रफीगंज प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अरुण कुमार को दी गई विदाई, सुमन कुमारी का स्वागत रफीगंज प्रखंड के व्यापार मंडल कार्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर निवर्तमान प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अरुण कुमार को विदाई दी गई, जबकि नवपदस्थापित पदाधिकारी सुमन कुमारी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने की। अरुण कुमार ने अपने करीब दो वर्षों के कार्यकाल को यादगार बताते हुए पैक्स अध्यक्षों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। वहीं, उपस्थित लोगों ने सुमन कुमारी से किसानों के हित में सहकारिता व्यवस्था को मजबूत करने की उम्मीद जताई। समारोह में पैक्स अध्यक्ष संजय यादव, लाल मोहन यादव, मनोज कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, ओम प्रकाश भारती उर्फ गुड्डू यादव, उमेश यादव, मनीष कुमार, बसंत यादव, अरविंद यादव,राकेश कुमार, सुनील यादव, नागेंद्र यादव, महेश सिंह, गणेश शंकर विद्यार्थी, किरण सिंह और मसूद जफर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
रफीगंज प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अरुण कुमार को दी गई विदाई, सुमन कुमारी का स्वागत रफीगंज प्रखंड के व्यापार मंडल कार्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर निवर्तमान प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अरुण कुमार को विदाई दी गई, जबकि नवपदस्थापित पदाधिकारी सुमन कुमारी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने की। अरुण कुमार ने अपने करीब दो वर्षों के कार्यकाल को यादगार बताते हुए पैक्स अध्यक्षों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। वहीं, उपस्थित लोगों ने सुमन कुमारी से किसानों के हित में सहकारिता व्यवस्था को मजबूत करने की उम्मीद जताई। समारोह में पैक्स अध्यक्ष संजय यादव, लाल मोहन यादव, मनोज कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, ओम प्रकाश भारती उर्फ गुड्डू यादव, उमेश यादव, मनीष कुमार, बसंत यादव, अरविंद यादव,राकेश कुमार, सुनील यादव, नागेंद्र यादव, महेश सिंह, गणेश शंकर विद्यार्थी, किरण सिंह और मसूद जफर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
- रफीगंज प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अरुण कुमार को दी गई विदाई, सुमन कुमारी का स्वागत रफीगंज प्रखंड के व्यापार मंडल कार्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर निवर्तमान प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अरुण कुमार को विदाई दी गई, जबकि नवपदस्थापित पदाधिकारी सुमन कुमारी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने की। अरुण कुमार ने अपने करीब दो वर्षों के कार्यकाल को यादगार बताते हुए पैक्स अध्यक्षों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। वहीं, उपस्थित लोगों ने सुमन कुमारी से किसानों के हित में सहकारिता व्यवस्था को मजबूत करने की उम्मीद जताई। समारोह में पैक्स अध्यक्ष संजय यादव, लाल मोहन यादव, मनोज कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, ओम प्रकाश भारती उर्फ गुड्डू यादव, उमेश यादव, मनीष कुमार, बसंत यादव, अरविंद यादव,राकेश कुमार, सुनील यादव, नागेंद्र यादव, महेश सिंह, गणेश शंकर विद्यार्थी, किरण सिंह और मसूद जफर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- पुल से नीचे गिरकर साइकिल सवार चोटिल, स्थानीय किशोर ने बचाई जान गोह(औरंगाबाद) सोमवार की संध्या देवकुंड थाना के समीप जर्जर पुल से गिरकर भलुआर गांव निवासी संजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। पानी में डूबते देख एक किशोर ने छलांग लगाकर उनकी जान बचाई। बाद में साइकिल भी पानी से निकाली गई। स्टेट हाईवे-68 और पीरू-बनतारा मार्ग को जोड़ने वाले इस पुल की रेलिंग टूट चुकी है। दोनों किनारों पर छज्जा नहीं होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पूर्व में पुल से गिरकर दो लोगों की मौत हो चुकी है। धार्मिक आयोजनों के दौरान यहां बैरिकेडिंग की जाती है, लेकिन बाद में हटा ली जाती है। स्थानीय दर्जनों ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से पुल पर मजबूत रेलिंग बनवाने तथा स्थायी सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।1
- बाघी गांव से आर्म्स एक्ट मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई नवीनगर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट एवं अन्य धाराओं में दर्ज कांड संख्या 252/25 के मामले में कार्रवाई करते हुए बाघी गांव निवासी मुकेश कुमार सिंह को सोमवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त नरेश सिंह का पुत्र बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तारी की कार्रवाई एसआई राजू कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र बल की टीम ने की। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि मुकेश कुमार सिंह उक्त मामले में नामजद अभियुक्त है। पुलिस मामले से संबंधित आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दर्ज मामलों में नामजद आरोपितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। #BharatCrimeLiveNews #नवीनगर #बाघी #औरंगाबाद #आर्म्सएक्ट #पुलिसकार्रवाई #गिरफ्तारी #क्राइमन्यूज #BiharPolice #AurangabadPolice #NabinagarPolice #CrimeNews #BreakingNews #HindiNews #LawAndOrder1
- हसपुरा, औरंगबाद हसपुरा प्रखंड के चनहट गांव में का कमलेश प्रसाद की श्रद्धांजलि सभा कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई हसपुरा प्रखंड के चनहट गांव निवासी का कमलेश प्रसाद की पिछले दिनों आकस्मिक निधन हो गया था।आज उनके पैतृक गांव में काराकाट सांसद राजाराम सिंह अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की1
- रांची में गल् हॉस्टल की आड़ में चल रहें कथित सेक्स रैकेट का पूुलिस ने किया पर्दाफाश! 🤬🤬🤬🤬I am Neha Sinha please subscribe my channel रांची के लालपुर स्थित 'ओम गल्स हॉस्टल' में पुलिस की छापेमारी से हड़कंपमच गया। पुलिस के मूताबिक, इस मामले में पश्शिम बंगाल की 10 युवतियों कोहिरासत में लिया गया, जबकि मुख्य आरोपियों समेत कुल 13 लोगों को गिरप्तार कर जेल भेजा गया है। जांच में सामने आया नकि कशथित तर पर WhatsApp के जरिए ग्राहर्कों कीबुकिंग होती थी और युदतियों को शहर के अलग-अलग होटलों में भेजा जाताथा। पुलिस अब 39 सवाल यह है कि आखिर डस नेटव्क के पीकं और कीन-कैन लोग शामिल हैं? जांच प्ूरी होने पर ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। इस मामले में अपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं खबर को शेयर करें और ऐसी ही जर्री खबरें कं लिए हमारे पेज को FOLLOW करना न भूलें1
- रफीगंज में नवरात्रि के दूसरे दिन बड़ी दुर्गा देवी स्थान में शिव-पार्वती कथा सुनने उमड़े श्रद्धालु रफीगंज शहर स्थित बड़ी दुर्गा देवी स्थान में नवरात्रि के अवसर पर मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा कथा का आयोजन किया जा रहा है। नवरात्रि के दूसरे दिन वृंदावन से आईं कथा वाचिका शांति किशोरी ने भगवान शिव एवं माता पार्वती की कथा सुनाई। इस दौरान कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा वाचिका ने भगवान शिव और माता पार्वती के प्रेम, समर्पण एवं वैवाहिक जीवन से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने कथा के माध्यम से पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और त्याग के महत्व को समझाया। कथा के दौरान माता पार्वती के अटूट प्रेम और भगवान शिव के प्रति उनकी निष्ठा से जुड़े प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु भक्ति भाव से कथा का श्रवण करते रहे।1
- गुरुआ से बड़ी खबर जांच में जुटी पुलिस कैमरे की नजर और पुलिस की जांच के बीच अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर इस मामले का सच कब सामने आएगा। गया जिले के गुरुआ-दरियापुर मुख्य सड़क पर मिडिल स्कूल के निकट मंगलवार की सुबह पइन में मछली पकड़ने के जाल में गर्भस्थ शिशु का शव फंसा मिला। शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही गुरुआ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही थी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर गर्भस्थ शिशु का शव पइन में कैसे पहुंचा? घटनास्थल के आसपास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कई निजी नर्सिंग होम मौजूद हैं। ग्रामीणों ने इस घटना की गंभीरता से जांच कराने और स्वास्थ्य विभाग की भूमिका की पड़ताल करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों के अनुसार, मछली पकड़ने के लिए पइन में जाल लगाया गया था। मंगलवार की सुबह जब जाल निकाला गया, तो उसमें गर्भस्थ शिशु का शव देखकर लोग स्तब्ध रह गए। सूचना मिलने पर पूर्व राजद विधायक विनय कुमार यादव, गुरुआ पंचायत के मुखिया पति सुरेंद्र कुमार यादव समेत कई प्रबुद्ध लोग भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही घटना के कारणों और इसमें किसी की संलिप्तता को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। गुरुआ से बड़ी खबर। कैमरे की नजर और पुलिस की जांच के बीच अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर इस मामले का सच कब सामने आएगा।1