नहीं कराई गई।
मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, प्रखंड मझगवां की टीम मौके पर पहुंची और मृत गोवंश को क्यारा ब्लॉक ले जाकर पोस्टमार्टम कराया। संगठन के पदाधिकारियों ने बिजली विभाग एवं संबंधित जिम्मेदारों की लापरवाही की जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली के खंभे से करंट लगने की घटना की जांच कर यह पता लगाया जाना चाहिए कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। साथ ही मृत गोवंश के अंतिम संस्कार में हुई कथित लापरवाही की भी जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए।
इस दौरान प्रखंड उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर, प्रखंड उपाध्यक्ष विकास शर्मा, खंड अध्यक्ष गंगा सिंह, विवेक वर्मा, संजीव राजपूत और छोटा गुज्जर सहित संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली व्यवस्था की जांच कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सुनार गली देवचरा ये है हमारे देवचरा की सुनारों वाली गली जिसमें एक ढेर महीने से पानी भरा पड़ा है और यह कोई सुनवाई नहीं है
    1
    सुनार गली देवचरा 
ये है हमारे देवचरा की सुनारों वाली गली जिसमें एक ढेर महीने से पानी भरा पड़ा है और यह कोई सुनवाई नहीं है
    user_Baadsha bhai
    Baadsha bhai
    आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सचिवालय और अमृत सरोवर पर शान से लहराया तिरंगा मनाया गया स्वतंत्रता दिवस बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकासखंड आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत बल्लिया स्थित सचिवालय एवं अमृत सरोवर परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला, जहां ग्राम प्रधान विनोद कुमार गुप्ता तथा समाजसेवी रमेश देवल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया। ग्राम प्रधान विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता हमारे वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की अमूल्य देन है। तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हमें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए गांव और देश के विकास में योगदान देना चाहिए। समाजसेवी रमेश देवल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गौरव का पर्व है। देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें। ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा और लोगों ने भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के जयघोष के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं।
    3
    सचिवालय और अमृत सरोवर पर शान से लहराया तिरंगा मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकासखंड आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत बल्लिया स्थित सचिवालय एवं अमृत सरोवर परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला, जहां ग्राम प्रधान विनोद कुमार गुप्ता तथा समाजसेवी रमेश देवल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया।
ग्राम प्रधान विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता हमारे वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की अमूल्य देन है। तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हमें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए गांव और देश के विकास में योगदान देना चाहिए।
समाजसेवी रमेश देवल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गौरव का पर्व है। देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा और लोगों ने भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के जयघोष के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं।
    user_Aditya Bhardwaj
    Aditya Bhardwaj
    आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सरकारी स्कूल की साफ-सफाई और देखभाल के सम्बन्ध मे सेवा मे श्रीमान BSA बॅदायू ग्राम भटपुरा ,तहसील बिसौली जिला (बॅदायू ) मे सरकारी सम्मिलित विद्यालय कि हालत वहुत ही वुरी है , विद्यालय भवन के मुख्य द्वार पर लोग कचरा कुण्डा डालकर बहा गंदगी कर रखी है, सम्मिलित विद्यालय के अन्दर भी साफ-सफाई नही हुई है, विद्यालय कि हेड मास्टर भी कुछ नही कहती है, विद्यालय भवन के अंदर भी घास कुड्डा भरा हुआ है, वच्चो को विद्यालय उस गन्दगी मे से हो कर गुजर ना पडता है, विद्यालय मे सांप विसकपडा भी देखने को मिल गए हे, वच्चो भविष्य के साथ ऐसा खिलवाड विद्यालय मे वच्चो को कुछ होना जाए इस लिए महोदय BSA BUDAUN से निवेदन है कि आप एक वार सम्मिलित विद्यालय भटपुरा जल्द ही आने की कृप्या करे सरकार का शुभ चिंतक वच्चो के। उज्जवल भविष्य कि चिंता
    1
    सरकारी स्कूल की साफ-सफाई और देखभाल के सम्बन्ध मे


सेवा 
मे
श्रीमान 
BSA  बॅदायू
ग्राम भटपुरा ,तहसील बिसौली जिला (बॅदायू ) मे सरकारी सम्मिलित 
विद्यालय कि हालत वहुत ही वुरी  है ,
विद्यालय भवन के मुख्य द्वार पर लोग कचरा कुण्डा डालकर बहा गंदगी कर रखी है,
सम्मिलित विद्यालय के अन्दर भी साफ-सफाई नही हुई है,
विद्यालय कि 
हेड मास्टर भी कुछ नही कहती है,
विद्यालय भवन के अंदर भी घास कुड्डा भरा हुआ है,
वच्चो को विद्यालय उस गन्दगी मे से हो कर गुजर ना पडता है,
विद्यालय मे सांप विसकपडा भी देखने  को मिल गए हे,
वच्चो भविष्य के साथ ऐसा खिलवाड 
विद्यालय मे वच्चो को कुछ होना जाए 
इस लिए 
महोदय 
BSA   BUDAUN 
से निवेदन है कि आप एक वार सम्मिलित विद्यालय भटपुरा जल्द ही 
आने की कृप्या करे 
सरकार का शुभ चिंतक
वच्चो के। उज्जवल भविष्य कि चिंता
    user_Sagar
    Sagar
    बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • बदायूॅं ब्रेकिंग............... जेपीएन सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय में खाना खाने के बाद सात बालिकाओं की हालत बिगड़ी अस्पताल में भर्ती, दो बालिकाओं की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रैफर आवासीय विद्यालय में बालिकाओं का पुरसाहाल नहीं बदायूं | थाना दातागंज के समरेर स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय में खाना खाने के बाद सात छात्राओं की तबियत बिगड़ गई। बीमार छात्राओं को आनन फानन में समरेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने दो छात्राओं की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया बालिकाओं के उपचार के बाद पांच छात्राओं को परिजन बालिकाओं को किसी निजी अस्पताल में इलाज वास्ते लेकर चले गए। चिकित्सकों और विद्यालय की छात्राओं के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला गर्मी से बच्चों की तबियत बिगड़ने का लग रहा है,और खाने में भी दिक्कत हो सकती है ये जांच का विषय है। गंभीर हालत में रैफर की गई छात्राएं प्रिया और राधिका जो क्रमशः इंटरमीडिएट और जूनियर हाईस्कूल की छात्राएं हैं वहीं पूरे मामले में प्रधानाचार्य का कहना है कि गर्मी की वजह से तीन छात्राओं की तबियत बिगड़ी थी,इस दौरान वह झूठ बोलते नजर आए क्योंकि अस्पताल के रजिस्टर में सात छात्राओं के भर्ती होने को एंट्री थी पूरे मामले में एसडीएम ने संज्ञान लेते हुए नायब तहसीलदार जांच-पड़ताल के लिए मौके पर भेजा है। वहीं इस मामले में जिलाधिकारी अवनीश राॅय का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय प्रबंधन की अनदेखी से यह रोज का तमाशा बन गया है हर दूसरे तीसरे दिन बच्चे अस्पताल में आ रहे हैं उन्हें मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जा रहीं हैं खाना भी बच्चों को दिन के 3 बजे खाने को दिया जाता है। आवासीय विद्यालय में बालिकाओं का पुरसाहाल नहीं है
    2
    बदायूॅं ब्रेकिंग...............
जेपीएन सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय में खाना खाने के बाद सात बालिकाओं की हालत बिगड़ी अस्पताल में भर्ती, दो बालिकाओं की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रैफर
आवासीय विद्यालय में बालिकाओं का पुरसाहाल नहीं 
बदायूं | थाना दातागंज के समरेर स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय में खाना खाने के बाद सात छात्राओं की तबियत बिगड़ गई। बीमार छात्राओं को आनन फानन में समरेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने दो छात्राओं की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया
बालिकाओं के उपचार के बाद पांच छात्राओं को परिजन बालिकाओं को  किसी निजी अस्पताल में इलाज वास्ते लेकर चले गए। 
चिकित्सकों और विद्यालय की छात्राओं के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला गर्मी से बच्चों की तबियत बिगड़ने का लग रहा है,और खाने में भी दिक्कत हो सकती है ये जांच का विषय है। 
गंभीर हालत में रैफर की गई छात्राएं प्रिया और राधिका जो क्रमशः इंटरमीडिएट और जूनियर हाईस्कूल की छात्राएं हैं 
वहीं पूरे मामले में प्रधानाचार्य का कहना है कि गर्मी की वजह से तीन छात्राओं की तबियत बिगड़ी थी,इस दौरान वह झूठ बोलते नजर आए क्योंकि अस्पताल के रजिस्टर में सात छात्राओं के भर्ती होने को एंट्री थी
पूरे मामले में एसडीएम ने संज्ञान लेते हुए नायब तहसीलदार जांच-पड़ताल के लिए मौके पर भेजा है। 
वहीं इस मामले में जिलाधिकारी अवनीश राॅय का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है
बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय प्रबंधन की अनदेखी से यह रोज का तमाशा बन गया  है हर दूसरे तीसरे दिन बच्चे अस्पताल में आ रहे हैं उन्हें मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जा रहीं हैं खाना भी बच्चों को दिन के 3 बजे खाने को दिया जाता है। आवासीय विद्यालय में बालिकाओं का पुरसाहाल नहीं है
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जिला बदायूं तहसील बिल्सी ब्लाक अंबियापुर विधानसभा सहसवान के गांव करनपुर में लोगों की पानी से दुर्दशा निकलने वाली मेन रास्ता बंद
    1
    जिला बदायूं तहसील बिल्सी ब्लाक अंबियापुर विधानसभा सहसवान के गांव करनपुर में लोगों की पानी से दुर्दशा निकलने वाली मेन  रास्ता बंद
    user_Vinay kumar
    Vinay kumar
    Driver बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भाई सोना नहीं...सांप कांटने के बाद 150 चांटे मारकर जगाए रखा और बचा ली भाई की जान
    1
    भाई सोना नहीं...सांप कांटने के बाद 150 चांटे मारकर जगाए रखा और बचा ली भाई की जान
    user_Budaun taaja news
    Budaun taaja news
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, शिवभक्त कांवड़ियों का किया स्वागत बरेली। विकासखंड आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत क्योना शादीपुर के मजरा गंगापुर से गुरुवार को शिवभक्त कांवड़िये कछला से गंगाजल लेने के लिए कांवड़ यात्रा पर रवाना हुए थे। शनिवार को गंगाजल लेकर वापस गांव पहुंचने पर समाजसेवी इंजी.आमिर खान ने अपने आवास पर शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत करते हुए जलपान कराया। इस दौरान शिवभक्तों के प्रति सम्मान और सेवा भाव का परिचय देते हुए इंजी.आमिर खान ने कांवड़ियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में राजन उपाध्याय, रजनीश पाठक, अबरार, प्रेम शंकर आदि का विशेष सहयोग रहा। कांवड़ यात्रा में मुख्य रूप से राजेश यादव, भरे, बादशाह, बबलू सहित अन्य शिवभक्त शामिल रहे। सभी कांवड़ियों के स्वागत और जलपान की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और एक-दूसरे की धार्मिक आस्थाओं के सम्मान का संदेश देखने को मिला। शिवभक्त कांवड़ियों के स्वागत का यह आयोजन क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द की मिसाल बना।
    4
    गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, शिवभक्त कांवड़ियों का किया स्वागत
बरेली। विकासखंड आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत क्योना शादीपुर के मजरा गंगापुर से गुरुवार को शिवभक्त कांवड़िये कछला से गंगाजल लेने के लिए कांवड़ यात्रा पर रवाना हुए थे। शनिवार को गंगाजल लेकर वापस गांव पहुंचने पर समाजसेवी इंजी.आमिर खान ने अपने आवास पर शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत करते हुए जलपान कराया।
इस दौरान शिवभक्तों के प्रति सम्मान और सेवा भाव का परिचय देते हुए इंजी.आमिर खान ने कांवड़ियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में राजन उपाध्याय, रजनीश पाठक, अबरार, प्रेम शंकर आदि का विशेष सहयोग रहा।
कांवड़ यात्रा में मुख्य रूप से राजेश यादव, भरे, बादशाह, बबलू सहित अन्य शिवभक्त शामिल रहे। सभी कांवड़ियों के स्वागत और जलपान की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और एक-दूसरे की धार्मिक आस्थाओं के सम्मान का संदेश देखने को मिला। शिवभक्त कांवड़ियों के स्वागत का यह आयोजन क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द की मिसाल बना।
    user_Aditya Bhardwaj
    Aditya Bhardwaj
    आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.