logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेजा दशमी पर सातलखेड़ी में आस्था का सैलाब, ताखाजी मंदिर पर भव्य मेले व जागरण का आयोजन लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की जयंती तेजा दशमी के पावन अवसर पर सातलखेड़ी में भक्ति और आस्था का अद्धमुत संगम देखने को मिला। तेजाजी मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर में तेजाजी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना की गई। पुजारियों द्वारा विधि-विधान से अभिषेक कर तेजाजी महाराज का श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों से लड्डू, दाल-बाटी और दूध का भोग तैयार कर तेजाजी महाराज को अर्पित किया। मान्यता है कि तेजा दशमी पर भोग लगाने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सायं 4 बजे तेजाजी महाराज का पवित्र ध्वज मंदिर परिसर में लाया गया। ध्वज के आगमन के साथ ही जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इसके बाद मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन शुरू हुआ, जिसमें नगरवासियों सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर मेले का आनंद लिया। रात्रि में मंदिर परिसर में विशेष जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अलगोजे की मधुर धुन पर तेजाजी महाराज के भजन और लोकगीत प्रस्तुत किए जाएंगे। श्रद्धालु पूरी रात भक्ति में लीन रहेंगे। राज म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस मौके पर तेजाजी महाराज की डसियां काटी गई। श्याम महावर डीजे टेंट हाउस की तरफ से शानदार डीजे व टेंट की व्यवस्था की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं नगर पालिका रामगंजमंडी के पूर्व चेयरमैन हुकम बाफना ,विशिष्ट अतिथि में पूर्व चेयरमैन नगर पालिका रामगंजमंडी देवी लाल सेनी, कोटा स्टोन स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन यतीश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद बैसला, पूर्व जिला सचिव कांग्रेस संजय सांवला, पूर्व डायरेक्टर कृषि उपज मंडी समिति रामगंजमंडी विजय मित्तल, उद्योगपति आदित्य कथूरिया, सरपंच सुषमा/मुकेश गोठवाल तथा पूर्व सरपंच शांति बाई ठेकेदार कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच घांसीलाल मरमठ ने की। सार्वजनिक मेला कमेटी के संरक्षक तेजमल सराफ, अध्यक्ष हंसराज गोमे, मंत्री रमेशचन्द, कमल गोमे , सूरज वर्मा उपस्थित रहे।

5 hrs ago
user_Mangilal Charan
Mangilal Charan
Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
5 hrs ago

तेजा दशमी पर सातलखेड़ी में आस्था का सैलाब, ताखाजी मंदिर पर भव्य मेले व जागरण का आयोजन लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की जयंती तेजा दशमी के पावन अवसर पर सातलखेड़ी में भक्ति और आस्था का अद्धमुत संगम देखने को मिला। तेजाजी मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर में तेजाजी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना की गई। पुजारियों द्वारा विधि-विधान से अभिषेक कर तेजाजी महाराज का श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों से लड्डू, दाल-बाटी

और दूध का भोग तैयार कर तेजाजी महाराज को अर्पित किया। मान्यता है कि तेजा दशमी पर भोग लगाने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सायं 4 बजे तेजाजी महाराज का पवित्र ध्वज मंदिर परिसर में लाया गया। ध्वज के आगमन के साथ ही जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इसके बाद मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन शुरू हुआ, जिसमें नगरवासियों सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर मेले का आनंद लिया। रात्रि में मंदिर परिसर में

2feeb24c-a587-49d2-a6e5-5092997138b3

विशेष जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अलगोजे की मधुर धुन पर तेजाजी महाराज के भजन और लोकगीत प्रस्तुत किए जाएंगे। श्रद्धालु पूरी रात भक्ति में लीन रहेंगे। राज म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस मौके पर तेजाजी महाराज की डसियां काटी गई। श्याम महावर डीजे टेंट हाउस की तरफ से शानदार डीजे व टेंट की व्यवस्था की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं नगर पालिका रामगंजमंडी के पूर्व चेयरमैन हुकम बाफना

,विशिष्ट अतिथि में पूर्व चेयरमैन नगर पालिका रामगंजमंडी देवी लाल सेनी, कोटा स्टोन स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन यतीश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद बैसला, पूर्व जिला सचिव कांग्रेस संजय सांवला, पूर्व डायरेक्टर कृषि उपज मंडी समिति रामगंजमंडी विजय मित्तल, उद्योगपति आदित्य कथूरिया, सरपंच सुषमा/मुकेश गोठवाल तथा पूर्व सरपंच शांति बाई ठेकेदार कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच घांसीलाल मरमठ ने की। सार्वजनिक मेला कमेटी के संरक्षक तेजमल सराफ, अध्यक्ष हंसराज गोमे, मंत्री रमेशचन्द, कमल गोमे , सूरज वर्मा उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रावतभाटा नगर पालिका चेयरमैन अनुसुईया नागर व उप चेयरमैन विजय गुप्ता के नवनिर्वाचित होने पर निकाला गया जुलूस विजय गुप्ता को मिले 22 वोट, भाजपा के बने उप चेयरमैन रावतभाटा। नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के चेयरमैन एवं उप चेयरमैन बनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उप चेयरमैन के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय गुप्ता को 22 वोट प्राप्त हुए, जिसके बाद विजय गुप्ता को नगर पालिका का उप चेयरमैन निर्वाचित किया गया। उप चेयरमैन के चुनाव परिणाम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका से चारभुजानाथ जी के मंदिर तक विजय जुलूस निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मनाई और एक-दूसरे को जीत की बधाई दी। विजय जुलूस चारभुजानाथ जी के मंदिर पहुंचा, जहां नगर पालिका चेयरमैन अनुसुईया नागर, उप चेयरमैन विजय गुप्ता सहित सभी भाजपा पार्षदों ने भगवान चारभुजानाथ जी के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं विकास की कामना की। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेयरमैन एवं उप चेयरमैन के निर्वाचन पर खुशी जताते हुए कहा कि यह कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत का परिणाम है। पूरे जुलूस के दौरान नगर में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।
    1
    रावतभाटा नगर पालिका चेयरमैन अनुसुईया नागर व उप चेयरमैन विजय गुप्ता के नवनिर्वाचित होने पर निकाला गया जुलूस

विजय गुप्ता को मिले 22 वोट, भाजपा के बने उप चेयरमैन
रावतभाटा। नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के चेयरमैन एवं उप चेयरमैन बनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उप चेयरमैन के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय गुप्ता को 22 वोट प्राप्त हुए, जिसके बाद विजय गुप्ता को नगर पालिका का उप चेयरमैन निर्वाचित किया गया।
उप चेयरमैन के चुनाव परिणाम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका से चारभुजानाथ जी के मंदिर तक विजय जुलूस निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मनाई और एक-दूसरे को जीत की बधाई दी।
विजय जुलूस चारभुजानाथ जी के मंदिर पहुंचा, जहां नगर पालिका चेयरमैन अनुसुईया नागर, उप चेयरमैन विजय गुप्ता सहित सभी भाजपा पार्षदों ने भगवान चारभुजानाथ जी के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं विकास की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेयरमैन एवं उप चेयरमैन के निर्वाचन पर खुशी जताते हुए कहा कि यह कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत का परिणाम है। पूरे जुलूस के दौरान नगर में उत्साह और खुशी का माहौल बना रहा।
    user_Pawan Mehar
    Pawan Mehar
    Local News Reporter रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • जलझूलनी एकादशी पर्व धूमधाम से मनाया गया सूमर। कस्बे में मंगलवार को जलझूलनी एकादशी का पर्व बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने अपने-अपने मंदिरों के ब्याण सजाकर डोल यात्राएं निकालीं।भगवान को पालकी में विराजमान कर विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद डीजे और बाजों की थाप पर गूंजते जयकारों के बीच निकली डोल यात्राओं ने कस्बे में मेले जैसा माहौल बना दिया।प्रत्येक समाज की ओर से अपने-अपने देवविमानों की शोभायात्राएं निकाली गईं। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने देवविमानों का स्वागत कर पूजा-अर्चना की और आस्था प्रकट की। शाम चार बजे सभी देवविमान लक्ष्मीनाथ मंदिर, बड़ा बाजार में एकत्र हुए। इसके बाद विशाल शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पंचमुखी बालाजी मंदिर पहुंची। यहां भगवान का स्नान कराकर महाआरती की गई।इस अवसर पर लक्ष्मीनाथ मंदिर, मेरोठा समाज का सत्यनारायण भगवान मंदिर, माली समाज का नीलकंठ महादेव मंदिर और धाकड़ समाज का धरणीधर मंदिर के देवविमान भी शोभायात्रा में शामिल हुए।
    2
    जलझूलनी  एकादशी पर्व धूमधाम से मनाया गया
सूमर। कस्बे में मंगलवार को जलझूलनी एकादशी का पर्व बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने अपने-अपने मंदिरों के ब्याण सजाकर डोल यात्राएं निकालीं।भगवान को पालकी में विराजमान कर विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद डीजे और बाजों की थाप पर गूंजते जयकारों के बीच निकली डोल यात्राओं ने कस्बे में मेले जैसा माहौल बना दिया।प्रत्येक समाज की ओर से अपने-अपने देवविमानों की शोभायात्राएं निकाली गईं। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने देवविमानों का स्वागत कर पूजा-अर्चना की और आस्था प्रकट की।
शाम चार बजे सभी देवविमान लक्ष्मीनाथ मंदिर, बड़ा बाजार में एकत्र हुए। इसके बाद विशाल शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पंचमुखी बालाजी मंदिर पहुंची। यहां भगवान का स्नान कराकर महाआरती की गई।इस अवसर पर लक्ष्मीनाथ मंदिर, मेरोठा समाज का सत्यनारायण भगवान मंदिर, माली समाज का नीलकंठ महादेव मंदिर और धाकड़ समाज का धरणीधर मंदिर के देवविमान भी शोभायात्रा में शामिल हुए।
    user_Rakesh Kumar Nagar
    Rakesh Kumar Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • पनवाड़ में 45वें अखाड़े में मातृशक्ति के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया रोमांचित डोल ग्यारस के पावन अवसर पर जय बजरंग व्यायामशाला सेवा समिति के तत्वावधान में 45वें विशाल अखाड़े का आयोजन किया गया। बड़ी बावड़ी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के बाद शुरू हुए इस अखाड़े में युवाओं के साथ-साथ मातृशक्ति का शौर्य आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। देव विमानों की अगुवाई करते हुए व्यायामशाला के कलाकारों और युवतियों ने लाठी संचालन, तलवारबाजी, बनेठी घुमाने और धधकती आग के बीच से निकलने जैसे साहसिक करतब दिखाए। बहनों द्वारा प्रस्तुत आत्मरक्षा और हैरतअंगेज प्रदर्शन को देखकर दर्शक दंग रह गए। इस रोमांचक प्रदर्शन को देखने के लिए कस्बे सहित आसपास के दर्जनभर गांवों से हजारों ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। इससे पूर्व आयोजित सत्र में दुर्गावाहिनी की प्रांत संयोजक शोभा पारेता और बजरंग दल के जिला संयोजक सचिन कश्यप ने कार्यकर्ताओं को सनातन संस्कृति, संस्कार और शौर्य परंपरा का संदेश दिया।
    1
    पनवाड़ में 45वें अखाड़े में मातृशक्ति के हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को किया रोमांचित
डोल ग्यारस के पावन अवसर पर जय बजरंग व्यायामशाला सेवा समिति के तत्वावधान में 45वें विशाल अखाड़े का आयोजन किया गया। बड़ी बावड़ी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के बाद शुरू हुए इस अखाड़े में युवाओं के साथ-साथ मातृशक्ति का शौर्य आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। देव विमानों की अगुवाई करते हुए व्यायामशाला के कलाकारों और युवतियों ने लाठी संचालन, तलवारबाजी, बनेठी घुमाने और धधकती आग के बीच से निकलने जैसे साहसिक करतब दिखाए। बहनों द्वारा प्रस्तुत आत्मरक्षा और हैरतअंगेज प्रदर्शन को देखकर दर्शक दंग रह गए। इस रोमांचक प्रदर्शन को देखने के लिए कस्बे सहित आसपास के दर्जनभर गांवों से हजारों ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। इससे पूर्व आयोजित सत्र में दुर्गावाहिनी की प्रांत संयोजक शोभा पारेता और बजरंग दल के जिला संयोजक सचिन कश्यप ने कार्यकर्ताओं को सनातन संस्कृति, संस्कार और शौर्य परंपरा का संदेश दिया।
    user_Pradeep Nagar
    Pradeep Nagar
    Photographer खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • थार ने बाइक को मारी टक्कर, बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल,,, खानपुर झालावाड़ मार्ग पर बाघेर घाटी में एक तेज रफ्तार अज्ञात थार कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके सिर ओर चेहरे पर चोट आई है। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को झालावाड़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। 108 एम्बुलेंस के पायलट शैलेंद्र नागर और ईएमटी रामस्वरूप नागर ने बताया कि खानपुर उपखंड के मालनवासा गांव निवासी भीमराज नागर (60) सोमवार को किसी काम से झालावाड़ आए थे। शाम को वे अपनी बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बाघेर घाटी में सामने तेज गति में आ रही एक थार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। से टक्कर इतनी तेज थी कि भीमराज बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर ओर चहरे पर चोट आने से खून बहने लगा। हादसे के बाद आरोपी थार चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीर तुरंत रुके और 108 एम्बुलेंस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। ईएमटी रामस्वरूप नागर ने प्राथमिक उपचार देकर पहले सिर से बहते खून को रोका और फिर राहगीरों की मदद से घायल को एम्बुलेंस में शिफ्ट कर झालावाड़ अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार घायल के सिर में चोट आई है
    3
    थार ने बाइक को मारी टक्कर, बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल,,,
खानपुर झालावाड़ मार्ग पर बाघेर घाटी में एक तेज रफ्तार अज्ञात थार कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके सिर ओर चेहरे पर चोट आई है। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को झालावाड़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। 108 एम्बुलेंस के पायलट शैलेंद्र नागर और ईएमटी रामस्वरूप नागर ने बताया कि खानपुर उपखंड के मालनवासा गांव निवासी भीमराज नागर (60) सोमवार को किसी काम से झालावाड़ आए थे। शाम को वे अपनी बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बाघेर घाटी में सामने तेज गति में आ रही एक थार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। से
टक्कर इतनी तेज थी कि भीमराज बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े और
उनके सिर ओर चहरे पर चोट आने से खून बहने लगा। हादसे के बाद आरोपी थार चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीर तुरंत रुके और 108 एम्बुलेंस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। ईएमटी रामस्वरूप नागर ने प्राथमिक उपचार देकर पहले सिर से बहते खून को रोका और फिर राहगीरों की मदद से घायल को एम्बुलेंस में शिफ्ट कर झालावाड़ अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार घायल के सिर में चोट आई है
    user_Ram raj Nagar
    Ram raj Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • जल झुलनी एकादशी पर निकला नगर के मंदिरो की झांकियो के साथ विशाल चल समारोह... शामगढ जलझूलनी एकादशी के अवसर पर डोल ग्यारस समिति के तत्वाधान में मंगलवार को नगर के समस्त मंदिरों के वैवाण झांकियां के साथ चल समारोह मे डिंपल चौराहे से प्रारंभ हुआ जो नगर के मुख्य मार्ग बस स्टैंड मेंन रोड होकर सुवासरा रोड स्थित श्री कृष्णा तलैया पहुंचा चल समारोह का पूरे नगर में भव्य स्वागत श्रद्धालुओं नगर वासियों द्वारा किया गया एवं मंदिरों के वैवाण के दर्शन किए चल समारोह में मुख्य आकर्षण का केंद्र झांकियां एवं व्यायाम शाला रही माली समाज एवं वाल्मीकि समाज व्यामशाला के आकर्षण करतब देखने को मिले चल समारोह श्री कृष्णा तलैया पर पहुंची व महा आरती के बाद.प्रथम झांकी श्री राम मंदिर खाती समाज को ₹11000 एवं द्वितीय पुरस्कार 7051 श्री कृष्ण मंदिर पंजाबी समाज एवं तृतीय पुरस्कार 5100 श्री राधाकृष्ण मंदिर राजपूत समाज को डोल ग्यारस समिति व समस्त पदाधिकारी द्वारा प्रदान किए गए...
    1
    जल झुलनी एकादशी पर निकला नगर के मंदिरो की  झांकियो के साथ विशाल चल समारोह...
शामगढ 
जलझूलनी एकादशी के अवसर पर डोल ग्यारस समिति के तत्वाधान में मंगलवार को नगर के समस्त मंदिरों के वैवाण झांकियां के साथ  चल समारोह मे डिंपल चौराहे से प्रारंभ हुआ जो नगर के मुख्य मार्ग बस स्टैंड मेंन रोड होकर सुवासरा रोड स्थित श्री कृष्णा तलैया पहुंचा चल समारोह का पूरे नगर में भव्य स्वागत श्रद्धालुओं नगर वासियों द्वारा किया गया एवं मंदिरों के वैवाण के दर्शन किए चल समारोह में मुख्य आकर्षण का केंद्र झांकियां एवं व्यायाम शाला रही माली समाज एवं वाल्मीकि समाज व्यामशाला के आकर्षण करतब देखने को मिले
चल समारोह श्री कृष्णा तलैया पर पहुंची व महा आरती के बाद.प्रथम झांकी श्री राम मंदिर खाती समाज को ₹11000 एवं द्वितीय पुरस्कार 7051 श्री कृष्ण मंदिर पंजाबी समाज एवं तृतीय पुरस्कार 5100 श्री राधाकृष्ण मंदिर राजपूत समाज
को डोल ग्यारस समिति व समस्त पदाधिकारी द्वारा प्रदान किए गए...
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार तोलाखेड़ी मंदसौर रामप्रसाद धनगर
    1
    रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार तोलाखेड़ी मंदसौर रामप्रसाद धनगर
    user_रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार
    रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जलझूलनी एकादशी पर भैंसरोड़गढ़ में निकले 15 देव विमान, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब। नदी घाट पर भगवान को स्नान करा कर पूजा अर्चना के साथ भोग लगाया गया। भैंसरोड़गढ़ में जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर मंगलवार को भैंसरोड़गढ़ में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कस्बे में विभिन्न मंदिरों से भगवान के 15 देव विमानों की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जिससे पूरा कस्बा भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। शोभायात्रा में सजे धजे देव विमानों में विराजमान भगवान के दर्शन के लिए जगह जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाए और पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गई। ढोल नगाड़ों और धार्मिक जयघोष के बीच निकली शोभायात्रा ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने देव विमानों पर पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया। कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निकली शोभायात्रा में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु शामिल हुए। धार्मिक आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। जलझूलनी एकादशी के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में भैंसरोड़गढ़ की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा की झलक देखने को मिली। देव विमानों के दर्शन के लिए श्रद्धालु काफी देर तक मार्गों पर मौजूद रहे। पूरे कस्बे में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा। संवाददाता पवन मेहर भैंसरोड़गढ़
    1
    जलझूलनी एकादशी पर भैंसरोड़गढ़ में निकले 15 देव विमान, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब। नदी घाट पर भगवान को स्नान करा कर पूजा अर्चना के साथ भोग लगाया गया। 
भैंसरोड़गढ़ में जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर मंगलवार को भैंसरोड़गढ़ में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। 
कस्बे में विभिन्न मंदिरों से भगवान के 15 देव विमानों की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जिससे पूरा कस्बा भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया।
शोभायात्रा में सजे धजे देव विमानों में विराजमान भगवान के दर्शन के लिए जगह जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाए और पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गई। 
ढोल नगाड़ों और धार्मिक जयघोष के बीच निकली शोभायात्रा ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने देव विमानों पर पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया। कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निकली शोभायात्रा में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु शामिल हुए। धार्मिक आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
जलझूलनी एकादशी के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में भैंसरोड़गढ़ की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा की झलक देखने को मिली। देव विमानों के दर्शन के लिए श्रद्धालु काफी देर तक मार्गों पर मौजूद रहे। पूरे कस्बे में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
संवाददाता पवन मेहर भैंसरोड़गढ़
    user_Pawan Mehar
    Pawan Mehar
    Local News Reporter रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख; लटूर गुर्जर का परिवार आर्थिक संकट में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख; लटूर गुर्जर का परिवार आर्थिक संकट में
    1
    शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख; लटूर गुर्जर का परिवार आर्थिक संकट में
शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख; लटूर गुर्जर का परिवार आर्थिक संकट में
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • नगर निकाय चुनावों में कोटा जिले की चारों नगर पालिकाओं में उपाध्यक्ष भी बीजेपी के नगर निकाय चुनावों में नगर पालिका अध्यक्ष की तरह कोटा जिले की चारों नगर पालिकाओं सुल्तानपुर, इटावा, रामगंजमंडी और सांगोद में उपाध्यक्ष पद पर भी बीजेपी ने कब्जा कर लिया है: वहीं कल सुल्तानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगे बस रोकने और पथराव के मामले में न्यायालय से जमानत मिलने के बाद आज नई पालिका अध्यक्ष ने थाने में मामला दर्ज करवाया: पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं पर काफी संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है, जिसमें जातिसूचक शब्दों से अनुमानित करने वाली धारा तीन भी शामिल है: वहीं पुलिस ने एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार भी कर लिया है: वीडियो कल रात का है जहां न्यायालय ने कार्यकर्ताओं को जमानत पर रिहा करने के आदेश जारी किए...
    1
    नगर निकाय चुनावों में कोटा जिले की चारों नगर पालिकाओं में उपाध्यक्ष भी बीजेपी के
नगर निकाय चुनावों में नगर पालिका अध्यक्ष की तरह कोटा जिले की चारों नगर पालिकाओं सुल्तानपुर, इटावा, रामगंजमंडी और सांगोद में उपाध्यक्ष पद पर भी बीजेपी ने कब्जा कर लिया है: वहीं कल सुल्तानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगे बस रोकने और पथराव के मामले में न्यायालय से जमानत मिलने के बाद आज नई पालिका अध्यक्ष ने थाने में मामला दर्ज करवाया: पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं पर काफी संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है, जिसमें जातिसूचक शब्दों से अनुमानित करने वाली धारा तीन भी शामिल है: वहीं पुलिस ने एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार भी कर लिया है: वीडियो कल रात का है जहां न्यायालय ने कार्यकर्ताओं को जमानत पर रिहा करने के आदेश जारी किए...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.