लखनऊ 🚨 गढ़ी चौकी क्षेत्र अमन सिटी में दबंगों का तांडव, मस्जिद कमेटी अध्यक्ष पर हमला, इलाके में दहशत राजधानी लखनऊ के गुड़म्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़ी चौकी के अमन सिटी इलाके में दबंगों द्वारा जमकर उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। मस्जिद कमेटी के मुतवल्ली (अध्यक्ष) पद को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि ईंट-गुम्मों और लाठी-डंडों तक नौबत पहुंच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मस्जिद के वर्तमान अध्यक्ष मुहम्मद ताहिर लंबे समय से मस्जिद निर्माण और उसकी व्यवस्थाओं की देखरेख करते आ रहे हैं। आरोप है कि मुहल्ले का ही फैसल पुत्र शेर अली बीते कई दिनों से मस्जिद में विवाद की स्थिति पैदा कर रहा था। पीड़ित ताहिर के मुताबिक, कल शाम रोज़ा खोलने के बाद आरोपी फैसल अपने दर्जनों साथियों के साथ मस्जिद के इमाम पर हमला करने की नीयत से पहुंचा था, हालांकि उस वक्त मामला किसी तरह शांत करा दिया गया। लेकिन आज शाम फिर दबंगों की भीड़ इकट्ठा हुई। अध्यक्ष ताहिर ने जब बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की कोशिश की, तभी हमलावर उग्र हो गए और उन पर, उनके साथियों व परिजनों पर ईंट-गुम्मों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि जान बचाने के लिए पीड़ित पक्ष को दूसरे के घर में शरण लेनी पड़ी। हमलावरों द्वारा गाली-गलौज और तोड़फोड़ भी की गई, जिससे काफी नुकसान हुआ है। घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। पीड़ित पक्ष ने फैसल, सलमान, सनाउल्लाह, अल्तमस, अरमान, मंजर समेत दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। आरोप है कि इन लोगों ने माहौल बिगाड़ने और जानलेवा हमला करने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मस्जिद के इमाम और पीड़ित परिवार भयभीत हैं, वहीं स्थानीय लोगों में भी भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। अब देखना यह होगा कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक सुनिश्चित कर पाती है।

- Abdullah Atifलखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश😤33 min ago
- Ashish GuptaSadar, Lucknow👏4 hrs ago
- चार दिन से बंद बिरयानी शॉप, फ्रीजर में कहां से आई लाश? लखनऊ में ब्लू ड्रम के बाद एक और कांड लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र में वेज बिरयानी की दुकान के फ्रीजर में 38 वर्षीय विजय पाल का शव मिलने से सनसनी फैल गई. दुकान चार दिनों से बंद थी, जिससे दुर्गंध नहीं फैली. मृतक शराब का आदी था. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, लेकिन क्राइम सीन सुरक्षित न रखने पर सवाल उठ रहे हैं.1
- ये लाल बहादुर शास्त्री वार्ड no 2 है और लगभग 45 दिन हो गया है अभी तक नाली साफ करने nagar निगम से कोई नहीं आया है. मेरी नगर निगम की कर्मचारी से गुजारिश है की नाली को जल्द से जल्द साफ कराने का कष्ट करें1
- लखनऊ के थाना पारा में पुलिस कर्मियों द्वारा अधिवक्ताओं से अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी ने प्रभारी निरीक्षक पारा से फोन पर बातचीत कर नाराजगी जताई। अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि थाना परिसर में पुलिसकर्मियों द्वारा वकीलों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिस पर उन्होंने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। मामले को लेकर अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है।1
- इमाम खामनई की शहादत पर आजमगढ़ जिले के कैफ़ी आज़मी के पैतृक गांव मेजवा में प्रदर्शन। -------------------------------- "प्रदर्शन के दौरान 6 माह के बच्चे से लेकर 86 साल के बुजुर्ग और महिलाएं रही शामिल"1
- सीकर मैं होली पर पुलिस में मनाई होली और मची भक्त है पुलिस के खाने के बावजूद भी भीड़ कामना होने के कारण लाठी चार्ज करना पड़ा पुलिस को1
- Post by Akhileshtrivedi Shashwat1
- राजधानी लखनऊ के गुड़म्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़ी चौकी के अमन सिटी इलाके में दबंगों द्वारा जमकर उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। मस्जिद कमेटी के मुतवल्ली (अध्यक्ष) पद को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि ईंट-गुम्मों और लाठी-डंडों तक नौबत पहुंच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मस्जिद के वर्तमान अध्यक्ष मुहम्मद ताहिर लंबे समय से मस्जिद निर्माण और उसकी व्यवस्थाओं की देखरेख करते आ रहे हैं। आरोप है कि मुहल्ले का ही फैसल पुत्र शेर अली बीते कई दिनों से मस्जिद में विवाद की स्थिति पैदा कर रहा था। पीड़ित ताहिर के मुताबिक, कल शाम रोज़ा खोलने के बाद आरोपी फैसल अपने दर्जनों साथियों के साथ मस्जिद के इमाम पर हमला करने की नीयत से पहुंचा था, हालांकि उस वक्त मामला किसी तरह शांत करा दिया गया। लेकिन आज शाम फिर दबंगों की भीड़ इकट्ठा हुई। अध्यक्ष ताहिर ने जब बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की कोशिश की, तभी हमलावर उग्र हो गए और उन पर, उनके साथियों व परिजनों पर ईंट-गुम्मों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि जान बचाने के लिए पीड़ित पक्ष को दूसरे के घर में शरण लेनी पड़ी। हमलावरों द्वारा गाली-गलौज और तोड़फोड़ भी की गई, जिससे काफी नुकसान हुआ है। घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। पीड़ित पक्ष ने फैसल, सलमान, सनाउल्लाह, अल्तमस, अरमान, मंजर समेत दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। आरोप है कि इन लोगों ने माहौल बिगाड़ने और जानलेवा हमला करने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मस्जिद के इमाम और पीड़ित परिवार भयभीत हैं, वहीं स्थानीय लोगों में भी भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। अब देखना यह होगा कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक सुनिश्चित कर पाती है।1
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में ड्राइवर और एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप में सवार लोग फरीदाबाद में रेहड़ी लगाकर रोज़गार करते हैं और होली मनाने के लिए अपने गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।1
- *ब्रेकिंग लखनऊ* *हजरतगंज एसीपी हजरतगंज प्रदीप जायसवाल एसीपी ट्रैफिक प्रदीप यादव इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के नेतृत्व में अटल चौक पर चलाया चेकिंग अभियान* *इंस्पेक्टर विक्रम सिंह* *ट्रैफिक इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह* के नेतृत्व में चलाया जा रहा है *वाहन चेकिंग अभियान* *हजरतगंज थाना क्षेत्र* में पैदल ग्रस्त के साथ *विक्रम सिंह* ने चलाया चेकिंग अभियान *आगामी त्योहार के मद्देनजर* व *सुरक्षा व्यवस्था* को देखते हुए चलाया जा रहा *चेकिंग अभियान* *बिना हेलमेट बिना पेपर व तीन सवारी बैठ कर चलने वालों के विरुद्ध चलाया जा रहा चेकिंग अभियान* *हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में चलाया अभियान*1