Shuru
Apke Nagar Ki App…
चैनपुर में चबूतरा का निर्माण कर चालू है
Manish Kumar
चैनपुर में चबूतरा का निर्माण कर चालू है
More news from Gaya and nearby areas
- बाराचट्टी में हाथी का आतंक 👀1
- Post by महेंद्र शर्मा1
- लोकतंत्र की आवाज़ निशांत तिवारी प्रभारी झारखंड हंटरगंज(चतरा):- जिले के हंटरगंज प्रखंड के पाण्डेयपुरा पंचायत अंतर्गत पचमो गांव मे भारतमाला परियोजना के कर्मचारियों की मनमानी का मामला सामने आया है जिसमे अधिग्रहण किये हुए जमीन से ज्यादा जमीन पर अधिकार जमाने का कार्य किया जा रहा है ।जमीन मालिक सनोज यादव पिता दिनेश यादव,अशोक महतो पिता सूबेदार महतो,राजेश यादव पिता हुसैनी यादव ,विलास यादव पिता स्व० भून यादव ने जानकारी साझा करते हुए बताया की अधिग्रहण करते समय जो मापी भारतमाला के कर्मचारियों द्वारा किया गया था वो मापी मिले मुआवाज़ा के अनुकूल था और जमीन मे सीमेंट के खम्भे लगा कर चिन्हित किया गया था पर विगत कुछ दिन पहले लगाए हुए खम्भो का स्थान बदल कर 50 फीट तक अधिक जमीन पर खम्भो को लगा दिया गया जिसका विरोध ग्रामीणों के द्वारा किया गया तो उपस्थित कर्मचारियों के द्वारा भारतमाला के ही अधिकारी आदित्य प्रकाश से बात करने की बात कही।ग्रामीणों ने अपनी परेशानी आदित्य प्रकाश को मोबाइल पर बताई तो वो ग्रामीणों की बात न सुनकर उल्टा धमकाने लगे की जो हो रहा है वो ठीक हो रहा है विरोध की स्थिति मे मै आप लोग पर केस कर दूंगा जेल भेज दूंगा।ग्रामीणों ने बताया की कुछ भी जानकारी माँगने पर भारतमाला के कर्मचारी और अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नही है।जमीन मालिको का कहना है जितना भूमि का मुआवाजा दिया गया है उससे अधिक भूमि हथियाने का काम भारतमाला परियोजना कर रही है।इस बात की जानकारी लेने के लिए भारतमाला के अधिकारी बी के रेड्डी और आदित्य प्रकाश से मोबाइल पर सम्पर्क साधने का प्रयास किया गया तो बी के रेड्डी द्वारा ये कह कर पल्ला झाड़ लिया की उक्त सभी विषय अंचल कार्यालय से सम्बन्धित है जो इस पूरे मामले के प्रति उनकी उदासीनता को दर्शाता है।और ग्रामीणों को झूठे केस मे फ़साने की धमकी देने वाले आदित्य प्रकाश का मोबाइल बंद बता रहा है4
- Post by संतोष आदिवासी न्यूज1
- Post by उत्तम विश्वकर्मा5
- गया में भोलेनाथ से सुहाग की दुआ मांग रही थी पत्नी, पति ने घर में पेट्रोल छिड़कर लगाई आग। गया के शेरघाटी में महाशिवरात्रि पर एक दुखद घटना हुई। पत्नी स्वीटी देवी शिव मंदिर में पति की लंबी आयु की कामना कर रही थी, तभी पति सतेंद्र कुमार महतो ने घर में पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह कर लिया। पारिवारिक विवाद और पत्नी-सास से झगड़े के कारण सतेंद्र मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न से सम्मानित एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर गया जी स्थित कर्पूरी भवन में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा, बिहार प्रदेश भाजपा कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, संतोष ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनके चित्र पर माला पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जीवन त्याग, संघर्ष और सेवा का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने देश की आजादी के आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद की। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया।उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी ने सत्ता को कभी व्यक्तिगत लाभ का साधन नहीं बनाया, बल्कि उसे जनसेवा का माध्यम माना। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण लागू कर सामाजिक न्याय की दिशा में क्रांतिकारी कदम उठाया। उनका “कर्पूरी ठाकुर फार्मूला” आज भी सामाजिक समानता की मिसाल माना जाता है। वे सादगी, ईमानदारी और स्पष्टवादिता के प्रतीक थे। उनका जीवन बताता है कि सच्ची राजनीति वही है जो समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के हितों की रक्षा करे इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता एवं संतोष ठाकुर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी विचारधारा समाज में समान अवसर, शिक्षा का प्रसार और सामाजिक न्याय की भावना को मजबूत करती है। आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाया जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के बताए मार्ग पर चलकर समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उनकी पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेने का दिन है। जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जीवन और उनकी विचारधारा सदैव हमारे लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी। भाजपा नेताओं ने मांग की जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का गया जी शहर के प्रमुख चौक चौराहा पर आदमखोर प्रतिमा लगाने की मांग की भारतीय जनता पार्टी लगातार मांग करते आ रहा है कि जननायक जी का प्रतिमा शहर के प्रमुख चौराहा पर लगाने की श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में भाजपा नेता गोपाल प्रसाद यादव मुकेश ठाकुर महेश यादव मंटू कुमार सरजू ठाकुर कृष्ण ठाकुर भागीरथ ठाकुर बबलू गुप्ता कुंदन सिंह राणा रणजीत सिंह विजय प्रसाद गुप्ता उर्फ काला नाग1
- चैनपुर में चबूतरा का निर्माण कर चालू है2